2020-21 Par Kavita : साल दो हजार बीस पर मजेदार फनी कविता

2020-21 Par Kavita : साल दो हजार बीस पर मजेदार फनी कविता – यहाँ साल 2020 पर दो बेहतरीन लाजवाब कविताएं हैं। – 2020 के सितम व हिला के रख दिया 2020.

2020-21 Par Kavita

‘2020-21 का सितम

गज़ब का ढहाया रे 2020 वा तुने सितम।
ले उड़ा किसी का रोजगार किसी का प्रीतम।।

प्रीतम की प्रियतमा भी उड़ी उड़ी घर पे करे कसरत।
दिखाये वीडियो कॉल करके प्रेमी को रोनी सी सूरत।

सूरत देखकर 2020 तेरी सहम गया दिल।
भारी पड़ा मोबाइल रिचार्ज व बिजली बिल।।

बिल और कोरोना के डर ने दिखाये खूब चाँद तारे।
सबने ताली थाली बजाकर कोरोना के थप्पड़ मारे।।

मारे थप्पड़ मर गए मच्छर मोहल्ले के सारे।
गिने चुने रिश्तेदार बुलाके ब्याह किये कुंवारे।।

कुंवारों की गई नौकरी ऊपर से घरवालों ने करा दी शादी।
लगा कोरोना मरीजों की नंबर 1 होगी देश में आबादी।।

आबादी वैसे गजब देश की ऊपर मोदी बाबा हैं भारी।
दाढ़ी बढाकर इस बार चला दिये देखो चीन पर तलवारी।।

तलवारी चली चीन पर साथ आया अमेरिका जापान।
सिमित समय पर खुली मोदी की चाय की दूकान।।

दुकाने खुली तो लगा छायी सदियों बाद जी रौनक।
देख देख रौनक परिणाम हुए और भी अति भयानक।।

भयानक बड़ा मौत का तांडव हुई कहीं जिंदगियां शांत।
डॉक्टर नर्स पुलिस संग सबको घायल किया सुशांत।।

सुशांत के जब खुले राज तो बॉलीवुड पर गिरी गाज।
मिले सुन्दर हसीन चेहरों पर नशे के भरपूर दाद खाज।

खाज खुजली बना दी रे जिंदगी 2020 वां रे तु।
लगा तुझसे ख़त्म है दुनिया, तुझसे हुई है शुरू।।

पढ़ें – नये साल पर कविता

—– Lokesh Indoura

इस प्रस्तुत 2020 की कविता में लगभग सभी घटनाओं का भरपूर समावेश है। जो भी इस साल के दौरान प्रचलित रही।

साल 2020 पर कविता

हिला के रख दिया 2020

बबुआ 2020 तुने दुनिया हीला के रख दी।
बता दिया संभल जाओ वरना जिंदगी है रद्दी।।

रद्दी के जैसे पहुँची लाशें देखो शमशान।
हॉस्पिटल आये मरीज समझ पनवाड़ी की दूकान।।

दुकान चली कोरोना की और साल गया लील।
स्कूल कॉलेज इंस्टिट्यूट मानो हो गये जी सील।।

सील हुआ शहर कहीं क़स्बा गांव गली।
रात में राजू की गर्लफ्रेंड रोती मिली पगली।

पगली लुगाई का भी हाल हुआ बड़ा बेकार।
पति के ज्यादा साथ से जल्दी ही मिला शुभ समाचार।।

समाचार सुन कोरोना का पत्रकारों ने पकड़ा माथा।
बोले अब तो बचाये दुनिया देखो भाग्य विधाता।।

विधाता के द्वार लगे रहे जी लम्बे समय तक ताले।
घिस घिस एड़ियां श्रदालुओं के पैरों में पड़े छाले।।

Enjoy – Happy New Year Jokes in Hindi

छाले लेकर रोज लौटे पर द्वार रहे जी बिल्कुल बंद।
होली दिवाली सब कर डाली कोरोना जी ने झंड।।

झंड पायी जिंदगी इस बार सबने 2020 में।
फिर भी आस लगाये बैठे जी हम 2021 में।।

Read – New Year Shayari in Hindi

—- Lokesh Indoura

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree .

साल 2020 इस दुनिया का सबसे ज्यादा ऐतिहासिक वर्ष रहेगा। क्योंकि 2020 में ऐसी महामारी फैली। कि बड़े बड़े विकसित देशों की स्वास्थ्य व्यवस्था की भी बखिया उखेड़ के रख दी। Watch – New Year Funny Status in Youtube

कोरोना की वजह से पूरे संसार की अर्थव्यवस्था ख़राब हो गई। अमेरिका, भारत, रूस, इटली सभी देशों पर इसका प्रभाव पड़ा। इंसान की आर्थिक हालत बद बदत्तर होती जा रही है। 2020 Par Kavita | साल 2020 पर कविता | Year 2020 Kavita Funny Watch – Happy New Year Jokes in Hindi

Year 2020 Kavita

कुछ देशों में तो मरीजों व लाशों के ढेर लग गए। भारत में मुंबई व दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भी कोरोना ने हालत खराब कर दी। कहीं जगह स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ती हुई दिखाई दी। 2020 Par Kavita | साल 2020 पर कविता | Year 2020 Kavita Funny Watch – New Year Wishes in Youtube in Hindi

यह कविता 2020 साल पर एक मजेदार हास्य व्यंग्य है। जिसे पढ़ते हुए आपको निश्चित रूप से आनंद आयेगा। कोरोना ने हमारे पूरे जीवन को ही बदल के रख दिया। Read – Hindi Funny Poems List in Hindi

अब लोगों को मास्क लगाए रहना पड़ता है। जरुरी है कि प्रत्येक व्यक्ति को दो गज की दूरी बनाये रखने पड़ती है। यह दूरी और मास्क कोरोना से बचाने में बड़ा सहायक है। 2020 Par Kavita | साल 2020 पर कविता | Year 2020 Kavita Funny Go To – Home Page Maskaree

Leave a Reply