Best Hindi Vyangya – 5 बेस्ट हिंदी व्यंग्य लेख | व्यंग – यहाँ 5 बेहतरीन हिंदी हास्य व्यंग्य प्रस्तुत है। – भारतीय सड़के जो आपको पहुंचा दे, CBI मतलब तोता होवे, सपना के सपने, भिग्गी बिल्ली पाकिस्तान, कितनी सुन्दर थी पद्मावती।
Best Hindi Vyangya
‘भारतीय सड़के जो आपको पहुंचा दे’
सावधान भैयाजी ! भारत की सड़कें हैं जरा संभलकर। कीचड़ के साथ यहाँ पत्थर भी गिरते हैं उछलकर। फिर किस्मत – किस्मत की बात है ज्यादा बुरी हुई तो आप खुद भी गिर सकते हैं।
बड़ी ही अजीबो-गरीब सड़के है भारत की।
गिरते ही पता चले जरूरत थी हिफाजत की।
जी हाँ ये वही Indian Roads है जिन पर सरकारें और सरकार चलाने वाले तारीफों के पूल बांधते हैं। लेकिन सच में तो यहाँ सड़के किसी राहगीर को पट्टी बंधवा देती है और तो किसी को कफ़न ओढ़ा देती है।
बीते कल की बात करें। एक नयी -नवेली दुल्हन नयी साड़ी में उसके नये -नये दूल्हे के साथ नयी नयी बाइक पर पीछे की सीट में प्रेमालाप करती जा रही थी।
लेकिन साड़ी , पति, और बाइक से सड़क थी पूरी चार महीने पुरानी। इसलिए सड़क देख ना पायी नयी उभरती जवानी; गड्डा आया और दुल्हन आज उसी सड़क से चार कंधों पर जा रही थी।
अब आप ही बताइये इतना तो पता होना चाहिए ना, कि भारतीय सड़कों पर कैसे चला जाता है। लोग गलतियां करते है और सडकों को दोष देते हैं।
देखिये पहली बात किसी भी एक दो माह पुरानी सड़क को नयी सड़क ना समझे। हाँ यह भी नयी नवेली दुल्हन की तरह लगती प्यारी है और बदले में प्यार की बात करें तो वाइफ का, प्रेमिका का, माँ – बाप सब का झूठा निकल सकता है पर इसका सच्चा ही निकलेगा।
यहाँ चार माह पुरानी भारतीय सड़कें चार माह में चार सौ साल पुरानी बुढ़िया की शक्ल ले लेती है। बूढ़ा आदमी अपनी उम्र की वजह से कम सड़क की शक्ल देखकर ज्यादा कांपता है। वहीं समझदार समझ लेते है कि इसके साथ सेल्फी जीवन की सबसे बड़ी मूर्खता होगी।
हिंदुस्तान की सड़कों पे रहना है बचके।
जरूरत से ज्यादा ना निकलें सज-धज के।
Read – पति पर फनी कविता
भारतीय सड़कों पर व्यंग्य
दो दिन पहले सेल्फी के लिए मशहूर, शहर की हूर मिस मीना कुमारी चेहरे को चाँद सा सजाकर सड़क किनारे निकली तो सीटियों की आवाज के साथ एक बाइक पास से निकली और चेहरे पर कीचड़ से चार चाँद और लगा दिए।
चार चाँद लगाना हुआ कि सीटियाँ बजाने वाले चार लड़कों का बाइक वाले को बजाना हुआ। देखकर मीना कुमारी का गाना हुआ बस आँखों में आंसू थे और शब्द की जगह रुदन ध्वनि।
क्या करे बदनसीब इमरान वही बाइक सवार था। जिसके साथ आज इमरान हाशमी की मूवी देखने जाना था और उसके बाद होटल में खाना खाने। लेकिन कुछ मनचलों ने मार खिला दी। इसलिए अब पट्टी बंधवाने जाना पड़ रहा है।
जी यहाँ आवारा मवेशी सड़को के बीच में चलते है और वाहन फूटपाथ पर। पैदल चलने वालों के लिए ना सड़कें है और ना फूटपाथ। फिर भी नालायक जाने क्यों चलते हैं। पर चलते है यह बड़ी बहादुरी की बात है।
सड़कों पर चलने का सीखें सलीखा।
भूलकर भी ना करें ढिंका-चिका ढिंका-चिका।।
Read – Wine Par Kavita
‘CBI मतलब तोता होवे’ – हिंदी व्यंग्य 2
सुप्रसिद्ध हास्य राजनीती आविष्कारक मि. राहुल गाँधी ने देश की सबसे बड़ी जाँच एजेंसी की जाँच कर ज्ञात किया कि CBI के रूप में तोता बैठा है। तोता जो बोल रहा नमो-नमो और बोला जब राहुल ने बोलो राहुल-राहुल। तो बोला आउल-आउल फिर क्या मच गया कोहराम।
