बारिश पर कविता | वर्षा ऋतु | रिमझिम सावन – Rain Hindi Poem – यहाँ पर 4 मजेदार कवितायेँ हैं – बारिश में लालजी के पकोड़े, वर्षा रानी का आगमन, रिमझिम सावन, जुगनू की बरसाती प्रेमिका
बारिश पर कविता
बारिश में लाल जी के पकोड़े
वर्षा रानी आई आज लाला को भिगोने।
और लालजी चले गए चद्दर तान सोने।।
सोते हुए लालजी को काटने लगे मच्छर।
समझ आ गया उनको वर्षा रानी का नेचर।।
सो उठ कर बैठे कुर्सी पर लेने लगे उबासी।
और प्राणवायु खींचने लगे बिल्कुल ताज़ी ताजी।।
ताजी ताजी प्राणवायु संग आया एक उत्तम विचार।
बोले प्रिय भाग्यवान बनने दो कुछ चटपटा मसालेदार।।
चटपटा मसालेदार सुनकर पत्नी का माथा ठनका।
पर नई पत्नी होवे देवी इतनी जल्दी ना हो सके सूर्पणखा।।
सूर्पणखा रूप छिपा बोली तो कीजिए आप मेरी मदद।
आखिर आप बने है मेरे जीवनसाथी, ताजीवन हमदर्द।।
हमदर्द कि बात सुन लालजी लगे कमर पकड़ कहराने।
आलसी इस कविता के कवि समान सो ढूंढ़न लागे बहाने।।
बहाने लगा बोले प्रियतमा मेरे अंग अंग में दर्द है।
जाड़े के इस मौसम है तुम्हारा प्यार कितना बेदर्द है।
किन्तु बेदर्दी मुंह ना बनाओ, बनाओ प्रिय पकोड़े।
तुम खा लेना थोड़ा ज्यादा, हम खा लेंगे थोड़े।
थोड़े ज्यादा की बात नहीं, बात है यह जिम्मेदारी की।
पकोड़े की इच्छा तो पत्नी के प्रति प्रेम व समझदारी की।
समझदारी देखो धरती से पानी सोखने के बाद ही वर्षा होती।
धरती से पानी ना जाता तो ना पकोड़ी की इच्छा, ना वर्षा होती।।
वर्षा हुई तो सीखो आप भी वर्षा और धरती का प्रेम नाता।
दिखाओ कैसे आज पति पत्नी को पकोड़े बनाके खिलाता।
सुनकर पत्नी के प्रेम वचन, पकोड़ी की इच्छा हुई समाप्त।
ठीक जैसे बादलों से पानी गिरकर, बंद हुई बरसात।।
पढ़े – गर्लफ्रेंड फनी शायरी
बारिश पर कविता | वर्षा ऋतु | रिमझिम सावन – Rain Hindi Poem
वर्षा ऋतू जीवन को एक नई तरंग और उमंग देती है। बारिश को देख अपने आप ही मन प्रफुल्ल्ति हो उठता है। यह सामान्य नहीं बल्कि प्रेम की बारिश होती है।
Rain Hindi Poem
वर्षा रानी का हुआ है जी आगमन
वर्षा रानी का हुआ है जी आगमन
सो संभाल के रखो जी अपने कदम
आगमन हुआ है डुबाने और बहाने को
बिना कपडे उतारे आ जाओ नहाने को
नहाने में छींटे भीगा देंगे तन के साथ मन
याद आ जायेगा आपको अपना बचपन
बचपन में जब तैराते थे कागज की कश्ती
नाच उठती थी इंसानो सहित पक्षियों की बस्ती
बस्ती में होता था पानी का ही नजारा
लगता था पहली बरसात में बड़ा ही प्यारा
प्यारी लगती फिर वो छपछपाती रातें
दिन में मोर तो रातों को मेढ़क गाते
गाता अंग-अंग बदन कोई प्यारा तराना
बारिश को देख होता मन मयूर दीवाना
दीवाना मन आज भी बारिश को देख मचलता है
पर बिजी हूँ बहुत यह कहकर हाथ मलता है
Enjoy – Mobile Funny Shayari
Barish Par Kavita
रिमझिम सावन
रिमझिम रिमझिम बरस रहा है सावन।
खिल उठा मन, लगा बड़ा मन भावन।।
दिल में फूटने लगे खुशियों के झरने।
देखो पशु पक्षी भी निकले घर से फिरने।
अब छा रही हरियाली देखो चहुओर।
साथ बड़ी सुहावनी जाड़े की भोर।।
कहीं सूरज की लाली, कहीं बिखरी हरियाली।
किसानों के चेहरों पर भी छायी देखो खुशहाली।
गर्मी की वो गर्माहट हुई टिप टिप से दूर।
प्रकृति ने ले लिया बड़ा ही मनमोहक नूर।।
देवलोक भी फीका इस अनुपम नूर के आगे।
देखो वर्षा रानी की कृपा से भाग्य हमारे जागे।
जागा है सर्वत्र जीवन, और जीवन में तरंग।
सावन ही प्रकृति का सबसे प्यारा मौसम।।
पढ़ें – नेताओं पर व्यंग्य
वर्षा ऋतु पर कविता
जुगनू की बरसाती प्रेमिका
बारिश हुई जोर से
देखो चहुंओर से
और बह गया पानी
बहते हुए पानी के संग ही
जुगनू की फूटी जवानी
आई उस प्रेमिका की याद
जो कर दी थी कल नाराज
लेकिन अब बारिश की बूंदे
बड़ी ही याद दिलाने लगी आज
मन ना माना जुगनू का
सो चल दिए उसके घर
भीगते भीगते प्रेम से
भी हो रहे थे तरबतर
खटखाया दरवाज़ा
और लगाई सिटी जोर से
प्रेमिका ने हड़कंप में
खोला दरवाज़ा शोर से
दरवाज़ा खुलते ही
तुरंत वापिस हुआ बंद
जुगनू कि प्रेमिका ने देखा
जैसे ही जुगनू का यह ढंग
जुगनू बोला सॉरी
करो फिर से शुरू प्यार
माफ़ कर दो मुझे
गलती हो गई यार
प्रेमिका ने बोला अंदर से
माफ़ मुझे करो इस जनम
अंदर मेरे संग बिता रहा
बारिश का मौसम नया सनम
पढ़ें – मेकअप पर हास्य व्यंग्य
बारिश पर कविता
बरसात का एक अपना अलग ही आनंद होता है। जब बारिश हमारे अंग अंग को भिगोती है। तो मानो बदन खिल उठता है। और झूमने का मन करता है। Visit – Hindi Funny Poems List बारिश पर कविता | वर्षा ऋतु | रिमझिम सावन – Rain Hindi Poem | Barish Kavita
Visit – Hindi Funny Shayari List
बारिश में घूमना मन को बड़ा ही भाता है। बारिश का आनंद लेने के लिए लोग पिकनिक पर जाते हैं। कुछ लोग घर पर गर्मागर्म पकवान बनाते हैं। Read – बारिश में स्वस्थ कैसे रहें
Visit – Hasya Vyangya List
यहां पर प्रस्तुत कविताओं ने इसी बात का वर्णन किया है। कि कैसे बरसात हमारे जीवन पर प्रभाव डालती है। बारिश के समय कैसी मन में तमन्नाएं जगती है। और किस तरह हम बारिश का आनंद लेने उत्सुक होते हैं। Watch – Tips of Driving in rainy season
Read – New Hindi Jokes
आपको वर्षा ऋतु पर ये कवितायेँ कैसी लगी। हमें कमेंट के माध्यम से अपना सन्देश भेजे। धन्यवाद्