छेड़खानी की शिकार बॉलीवुड एक्ट्रेस : Bollywood Victim Actress

छेड़खानी की शिकार बॉलीवुड एक्ट्रेस : Zaira Wasim Bipasha Sonam Actress Molestation – यह आर्टिकल फ़िल्मी एक्ट्रेस के शारीरक उत्पीड़न से जुड़ा है।

छेड़खानी की शिकार बॉलीवुड एक्ट्रेस

वर्तमान में यदि देश में देखा जाये तो सबसे ज्यादा विकास किसी क्षेत्र में हुआ है तो वो है अपराध में और उस अपराध में छेड़खानी की घटनाये इतनी आम हो गई है कि हर कोई लड़की को एक रसीला आम ही समझने लगा है और ना केवल आम लडकियां बल्कि बॉलीवुड actress का भी शिकार होना सामान्य सा हो गया है।

 Zaira Wasim हो बिपाशा या सोनम कपूर आपराधियों पर तो चढ़ा है छेड़खानी का सुरूर। सबसे शर्म कि बात यह है लड़कियों के लिए India में Safe जगह कोई रही ही नहीं।  अगर है तो वो safe ही है लेकिन मजबूरी यह है कि safe में किसी लड़की को रखा नहीं जा सकता क्यों कि चोरियाँ भी इतनी हो रही है कि चोर तिजोरी में से गहने और धन के साथ लड़की को भी ले उड़ेंगे।

वैसे भी अब यहाँ एक लड़की खुली हुई तिजोरी की तरह है अब बात यह है उसकी सुरक्षा करे कौन?क्या पुलिस?

देखिये जनाब मैं India की बात कर रहा हूँ अमेरिका की नहीं और India की पुलिस में अफसरों के द्वारा अपनी ही डिपार्टमेंट की महिला कांस्टेबल की इज्जत लुट ली जाती है वो भला देश की बेटियों को क्या सुरक्षा देंगे।

पढ़ें – नारी उत्पीड़न पर कविता

खैर सुरक्षा की बात आयी तो आप को बता दें जब दंगल गर्ल Zaira Wasim जिसने देश का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ी का किरदार किया और देश में अपना नाम कमाया उस लड़की के गालों, गर्दन व पीठ पर जब एक हवाई सफ़र के दौरान एक लडके अपने पैर साफ़ कर दिए तो नैचुरली यदि वो Zaira Wasim किसी flight में ना होकरकहीं और होती तो वो तो जाने क्या क्या साफ़ कर देता और हमारे देश के ज्ञानी पंडित यही कहते  कि यह तो हाथ कि सफाई है।

Molestation Actress

 देश के विद्वानों को आप जानते ही हैं जिनका दिमाग भी वैसे ही साफ़ है जैसे एक आम आदमी की जेब .यहाँ  कहीं धर्म गुरुओं व मौलानाओ के दिमाग में लड़कियों के रहन सहन व पहनावे पर उतना ही कचरा है जितना देश के घरों से रोज निकलता है।

खैर देश की स्तिथि भी ऐसी है कि लड़कियों को रहन सहन सिखाने वालों की पूरी फ़ौज कड़ी है Instagram, Twitter, Facebook पर तो यह लड़कियों को सब कुछ सिखा रहे हैं बस घरेलु कामकाज ही नहीं सिखाते जिनकी आवश्यकता है।

खैर देश का माहौल भी ऐसा ही हो गया है अब भैयाजी हमारे देश की स्तिथि ऐसी है कि अगर zaira एक बॉलीवुड actress ना होती तो पहली बात तो यह बात सामने आती ही नहीं क्यों कि हमारे देश में गर्ल्स को रहने के तौर तरीके सिखाने वाले कुछ ज्यादा हैं।

उदारहण के लिए आपको बताएं आशाराम जी जैसे कुख्यात अपराधी जब भगवान की तरह इस धरती पूजाये जा रहे थे तो famous delhi rape पर बोलते हुए बोले थे कि लड़की को तुरंत उन लड़कों से भैया करके माफ़ी की अपील करनी चाहिए थी।

इसी तरह कुछ मुस्लिम धर्म गुरु सलाह देंगे कि लड़की को इस तरह अपना विडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करना चाहिए यह इस्लाम के खिलाफ है।

सच में इस देश में धर्म, पहनावा और खान-पान सिखाने वाले इतने ज्यादा है कि देश में सब जगह फुल हो गई है कुछ और सिखने के लिए अब देशवासियों को मंगल गृह में जाना पड़ेगा।

How to Safe Women

छेड़खानी की घटनाओं के बारे में बात करें तो बिपाशा जब अपनी जिस्म फिल्म के प्रमोशन के लिए एक नाईट क्लब में गई तो एक मनचले की निगाह बिपाशा के जिस्म पर ही पड़ी और बाहों में भरने के लिए दौड़ पड़ा लेकन John Abraham ने उसका सारा मजा किरकिरा कर दिया।

आज की नारी पर कविता

 Sonam Kapoor ने अपनी आप बीती में बताया है कि जब वह 13 साल की थी एक व्यक्ति ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया था।

Read – महिला शक्ति निबंध हास्य व्यंग्य

तो जब देश की मानसिकता नहीं बदलेगी अपराध पर रोक नहीं लगाईं जा सकती। इसके लिए सबसे जरूरी है लोगों में अपराध का डर हो और वो आयेगा पुलिस सुधार से। जिसमे सुधार देश की राजनीति करेगी नहीं और देश कि स्तिथि वही रहेगी। छेड़खानी की शिकार बॉलीवुड एक्ट्रेस

यौवन उत्पीड़न से जुड़ा यह व्यंग्यात्मक लेख आपको कैसा लगा। हमें अपने कमेंट के माध्यम से बताएं। Molestation Actress – Child Sexual Abuse in India

Leave a Reply