अब CBI को भी चाहिए होता है दाना -पानी। जो देती है सरकार तो सरकार को ही करता नमस्कार। तो हो सके ऐसे ही दाना पानी चुगते चुगते सीबीआई को मिल गया तोते का पुरस्कार।
अब तोता है जांच करो तो तोता, जांच ना करो तो तोता और तोता भी ऐसा जो उड़ ना सके। आगे आ गया तो पीछे मुड़ ना सके। क्यों कि आगे है भूकंप ला देने वाला भारतीय मीडिया तो पीछे परम ज्ञानी राहुल गाँधी, ट्विटर की भाषा में बोलो तो आउल गाँधी।
तो मि. आउल जी तोते को पीछे से धक्का मार रहे हैं। कि तोता उड़े और पिंजरे में जा घुसे। अब मीडिया का मानना है कि जैसे तोते की आदत होती है। जो उससे बुलाया जाए वही बोलना तो वहीँ आउल की मजबूरी होती है। केवल रात में देख पाना। सो रात को तो तोता भी सोयेगा। किसी ना किसी सरकारी जगह पर, अब जगह सरकारी तो तोता मतलब पिंजरे में है। Best Hindi Vyangya | हिंदी व्यंग | Hindi Vyang | हिंदी व्यंग्य
CBI देश की सबसे विश्वसनीय संस्थाओं में से एक है। यदि इस तरह इस की साख पर बट्टा लगता हैं। तो यह वाकई काफी दुःखद है। देश के किसी भी राजनीतिक पार्टी व व्यक्ति हो यह अधिकार नहीं। कि वह इस प्रकार से देश की संवैधानिक संस्थाओं को अपमानित करे। ऐसी संवैधानिक संस्थाओं का अपमान देश का अपमान है।
देश में संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कोई बर्दाश्त नहीं कर पायेगा। ना ही कर इस करना चाहिए। अतः ये जरूरी है। CBI जैसी संस्थाओं का सम्मान हो। ताकि देश अस्मिता बची रहे। Best Hindi Vyangya
सपना के सपने – हिन्दी व्यंग
वैसे तो ठुमका डांसर Sapna Choudhry के ठुमके चलते रहते हैं और असर पूरे देश में बच्चों से बूढ़ों तक देखने को मिलता है। ठीक ऐसे ही इसका असर कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं पर विशेष रूप से हो रहा है।
सपना ने पहले कांग्रेस का सपना देखा तो कांग्रेस के नेताओं पर जहाँ यह असर सकारात्मक हुआ तो वहीँ बीजेपी नेताओं पर नेगेटिव प्रभाव डाला। और इस प्रभाव के चलते जहाँ पहले सपना पर नजर फिसलती थी। वहीँ अब सभी मोदी भक्त सपना को फिसलाने में लग गये।
सपना का कसूर इतना था। कि उसे राहुल गाँधी जिन्हें मोदी भक्त प्यार से आउल गाँधी कहते हैं , से बड़ी प्रभावित थी। खैर राहुल गाँधी से तो पूरा देश प्रभावित है और कांग्रेस का तो अंग – अंग राहुल गाँधी के बिना बेजान है।
हाँ वो बात अलग है राहुल की पहचान में वो जान नहीं रही। इसलिए कांग्रेस का अंग बनकर प्रिय ठुमका बाला अपने ठुमकों से कांग्रेस में जान डालेगी। ऐसा सपना कांग्रेस कर्मचारियों ने देखा लेकिन सपना ने मीडिया के सामने आकर कॉग्रेस के सपने का जनाज़ा निकाल दिया।
जैसा की सर्वविदित है पूरा देश Sapna Choudhry के ठुमकों पर जान न्यौछावर करता है और सपना के प्रति भक्ति मोदी भक्ति से किसी प्रकार कम नहीं हैं। बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं में सपना को लेकर जंग छिड़ी है और बीजेपी पहले जहाँ सपना को छेड़ रही है और कांग्रेस सुरक्षा कवच बनकर खड़ी थी। तो अब मामला उल्टा होता दिखाई दे रहा है।
देखना होगा सपना कांग्रेस का पूरा होता या बीजेपी का। Sapna Choudhry किसके लिए ठुमके लगाएगी। किसके काम आएगी और किसका काम लगाएगी। या सपना ही बनकर रह जाएगी।
और देखना यह भी है Sapna Choudhry यदि राजनीती में आती है तो उनका कद बढ़ेगा या घटेगा। या राजनीति उनके साथ Funny खेल खेलगी।
राजनीती एक ऐसी बला है सपना जी कि आप जैसी निडर बाला को भी अबला बना देगी। यहाँ दूसरों के साथ अपने भी हमला करेंगे और मौका मिलने पर गलबहियां भी होगी। Sapna Choudhry जी आपको इनसे बचाने के कोई बॉडीगॉर्ड या बाउंसर नहीं होगा।
Best Hindi Vyangya | हिंदी व्यंग | Hindi Vyang | हिंदी व्यंग्य
Read – पोलिटिकल फनी स्टेटस
हास्य व्यंग्य – कितनी सुन्दर थी पद्मावती
यह सवाल पूछना उतना ही अजीब जितना यह कि गुलाब का फूल कितना सुंदर है? तो हम आपको बता दें कि महान आध्यात्मिक गुरु व दार्शनिक ओशो ने कहा है कि सुन्दरता एक काल्पनिक पर्दा है जिस पर हम अपने विचार प्रकट करतें हैं।
गुलाब के फूल की सुदरता का आंकलन उसकी बनावट, कोमलता, और सुगंध के आधार पर होता है। पदमावती से पहले अगर हम आज की यूथ के according सुन्दरता की बात करें तो किसी लड़की की सुन्दरता उसकी बनावट, कोमलता और सुगंध पर ही depend है। बस फर्क इतना सा है body की बनावट दिखनी चाहिए।अब इसके लिए कपडे पारदर्शी हों या बॉडी को परदे में रखने की जरूरत आपको महसूस हो।
बात कोमलता की करें तो उसके लिए तो touch करने का बहाना मिल ही जाता है और बात करें सुगन्ध की तो सब को पता है देश में क्या चल रहा है। नाम नहीं लेंगे TV पर रोज AD आता है इसके लिए आप TV ही देख लेना। हाँ बस चालू ही देखना।
अब बात रानी पद्मनी जी की करें तो ऊपर बताये गये सारे तरीके बेकार हैं। क्यों कि पदमावती देश का इतिहास है और इतिहास को छुआ नहीं जा सकता। हाँ आप अपनी ही wife या girlfriend को किसी Rani का getup देकर उसे पद्मावती समझकर छु सकते हैं।
100% शुद्ध रूप से दावा करतें है कि यह किसी भी प्रकार से विवादास्पद नहीं होगा और आप बिना cinema जाएँ ही पद्मावती को देख लेंगे तथा सुन्दरता को महसूस भी कर लेंगे।
समझ में तो यह नहीं आया कैसे बंसाली ने पद्मनी की सुन्दरता का इतिहास जाने बिना ही पद्मावत में काली कलूटी दीपिका को ले लिया। रानी का रंग तो कम से कम गोरा ले लेते। सच कहे तो हम अगर संजय बंसाली से किस बात को लेकर नाराज हुए तो सांवली दीपिका को चुनना है।
तो खैर अब आगे बात करने से पहले आप से request करेंगे कि आप अपनी girlfriend और wife की सुन्दरता को कुछ वक़्त के लिए अपने दिल और दिमाग से निकाल दें क्यों कि अब बात हो रही है रतन सिंह कि सगी wifeऔर अल्लाउद्दीन खिलजी के अधूरे सपने रानी Padmawati की।
अब Raani के बारें में हम भला क्या बताएं आप ही सोचे जिसकी सुन्दरता ने इंसान तो इंसानएक तोते को भी impress कर दिया वह कितनी सुंदर होगी।
जिसकी सुन्दरता ने शक्तिशाली मेवाड़ के राजा रतन सिंह को पगला कर दिया और सिंहल द्वीप (श्री लंका) की राजकुमारी पद्मनी को उनकी लाइफ टाइम जीवन संगिनी बनने के लिए India में import होना पड़ा वह कितनी सुंदर होगी।
जिसकी सुन्दरता ने शैतान बुद्धि राघव चेतन की बुद्धि भ्रष्ट कर दी हो और राज्य से निकाले जाने पर जिसने रतन सिंह के विरुद्ध पदमावती की सुन्दरता को ही अपना हथियार बनाया हो वह कितनी सुन्दर होगी।
जिसकी एक झलक पाने दिल्ली का सुल्तान अल्लाउद्दीन खिलजी मेवाड़ चला आया और देखकर इतना बेसुध हो गया कि मेवाड़ पर हमला कर दिया वह रानी कितनी सुंदर होगी। खैर चित्तोड़ की Rani इतनी beautiful तो थी कि वर्तमान में सिनेमा जगत में तो कोई एक्ट्रेस नहीं है।
कहते हैं उसकी आँखे देखे तो हिरनी भी अपनी आँखों को beautiful बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर चली जाये। उसकी स्किन इतनी कोमल थी कि गले से उतरते पानी की परछाई भी दिखाई देती थी।
लेकिन हमारे तो एक ही बात गले नहीं उतरती कि पदमावती के रूप में दीपिका को क्यों लिया।सच कहे दीपिका इतनी सांवली है कि यदि तारकोल भी पिए तो भी गले में हलकी सी भी परछाई ना बने।
खैर रानी पद्मावती की सुन्दरता ने चित्तोड़ पर वैसे ही गाज गिराई जैसे हेलन ने troy पर गिराई थीऔर अब फिर से पदमावती को लेकर देश में कितना कोहराम हुआ यह बताने की आवश्यकता नहीं है। Best Hindi Vyangya | हिंदी व्यंग | Hindi Vyang | हिंदी व्यंग्य
Enjoy – Good Night Funny Shayari
Hindi Vyang – भीगी बिल्ली पाकिस्तान
ना उगला गया, ना निगला गया। भारत ने पाकिस्तान को Air Surgical Strike से ऐसा बम खिलाया कि सिर्फ Pakistan पछताया। पड़ोसी को समझ नहीं आया कि मिराज़ 2000 के 1000 किलो के इन बारूदी लड्डूओं को कैसे पचाया जाये। खैर जैसा कि कहावत है भैयाजी की कुत्ते की पूछ को कितना भी पाइप में डाल के रखो निकलेगी वैसी की वैसी।
अब पाकिस्तान की दुम की भले ही ऐसी की तैसी हो गयी हो पर मजेदार बात यह है कि पड़ोसी आतंकिस्तान की संसद से लेकर Twitter तक पूँछ टेड़ी की टेड़ी है। Pakistan के मीडिया व सरकार ने इसे सिरे से ख़ारिज कर दिया। लेकिन पाकिस्तान के बड़बोले मंत्री फवाद चौधरी ने पुलवामा हमले को कबुल कर सच्चाई सबके समाने ला दी। कि पाकिस्तान कितना बड़ा झूठा देश है। वहां की सरकार के हाथ कालिख से रंगे हैं और इमरान का तो मुँह ही काला है।
हाँ अब पाकिस्तान अपना गाल UN O (United Nations) में लेकर जायेगा। भारत ने कितना लाल किया ये चुपके से बतायेगा वह भी यह जानते हुए कि कोई इसके विरुद्ध भारत के खिलाफ नहीं बोल पायेगा। क्योंकि भारत इस हमले 100% सही है। क्यों कि भारत जिन ठिकानो को टारगेट किया है वो आतंकी ट्रेनिंग Centre थे। Best Hindi Vyangya | हिंदी व्यंग | Hindi Vyang | हिंदी व्यंग्य
अतः India ने इस Air Surgical Strike से पाकिस्तान के ऐसे गुप्त अंगो पर हमला कर दिया कि पाकिस्तान अपने घाव दिखाए या गुप्तांग छिपाये। Pakistan के इन गुप्त अंगों ने कहीं बार भारत में कायरों की तरह निर्दोषों पर हमला किया। लेकिन अब बहादुरी के साथ घर में घुसकर मिराज 2000 के द्वारा हमने उन गुप्त अंगों भीषण आतिशबाजी कर दी। Best Hindi Vyangya | हिंदी व्यंग | Hindi Vyang | हिंदी व्यंग्य
अब आपको पता है पाकिस्तान इसका विरोध कैसे करेंगा। वही कायरों की तरह LOC पर फायरिंग करके, रटी-रटायी परमाणु बम की गीदड़ भभकी देकर, या फिर कोई आतंकी घटना करवाकर। यदि क्योंकि इसके अतिरिक्त उसे कुछ आता ही नहीं, कुत्ते की पूँछ है 100 % टेड़ी ही रहेगी।
Best Hindi Vyangya | हिंदी व्यंग | Hindi Vyang | हिंदी व्यंग्य
