तंबाकू पर स्लोगन शायरी : Best 21 Anti Tobacco Slogans Shayari in Hindi

तंबाकू पर स्लोगन शायरी : Best 21 Tobacco Slogans Shayari in Hindi – यहाँ तंबाकू (गुटखा) पर एक से बढ़कर एक स्लोगन शायरी प्रस्तुत है। पढ़े और शेयर कर तंबाकू छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करें। –

तंबाकू पर स्लोगन | Anti Tobacco Slogans in Hindi

तंबाकू खाने से होवे देखो जी बुद्धि मंद।
करो आज और अभी तुरंत इसे बंद।।

तंबाकू है खतरे की घंटी, सेहत का करे कबाड़ा।
काम ना आवे कोई दवाई, ना बाबाजी का झाड़ा।।

भरकर मुंह में तंबाकू ले रहे जो आज मजा।
गले गाल के कैंसर से पायेंगे कल सजा।।

जो समझ रहा गुटखे में कैसर का दम।
वही पायेगा भविष्य में कैंसर का गम।

तंबाकू गलाता गाल और चबाता यौवन।
मत चलाओ सेहत पर ऐसे फोर्टी सेवन।।

तंबाकू पर स्लोगन | Anti Tobacco Slogans in Hindi | Tobacco Shayari in Hindi | तंबाकू शायरी

पिचक पिचक कर थूकना करना सड़कें गन्दी।
होती ऐसे कुकर्म से आपके सम्मान की गंजी।।

तंबाकू धीमा जहर है धीरे धीरे निगले जीवन।
फिटनेस हमेशा ढीली, फीके होवे जी सावन।।

पुर्तगाल से आये तंबाकू ने लिए अनेक रंग।
अब काट रहा जबड़ा गाल गला सरीखे अंग अंग।

लाखों लोग मर रहे करके तंबाकू का प्रयोग।
बंद करो मौत का तांडव बंद करो उपभोग।।

तंबाकू लेना जिसने मजे मजे में माना फैशन।
फैशन ही फैशन में बनाया जंग लगा जीवन।।

Read – Health Par Kavita

तंबाकू वह आग जो खुद का घर ही जलाये।
आप इसे नहीं, यह आपको ख़ुशी से पचाये।

तंबाकू से जिसके मुंह ने कर ली है पहचान।
प्यार होवे फिर इतना गहरा की लेके जाये जान।।

Read – Health Par Shayari

कभी लिया खुद तंबाकू, कभी दिया यार।
अब खुद ही लुटे पाई पाई, जेब हुई तार तार।।

तंबाकू लेकर जो समझे हैं ज़िन्दगी कलरफुल।
वास्तव में प्रेम, सेहत, जीवन की करते बत्ती गुल।।

Read – Tobacco Funny Kavita

जो किसी को बता ना सके वही शौक है तंबाकू।
धीरे धीरे लूट रहे ज़िन्दगी की खुशियाँ बनकर डाकू।।

जो सोचे आज नहीं तंबाकू छोड़ेंगे कल।
वो खेल रहे पक्का इस जहर से दंगल।।

Written By – Lokesh Indoura

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree

Tobacco Shayari in Hindi | तंबाकू शायरी

Anti Tobacco Slogans in Hindi

भारत में गुटखा बहुत बड़े पैमाने पर खाया जाता है। गुटखा शरीर में एक प्रकार का स्लो पोइज़न का काम करता है। इसका असर शुरुआत में तो नहीं होता किन्तु निरंतर खाते रहने पर ये कैंसर जैसी घातक बीमारियां में मनुष्य को देता है। Watch – Health Shayari Video in Youtube

बहुत बड़ी मात्रा में हमारे देश में गुटखे की खपत और उत्पादन होता है। सरकारें भी आये दिन गुटखे पर टैक्स बढाती रहती है। इससे यह और भी महंगा हो गया है। किन्तु इसकी लत लगने पर इसे छोड़ना आसान नहीं होता और लोग महंगा होने पर भी इसे खरीदते हैं। Watch – Save Water Kavita

2020 में लॉक डाउन के समय तो गुटखे की 5 रुपये की पुड़िया भी 70 और उससे भी महँगी कीमत में बिकती दिखाई दी। बड़ी मात्रा में गुटखे की कालाबाजारी हुई। कुछ दिनों में लोग मालामाल हो गए। खूब पैसा उन्होंने गुटखे की मदद से बनाया। पढ़े – आतंकवाद विरोधी शायरी

हर प्रदेश के लोग गुटखे की आदत के शिकार हो रहे हैं। राजस्थान हो, MP हो, UP हो। ऐसा को स्टेट नहीं है। जहाँ गुटखा चबाया नहीं जा रहा हो। Read – Maa Par Suvichar

तंबाकू पर स्लोगन

वास्तव में देखा जाए तो तंबाकू देश की नस्ल को ख़राब कर रहा है। इसकी वजह से शारीरिक शक्ति ख़त्म हो रही। लोगो की पाचन क्रिया बिगड़ रही है। गुटखे का सेवन करने वाले लोगों को बदहजमी रहती है। तंबाकू पर स्लोगन | Anti Tobacco Slogans in Hindi | Tobacco Shayari in Hindi | तंबाकू शायरी Read – Maa Par Kavitayen

आज भारत में बहुत बड़ी मात्रा में जो कैंसर के रोगी होते हैं। उनका कारण तंबाकू का सेवन होता है। कहीं लोगों का तो गाल की हिस्सा काटा गया। कुछ की जिबान काटी जा रही है। कुछ के गले की सर्जरी हो रही है। तो कुछ लोगों का तो वोकल कार्ड ही ख़राब हो गया है। Visit – World No Tobacco Day

One Response

Leave a Reply