आतंकवाद विरोधी लेख (हास्य व्यंग्य) : Anti Terrorism Article in Hindi – यहाँ आतंकवाद पर एक बहुत मजेदार लेख प्रस्तुत है जो कि प्रतिकात्मक है। आशा है आपको बेहद पसंद आएगा।
आतंकवाद विरोधी लेख
आतंकवाद : जंगली तमाशा
आतंकवाद भेड़िये, मेमने, गीदड़ और गिद्धों का जंगली तमाशा है। मजहब का चोला पहनकर एक भेड़िया किसी मेमने का सबसे बड़ा हितैषी बनता है। उसे बताता है कि उसकी बलि उसके सभी पापों का नाश कर देगी। और वही ऐसा बलि का बकरा है जिसे जन्नत में तक़रीबन 72 खूबसूरत बकरियां मिलेगी। इस तरह वह खुदा को प्यारा होकर सुन्दर सुन्दर बकरियों से प्यार करेगा।
अब मेमना तो मेमना है उसके गले में जैसे ही असला बारूद लटकाया वह तो खुद को बब्बर शेर समझ बैठता है और फिर बताये अनुसार चूहे की भांति सरहद लांघकर दूसरे देश में चला जाता है। और ऐसे ही फिर आये दिन मेमने आते हैं अपने बम पटाखे फोड़ते हैं और फिर एक कुत्ते की मौत मर जाते हैं।
इस खेल में भेड़िये तो आराम से अपने जंगल में बैठे बैठे गेम का मजा लेते हैं और फिर दूसरे मेमने को तैयार करने में लग जाते हैं। इस तरह एक मेमना आता है। कुछ हद तक मानवता का नाश करता है और फिर आतंकवादी के दागदार तमगे के साथ एक गुमनाम मौत मारा जाता है।
अफ़सोस की बात यह है कि इस खेल में केवल मेमने ही मर रहे हैं जो असली भेड़िये हैं। उन पर जंगल के राजा का हाथ है। हालांकि जंगल का राजा एक आँख से काना, व दो पैरों से लंगड़ा है। पैर उसके गिद्दों की फ़ौज ने पकडे हैं और आँख पर पट्टी उसकी ख़ुफ़िया लोमड़ी ने बाँध रखी है।
मजेदार बात यह है कि यह सारा सर्कस शेर की नाक के नीचे भेड़िये, गिद्ध, लोमड़ी व मेमने खेल रहे हैं। वैसे बता दें जंगल का राजा शेर नहीं सफ़ेद तेंदुआ है। यह सफ़ेद तेंदुआ बूढ़ा तो नहीं किन्तु उसके हाथ पैर सब बंधे हैं। उसकी कुर्सी इनकी तीमारदारी पर ही टीकी है।
Anti Terrorism Article in Hindi
भले जंगल के खरगोश, हिरण काफी हद तक डरे हुए हैं। लेकिन वहां का मीडिया नाम का बन्दर बराबर चापलूसी भेड़ियों, गिद्दों और लोमड़ी की ही बजा रहा है।
बस ऐसे असामाजिक जंगली जंतु इंसानों की बस्ती में धूम मचा रहे हैं। मेमनो की मौत का तमाशा बन रहा है। यह बात जंगल जंगल सबको पता है कि आतंकवाद का फूल किस जंगल में खिला है।
इस फूल का मजा ड्रैगन सबसे ज्यादा ले रहा है। सबसे अनोखी बात उसे इस फूल को तोडना भी नहीं पड़ता। सीधी खुशबू नाक में पहुँच रही है। अमेरिकन भैंसा जिसने इस पौधे को खूब सींचा। ताकि एक दिन फूल आये। उसी फूल की खुशबू आज उसकी नाक में खुजली कर रही है।
बस अब जिधर देखो उधर खुजली ही खुजली है। रुसी भूरे भालू को खुजली, खुजली भी ऐसी की अमेरिकन भेंसे के बाल नोचे। हालांकि इंडियन टाइगर से उसकी यारी पुरानी है। इसलिए टाइगर को कोई खतरा नहीं है। हाँ किस्स जरूर करता है वह भी मास्क पहनकर। और इसलिए अमेरिकन भैंसा भी टाइगर से दिखावटी हम दर्दी रखता है। उसका सफ़ेद तेंदुए के प्रति अंदर से दिल धक धक् करता है। किन्तु तेंदुए के लक्षण ठीक नहीं है।
