जीवन साथी कैसा होना चाहिए – Best Life Partner’s 7 Qualities – यह आर्टिकल आपको अच्छे जीवनसाथी की उन 7 विशेषताओं के बारे में बतायेगा। जिनसे वैवाहिक या प्रेम रिश्ते में मधुरता आती है। जाने – जीवनसाथी कैसा हो।
जीवन साथी कैसा होना चाहिए
जीवन साथी शब्द से ही अर्थ निकलता है। जो जिंदगी की हर राह में आपका साथ दे वह है जीवन साथी। आज की जीवन शैली काफी बदल चुकी है। हर लडके और लड़की का अपना जीवन जीने का एक तरीका भी है और नजरिया भी। और उसी के मुताबिक उसे अपने जीवन साथी की तलाश होती है।
किन्तु कुछ ऐसी विशेषताएं है। जो एक अच्छे जीवन साथी के लिए बहुत ही जरूरी है। जो यदि आपको आपके जीवनसाथी में मिल जाए तो जीवन आनंद से भर जाता है।
यहाँ जीवनसाथी की उन 7 विशेषताओं का जिक्र है। जो किसी को अपने जीवनसाथी में मिल जाए। तो उस स्त्री या पुरुष के जीवन को आनंदमय और स्वर्ग जैसा सुन्दर बना सकती है।
Read – प्यार क्या होता है
1 जीवन साथी प्रेममयी हो व भावनात्मक समझ रखता हो।
प्रेम का जीवन में उतना ही महत्व है। जितना एक फूल के लिए सुगन्ध का होता है। या यूँ कहे प्रेम जीवन की खुशबू है। और सही मायने में कहे तो प्रेम जीवन का आधार है।
आपके जीवन साथी का प्रेममय होना बहुत ही महत्व रखता है। यहाँ प्रेम का अर्थ केवल शारीरिक रिश्तों से नहीं। बल्कि आत्मिक रिश्तों से है। एक जीवन साथी में अपने जीवनसाथी के प्रेम को समझना बहुत जरूरी है।
कुछ स्त्री या पुरुष केवल भौतिक प्रेम अर्थात काया के मिलन को प्रेम समझ बैठते हैं। लेकिन प्रेम केवल देह तक सीमित नहीं है। शारीरिक रिश्तों का अच्छा होना निश्चित रूप से दो हम सफर के लिए जरूरी है। लेकिन प्रेम शारीरिक रिश्तों के साथ दिल का रिश्ता है।
प्रेम रिश्ता है जजबात का। प्रेम आधार है सुखी वैवाहिक जीवन का। प्रेम इस संसार में ईश्वर के बाद सबसे दैविक है। जो दोनों जीवनसाथी को एक दिव्य आनंद का अहसास कराता है। अतः जरूरी है कि आपका जीवनसाथी प्रेम पूर्ण हो। ना कि कठोर हृदय इंसान। और ना ही मात्र शारीरिक वासनाओं को पूरा करना ही जिसके लिए प्रेम हो।
साथ ही प्रेम के साथ व आपकी अन्य भावनाओं को भी समझे। केवल प्रेम भाव ही नहीं अपितु अपने जीवनसाथी के वात्सल्य, करुणा, भय, क्रोध, जैसे भाव जो समय समय पर मनुष्य में जगते हैं। उनके प्रति उसकी सजगता हो। साथ ही वह इन भावनाओं का ध्यान भी रखे। इच्छा भी एक वैचारिक भाव है। और हमेशा भले ना सही पर यदि आपकी कोई इच्छा जो आपका जीवनसाथी पूरी कर सके वह अवश्य करना चाहिए।
Read – Romantic Wedding Anniversary Shayari
2 जीवनसाथी सम्मान करने वाला हो तथा हिंसावादी ना हो
सम्मान हर व्यक्ति को प्यारा होता है। कहीं बार हम देखते हैं। कि जीवनसाथी एक दूसरे को प्यार तो करते हैं। किन्तु उनके बीच में कहीं बार हिंसा भी होती है। या एक दूसरे को वो अपमानजनक शब्द भी बोल देते हैं।
हिंसा का किसी भी प्रेम पूर्ण रिश्ते में कोई स्थान हो ही नहीं सकता। दरअसल हिंसा करना ही स्वयं में कायरता की निशानी है। यह बताती है कि आप प्यारभरे रिश्ते पर प्यार से नहीं बल्कि शक्ति से अधिकार जताना चाहते हैं।
