बेस्ट हिंदी उर्दू ग़ज़ल | गज़लें – 10 Best Hindi Urdu Ghazal | Gazalen

बेस्ट हिंदी उर्दू ग़ज़ल | गज़लें – 10 Best Hindi Urdu Ghazal | Gazalen – यहाँ पर 10 नई बेहतरीन हिंदी उर्दू ग़ज़लें हैं। 1. तारीफ ना कर नूर की, 2. मत छेड़ो कब्र को, 3. दारू दर्द की सौगात, 4. खुशियाँ नहीं तकलीफों की मारामारी, 5. परिन्दा, 6. फिर से जख्मों पर नमक के छींटे, 7. बारिश नहीं अश्कों का जोर, 8. कहकर बैठाया बड़ी मुद्दत से, रोकता हूँ हर बार गुनाह करने से चलो एक नजर उठाके।

बेस्ट हिंदी उर्दू ग़ज़ल

1 तारीफ ना कर नूर की

तारीफ ना कर नूर की बढ़ता चला जायेगा।
खूबसूरती की गिरफ्त से फिर कौन बचायेगा।।

आँखों में उनके नशा है दिल मैं है प्यार।
मिल गए दोनों यदि कभी संभल ना पायेगा।।

तुझको इश्क़ का अभिमान मार ठोकर गिरायेगा।
दीवाना बन कर उनका पागल तु कहलायेगा।।

लगे हाथ चुरा लेगी तेरी रातों की निंदिया।
इस उम्र के दौर में लोरी कौन सुनाएगा।।

सजदा कर लेना मस्जिद, पूजा हवन करा लेना।
हर पंडित मौला का मुँह प्रेम गीत ही गायेगा।।

पढ़े – प्यार भरी ग़ज़लें

बेस्ट हिंदी उर्दू ग़ज़ल

2 मत छेड़ो कब्र को

मत छेड़ो कब्र को किसी की हुकूमत निकलेगी।
कोई सदियों से दबी आरज़ू सलामत निकलेगी।।

मिट्टी के इस ढेर में जहाँ ज्यादा नमी है।
भीगे हुए नैनों की इनायत निकलेगी।।

पत्तों से पर्दानशीं लगे बरसों से इन्तजार में।
बेपर्दा किसी को करने की जरुरत निकलेगी।।

पुराने स्मारक पर लिखी है पहचान गलत।
खोदकर ढंग से पढ़ो मजनू की इबारत निकलेगी।।

कौन रोया सालों पहले खुशबू यहीं बिखेर गया।
गलती से फूल ना चढ़ा देना दहशत निकलेगी।।

चलो घर कब्रिस्तान नहीं फ़सानों का जहान।
जिससे भी पूछोगे अपनी अपनी कहावत निकलेगी।।

(Glossary : – इनायत – कृपा, इबारत – परिभाषा )

Best Hindi Urdu Ghazal

Read – Hindi Love Ghazal

Best Hindi Ghazals

3 दारु और दर्द की सौगात अच्छी है

दारु और दर्द की सौगात अच्छी है।
तुम्हारे दर्द की कोई बात अच्छी है।

सिलवटें बिस्तर पे या तुम्हारे दिल पे।
बिना करवटों की यह रात अच्छी है।

दाग लिए चाँद ले बैठा है बादल का घूंघट।
दिलों से खेलने की बिसात अच्छी है।

ज्यादा खिल खिलाने से झड़ गये सारे फूल।
पतझड़ की सावन से मुलाक़ात अच्छी है।

बिखर गया हुस्न रंग निखर आया कालापन।
बीते हुए अँधेरे की बरसात अच्छी है।

Read – Zindagi Par Ghazal

बेस्ट हिंदी ग़ज़ल

बेस्ट हिंदी उर्दू ग़ज़ल | गज़लें – 10 Best Hindi Urdu Ghazal | Gazalen

4 खुशियाँ नहीं तकलीफों की मारामारी

खुशियाँ नहीं तकलीफों की मारामारी।
रिश्ते ही कर देते रिश्तों में बिमारी।।

खुशनसीब कोई नहीं सब जख्म खाये।
कोई लड़कर मर गया किसी की जंग जारी।

कोई नहीं तैरेगा सब डूबने वाले हैं।
बोझ तले कश्तियाँ टूट रही बेचारी।।

जलाओ काफी कम अभी घर जलाने को।
कोयला बन जाये तो चला देना बुहारी।।

राख तले निकालो सूखी हड्डियां मिलेगी।
नादाँ ने पीली थी कहीं इश्क़ की फुहारी।।

शीशे में देखने से नूर जिंदगी का कब बढ़ा।
होती शक्ल बूढी मौत की अब जिंदगी की बारी।।

