गठबंधन कविता (राजनीतिक हास्य व्यंग्य) – भारतीय राजनीती में गठबंधन सरकार बनाने व गिराने पर बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह Alliance Funny Hindi Poetry उसी पर है।
गठबंधन कविता
राजनीति में खिले गठबंधन फूल और बनी सरकारें।
या तो कुर्सी पर बिछे शूल या बिछे अंगारे।।
कुर्सी पे बिछे शूल -अंगार तो तशरीफ़ कैसे रखे सरकार।
जब जब पूरा रखने की कोशिश, करवाना पड़े उपचार।।
करवाना पड़े उपचार , जनता सिर को पिटे।
जो कल मिले गले आज एक – दूजे को घसीटे।।
घसीटने में फटे ज्यादा किसके, यही अब एजेंडा।
गठबंधन के फूल झड़े ऐसे कि बचा सुलगता डंडा।।
सुलगता डंडा ना बचे सो राजनीती करे कई जाप।
दुश्मन को बना ले साथी, और गधे को बाप।।
गधा बनता बाप, और बाप फ्यूचर में सांप।
फिर सांप बजाये बीन, सपेरे करते पश्चाताप।।
पश्चाताप की अग्नि से भी गठबंधन-डंडा ना होवे भस्म।
बना कई राजनीतिक नस्लों से, सो बन गया तिलिस्म।।
बन गया तिलस्म रोककर विकास की रफ़्तार।
गठबंधन ही लोकतंत्र से करे सबसे ज्यादा दुराचार।।
दुराचार का यह बंधन, कराता राजनीती में जंग।
देश की उन्नति इसके स्वार्थ के आगे बंद।।
पढ़ें – आरक्षण पर हास्य कविता
स्वार्थ – स्वार्थ से मिलकर बनता है सरकारी तंत्र।
गठबंधन की यह सरकार , रचे देश के विरुद्ध षड़यंत्र।।
पढ़ें – देश के विकास पर हास्य कविता
विकास में षड़यंत्र , गठबंधन ही हमेशा गाड़ता।
और जो इसे रोपता उसी के पैर पहले काटता।।
पढ़ें – बेरोजगारी पर हास्य कविता
पैर ऐसे काटता कि गिरे सिर का साफा, बंध जाये लंगोट।
अब फिर से मांगो गली – गली जाके वोट।।
पढ़ें हास्य कविता – मोदी Vs सारा विपक्ष
About Alliance Hindi Poem –
भारतीय राजनीती में गठबंधन का एक अहम् योगदान है। देश के कहीं राज्यों में गठबंधन सरकारें चल रही है। जब किसी एक पार्टी का बहुतमत नहीं आता तो एक दल दूसरे दल के साथ मिलकर सरकार चलाता है। Read – SP BSP Alliance Funny Hindi Poem
Read – Hindi Funny Story
कभी-कभी यह गठबंधन बेमेल होते हैं और सरकारें गिर जाती है। देश में कहीं सरकारें इन Political Alliance की वजह से बनी और टूटी। यह Funny Poem उन्ही राजनीतिक उतार-चढाव पर व्यंग करती है। गठबंधन कविता – Read – Hindi Funny Status
Read – Hindi Funny Quotes
गठबंधन भारतीय राजनीती एक ऐसी कड़वी सच्चाई है। जिसका जहरीला घूंट सामान्यतः जनता को ही पीना पड़ता है। ज्यादातर गठबंधन का फायदा कम व नुकसान ही ज्यादा देश की जनता को मिलता है। गठबंधन कविता Alliance of Indian Kings
Read – Hindi Funny Shayari
मुख्यतः गठबंधन का फायदा उठाती है क्षेत्रीय पार्टियां। देश में कहीं बार तो क्षेत्रीय पार्टियों के नेता ने गठबंधन का लाभ पाकर प्रधानमंत्री पद तक प्राप्त किया है। गठबंधन के माध्यम से पार्टियां ना केवल राजनीतिक फायदा उठाती है। अपितु देश की नीतियों, योजनाओ व क़ानून पर नकारात्मक प्रभाव भी डालती है। गठबंधन कविता Read – Trending Hindi Jokes
Read – Hindi Funny Poetry