ताकत और हिंसा का प्रयोग रिश्तों में नहीं किया जाता। संभव है आप हिंसा के माध्यम से अपनी बात मनवा लें किन्तु ध्यान रहे यह आपके जीवनसाथी के मन को घृणा व गुस्से से तो भरता ही है। साथ में जब वह मन में अपने आप को अपमानित महसूस करता है। तो यह आपके प्रेम का भी अपमान है।
यह जरूरी है कि जीवनसाथी सम्मानपूर्ण आचरण करने वाला हो। सम्मान प्रेम को बढ़ाता है। रिश्तों को और मजबूत करता है। और सम्मान देकर भी एक जीवनसाथी दूसरे जीवनसाथी से अपनी बात मनवा सकता है। बशर्ते उसके पास वह आर्ट हो।
Read – Painful Hindi Shayari
3 जीवनसाथी में सेंस ऑफ़ ह्यूमर
हास्य विनोद जीवन को चार चाँद लगाता है। यदि आपके जीवन साथी में एक अच्छा सेंस ऑफ़ ह्यूमर है। तो यह आपके लिए वरदान से कम नहीं। आपका जीवन अपने आप में खुशहाल हो जायेगा।
ऐसा नहीं की जीवनसाथी एक कॉमेडियन ही हो। इतना हास्य विनोद हर किसी में संभव भी नहीं। किन्तु यदि उसका नेचर हास्य परिपूर्ण है। तो वह व्यक्ति स्वाभाविक रूप से सरल व्यक्तित्व का है। जो जीवन को आनंद के रूप में लेता है।
जिस व्यक्ति में स्वयं को प्रसन्न रखने की कला है। वही आपके जीवन को भी प्रसन्नता दे सकता है। अतः जरूरी तो नहीं पर हाँ यदि जीवनसाथी में एक अच्छा सेंस ऑफ़ ह्यूमर है। तो यह रिश्तों को और भी ज्यादा प्रेम पूर्ण बनाता है।
पढ़िए – दर्द भरी प्रेम कविता
4 जीवन साथी स्वार्थ से ज्यादा रिश्तों को महत्व दे
एक विवाह सम्बन्ध कई रिश्तों को जन्म देता है। रिश्ते हमारे जीवन का ताना बाना है। और यह ताना बाना जितनी खूबसूरती से बुना गया हो। जीवन उतना ही मनोरंजक होता है। किन्तु स्वार्थ जीवन के इस प्रेमपूर्ण ताने बाने को कमजोर करता है।
अतः जीवनसाथी ऐसा हो जो स्वार्थ से ज्यादा रिश्तों को अहमियत दे। क्योंकि अच्छे रिश्ते जीवन को सुखमय बनाते है। और जीवन में कहीं बार अच्छे रिश्तों से हम जीवन की कई कठिनाइयों को दूर भी करते हैं।
अपनों से रिश्ते जीवन में एक दूसरे से जितने अच्छे होंगे। जीवन उतना ही सरल और सुन्दर होगा। अतः जरूरी है कि आपके जीवनसाथी में आप से ही नहीं अपितु आपके पारिवारिक लोगों से भी रिश्तों को मधुर बनाये रखने व निभाने की समझ हो।
Read – Girlfriend Attitude Shayari
जीवन साथी कैसा होना चाहिए | Best Life Partner’s Qualities
5 जीवनसाथी स्वतंत्रता व अधिकार देने वाला हो
स्वतंत्रता सुखद जीवन की नींव है। कहीं ऐसे कपल हम देखते हैं। जो एक दूसरे पर बंदिशें तय कर देते हैं। जिसमें खान पान, कपडे पहनना, रहन सहन यहाँ तक की बोलने तक की मर्यादा सिखा दी जाती है। यह सरासर प्रकृति के विरुद्ध है।
इन बंदिशों की वजह से ना केवल रिश्ते मुर्झाते हैं। अपितु जीवन में खुशियों पर भी एक विराम चिह्न लग जाता है। अच्छा इंसान वही है जो अपने दूसरे जीवनसाथी को स्वतंत्रता प्रदान करे। स्वतंत्रता से यहाँ अर्थ स्वच्छंदता से ना लगाए। स्वतंत्रता स्वयं में मर्यादित होती है।
कहने का अर्थ है जहाँ स्वच्छंदता मनुष्य में उच्छृंखलता लाती है। वही स्वतंत्रता उसे मर्यादित बनाती है। स्वतंत्रता ही जीवनसाथी पर अधिकार का भाव देती है। और यदि जीवनसाथी एक दूसरे पर अधिकार ना रखकर। केवल एक तरफा अधिकार एक जीवनसाथी दूसरे जीवनसाथी पर थोपे। तो फिर वे जीवनसाथी ही कैसे ?
