बेस्ट 10 मानसून में घूमने लायक जगह भारत में : Best Monsoon Tourist Destinations in India – यहाँ एक से बढ़कर एक 10 बेहतरीन जगह हैं। जहाँ जाकर आप जीवन का लुत्फ़ उठा सकते तो आइये जानिये। –
बेस्ट 10 मानसून में घूमने लायक जगह भारत में
जब मानसून आता है तो यह प्रकृति खिल उठती है। चहुओर प्रकृति अपना सौंदर्य बिखेरे दिखाई देती है। हमारा मन करता है कि इस समय के दौरान हम किसी खूबसूरत जगह पर जाएँ। कुछ दिन हम इन प्राकृतिक नजारों का आनंद लें।
भारत में ऐसी खूबसूरत जगह की कमी नहीं हैं। हमारे यहाँ ढेरों हिल स्टेशन है। कहीं खूबसूरत झीलों की नगरियां हैं और साथ ही कहीं अपनी विरासत समेट खूबसूरत महलों, किलों व गुम्बदों वाले शहर हैं।
चलों चले कोई ऐसे शहर
जहाँ शाम भी लगे सहर
रति रति बिताये दिन
हो जाये पल जहाँ प्रहर
क्यों ना कोई ऐसी जगह हम चलें जायें जहाँ जाकर लगे मानो वक्त थम सा गया हो। जहाँ कुदरत ने अपना अनुपम सौंदर्य खुलकर लुटाया हो। तो आइये जानते हैं वह 10 बेहतरीन स्पॉट जहाँ आपका वक्त थम सा जायेगा। जब आप मानसून के दिनों में वहां जाओगे। तो आपकी बांछे खिल उठेगी। रोम रोम शरीर का महकने लगेगा।
1 Kodagu (Coorg), Karnataka
कोडगु कर्नाटक राज्य का बड़ा ही मनोरम व रोचक हिल स्टेशन है। यह अपने कहीं मनोरम झरनों के लिए जाना जाता है और बारिश के दिनों में तो बात ही क्या ? यहाँ का सौंदर्य अपने उफान पर होता है ठीक यहाँ के झरनों के समान। सबसे फेमस इस समय यहाँ का ऐबी वॉटरफॉल है। दूर दूर से लोग इसे देखने आते हैं। यहाँ आपको एक वाइल्ड लाइफ जीवन शैली का अहसास होगा। क्योंकि घना जंगल और ख़ूबसूरत हरी भरी पर्वत श्रेणियां हैं। और इन सुन्दर पर्वतों से अनेकों झरने आपका दिल जीत लेंगे।
यहाँ आके होगा वाइल्डलाइफ
जीवनशैली का अहसास
लगने लगोगे आप खुद को
अपने आप में खास
इनके अतिरिक्त यहाँ चाय व कॉफ़ी के बागान हैं। धार्मिक स्थल भी यहाँ नेचुरल ब्यूटी लिए हुए हैं। यह स्थान बैंग्लोर से मात्र 257 कि. मी. की दूरी है।
बेस्ट 10 मानसून में घूमने लायक जगह भारत में : Best Monsoon Tourist Destinations in India
2 Shillong – Meghalaya
मेघालय की राजधानी शिलोंग बड़ा ही मनोरम हिल स्टेशन है। आसाम से अलग होने से पहले यह आसाम की राजधानी था। अब मेघालय बनने के बाद यह वहां की राजधानी है। जैसा कि नाम से ही साफ़ होता है मेघालय का मतलब मेघों का घर। तो आप को शिलॉन्ग में मेघ से जो दीदार होंगे वह तो निश्चित रूप से आपके लिए अविस्मरणीय रहेंगे। शिलॉन्ग में खूबसूरत पहाड़ों से गुजरती सड़के आपका बड़ा प्यारा स्वागत करेगी। शिलॉन्ग खासी और जैंतिया पहाड़ीयों में बसा मनोरम शहर है। यहाँ के एलीफैंट फॉल , लेडी हैदरी पार्क, ईगल फॉल, उमियम लेक, शिलॉन्ग बोरपानी लेक, स्वीट फॉल आपके जीवन का यादगार हिस्सा बन जायेंगे।
शिल्लोंग का पैनोरमिक नजारा
लगे नयनों को बड़ा प्यारा
शादी शुदा जाये जरूर
और जाना ना भूले जी कुंवारा
शहर से 10 किमी दूर शिल्लोंग पीक से शहर का बड़ा ही पैनोरमिक नजारा आप देख पाएंगे। तो आप शिलॉन्ग पीक पर जाना तो बिलकुल ना भूलें। शिलॉन्ग नेशनल हाईवे 40 व 44 से जुड़ा हुआ है। नेशनल हाईवे 40 इसे गुवाहाटी से जोड़ता है तो नेशनल हाईवे 44 इसे त्रिपुरा व मिजोरम से कनेक्ट करता है। शिलॉन्ग में एयरपोर्ट भी बना हुआ आप फ्लाइट से भी यहाँ आ सकते हैं। रेलवे के काम अभी चल रहा है। आप जल्द ही रेल के माध्यम से भी यहाँ आ पाएंगे।
