आशिकी पर कविता : Best Aashiqui Poem in Hindi – यहाँ आपके सामने आशिक़ी पर आधारित कविताएं है। 1. धड़कन 2. गुजारिश 3. वाह रे कारे कारे नैना 4. ओ मेरी मेहबूबा 5. ख्वाब 6. हाल ए दिल इन्हे पढ़े और अपने दोस्तों से शेयर करना ना भूलें।
आशिकी पर कविता
धड़कन
मैं तो कहता हूँ तु रुक जा , या रुक जाये मेरी धड़कन
तेरे लिए लब पे है दुआ , सांसों में मेरे तड़पन
दिल है मोम का मेरा
रूठकर यों ना जलाओ
प्यासा प्यार का दरिया
जरा सा पास आ जाओ
बुझेगी प्रेम की अगन , मिले जब दोनों के तन मन
मैं तो कहता ……………………………….
मैं शीतल हिम की तरह
ना शोले मुझ में भड़काओ
तु कड़वी नीम की तरह
मधुरस खुद को बनाओ
जब करेंगे हम रस पान भीग जायेंगे तेरे नैनन
मैं तो कहता ………………………………
ढल जायेगा ये यौवन
जरा सा खुद को संभालो
बादल जायेगा ये मौसम
थोड़ा खुद को बादल डालो
बरसता तो सिर्फ बादल नहीं बरसे कभी गगन
मैं तो कहता …………………………………
—— Lokesh Indoura
Read – Ishq Pe Kavita
गुजारिश
झूठा ना किया वादा , सच्चा था हर इरादा
गवाह है दर्द मेरा , कामिल है ना आधा
बस तेरी गुजारिश
गुजारा है जीवन
हर पतझड का मौसम
रिम-झिम बरसता सावन
अकेला था सफ़र यह अकेला इश्क़जादा
गवाह है……………………………….
कशमकश में कटे बरसों
निकलेगा बाकी अरसा
ना छांव दिख रही है
ना दिख रही है बरखा
ना कोई बना किसना ना कोई बनी राधा
गवाह है ………………………..
तुफां बनी है चाहत
अरमां ने की शरारत
कभी ना की शिकायत
ऐसा किया है आहत
चाहे तोड़ दूँ जंजीरे या पार कर लूं हर बाधा
गवाह है ………………………….
—— Lokesh Indoura
वाह रे कारे कारे नैना
रूप के नज़ारे तेरे नैना कारे कारे।
कजरारे नैनों पे दिल हम हैं हारे।।
वाह रे कारे कारे नैना – वाह रे कारे कारे
तेरी दृष्टिपात , करे दिल पर आघात।
पलभर का मिलन, और मीलों की रात।
दर दर फिरे हैं, जाने कितने कंवारे।
वाह रे कारे कारे ………………….
तेरी नज़रों की तीर से, बनी तु अहेरी।
तरुणाई तेरा तरकश, नयन शर्वरी।
तिमिर छवि बन खोले रूप के पिटारे।
वाह रे कारे कारे …………………..
जिससे मिले नैन, उसके दिन कटे ना रैन।
तेरे रूप के जलसे में, मिलता नहीं चैन।।
तु हुस्न की वाहिनी, हम सिर्फ फव्वारे।।
वाह रे कारे कारे…………………
—— Lokesh Indoura
Aashiqui Poem in Hindi
लिरिक सॉन्ग – ओ मेरी मेहबूबा
ओ डूबा , ओ डूबा ओ मेरी मेहबूबा।
बचा ले, बचा ले , कर दे तु अजूबा।।
मेहबूबा मेहबूबा……….
झील सी आँखों में ये भंवर कैसी है
चले जो तन पे ये लहर कैसी है।
उमंगी लहरें, डुबाती है हरदम।
मन के भावों की, ये नहर कैसी है।
बचा ले बचा ले………..
दिल है तुम्हारा, या पंछी का पिंजरा।
बांहे है तेरी, फूलों को गजरा।
खोल अपनी बांहे, फैला दे यूं तन को।
शबनमी रातों में, बरसा दूँ मैं बदिरा।
बचा ले बचा ले………..
गाल गुलाबी, तेरे होठ रसीले
तु जो बुलाये, तो आके हम पीलें
नशीली घनी है, मेरे प्यार की मदिरा
आजा इक पल में सौ सदियां हम जी लें
बचा ले बचा ले
गीत – ख्वाब
हजारों ख्वाब लिखता हूँ हजारों रोज मिटाता हूँ
लो चलो चलें जाना तुम्हें चलना सिखाता हूँ
समन्दर मेरा ये दिल
शीतल तेरी लहरें हैं
दो दिलों के ये जज़बात
समन्दर से भी गहरें है
अशकों के दर्पण में रूप तेरा दिखाता हूँ
हजारों ख्वाब …………………
शिगुफा तेरा दामन है
फिर भी कांटे राहों पर
प्यार की जन्नत होती है
दो प्रेमियों की बाहों पर
बेताब सी धड़कन का गीत तुझको सुनाता हूँ
हजारों ख्वाब ………………..
यादों की अदालत में
सभी अरमान सुहाने हैं
जिबाने होती नयी है
पर किस्से पुराने हैं
अब तक जगता था रातों को आज तुझको जगाता हूँ
हजारों ख्वाब …………………..
—— Lokesh Indoura
गीत – हाल ए दिल
सूना है ये, ये माना है, ये दिल तेरा दीवाना है।
हाल ए दिल सुनाऊँ क्या, बना ये क्या फ़साना है।
कुछ फासलों की ये, पलभर की दूरी है
बिन तेरे जिंदगानी, लगती अधूरी है
हर लम्हा ये जिंदगी, बन गई मजबूरी है
पर तुम हो बिछाये पलकें, ये मैंने माना है
हाल ए दिल सुनाऊँ क्या ……..
रहता हूँ हर पल, तेरे ख्वाबों में खोया
कब सोया मैं जागा, कब जागा मैं सोया
हर टुटा सपना, क्यों आँखों ने भिगोया
अब आकर के तुमको, मुझको बताना है
हाल ए दिल ………………………
मौसम भी ना बदला, बरसाती फुहारों से
उड़ गया फूलों का रंग, बसंती बहारों से
अब ना आती खुशबू, सुहाने पहाड़ों से
अब लगता है मानो, मौसम पुराना है
हाल ए दिल ……………….
लोकेश इन्दौरा
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura
Hindi Poem Aashiqui
प्रेम पर आधारित यह गीत आपको निश्चित रूप से पसंद आएंगे। प्रेम जब होता है तो यह सारा आलम बड़ा ही हसीन लगता है। और फिर आपका प्रीतम यदि आपके साथ हो तो बात ही क्या। जीवन में एक अलग ही उमंग रहती है। प्रेम ही सौंदर्य है और प्रेम ही ईश्वर है।
यहाँ रचित चारों गीत प्रेम परिणय सम्बन्ध को अभिव्यक्त करते हैं। इश्क़, मोहब्बत, उल्फ़त, प्रेम, प्यार, आशिक़ी ढेरों इस दिल की बिमारी के नाम है। और इसने कहीं दिलों को लुटा है। कहीं दिलों को आबाद किया है। Hindi Poem Aashiqui | आशिकी पर कविता | Aashiqui Poem in Hindi
Read – Romantic Holi Shayari
Read – Romantic Holi Kavita
Read – Painful Hindi Shayari
प्रेम प्यार से बड़ा आश्चर्य इस जहाँ में किसी भी चीज़ में नहीं है। प्रेम का हमारे जीवन में एक अलग ही स्थान है। प्यार दुनिया का सबसे ख़ूबसूरत नगमा है। Read – Relationship Advice for Girls
गीत प्रेम को बताने का सबसे असरदार माध्यम है। भारत की अधिकांश फ़िल्मे प्रेम प्रसंग पर आधारित होती है। और इसलिए शायद ही ऐसी कोई बॉलीवुड मूवी हो। जिसमें गाने ना हो। Hindi Poem Aashiqui | आशिकी पर कविता | Aashiqui Poem in Hindi
Read – Sad Ghazal Shayari
Read – Yaad Par Shayari
Read – Romantic Valentine Shayari
प्रेम गीत उस फिल्म को और भी असरदार और रोचक बना देता है। कहीं सारे सदाबहार प्रेम गीत आज भी लोगों की जुबानी आप आते जाते यूँही सुन लेते होंगे।
आशिक़ी पर कविता | Aashiqui Poems
जब प्रेम की अगन लगती है तो सुख चैन नहीं मिलता। समझ में नहीं आता आखिर रातों का सुख चैन कहाँ चला गया। कौन छीनकर ले गया। स्वयं खुदा भी शायद ना बता पाए कि आखिर प्रेम होने के बाद जीवन में किसकी के लिए इतनी फिक्र क्यों होती है।
Read – Heart Touching Shayari
Read – Mohabbat Par Shayari
Read – Romantic Whatsapp Status in Hindi
क्योंकि गीत का प्रभाव दिल और दिमाग पर बड़ा ही सकारात्मक होता है। गाने मन को शांति देते हैं। दिल आखिरकार मानता कहाँ है और दिल की हसरतें आखिर कोई भी जानता क्यों नहीं। दिल क्यों बेपरवाह से परवाह करने लगता है। क्यों दिल बार बार किसी को देखने की हसरतें पालता है। क्योंकि उसका चेहरा उसके दिल का रूप बन जाता है।
गाने केवल मनोरंजन तक ही सिमित नहीं। गीत इंसान का एक प्रकार से मानसिक इलाज भी करते हैं। मन को चिंता मुक्त बनाते हैं। और प्रेम युक्त बनाते हैं। Hindi Poem Aashiqui | आशिकी पर कविता | Aashiqui Poem in Hindi
Watch – Girlfriend Birthday Wishes in Youtube
Watch – Heart Touching Anniversary Gifts
Watch – Story – Murder of Love in Youtube
तो दोस्तों शेयर करें और कमेंट करना ना भूलें। आपके विचार हमें अवश्य भेजे।