खबरें ही यहां देती वारदातों को अंजाम।
पढ़ना सुनना बंद हो करो जनहित में जारी।।

Best Urdu Ghazal

Read – Heart Touching Ghazal

Best Hindi Urdu Ghazal

5 परिन्दा

कभी मन्दिर कभी मस्जिद सजदा है शान से।
देख जल रहा इंसा इन परिंदों की जात से।

कभी इस पार कभी उस पार नहीं सरहद का खौफ।
खौफ में तो हम इंसा समझ अपनी औकात से।

कभी समन्दर कभी धरातल नहीं है कोई बंधन।
पर क्यों बंध जाता इंसा इक हल्की बरसात से।

नापता सारा गगन अपनी पूरी बारात से।
सोच में तो हम इंसा साथी के ही साथ से।

ढूंढता कहीं मोती, खोजता कहीं फुहार।
गँवा दिया हमने तो मान अपने ही हाथ से।

खिल गए हैं पंख इसके तूफानी बरसात से।
मुरझाये तो हम यहाँ अपने ही हालत से।

लब्ज कहीं है आसमां में जो पढ़ रहा यह परिन्दा।
शर्म में तो मैं नादाँ अपनी झूठी दात से।

Read – Motivational Lyrics in Hindi

बेस्ट उर्दू ग़ज़ल

बेस्ट हिंदी उर्दू ग़ज़ल | गज़लें – 10 Best Hindi Urdu Ghazal

6 फिर से जख्मों पर नमक

फिर से जख्मों पर नमक के छींटे लगे हैं।
कल धोकर सुखाये थे, आज बहने लगे हैं।।

छुपा रहे थे पीर कहीं बरसों से इनकी।
आज एक एक कर सारी कहने लगे हैं।।

थी गुलाबी रंगत कभी, काले पड़ गये अब।
चीखते थे सिहरन पाकर, अब सुबकने लगे हैं।।

ताजातरीन मैं हूँ आज भी कहने लगा हर जख्म।
आजमाया तो दर्द पुराने ही देने लगे हैं।

बेशर्म दीवाने बन, करते सियासत दिल पर।
शर्मिंदा हम होकर के ढकने लगे हैं।।

कभी भूला ना पाये इनको दूर ना कर पाये।
जिंदगी की पूँजी समझ तिजौरी भरने लगे हैं।।

Read – Romantic Love Lyrics in Hindi

Best Hindi Urdu Ghazalen

Best Urdu Ghazal

7 इस साल बारिश नहीं, अश्कों का जोर है

इस साल बारिश नहीं, अश्कों का जोर है।
सबके तन गीले हैं, सबके दिल कमजोर हैं।।

हमने बस एक संभाला, वह भी धोखा दे गया।
लबों पे ख़ामोशी है, आँखों में शोर है।

दबा के रखा है दर्द, वो मना रहे इसका जश्न।
देखे तो आँसू भी दमदार है, चींखे भी घनघोर है।

एक नजर उछल छु गई थी चाँद को।
बस उसी रात से नहीं दिखी भोर है।

ज़माने की दौड़ में हर दिन पीछे रह गया।
एक हसीना छोड़ हाथ, बोली इश्क़ नो मोर है।

पढ़े – आशिकी पर कविता

बेस्ट हिंदी उर्दू गज़लें

बेस्ट हिंदी उर्दू ग़ज़ल | गज़लें – 10 Best Hindi Urdu Ghazal

8 चलो एक नजर उठाके

चलो एक नजर उठाके हमारी और फेंको।
मिलेगी पूरी तस्वीर, करके ऐतबार तो देखो।।

इश्क़ तो उदास बैठा किसी झील किनारे।
आयेगा बचाने तुम डूबकर तो देखो।।

तुम्हारी ख़ामोशी दे रही दर्द जख्म नहीं ।
दवा ने फिर भी बनाया नासूर उपचार तो देखो।

इश्क़ वो ताबीज जो बना है दुआओं से।
कभी गर्दिश में तुम पहनकर तो देखो।।

आशिक़ी मौजूद अब भी दफ़न मुर्दों में।
किसी को मजनू पुकार तो देखो।।

कौन गिन रहा तुम्हारे दिल में उठती हिलोरें।
तुम अपने ही दिल को एक बार तो देखो।।

Read – बेवफाई पर ग़ज़लें

best ghazal in Hindi

Best Ghazal in hindi

9 करो इंतज़ार कहकर बिठाया

करो इंतज़ार कहकर बिठाया बड़ी मुद्दत से।
समझा होगी हाँ, एक दिन इस नसीहत से।

पिलो जहर सोचने में क्या रखा है।
मिलेगी नई जिंदगी फकत इस जहमत से।

कर लो शिकार बनने में क्या रखा है।
मिला है नासूर, बस इसी हिम्मत से।

अश्क ना बहाओ, शराब में डूबने दो।
वो खुद बचाने आयेंगे तुम्हारी चाहत से।

जुड़ते है दिल आँखों की शरारत से।
और टूट जाते इक लब्ज की हिमाकत से।

( Glossary : हिमाकत – साहस या मूर्खता, जहमत – विपत्ति, मुद्दत – अवधि )