3 Munnar – Kerala
केरला के इडुक्की जिले में स्तिथि मुन्नार दक्षिण भारत का बड़ा ही ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ आपको वाइल्ड लाइफ, ख़ूबसूरत झील, ऊँची पर्वत श्रेणियां, बाँध आदि का एक अनोखा नजारा मिलेगा।
मुन्नार की झीलें हो या ऊँचे पहाड़
हैं सब के सब बड़े ही मनोरम
कर के यहाँ का भ्रमण
आप भूल जायेंगे गम
मुन्नार से 27 किमी दूर कुंडाला लेक बड़ी मनोरम है। साथ ही इको पॉइंट है जहाँ से आप प्रकृति का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। अनामुडी दक्षिण भारत की सबसे ऊँची पर्वत छोटी है। इसकी ऊंचाई 2700 मीटर है। इनके अतिरिक्त देवीकुलम, मुट्टुपेट्टी डैम, अट्टुकल झरना अच्छे स्पॉट हैं आप मुन्नार आना ना भूलें।
बेस्ट 10 मानसून में घूमने लायक जगह भारत में : Best Monsoon Tourist Destinations in India
4 Valley of Flowers – Uttarakhand
क्या आप ऐसी जगह जानते हैं जहाँ प्रकृति ने खूबसूरत व खुशबूदार कारपेट बिछा रखी हैं। यदि नहीं तो जानिए यह है फ्लावर्स वैली उत्तराखंड। यह कारपेट छोटी मोटी कारपेट नहीं। 3 किमी लम्बी और आधे किमी चौड़ी है। वैसे तो महाभारत काल से ही नंदन वन के नाम से इसका वर्णन है। लेकिन पर्वतारोही फ्रैंकस्मिथ ने इसका पता 1931 में लगाया। उत्तराखंड की इस वैली में जुलाई से लेकर सितम्बर तक 500 से भी ज्यादा प्रजातियों के फूल खिलते हैं। इस समय यह वैली पूर्ण रूप से जीवित और रंगीन हो उठती है। इसी खूबसूरती के कारण यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर व नेशनल पार्क घोषित कर दिया। यहाँ 112 प्रकार की औषिधियाँ और दुर्लभ प्रजाति की वनस्पतियां पाई जाती है। कस्तूरी मृग भी यहीं पाया जाता है।
कुदरत ने आपका स्वागत करने को
बिछाया है फूलों का खुशबूदार कारपेट
जाइये जल्दी से देख के अच्छी सी डेट
ऐसा ना हो इस स्वर्ग को देखने में हो जायें लेट
फ्लावर्स वैली जाने के लिए सबसे पहले आपको ऋषिकेश, हरिद्वार, या देहरादून जाना होगा। क्योंकि यहाँ से आपको जोशी मठ जाने के लिए बस मिल जाएगी। यहाँ से फिर आपको जाना होगा गोविन्द घाट और गोविन्द घाट से फिर आप जायेंगे घंगरिया। घंघरियाँ में आपको स्टे करना पड़ेगा और फिर यहाँ से आपको फूलों की घाटी में जाने के लिए पैदल ही 15 किमी का सफर करना होगा। यह फूलों की घाटी जून से नवंबर तक ओपन रहती है।
बेस्ट 10 मानसून में घूमने लायक जगह भारत में : Best Monsoon Tourist Places in India
5 Udaipur – Rajasthan
झरने ही नहीं खूबसूरती के मामलों में झीले भी कम नहीं है। और झीलें देखनी हो तो चले आइये झीलों की नगरी उदयपुर में। हां जी राजे रजवाड़ों का यह शहर भारत में रोमांटिक शहर के नाम से जाना जाता है। यहाँ स्तिथ पिछौला झील, फ़तेह सागर झील, स्वरुप सागर झील आदि बहुत ही रमणीय और सुन्दर है।
रोमांटिक लाइफ करनी एन्जॉय
झीलों की नगरी में चले आइये
अपनी मैडम या जानू से
बेफिजूल बहाने ना बनाइये