अतः एक अच्छे जीवनसाथी को चाहिए। कि आधुनिक समय संस्कृति के अनुरूप वह अपने जीवनसाथी को स्वयं उसके रहन सहन, खान पान व पहनावे का फैसला करने दे।
मन पसंद पहनावा, खान पान ये जीवन में नई उमंग व खुशियों के स्त्रोत है। इनके अभाव में या बंदिशें लगाने पर जीवनसाथी का मन कुंठित होता है।
Read – Dil Par Kavita
अच्छा जीवनसाथी कैसा होता है
6 जीवनसाथी सकारात्मक और आशावादी हो
जीवन हर मोड़ पर ना केवल आश्चर्य भरा होता है। साथ ही हर कदम पर आपके धैर्य और विश्वास की परीक्षा भी लेता है। अतः जीवन में सकारात्मक सोच बहुत जरूरी है।
सकारात्मकता के साथ जीवन में एक व्यक्ति का आशावादी होना भी जरूरी होता है। सकारात्मकता जीवन को जहाँ नई ऊंचाइयों की ओर ले जाती है। वहीँ आशावादी प्रवृति जीवन को मंगलमय बनाने में सहायक है।
कहीं बार दो जीवनसाथी का जीवन ऊपरीतौर पर देखने से तो ठीक लगता है। क्योंकि जब एक जीवनसाथी की सकारात्मक सोच का दूसरे जीवनसाथी के नकारात्मक रवैये से टकराव होता है। तो उनके रिश्ते बिखर जाते हैं। दोनों जीवन को सकारात्मक रूप से देखें यह जरूरी है। वरना मत भेद होंगे और आगे जाकर मन भेद भी हो सकते हैं।
Read – BEWAFAI PAR KAVITA
7 जीवनसाथी ईमानदार हो
शादी पवित्र रिश्ता कहलाता है। और यह पावन रिश्ता इसलिए है क्योंकि यह केवल दैहिक मिलन ही नहीं बल्कि आत्मिक मिलन भी है। यह एक ऐसा रिश्ता है जिसे यदि ईश्वरीय दृष्टिकोण से देखें तो यह सांसारिक जीवन को आध्यात्मिक जीवन से भी जोड़ता है। इसका प्रमाण भगवान राम और कृष्ण के जीवन चरित से आप पा सकते हैं।
किन्तु वैवाहिक जीवन में आध्यात्म का आनंद लेने के लिए जरूरी है। आपके समान ही आपका जीवनसाथी भी ईमानदार हो। ईमानदारी में वो सभी गुण समाहित होते हैं। जो उसे श्रेष्ट जीवन की और ले जाते हैं।
जरूरी है कि आपका जीवनसाथी भ्र्ष्ट आचरण करने वाला या अनैतिक कार्यों से आपका पोषण करने वाला ना हो। एक ईमानदार जीवनसाथी ही ईमानदारी से रिश्ते निभा सकता है। ताजीवन आपका साथ दे सकता है। साथ ही स्वाभाविक है पर-स्त्री गमन या पर-पुरुष गमन वाला नहीं होगा।
READ – MOHABBAT PAR SHAYARI
अच्छा जीवनसाथी कैसा होता है | Best Life Partner’s 7 Qualities
तो यह वो 7 विशेषताएं हैं। जो यदि आपके जीवन में है तो आपका जीवन स्वर्णिंम आभा के समान दीप्तिमान होगा। अब यहाँ बात रही जीवनसाथी के विश्वास की। तो विश्वास दिया जाता है और लिया है। ना कि ऐसे ही विश्वास किया जा सकता है ना ही विश्वास हो सकता है। जब तक आपको आपके जीवनसाथी में कुछ ऐसी विशेषताएं नहीं दिखाई दे। जिससे उसके प्यार व उसकी गहराई को महसूस आप ना कर सकें।
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura
जीवन बड़ा ही लम्बा है। और यह लम्बा और ऊभाव तब हो जाता है। जब आपका जीवनसाथी आपके अनुरूप ना हो। वैसे आज के युग में लोग पैसे, शारीरिक सौंदर्य इत्यादि विषयों को ज्यादा महत्व देते हैं। और उनका भी जीवन में आपके चरित्र के अनुरूप अपना एक स्थान हो सकता है। जीवन साथी कैसा होना चाहिए | Best Life Partner’s Qualities | जीवनसाथी कैसा हो | अच्छे जीवनसाथी के गुण
