महिला शक्ति निबंध – नारी पर रचित यह हास्य व्यंग्य Hindi Essay वर्तमान समय में एक Women की स्तिथि को दर्शाता है। किस प्रकार एक स्त्री जो जननी है। आज उपभोग की वस्तु बन गयी है।
महिला शक्ति निबंध
शक्तिमान से भी अगर देश में कोई है शक्तिशाली तो वो है नारी शक्ति। बस इस नारी के पास शक्ति को छोड़कर सब-कुछ दिख जाता है। जैसा कि आप जानते हैं ईश्वर ने दुनिया में देखने के लिए कोई चीज बनाई तो वो है नारी। उसके बाद चित्रकारों से लेकर फिल्मकारों ने इस चीज के सौंदर्य को चुनकर – चुनकर ऐसे दिखाया कि अब सभी देखने की चीज ही समझने लगे हैं।
वोट बैंक तथा नोट बैंक की चाह रखने वालों की महफ़िल में तो नारी, नारी से नारा बन गई। इसलिए चीज समझने वालों ने नारी शक्ति बोल-बोल कर चने के पेड़ पर ऐसे चढ़ा दिया। कि गुंडों की महफ़िल को घर का बाथरूम समझ लिया है। तथा ब्राइट फ्यूचर के लिए कास्टिंग काउच के नाम पर शारीरिक पोषण कर रही है। यहाँ फ्यूचर के लिए फिगर का उपयोग रेप नहीं एग्रीमेंट है।
अब किसी के लिए नारी ब्रेकफास्ट, तो कहीं पर लंच तो कहीं पर डिनर है। तो कुछ मेनू देख रहे है कि कौनसी चीज अच्छी है कौनसी कच्ची है और किसे अभी पकाना है और मोल भाव के साथ किसे खाना है। नारी तो केवल नारों में है नजर में तो चीज है।
अब हालत यह है कि देश में नारियों के बीच में नारी ढूंढना मुश्किल होते जा रहा है और मिल गई तो शक्ति का उपयोग होगा या उपभोग की चीज बनेगी यह काफी कुछ नारी के हाथ में डिपेंड करता है। खैर नारी की इस हालत के लिए जितना नर जिम्मेदार है उतनी ही नारी।
Women Empowerment Essay in Hindi
नारी की इस स्तिथि के लिए जिम्मेदार कौन –
नारी की स्तिथि के लिए जिम्मेदार कहीं तत्व हैं। भारतीय सिनेमा से लेकर धार्मिक रूढ़िवादी परम्पराएं। इन सब ने किसी ना किसी प्रकार से स्त्री का शोषण किया है। एक बहुत बड़े पुरुष वर्ग का तबका नारी को किसी भी प्रकार से अपने समकक्ष स्वीकार नहीं करता।
भले ही आज नारी ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराकर अबला नहीं सबला होने का सबूत दिया हो। किन्तु नर का मानना है कि उसके बिना उसका कोई अस्तित्व नहीं है।
स्त्री को अपमानित व उत्पीड़त करने वाली कहीं को प्रथाएं अपितु समाप्त हो गयी हो। किन्तु आज में पुरुष मन मस्तिष्क में नारी के शोषण की भावना विद्यमान है। और इसी पुरुषवादी विचारधारा के कारण नारी आज कहीं स्थानों पर शोषित हो रही है।
चाहे उनका वर्कप्लेस हो, या सामाजिक परिवेश कुमानसिकता के लोग उनके भोले मन का लाभ उठाते हैं। जितना शोषण नारी का कार्य स्थान में देखने को मिलता है। उतना ही शोषण परिवार व समाज में भी है। पढ़ें – पत्नी पर हास्य निबंध
स्त्री की स्तिथि में सुधार के कदम –
स्त्री को शोषण के स्तिथि में सुधार के लिए सबसे महत्वपूर्ण तो यही है। कि लोग नारी के प्रति अपनी तुच्छ मानसिकता को बदलें। चाहे बेटी हो , बहन हो , माँ हो, पत्नी हो उनको पुरुष के समान अधिकार दें। यह अधिकार जब तक पुरुष अपने पारिवारिक स्तर पर देगा। तब ही नारी शोषण और वंचित स्तिथि से बहार निकलेगी।
आज भी नारी की स्तिथि सिर्फ घरेलु कार्यों तक ही सिमित है। उसे आज भी अपने अधिकार चाहिए। शिक्षा के माध्यम से ही हम ये सामाजिक बदलाव ला सकते हैं। और यह केवल नारी शिक्षा से ही संभव नहीं। अपितु पुरुषों को भी नारी के परेशानियों और समस्याओं के प्रति शिक्षित करना होगा।
Nari Shakti Nibandh
उन्हें समझना होगा कि उनका जीवन नारी के सहयोग के बिना अधूरा है। नारी का सम्मान समाज को नहीं बल्कि उनके जीवन को भी एक नयी ऊंचाई देगा। नारी का आगे आने से पुरुष पीछे नहीं। ना ही कोई पति नारी के उससे उच्च स्थान प्राप्त करने पर नीचे गिरता है।
उपसंहार –
सामान्य अर्थों में कहें तो एक स्वस्थ समाज और परिवार के लिए नारी की उन्नति जरूरी है। नारी लम्बे समय से कहीं प्रकार के अधिकारों से वंचित है। आज आवश्यकता है कि उसे उसके वे अधिकार मिले। वह सम्मान मिले जिसकी वह अधिकारी है। महिला शक्ति निबंध पढ़ें – पत्नी Vs माँ हास्य लेख
पढ़ें – हिंदी फनी स्टोरी
नारी किसी की कृपा या अहसान की मोहताज नहीं। हाँ एक नारी में जिम्मेदारी का भाव हो। लेकिन एक पुरुष में नारी के प्रति जिम्मेदारी का भाव होना जरूरी है। और हमारे वेदों में तो लिखा भी है – ” यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते। रमन्ते तत्र देवता।।” महिला शक्ति निबंध पढ़ें – फनी हिंदी स्टेटस
पढ़ें – हिंदी फनी कोट्स
फिर हम नारी के सम्मान और अधिकार की अनदेखी कैसे कर सकते हैं। नर यदि नारायण है तो नारी वह शक्ति है जो उस नारायण में निवास करती है। महिला शक्ति निबंध हास्य व्यंग | Women Empowerment Essay in Hindi Read – Specific Ways to Empower Women
Read – Funny Articles in Hindi
नारी इस देश के सम्मान में चार चाँद लगाती है। जैसे नारी का स्वाभाव गृह गृहस्थी में लगा देती है। नारी को भी पुरुष के समान अधिकार मिलने चाहिए। उसे अपनी लाइफ खुलकर जीने का पूरा हक है। जो कि उसे अपने पति, भाई या माता पिता से मिलना चाहिए। Nari Shakti Nibandh | Mahila Shakti Par Nibandh | Lady Empowerment Essay in Hindi
आपको महिला पर यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट के माध्यम से अवशय बताएं। हम आपके शुक्र गुजार होंगे। धन्यवाद