यहाँ पर आसानी से लव कपल आपको झीलों की शहर करते हुए मिल जायेंगे। महाराज फ़तेह सिंह महल, सिटी पैलेस भी यहाँ पर्यटकों को काफी लुभाता है। ओबेरॉय उदय विलास, द ताज लेक पैलेस, लीला पैलेस यहाँ की सबसे एक्सपेंसिव होटल्स हैं। यहाँ आप एयर, रेलवे और सड़क किसी भी माध्यम से आ सकते हैं।
6 Alleppey – Kerala
अल्लेप्पी केरल पूर्व का वेनिस माना जाता है। यह अपनी ख़ूबसूरत नहरों, बीच , लैगून के लिए जाना जाता है। साथ ही यह विशेष रूप से फेमस है बैकवाटर्स के लिए। यहाँ की बैकवाटर्स की तस्वीरें आपने काफी देखी भी होगी। यह कोट्टायम से 46 किमी और कोच्ची से 55 किमी दूर है। केरल का फेमस हील स्टेशन मुन्नार यहाँ से मात्र 170 किमी दूर है। यहाँ पर अधिकांश मलयालम भाषा बोली जाती है। यहाँ कहीं प्रकार के टूरिस्ट एडवेंचर भी होते हैं।
बेस्ट 10 मानसून में घूमने लायक जगह भारत में : Best Monsoon Tourist Places in India
7. KodaiKanal – Tamilnadu
कोडाइकनाल तमिलनाडु का बड़ा ही ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है। इसके आकर्षण केंद्रों में वैसे तो कहीं जगह है। लेकिन जो सबसे रोचक है उनमें हैं एक तो पिलर रॉक्स – पिलर रॉक्स तीन विशाल पत्थरों का एक समूह है। ये पत्थर 400 फ़ीट ऊँचे हैं। ये कोडाइकनाल बस स्टैंड से 8 किमी दूर हैं। यहाँ से कोडाई कनाल का शानदार परिदृश्य दिखाई देता हैं। इन पत्थरों के बीच गहरी खाईयां हैं। इन पत्थरों के नीचे गुना केव्स है। जिससे डेविल किचन भी बोलते हैं। इसका कुछ हिस्सा पर्यटकों के लिए खोला गया है। यहाँ शोला पेड़ के जड़ें भी आकर्षण का केंद्र है।
इसके अतिरिक्त सोलर ऑब्जर्वटोरी, कुरिंजी अंदावर टेम्पल जो भगवना मुरगन को समर्पित हैं भी रोचक जगह है। कुरिंजी टेम्पल में दुर्लभ कुरिंजी फूल पाए जाते हैं। समुद्रतल से 600000 फिट की ऊंचाई पर स्तिथ लिरिल वॉटरफॉल बड़ा ही मनोरम है। यह बहुत ही लाजवाब पिकनिक स्पॉट हैं। निचे कुंड में यहाँ पानी एकत्रित होता है जहाँ पर्यटक नहाने का लुत्फ़ उठा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त डॉलफिन नोज, बेरिजम लेक, कांकेर वाक, ब्रयांट पार्क भी आपको बहुत रमणीय लगेंगे। और सबसे लाजवाब बीचों बीच स्तिथ कोडाई लेक जिसका पानी बिलकुल नीले रंग का होता है। 60 एकड़ में फैली एक कृतिम झील है।
8 Cherapunji – Meghalaya
चेरापूंजी भारत का ही नहीं दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा वर्षा वाला स्थान है। यह शिल्लोंग से 55 किमी की दूरी पर है। बड़ा ही खूबसूरत लाजवाब झरने और व्यू पॉइंट आपको यहाँ मिलेंगे। जब आप शिल्लोंग से चेरापूंजी जायेंगे तो रास्ते में ही आप को मॅकडॉक ब्रिज मिलेगा। उसके थोड़ा ही आगे चलने पर दुवान व्यू पॉइंट भी आपके लिए आकर्षण का केंद्र होगा। यहाँ नीचे आपको उतरना होगा और वहां एक बड़ा ही सुन्दर झरना आपको मिलेगा। इनके अतिरिक्त डेंटलेन वॉटरफॉल, जिंगमहाम वॉटरफॉल , नोखाली खाई, सेवन सिस्टर्स, इको पार्क भी बहुत ही रमणीय हैं। आप एक बार यहाँ आइयेगा जरूर यहाँ उतना क्राउड भी नहीं होता है। जितना आपको उतरी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड में मिलेगा।
बेस्ट 10 मानसून में घूमने लायक जगह भारत में : Best Monsoon Tourist Places in India
9 Wayanad – Kerala