पढ़े – दिल छूने वाली कविता

ग़ज़ल इन हिंदी

रोकता हूँ खुद को हर बार गुनाह करने से

रोकता हूँ खुद को हर बार गुनाह करने से।
अपने ही इश्क़ के दरिया में डूब के मरने से।

था झलक और तिलमिलाहट का ऐसा संगम।
भरा ना कभी खूब टकटकी करने से।

लूट गई हर राह सरे आम हया।
बदनामी के चंगुल में चाह दिखने से।

मौशिकी और आशिकी करती रही घायल।
सिसकते लबों की आवाज ना निकलने से।

इश्क़ और वफ़ा दोनों साथ रहे ना जब।
इक राह झूठ की दो कदम चलने से।

अच्छा मौत लाती तो है वफ़ा साथ में।
यहाँ तो अनजान जिंदगी इक हाँ भरने से।

Read – ISHQ PAR KAVITA

बेस्ट हिंदी उर्दू ग़ज़ल | गज़लें - 10 Best Hindi Urdu Ghazal | Gazalen 1

Best Hindi Urdu Gazalen

यहाँ पर दी गई ग़ज़लें लोकेश इंदौरा द्वारा लिखी गई उत्कृष्ट गजलों में से है। आपको ये गज़लें निसंदेह अच्छी लगेगी। ग़ज़लें हमें काफी प्रभावित करती है। साथ है यह ग़ज़लें काफी रोचक होती है। इनको पढ़ने का एक अलग ही मजा है। बेस्ट हिंदी उर्दू ग़ज़ल | गज़लें – 10 BEST GHAZAL IN HINDI

ग़ज़लों का एक अनोखा अहसास है। गज़ले बड़ा ही रूहानी और रूमानी जजबात दिल में पैदा करती है। ग़ज़लों की दुनिया बड़ी ही विशाल और विस्तृत है। ग़ज़ल की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें जो तर्क होता है वो पहली लाइन पर आधारित होता है और बड़ा ही प्रासंगिक होता है। ग़ज़लों ने काव्य रचना बड़ा ही उत्कृष्ट बनाया है।

Read – Girlfriend Funny Shayari

Read – Good Morning Love Messages

Read – बेवफाई पर कविता

पढ़िए – बेस्ट लघु प्रेम कविताएं

Best Hindi Urdu Gazalen

निश्चित रूप से कोई भी बेस्ट या वोर्स्ट ग़ज़लों का चुनाव नहीं किया जा सकता। क्योंकि हर एक शायर का अपना एक नजरिया होता है। और हर एक ग़ज़ल या शेर की अपनी अलग दास्ताँ।

बेस्ट हिंदी उर्दू ग़ज़लें

ग़ज़लों में जो बात निकलती है। वह पाठक के दिल को काफी अच्छे से छूती है। क्योंकि इसकी हर एक दूसरी इसकी पंक्ति बड़ी ही प्रभावशाली है। ग़ज़ल कविता का सबसे उत्तम रूप है क्योंकि इसका हर कॉप्लेट बड़ा ही जबरदस्त व रोचक होता है। शायरों की एक बड़ी ही अच्छी और अनोखी पहचान होती है। जिसका सानी हर एक कवि नहीं बन सकता है।

Read – दिल पर कविता

Read – Romantic Holi Kavita

Read – Romantic Holi Shayari

Read – Yaad Par Shayari

best hindi urdu ghazal

ग़ज़लों के कहीं रूप होते हैं। कुछ गज़लें प्रेम अभिव्यक्ति होती है। तो कुछ ग़ज़लें बड़ी है व्यक्तिगत या जिंदगी का अहसास दिलाने वाली। ग़ज़लों एक बड़ा ही ख़ूबसूरत इतिहास रहा है। इस विधा ने के दिल को बखूबी छुआ है। बेस्ट हिंदी उर्दू ग़ज़ल | गज़लें – 10 Best Urdu Ghazals Read – 10 Contemporary Indian Writers

Watch – Mobile Funny Shayari

Watch – Baby Shower Shayari

Watch – Birthday Poem in Hindi

जीवन बड़ा ही ख़ूबसूरत तोहफा है और सच कहे तो यह अपने आप में एक जीवंत शायरी है। जिसमें कहीं तरह के उतार चढाव आते हैं। जीवन बड़ा ही मनोरम है। और उतना ही कष्टदायक भी। बेस्ट हिंदी उर्दू ग़ज़ल | गज़लें – 10 Best Hindi Urdu Ghazal | Gazalen

आपको ये ग़ज़लें कैसी लगी। अपना अनुभव हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

Leave a Reply