याद पर शायरी | ग़ज़ल – Best Yaad Shayari 5 Ghazal Urdu Hindi

याद पर शायरी | ग़ज़ल – Yaad Shayari Ghazal Urdu Hindi – यहाँ पर 5 बेहतरीन गज़लें प्रस्तुत है – 1. तेरा नाम याद आयेगा 2. इश्क़ का इंतज़ार 3. उम्मीद पाले हैं 4. देख रहे औकात के नज़ारे 5. काश बहल जाये दिल

याद पर शायरी

तेरा नाम याद आयेगा

गुजरा जमाना फिर याद आयेगा।
जब भी जुबां को तेरा नाम याद आयेगा।।

छुटे हुए मंसूबे देंगे दस्तक।
फिर कोई सामने मुकाम याद आयेगा।।

इश्क की कश्ती ने जहाँ डूबाया था हमें।
बनके तूफान हर शाम याद आयेगा।।

क्या होंगे फिर से रूबरू तेरे अक्स से।
जब भी कोई तुझसा ललाम याद आयेगा।।

फलक में चमकेगी जब भी कभी बिजली।
अपनी मोहब्बत का अंजाम याद आयेगा।।

—— Lokesh Indoura

Visit – Valentine Day Kavita

ग़ज़ल – ‘तेरा नाम याद आयेगा ‘ के बारे में – जब यादें गहराती है तो प्रेमिका के साथ बीते हुए खुशनुमा पल याद आने लगते हैं। फिर वही इश्क़ के पुराने मुकाम मन में उठने लगते हैं। जहाँ प्यार डूबा था।वही कड़वी यादें फिर एक बार मन को गुस्से और दुःख से भर देती है।

इश्क़ का इन्तजार

हम कहते है इंतजार नहीं होता।
वो कहे करो ताउम्र यूँ ही प्यार नहीं होता।।

क्या साजिश की उस लम्हे ने जाना ना दिल दीवाना।
कह गया हंसी का धोखा लम्हा गुनाहगार नहीं होता।

हुई थी इश्क़ में भूल ज्यादा पाकर के दीवानगी।
वरना यह इश्क़ बेआबरू हो जार जार नहीं होता।।

तवज्जो दिया होता तेरे नूर को ना कि तेरे दिल को।
तो इश्क़ हमारा यूँ सदा तेरी चाह में बेकरार नहीं होता।।

—— Lokesh Indoura

पढ़िए – वैलेंटाइन डे फनी कविता

ग़ज़ल – ‘ इश्क़ का इंतज़ार ‘ इस दुनिया इश्क़ कुदरत की बड़ी ही अनमोल चीज है। लेकिन जब इस अनमोल चीज़ को पाने के लिए इंतज़ार करना पड़ता है। तो उस वक्त लगता है मानो इस अनमोल इश्क़ की कीमत चुकाई जा रही है।

याद शायरी

Yaad Shayari | Yad Ghazal

उम्मीद पाले हैं

नज़रों में हर वक्त तेरा अक्स रहता है।
हर रोज रुलाकर खुद निखरता है।

क्यों पाला है गुमान तुमने इस दगाबाज रूप पर
देना जाए तुझे भी दग़ा यह सोच के दिल डरता है।

कुछ खुल के बता आने की तेरी ख्वाइशें।
ज़िद्दी दिल बेसब्री से इन्तजार करता है।

बड़ी उम्मीद पाले हैं तेरे आने के ख्याल से।
डर है यह ख्याल आत्मदाह कर सकता है।

तू दर्द की वह दवा जो देती है दर्द
जब आता है जुबां पर नाम दिल आहें भरता है।

—— Lokesh Indoura

Visit – Money Par Kavita

ग़ज़ल – ‘ उम्मीद पाले हैं ‘ – माशूका का चेहरा हमेशा नज़रों में छाया रहता है। जब जब वह दूर रहती है। निगाहें उसको ही ढूंढा करती है।और माशूका जो है अपने रूप पर इतना करती है। कि सामने ना आकर दिल को और रुलाती है। यादों पर शायरी | Yaad Ghazal | याद ग़ज़ल

देख रहे औकात के नज़ारे

रोज बेच रहे ख्वाब गिन रहे तारे
कि आये वो रात जब बनो तुम हमारे

तारा टूटता एक जागते अरमां अनेक
फिर सुबह उगता सूरज तो डूबते सब बेचारे

काली काली रातें सो रही विरानेपन की ओढ़ें हैं चादर
काश काट रही होती नींद किसी काली जुल्फों के सहारे

देखते उस चाँद को लगे बड़ा मगरूर है
वो कहे जारी रखो यही नसीब में लिखा तुम्हारे

आसमां की गोद में बैठा महताब है कहता
ज़मीं के हो देखो अपनी औकात के नज़ारे

—— Lokesh Indoura

Read – Chand Par Shayari

समझ नहीं आता आखिर प्यार को हमसे क्या चाहिए। ऐसा लगता है कि प्यार ही हमार चैन सुकून छीनने में लगा है। इस तरह जब भी कोई प्राकृतिक घटना घटती है। तो प्रेमी को वही दुस्वपन सताने लगते हैं। जहाँ वह अपनी प्रेमिका से बिछड़ा था। यादों पर शायरी | Yaad Ghazal | याद ग़ज़ल

Yaad Shayari

याद पर ग़ज़ल | Yad Par Shayari

काश बहल जाये दिल

कुछ हो ऐसा कि बहल जाये दिल।
या करूँ कुछ ऐसा कि निकल जाये दिल।।

कई घाव व छाले लिए बैठा है।
बेचके इनको करना कुछ हासिल।।

ठहाके लगाता, खिलखिलाता कभी।
अब नादाँ रोने के भी नहीं काबिल।।

करता था प्यार, था बड़ा ही होशियार।
चोट खायी ऐसी कि हो गया ज़ाहिल।।

रोम रोम पाक था जर्रा जर्रा महका था।
अब गुलाब की बस्ती में लगे कांटा है शामिल।।

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura

गर्लफ्रेंड की यादें जीवन में बड़ी ही रूहानी और दीवानी होती है। यादों का बड़ा ही अनोखा खेल है। जब यह मधुर होती है तो जीवन का आनंद से भर देती है और यदि ये यादें कड़वी हो तो जीवन में दुःख पहुंचाती है। यादों पर शायरी | Yaad Ghazal | याद ग़ज़ल

याद पर शायरी

जब दोनों लवर साथ में होते हैं। तो मौसम कैसा भी हो। पर बड़ा ही खुशनुमा लगने लगता है। वो पल अपने आप में ही जीवन के सुखद पल लगते हैं। अतः प्यार का अपना अलग ही मजा है। याद पर शायरी | Yaad Shayari | यादों पर ग़ज़ल

याद पर शायरी | यादों पर ग़ज़ल

दिल जब रोता है तो बड़ी तकलीफ होती है। और इसको रुलाने वाला होता है वह इंसान जिसे एक लवर अपनी जान से भी ज्यादा चाहता है। इश्क़ का खेल किसी चैस से कम नहीं है। याद पर शायरी | Yaad Shayari | यादों पर ग़ज़ल

Visit – Love Messages in Hindi

Visit – Attitude Love Status in Hindi

Visit – Winter Shayari in Hindi

इश्क़ का बड़ा ही जजबाती होता है। लवर के दिल से अपनी beloved के प्रति यादें निकल ही नहीं पाती। वह कितना भी प्रयास करें। कहीं ना कहीं से बीते लम्हे याद आ ही जाते हैं।

यादों पर ग़ज़ल

Read – English Sonnet – When To The Session of Sweet Silent Thought

Visit – Competition Shayari

Visit – Anti Corruption Slogans in Hindi

जब दिल टूटता है तो बड़ी तकलीफ होती है। और भले ही उस समय आपका दिलभर खुश होता हो। किन्तु जब फिर बाद में यादें आती है तो जीना मुहाल होता है। और हमेशा उसका चेहरा बना रहता है। याद पर शायरी | Yaad Shayari | यादों पर ग़ज़ल

Visit – Indian Woman Attitude (Hasya Vyangya)

Visit – History of Raksha Bandhan in Hindi

Visit – Guru Purnima Tips in Hindi

yaadon par shayari

उसका वह जुल्फें बिखराना, वो होले से मुस्कुराना, उसकी हर वो हसीना अदा दिल चीरती चली जाती है। काश ऐसा प्यार फिर से मिल जाए जिसके लिए बरसों यह दिल तरसा है ये आँखे प्यासी है। यादों पर शायरी | Yaad Ghazal | याद ग़ज़ल

Watch in Youtube – Good Night Funny Shayari in Youtube

Watch in Youtube – Girlfriend Funny Shayari

Watch in Youtube – Dosti Par Kavita

आपको यादों पर ये ग़ज़ल शायरी कैसी लगी कृपया आप हमें अपने अनमोल कमेंट के माध्यम से बताएं।

Leave a Reply