Read – Aarakashan Par Kavita
बेस्ट हिंदी व्यंग्य
हास्य व्यंग्य हिंदी साहित्य की एक अनुपम विधा है। इसके माध्यम से लेखक विषय की स्तिथि पर कटाक्ष करता है। और साथ में अपने पाठक का भरपूर मनोरंजन भी। Best Hindi Vyangya | हिंदी व्यंग | Hindi Vyang | हिंदी व्यंग्य Enjoy – Exam Funny Shayari in Youtube
व्यंग्य लेख अपने आप में कमाल होते हैं। जैसे जैसे पाठक इनको जाता है वैसे वैसे ये अपने पाठक का भरपूर मनोरंजन करते हैं। साथ ही इनके माध्यम से लेखक अपने मन की बात भी कह देता है। Best Hindi Vyangya | हिंदी व्यंग | Hindi Vyang | हिंदी व्यंग्य Watch – गठबंधन कविता यूट्यूब पर
हिंदी के प्रसिद्ध व्यंग्यकारों की सूची में अर्चना चतुर्वेदी, अविनाश वाचस्पति, कमलानाथ, के. पी. सक्सेना, गोपाल चतुर्वेदी, अशोक चक्रधर, जया गोस्वामी, ज्ञान चतुर्वेदी, रमेश राज तेवरीकार, नरेंद्र कोहली, रविंद्र प्रभात, हुल्लड़ मुरादाबादी, शरद जोशी, सुभाष काबरा, गाफिल स्वामी, हरिशंकर पसाई इत्यादि का नाम प्रमुख है। Best Hindi Vyangya | हिंदी व्यंग | Hindi Vyang | हिंदी व्यंग्य Watch – India Funny Pakistan Shayari in Youtube
वैसे तो साहित्य में अनेक प्रकार की रचनात्मक विधाएँ है। किन्तु हिंदी व्यंग्य सबसे ज्यादा हंसाने वाली और मानसिकता पर प्रभाव ढालने वाली विधा है। यह विधा लाजवाब है। Best Hindi Vyangya | हिंदी व्यंग | Hindi Vyang | हिंदी व्यंग्य Watch – Biwi Mile aisi Kavita in youtube
अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का यह तरीका केवल हिंदी साहित्य में ही नहीं अपितु अंग्रेजी साहित्य में भी है। इनको पढ़ने से मजा तो आता ही है। अपितु कहीं बार हमें अनोखी जानकारी भी होती है। Best Hindi Vyangya | हिंदी व्यंग | Hindi Vyang | हिंदी व्यंग्य Read – facebook Par Kavita
यहाँ प्रस्तुत हिंदी हास्य व्यंग्य लेख कवि लोकेश इंदौरा द्वारा रचित है। प्रथम हास्य व्यंग्य भारतीय सड़कों के बारे में बताता है। जिस तरह की भारतीय सड़कें है। वह अपन आप में हास्यास्पद है। Best Hindi Vyangya | हिंदी व्यंग | Hindi Vyang | हिंदी व्यंग्य Read – Student Funny Kavita
दूसरा हास्य व्यंग्य सीबीआई के ऊपर है। जिस तरह का सीबीआई का रोल भारत में है। उसको लेकर काफी सवाल लोगों के मन में रहते हैं। और नेताओं का कहना है। कि सरकार जिसकी होती है दरअसल CBI उसी के इशारे पर चलती है Best Hindi Vyangya | हिंदी व्यंग | Hindi Vyang | हिंदी व्यंग्य Read – Mahatma Gandhi Kavita
तीसरा व्यंग्य सपना चौधरी को लेकर है। सब जानते हैं कि सपना चौधरी क्या चीज है। हर कोई है जो सपना चौधरी का फेन है। अतः सपना चौधरी का जिस तरफ झुकाव रहेगा। उधर वोटिंग की संभावना रहती है। Best Hindi Vyangya | हिंदी व्यंग | Hindi Vyang | हिंदी व्यंग्य Go to – Home Page Maskaree – Kavita | Shayari | Vyangya | Status| Story
चौथ व्यंग्य पाकिस्तान की हरकतों से जुड़ा है। इस नापाक देश से पूरा विश्व परेशां है। यह ऐसा देश है जिसे शांति की नहीं सिर्फ बन्दूक और गोली की भाषा ही समझ आती है।
बेहतरीन व्यंग्य लेख हैं आपके। Guest Post प्रेषित करने की पूर्ण जानकारी दें।
bahut he jandar
Thanks Naresh Ji