केरल का वायनाड बहुत ही मनोरम जगह है। यहाँ नागरहोल नेशनल पार्क है जहाँ आप कहीं प्रकार के जंगली जीवों को देख सकते हैं। इनके अतिरिक्त बड़ी ही रोचक एडक्कल केव्ज है। जो अंदर से बहुत ही विशाल और लुभावनी है। नागरहोल नेशनल पार्क में है आप ट्रैकिंग कर सकते हैं।
नीलीमाला व्यू पॉइंट भी बड़ा ही रोचक है। यह आपको ख़ूबसूरत वादियां दिखायेगा। इनके अतिरिक्त मीनमुट्टी फाल्स, फैंटम फाल्स, सूचीपारा फाल्स, कंठापारा फाल्स, तुषारा गिरी फॉल्स आपकी यादों में हमेशा हेमशा के लिए बस जायेंगे।
लक्किडी व्यू पॉइंट भी एक लाजवाब स्थान है। जो आपको वायनाड के सौंदर्य का अहसास करवाएगा। इसके अतिरिक्त चेम्ब्रा पीक यदि आप जाते हैं तो आपको जीप के माध्यम से यात्रा का एक सुखद अहसास होगा। साथ ही आप यहाँ ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। ऊपर एक हार्ट शेप्ड लेक भी आप का ध्यान आकर्षित करेगी। यहाँ के टी एस्टेट भी और उनके किनारों पर सड़के आप को बड़ी ही प्यारी अनुभूति देगी।आप वायनाड आने के लिए पहले बंगलोर आएं फिर यहाँ से जर्नी शुरू करें।
बेस्ट 10 मानसून में घूमने लायक जगह भारत में : Best Monsoon Tourist Destinations in India
10 Orchha – Madhya Pradesh
ओरछा मध्य प्रदेश का धार्मिक और ऐतिहासिक शहर है। यह बेतवा नदी के किनारे बसा है। यहाँ के महल, छतरियां और पौराणिक मंदिर आपको बेहद आकर्षित करेंगे। आप को यहाँ आकर एक अलग ही अनुभूति होगी। बेतवा नदी आपको एक अलग ही सुकून देगी। बेतवा नदी पर आप बोटिंग भी कर सकते हैं। ओरछा आपके लिए एक सस्ता और सुन्दर स्थान होगा। – मानसून में घूमने लायक जगह भारत में Read – Nature Par Shayari
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree
Best Monsoon Tourist Destinations in India
इस प्रकार से हमारे 10 बेहतरीन मानसून डेस्टिनेशन होते हैं। ये सभी डेस्टिनेशन एक से बढ़कर एक हैं। ऐसा नहीं है कि इनके अलावा कोई और डेस्टिनेशन नहीं हैं। या ये ही सबसे बेस्ट हैं। बात यह है कि कुदरत ने हर जगह अपना सुनहरा रंग बिखेरा है। अतः यह तुलना करना आसान नहीं है कि कौनसी जगह किससे बेस्ट हैं। मानसून में घूमने लायक जगह भारत में Read – Nature Poem in Hindi
जीवन एक आनंद है और इसे आनंद के साथ जीना चाहिए। सुन्दर सुन्दर जगह पर जाना विशेष रूप से वे जगह जो जहाँ प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा पड़ा हो। जीवन में एक अलग ही प्रकार का अनोखा अहसास भरता है। Monsoon Tourist Destinations in India Watch – Romantic Rain Shayari
भारत के कहीं राज्य हिमालय की गोद में बसे हैं। उनमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, आसाम सरीखे राज्य हैं। ये सभी राज्य प्राकृतिक रूप से बड़े ही सुन्दर हैं। Monsoon Tourist Places in India Read – Bhagwan Par Kavita
जैसे ही देश में मानसून आता है तो ऐसे कहीं हील स्टेशन हैं जो खिल उठते हैं। जहाँ देश विदेश से ढेरों पर्यटक आना शुरू हो जाते हैं। पर्यटन हमारे जीवन में एक नई ऊर्जा व चेतना भरता है। बेस्ट 10 मानसून में घूमने लायक जगह भारत में : Best Monsoon Tourist Places in India
यहाँ प्रस्तुत जानकारी आपको कैसे लगी। हमें आपके कमेंट के माध्यम से बताएं