आतंकवाद विरोधी कविता : Best 2 Anti Terrorism Poem in Hindi | Kavita Against Terror

आतंकवाद विरोधी कविता : Best 2 Anti Terrorism Poem in Hindi | Kavita Agaist Terror – यहाँ आतंकवाद विरोधी 2 बेहतरीन कविताएं प्रस्तुत है।

आतंकवाद विरोधी कविता

आतंक की सजा

लाशों के इस ढेर में बची कहीं कहीं चीत्कार।
कैसा इक नर ने किया देखो नरसंहार।।

नरसंहार का यह स्वरुप होवे दुनिया में सबसे गन्दा।
किन्तु कुछ भेड़ियों ने बना लिया इसे अपना धंधा।।

धंधा है डर बनाना और कमाना पाप।
हो रहा चहुंओर देखो आंसुओं से आलाप।।

आलाप करके धर्म का सिखाते हैं गद्दारी।
जन्नत की हूर के लालच में खूनी वफ़ादारी।।

वफादारी में लश्कर, जैश, आई एस के तलवे चाटे।
आतंकी मरे कुत्ते की मौत सरगना भरे खर्राटे।।

खर्राटे ले रही पोषण देने वाले देशों की सरकार।
गरीब बेरोजगारों से करवाए लाशों का व्यापार।।

व्यापार है यह खून का, ब्रेन वॉश की कलाकारी।
कर बैठे कुछ कायर युवा, माँ बाप से ही गद्दारी।।

मक्कारी खुदा से करके मानवता का नाश।
हँसी ख़ुशी से ज्यादा भाये देखो तड़पती लाश।।

लाश बनकर खुद बन गए हैं आतंकवादी।
दो सैन्य वीर जवानो इनको ज़िन्दगी से आजादी।।

आज़ादी जिंदगी से मिले, मिले जहन्नुम में घोर सजा।
यही है आतंक की किस्मत, आतंकवादी की रजा।।

—— Lokesh Indoura

पढ़ें – पाकिस्तान विरोधी कविता

आज विश्व में दुनिया के लगभग सभी देश आतंकवादी घटनाओ से ग्रसित हैं। शायद ही ऐसा कोई देश हो जहाँ आतंकी घटना घटित ना हुई हो। यहाँ तक की जो देश आतकंवाद व आतंकवादियों को शरण देते हैं वहां भी आतंकी घटनाएं हुई है। भारत में जो आतंकवाद है वह विशेष रूप से पाकिस्तान प्रायोजित है। और पाकिस्तान उन देशों में सबसे ऊपर है जो आतंकवाद व आतंकवादियों को आश्रय देता है। Read – India Vs Pakistan Shayari in Hindi

Anti Terrorism Poem in Hindi

Anti Terrorism Poem in Hindi

आतंक का कलंक

आतंकवाद है इस जहाँ में
बड़ा ही घोर पाप
जहर उगल रहा इंसान
देखो बनकर जहरीला सांप

लिया जद में सारा जहाँ
बन्दूक बारूद के दम पर
मौते आई चीखती हुई
दाग लगा सिस्टम पर

देश दुनिया में त्राहि त्राहि
सब झेल रहे हैं दंश
कलयुग के ये आतंकवादी
सच में राक्षस दानव का वंश

कैसी यह निर्ममता
समझ ना पा रहा विज्ञान
क्योंकि वहशी भेड़िया बनके
इक युवा ले रहा है जान

लेकर इतना पाप
कैसे खुदा को मुंह दिखायेगा
72 हूर की जगह मूर्ख
72 करोड़ बार जहन्नुम पायेगा

कायरता का घृणित कर्म
उस पे जिहाद की जिल्द चढ़ाकर
माँ बाप की तालीम पर खालिक पोत
मरे कुत्ते की मौत रुलाकर

शर्मसार ऐसी ज़िन्दगी पर
सारी मानव जाति
ऐसी संताने तो ख़ास
खोक में ही उजड़ जाती

कम से कम ना लेती
किसी मासूम की जान
पागल वहशी दरिन्दा
हो इंसानियत से अनजान

इससे घटिया जीवन
कोई और नहीं हो सकता
आत्मा को कलंकित करने से
भला कोई क्यों नहीं डरता

——– Lokesh Indoura

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree

नीचे वीडियो में दंगों पर कविता देखें –

भारत सबसे ज्यादा लश्कर ए तैयबा, जैश मोहम्मद और इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों से परेशान है। इनके आका पाकिस्तान देश में पनाह लिए हुए है। चाहे वह मोम्मद लख्वी हो, मसूद अज़हर हो या फिर बम्बई बम धमाकों का मास्टर माइंड दाऊद इब्राहिम सभी पाकिस्तान में है। Anti Terrorism Poem in Hindi | आतंकवाद विरोधी कविता | Kavita Against Terror Read – Indian Army Par Kavita

पकिस्तान को अपनी इन्ही हरकतों की वजह से आज ग्रे लिस्ट में दाल दिया गया है। और भारत यदि प्रयास करे तो उसे ब्लैकलिस्ट में डाल दिया जाएगा। और ऐसा होना भी चाहिए। पाकिस्तान को हमें प्रयास करके आतंकी देश घोषित करवाना ही होगा। Anti Terrorism Poem in Hindi | आतंकवाद विरोधी कविता | Kavita Against Terror Read – POTA – Lesson Learned From India’s Anti Terror Act

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से सबसे ज्यादा ग्रसित हमारा कश्मीर रहा है। पाकिस्तान ने कभी वहां शांति स्थापित नहीं होने दी। वह चाहता है कि दुनिया के सामने भारत की ऐसी तस्वीर बने कि कश्मीर में वह मानव अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। Anti Terrorism Poem in Hindi | आतंकवाद विरोधी कविता | Kavita Against Terror Watch – kavita Bhrashtachar in Youtube

आतंकवाद विरोधी कविता

वहीँ पकिस्तान ने POK व गिलगित बाल्टिस्तान से अपनी आतंकवादी गतिविधियां जारी रखे हुए है। यह नहीं उसने वहां की जनसँख्या की डेमोग्राफी भी परिवर्तित कर दी है। एक समय वहां शिया मुसलमान तकरीबन 90% थे अब केवल 38% ही रह गए है। Anti Terrorism Poem in Hindi | आतंकवाद विरोधी कविता | Kavita Against Terror Read – Patriotic Shayari for India

बलूचिस्तान में भी यही हालात हैं। वहां के लोग भी पाकिस्तान के जुल्म से परेशान हैं। वहां के नेता व पत्रकार विदेशों में शरण लिए हुए हैं। वहां निरंतर लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है। दरअसल बलूचिस्तान, गिलगित व बाल्टिस्तान के लोग भारत में विलय होना चाहते हैं। उनका मानना है कि यदि कोई एक देश उनके साथ सही सलूक कर सकता है तो वह सिर्फ भारत है।

2 Comments

  1. Shabba Tabbasum

Leave a Reply