तेंदुए के लक्षण ठीक ना होने से उसे ग्रे सूची के गड्डे में डाला गया। मुर्ख तेंदुआ भी अंदर से गड्डा और गहरा कर रहा है इस बात से अनजान की वह ऐसा करने से ग्रे गड्डे से काले गड्डे में पहुँच जायेगा। इंडियन टाइगर उसकी इस मूर्खता से बड़ा खुश है। वह तो ऊपर से मिट्टी डालने को तैयार बैठा है। और खूब इकट्ठा भी की हुई है। किन्तु दम्भी ड्रैगन इंडियन टाइगर के प्रयास में रोड़ा बन रहे हैं। इस काम में पीछे से ड्रैगन को लड़खड़ाते हुए मलेशियन टाइगर पूँछ पकड़ के संभाल रखा है।
Article Against Terrorism in Hindi
यदि अब इंडियन टाइगर मलेशियन टाइगर से थोड़ा भाईचारा बढ़ाये और प्यार से उसको ड्रैगन व तेंदुए की सहायता करने से रोक ले। तो निश्चित रूप से तेंदुए को काली सूची के गड्डे जाने से कोई नहीं रोक सकता। यहाँ इंडियन टाइगर को एक बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत मिलेगी। क्योंकि केवल ड्रैगन और मलेशियन टाइगर के अतिरिक्त मूर्ख तेंदुए के साथ कोई नहीं। ये दो ही उसे ब्लैक सूची में जाने से रोक रहे हैं।
देखो अब बंगाल टाइगर मलेशियन टाइगर को हाथ मिलाके दोस्त बनाता है या गले मिलकर। ध्यान रखना होगा मलेशियन टाइगर दिल का बुरा नहीं किन्तु संक्रमित है। सो पी पी किट पहनकर ही बात ज्यादा अच्छे से बनेगी। The End
भारत में जो आतंकवाद है दरअसल वह हमारे पडोसी देश पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित है। पाकिस्तान आज ऐसा मुल्क है जो खुद तो बारूद के ढेर पर बैठा है किन्तु साथ ही अपने पडोसी देशों के लिए विशेषकर भारत के लिए भी आतंकवादी गतिविधियों से निपटने की चुनौती खड़ी कर रहा है Read – Hindi Poem Against Terrorism
पाकिस्तान आये दिन भारत में आतंकवादियों की गुसपैठ करवाता है। इसमें उसकी सेना व ख़ुफ़िया एजेंसी आई एस आई का बहुत बड़ा होता है। कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में सुरंग भी मिली है। जिसे वो घुसपैठ में काम में लेते। तो कहीं सरहद किनारे ड्रोन के माध्यम से हथियार फेंके जाते। Read – Indian Army Kavita
पाकिस्तान चाहता है कि कश्मीर में निरंतर अस्थिरता बनी रहे और वहां हर आये दिन हिंसा हो। सेना ने आमना सामना हो ताकि वह मानव अधिकार का उल्लंघन हो रहा है ऐसा दुनिया को बता सके। पढ़ें – राष्ट्र भक्ति कविता
आतंकवाद के खिलाफ आर्टिकल
जबकि हकीकत यह है कि पकिस्तान बाल्टिस्तान, गिलगिट व बलूचिस्तान में खुद मानवाधिकार का उल्लंघन कर रहा है। वहां के लोगों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार हो रहा है। वहां से कहीं लोग पलायन कर चुके हैं और सबसे रोचक बात ये सभी पाकिस्तान के हिस्से भारत में विलय होना चाहते हैं। Read – Patriotic Shayari of India in Hindi