पढ़े – पति पत्नी पर व्यंग्य
पढ़िए – कांग्रेस पर व्यंग्य
Read – Best Hindi Urdu Ghazal
किन्तु यदि आपको आपके भावी जीवनसाथी से या जिसे आप जीवनसाथी बनाना चाहते हैं। उसे जानने का अवसर मिले तो उस में वो गुण भी अवश्य देखे। जो आपके जीवन को सरल व मजेदार बनाये। जीवन साथी कैसा होना चाहिए | Best Life Partner’s Qualities | जीवनसाथी कैसा हो | अच्छे जीवनसाथी के गुण
Read – Motivational Lyrics in Hindi
पढ़िए – नारी शोषण पर निबंध
Read – Aashiqui Par Kavita
कहीं ऐसा ना हो। कि आपके पास धन ऐश्वर्य तो हो लेकिन वो खुशियां ना हो। जो जीवन में होनी चाहिए। एक अच्छा जीवन इस जीवन को ही नहीं अपितु पारलौकिक जीवन को भी उज्जवल बनाता है। क्योंकि सच्चे अर्थों में तो यह जीवन आने वाले जीवन की तैयारी है।
Read – Zindagi Par Ghazal
Read – PYAR BHARI SHAYARI GHAZAL
पढ़े – शादी पर व्यंग्य
यह लेख एक व्यक्ति में उन मानवीय गुणों की व्याख्या है। जो एक आदर्श जीवनसाथी में होने चाहिए। वैसे कहते हैं ये रिश्ते ऊपर कहीं आसमां पर तय होतें हैं। किन्तु आप का नेचर यदि अच्छा है। तो उसका आपके जीवनसाथी पर भी एक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जीवन साथी कैसा होना चाहिए | Best Life Partner’s Qualities | जीवनसाथी कैसा हो | अच्छे जीवनसाथी के गुण READ – UNIQUE INDIAN WEDDING IDEAS
और सच कहें तो रिश्ते पूर्ण रूप से ईश्वर के ऊपर नहीं। कहीं बार यह हमारे चुनाव पर निर्भर हो जाते हैं। जीवन आपका है। आपको किसके साथ जीवन जीना है। इस पर आपका अधिकार होना चाहिए। केवल भाग्य भरोसे या परिवार के किसी और सदस्य के ऊपर आप रिश्तों को ना रखें।
WATCH – KISS FUNNY SHAYARI
WATCH – PROMISE FUNNY SHAYARI
WATCH – VALENTINE FUNNY SHAYARI
आपको जीवनसाथी का चुनाव करने के लिए स्वयं आगे होना होगा। देखना होगा कि वो आपके विचारों के अनुरूप है या नहीं। क्या आप पूरा जीवन उसके साथ आनंद के साथ व्यतीत कर सकते हैं। जीवन साथी कैसा होना चाहिए | Best Life Partner’s Qualities | जीवनसाथी कैसा हो | अच्छे जीवनसाथी के गुण
क्योंकि यह जीवन युगों में एक बार मिलता है। आपका स्वार्थपूर्ण नजरिया या फिर रिश्ते के चुनाव में किसी अन्य सदस्य की दखल अंदाजी आपका जीवन ख़राब भी कर सकती है। आप स्वयं देखे कि आप आखिर किस इंसान को अपना जीवन सौंपने जा रहे हैं। या किस के साथ आप यह जिंदगी जीना चाहते हैं।
पढ़े – बेस्ट हिंदी व्यंग्य
पढ़े – क्रिकेट पर हास्य व्यंग्य
पढ़े – राजनीती पर हास्य व्यंग्य
एक सुखद जीवन सभी को चाहिए। और सुखद जीवन जीना अपने आप में एक कला है। जीवन साथी कैसा होना चाहिए | Best Life Partner’s Qualities | जीवनसाथी कैसा हो | अच्छे जीवनसाथी के गुण
What do you think about life partner’s. Share your thoughts. Which qualities should have a life partner tell us. It will glad for us.