तम्बाकू पर कविता : Best 2 Anti Tobacco Poem in Hindi | Gutkha

तम्बाकू पर कविता : Best 3 Tobacco Poem in Hindi | Gutkha – यहाँ तम्बाकू पर दो बेहतरीन कविता है। 1. तम्बाकू का कमाल पिचके हाल 2. केसर का दम दिल की धड़कन कविता

तम्बाकू पर कविता

तम्बाकू का कमाल – पिचके हाल

चबा चबा के बना कोई हनुमान
तो किसी के पिचके गाल
तम्बाकू कर गया देखो
सेहत संग गाल बेहाल

हाल थूकना पिचक पिचक
दीवारें सड़कें गन्दी
शॉपिंग मॉल सी ज़िन्दगी
बना दी सब्जीमंडी

सब्जीमंडी की ताज़ी सब्जियाँ
भी ना पहुंचाये फायदा
मुंह में छालों का आना जाना
बिगड़ा मसालों का जायका

जायका बनाया रगड़ के जर्दा
ऊपर से डाला पान मसाला
किसी ने मिलाई सुपारी खैनी
फिर लगाया रख मुंह में ताला

ताला मुंह में लगाकर
इशारों से समझाये
होवे ऑफर मिठाई चॉकलेट
तो हायराम समस्या कैसे खाये

खाये तो जाये भाड़ में
गुटखा अपना एकदम असली
क्यों खाये मिलावटी मिठाईयाँ
और आइसक्रीम नकली नकली

नकली है सब कुछ यहाँ
पर तम्बाकू ऑर्गेनिक बिल्कुल
कोई खाये खुल्लम खुल्ला
कोई घरवालों को बनाके अप्रैल फूल

फूल बना रहे फ़िल्मी हीरो
बोल के दाने दाने में केसर
खाते पगले फैन जमकर
रोग लगा बैठे कैंसर

कैंसर में है तम्बाकू की खुश्बू
जो गला देती है जीवन
छोड़ इसे बचाओ पैसा
और ज़िन्दगी बनाओ चन्दन

तम्बाकू पर कविता | Anti Tobacco Poem in Hindi | गुटखा कविता

Read – Wine Poetry in Hindi

तम्बाकू पर कविता

तम्बाकू का शौक सेहत के लिए हानिकारक है यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन हमें यह भी पता होना चाहिए। कि जब तम्बाकू का सेवन किया जाता है। तो बार बार पीक थूकने से हम सार्वजनिक स्थान को भी गन्दा करते हैं।गुटके में हानिकारक तत्व होते हैं। जो हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। यह नहीं सरकार भी गुटके पर काफी टैक्स लगाती है। इसलिए गुटखा काफी महंगे हुए हैं। सो इससे गुटखा जेब पर भी मार डाल रहा है। पढ़े – आतंकवाद विरोधी कविता

Anti Tobacco Poem in Hindi

केसर का दम – दिल की धड़कन

किसी ने रगड़ रगड़ के ऐसे
फिर मुंह में ठूंसे ऐसे वैसे
लाये बार बार चबाने को पैसे
गुटखे के बिन रहा जाये जी कैसे

खाके मारे सड़क पे पिचकारी
कोई हवा में फूंके फुव्वारी
किसी की आये संडास जाने की बारी
कोई करे प्रेशर ज़माने की तैयारी

ऐसे ही यह तम्बाकू रजा
चाय के बाद खाने का मजा
खाने के बाद भी तलब जगा
ना मिले तो बड़ी कठोर सजा

कैसर कैसर का हर दाने में दम
खाके साथ में जी पचाओ गम
चले मुंह में ऐसे जैसे चले च्युइंगम
बन गया यह तो दिल की धड़कन

धड़कन ही एक दिन कर देगा बंद
जो यह लत छोड़ने का ना किया प्रबंध
समझो प्यारे लिखे प्यार से छंद
कही गुटखे की वजह से बुद्धि तो ना हुई जी मंद

—— Lokesh Indoura

Read – Mehangai Par Shayari

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree

Anti Tobacco Poem in Hindi

स्वस्थ जीवन ज़िन्दगी का सबसे बड़ा तोहफा है। जिसके पास स्वस्थ तन व मन है वही वास्तव में एक आनन्दायक जीवन जी सकता है। हमेशा ख़ुशी अपने आप से मिलती है। एक स्वस्थ शरीर ही खुशियाँ फैला सकता है। दूसरों को ख़ुशी देना हमें आना चाहिए। गुटके का सेवन कई बार दूसरों के लिए भी परेशानी का कारण बन जाता है। Read – How To Stop Drinking Wine in English

तम्बाकू सेहत पर बुरा असर डालता है। यह बात तो किसी से छिपी नहीं है। किन्तु तम्बाकू इसके साथ ही जेब भी साफ़ करता है। आर्थिक तंगी इसकी वजह से बढ़ती जाती है। तम्बाकू पर कविता | Anti Tobacco Poem in Hindi | गुटखा कविता Read – Anti Terrorism Article

देश में तम्बाकू खाने के तरीके भी अनोखे हैं। कोई तो रगड़ रगड़ के जर्दा बनाता है फिर उसमें ऊपर से पान मसाला डालता है। तो कोई सीधा ही जर्दा तैयार करता है। फिर मुंह में दबाकर रखा जाता है। Read – Saving Water Essay in Hindi

भारत में सबसे ज्यादा मात्रा में किसी नशीले तत्व का सेवन किया जाता है। तो वह तम्बाकू ही है। किन्तु ऐसे लगता है। जैसे मानो यह कोई नशीला तत्व नहीं बल्कि कोई चॉकलेट खाने जैसा हो। चॉकलेट का शौकीन भी कोई इतनी बार चॉकलेट नहीं खाता है। जीतनी बार गुटखे को चबाया जाता है।

Leave a Reply