भारत को चाहिए कि पाकिस्तान को वह कूटनीतिक स्तर पर घेरें। इसके लिए हमें गिलगिट व बाल्टिस्तान के लोगों को सपोर्ट करना होगा। वहां हो रहे विरोधी माहौल को और प्रखर करना होगा। साथ ही बलूचिस्तान के मुद्दों को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाना होगा। पढ़े – पाकिस्तान विरोधी कविता
हमने ग्रे लिस्ट में तो पाकिस्तान को डलवा दिया है लेकिन अब हमें प्रयास करने चाहिए कि इसे पूर्ण रूप से एक आतंकवादी देश घोषित करवा के ब्लैक लिस्ट में डलवा दें। यदि हम ऐसा करवा पाते हैं तो यह हमारी बहुत बड़ी जीत होगी। आतंकवाद विरोधी लेख | Article Against Terrorism in Hindi | Read – India Vs Pakistan Shayari in Hindi
इस मामले में केवल 3 देश हमारे सामने चुनौती है। चीन, टर्की व मलेशिया। चीन व टर्की के हित पाकिस्तान से जुड़े हैं। किन्तु हम यदि मलेशिया को अपने साथ ले लें। तो कार्य बिलकुल मुश्किल ना होगा। क्योंकि इनके अतिरिक्त कोई भी देश ऐसा नहीं है जो पाकिस्तान का समर्थन करेगा। आतंकवाद विरोधी लेख | Article Against Terrorism in Hindi
आतंकवाद पर निबंध
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को आइसोलेट करना जरूरी है। क्योंकि तब ही वह महसूस कर पायेगा कि जिसका वह पोषण कर रहा है। वह चीज उसे कहाँ लेकर जायेगी। आज हालत यह है कि पाकिस्तान के पास अपने लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में राशन तक नहीं है। महंगाई निरंतर बढ़ रही है। आतंकवाद विरोधी लेख | Article Against Terrorism in Hindi | आतंकवाद पर निबंध | Anti Terrorism Article in Hindi | आतंकवाद के खिलाफ आर्टिकल पढ़े – चीन विरोधी कविता
आतंकवादी संघटन के सरगना जिस देश में पनाह पाते हों उस देश का हाल क्या होगा ये सभी अंदाजा लगा सकते हैं। पाकिस्तान ने अपनी कब्र खुद तैयार की है। उसने जिस तरह से आतंक और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दिया है। उसका बुरा हश्र तय है। आतंकवाद विरोधी लेख | Article Against Terrorism in Hindi | आतंकवाद पर निबंध | Anti Terrorism Article in Hindi | आतंकवाद के खिलाफ आर्टिकल Read – India Vs China Shayari
पाकिस्तान को अब खुद को कितना ही आतंकवाद से पीड़ित बताये किन्तु उसके ये घड़ियाली आंसू अब सभी देश जानते हैं। सबको पता है कि पकिस्तान कैसे हाय तौबा करता है। किन्तु वह वही है मुँह में अल्लाह व आस्तीन में कटार। आतंकवाद विरोधी लेख | Article Against Terrorism in Hindi | आतंकवाद पर निबंध | Anti Terrorism Article in Hindi | आतंकवाद के खिलाफ आर्टिकल Watch – Narendra Modi Kavita in Youtube
हिन्दुस्तान को यदि अपने इस सबसे बड़े दुश्मन आतंकवाद पर विजय पाना है तो पाकिस्तान की बर्बादी ही वह राह दिखाएगी। क्योंकि अब इसके अतिरिक्त पाकिस्तान ने कोई चारा छोड़ा नहीं।
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree