बेवफाई पर कविता – Bewafai Par Kavita – यहाँ पर प्यार में बेवफाई पर 7 कविताएं प्रस्तुत है। 1. बेवफ़ाई का अश्क 2. दिल की उदासी 3. रोना आता है 4. दग़ाबाज इश्क़ 5. ठग नैना 6. फरेबी चेहरा 7. ऐतबार नहीं – पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।
बेवफाई पर कविता
बेवफ़ाई का अश्क
बेवफ़ाई का इक अश्क
डूबाने को काफ़ी यह जिंदगी
सादगी, आवारगी, दिल्ल्गी, वो बेखुदी
बेपरवाह यह जिंदगी
रुको और समझाओ इसे
वरना बाढ़ सी आ जायेगी
आज इक बूंद है
कल नदीया बन जायेगी
लील जायेगी हसरतें
बहा देगी जजबातों को
छोड जायेगी बस
इक सन्नाटा
जो सुनाई देगा
समय के अन्त तक
——- Lokesh Indoura
‘दिल की उदासी’
दिल अब रहने लगा है उदास
पगले ने कर लिया था किसी पे विश्वास
लुटायी थी मोहब्बत पूर जोर
रात रात भर चलने लगा था शोर
किसी की बातों का, हसीं यादों का
लेकिन बस अब यादें ही देखता है
उन्हें ही ख़ामोशी से सुनता है
बेकार के झूठे ख्वाब अब नहीं
यों किसी से प्रेम की आस अब नहीं
अब सिर्फ उदासी, जो छूटती नहीं
टूट गया सब कुछ, यह टूटती नहीं
——– Lokesh Indoura
Enjoy – Short Love Poems in Hindi
रोना आता है
नम नम आँखें कुछ तो करती बयां
याद कर रही कोई तो वाकया
शायद कोई था प्यारा
जिसे कहती थी हमारा
लेकिन फिर चेहरे का रंग बदल गया
गुलाबी देखना था, लाल हो गया
और आँखों का चेहरे से यह हाल हो गया
अब बस टेसुए बहाता है
चलो अच्छा ही है
कम से कम रोना तो आता है
Poet – Lokesh Indoura
पढ़े – दर्दभरी प्रेम कविता
Bewafai Poem in Hindi
दग़ाबाज इश्क़
आज दिल में मेरे कर गई वो वीराना
काश ना होता उसका इस दिल में आना
इश्क़ में की गई हर वफ़ा है बेकार
पता चला आज उससे करके प्यार
प्यार जो कभी हवाओं में उडाता था
यादों की लहरों में हसीं ख्वाबों से भिगोता था
अब नहीं चलेगी वह हवा उड़ाने वाली
ना आएगी लहरें भिगाने वाली
सिर्फ एक ख़ामोशी के सिवा मिलेगा कुछ नहीं
ऐ दिल संभल जा, अब बचा कुछ नहीं
क्योंकि यह इश्क़ की दगाबाजी है
वही दुल्हन, वही दूल्हा, वही काजी है
तु और तेरी हसरतें तो बेकार ही बाराती बन बैठी।
——– Lokesh Indoura
Read – Dil Par Kavita
ठग नैना
तेरी आँखों में कोई बात छिपी है
देखने में छूट रही कंपकपी है
मालूम है तु ना करेगी उजागर
कुछ तो गहरा राज है इनके भीतर
ठगने वाला अंदाज इनके भीतर
इसीलिए दिल कह रहा बार बार
बचके रह बाबू दूर से ही कर प्यार
क्योंकि इश्क़ के नीचे कुछ दबाये ठग नैन
कर लिए जो नैन चार तो दिन कटे ना रैन
——- Lokesh Indoura
Read – Painful Hindi Shayari
फरेबी चेहरा
क्या गुमान पाले हो
सूरत से भले गोरे हो
पर दिल से तुम काले हो
मत बांधो चेहरे पे नकाब
सब यूं ही मालूम होता है
पहनाओ हिजाब दिल को
जो दूसरों को टगता है।
—– Lokesh Indoura
Read – Heart Touching Shayari
ऐतबार नहीं
दगाबाज लगे है मुझे इश्क़ तेरा
तु गुनगुनाती शाम, मैं अलसाया सवेरा
बता तु ही होगा कैसे मिलन
तु अमीर शहजादी, मैं फ़क़ीर सनम
बात बात पे तेरी वो पैसे वाली बातें
कहना तेरा काश तुम थोड़ा और कमाते
मेरे ऐतबार पर तुझे ऐतबार नहीं
साफ साफ बोल तुझे प्यार नहीं
—— Lokesh Indoura
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura
ऐसे कहीं सारे लैला और मजनू हमको मिल जायेंगे। जिनकी लैला या तो सच्ची ना निकली या फिर मजनू ने इश्क़ का तमाशा बना दिया। कम्बख्त यह लव कहीं बार रुलाता है। रो रो कर आशिकों और माशूका की आँखे सूज जाती है। दिन रात अपनी प्रेमिका की याद आती है।
Bewafai Par Kavita in Hindi
प्यार हर किसी को वफ़ा नहीं मिलती। कुछ को जफ़ा का भी दीदार होता है। और जिनका दीदार होता है। कम्बखत बमुश्किल फिर प्यार होता है। प्रेम एक यात्रा है प्रिय पाठक जी। और आप तो खुद इसे जानते हो। कब यह यात्रा अधूरी रह जाए कुछ कहा ना जा सके।
Read – Love Status in Hindi
Read – Attitude Love Status in Hindi
Read – Girfriend Attitude Shayari
वैसे प्रेम ऐसी यात्रा है जिसका कोई डेस्टिनेशन भी नहीं है। बस साथ साथ दो साथियों को चलते चले जाना है। दिल दीवाने का डोला दिलदार के लिए होता है लेकिन गर्लफ्रेंड उसका आचार बना देती है। और कुछ बॉयफ्रेंड तन डोला मन डोला समझ बैठते हैं। इश्क़ बड़ी ही कुत्ती चीज़ है। साहिब कहीं लोगों को रास्ते पर ले आई और कहीं लोगों की राहें ही छीन ली। बेवफाई पर कविता 3 – Bewafai par kavita in Hindi Read – How to Heal Broken Heart
काले बादल से पूछो या बहते दरिया से। हर किसी को पता है कि इश्क़ दगाबाज है उन्होंने देखा है कि जो आशिक़ आज उनके किनारे जिस लड़की के साथ सैर सपाटे कर रहा है। कल वह लड़की दूसरे लड़के साथ और लड़का किसी दूसरी लड़की के साथ सैर सपाटे करता होता है। Bewafai Poem in Hindi | Bewafai Kavita
Read – Romantic Whatsapp Status
Read – Romantic Rose Day Shayari
Read – Romantic Propose Day Shayari
मैंने पुछा चाँद से कि देखा है कहीं मेरे यार सा हंसी। चाँद ने कहा देखा तो है पर हर रोज वह किसी और का होता दिखाई देता है। तेरा बता कि जो तेरे पास है वह तो तेरा ही है ना। अब दूसरा भी साथ चले तो बात है। वरना फिर जिंदगी खुली हुई बंद किताब है। वो दरिया नहीं बन पाती जो आप बनाना चाहते है। बेवफाई पर कविता 3 – Bewafai Par Kavita पढ़ें – चेहरे पर कविता
Read – Romantic Love Shayari
Read – Valentine Day Kavita
Read – Promise Day Funny Shayari
प्रीत प्यार में धोखा आजकल के युग में बिलकुल सामान्य हो गया है। कब कौन किसको प्यार में धोखा दे दे भरोसा नहीं। प्रेम अपने आप में ईश्वर के समान है। इसे हमेशा पवित्र बनाये रखें।
Poem on Cheating in Hindi
प्यार में जब धोखा मिलता है। तो कितना यह वही जानता है। जिसने प्यार किया हो। प्यार एक ऐसा सूंदर अहसास है। कि जब कोई इस अहसास से खेल जाए तो दिल में एक सूनापन सा आ जाता है। बेवफाई पर कविता : Best 7 Bewafai Poem in Hindi
Read – Hug Day Funny Shayari
Read – Teddy Day Funny Shayari
Read – Kiss Day Funny Shayari
इश्क़ एक अलग ही आग है। जब दो प्रेमियों के बीच लगती है। तो पूरे संसार को खूबसरत बना देती है। और जब यह दो प्रेमी में तकरार हो जाए। तो मानों सारा जहान उस माशूक़ और माशूका का लूट जाता है।
प्रेम प्यार में धोखा मिलना बहुत ही स्वाभाविक है। आप जिससे प्रेम करते वह कब आपको धोखा दे दे इसका भरोसा नहीं है। सच्चे अर्थों में कहें तो मोहब्बत अपने आप में खुदा है। इसका हर रूप खुदा की तस्वीर है। प्रेम में डूबा हुआ व्यक्ति जन्नत का अहसास करता है। बेवफाई पर कविता 3 – Bewafai Par Kavita
Watch – Dosti Par Shayari
Watch – Zindagi Par Kavita in Youtube
Watch – Valentine Day Jokes in Hindi
इश्क़ वैसे तो दो दिल का किस्सा है। किन्तु यह किस्सा कब अधूरा रह जाए कहा नहीं जा सकता है। जीवन में प्रेम होना जरूरी है। लेकिन जब प्रेमिका ही प्रेम को एक स्वार्थ के रूप में देखे। दिल टूटने पर भले ही आवाज तो नहीं होती। किन्तु दर्द ऐसा है। जिसका ताउम्र इलाज नहीं हो पाता। Hindi Know About Romance Scams
आपको यह कवितायेँ कैसी लगी। कमेंट के माध्यम से हमें अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें।