Bhagwan Par Kavita : बेस्ट 3 ईश्वर पर कविताएं | God Poem in Hindi

Bhagwan Par Kavita : बेस्ट 3 ईश्वर पर कविताएं | God Poem in Hindi – यहाँ भगवान पर तीन बेहतरीन कविताएं प्रस्तुत है – 1. राह दिखा 2. ज़िन्दगी का मकसद श्याम तेरा साथ 3. इतनी सी क्यूँ तुने दी ज़िन्दगी

Bhagwan Par Kavita

राह दिखा

मेरे भगवान मेरे खुदा
कोई तो राह तु दिखा
आजा आजा अब तु आजा
कैसे चलूँ मैं ज़रा सीखा

भरता तु झोली सबकी
ख्वाहिशें पूरी करता तु
हो ना सका जो बरसों में
पलभर में वह करता तु
नाम रटता जहाँ सारा
तुझे पाने का राज बता

तेरी रंगत बड़ी प्यारी
नजरें जाये वारी वारी
देख करता पूजन तेरा
मन भजन की तैयारी
इस तन मन का माली तु
हो ना सके तुझ से खता

हो धनवान या हो गरीब
तेरे दर पे सब बराबर
हर तरफ तेरी माया
तु ही धरती तु ही अम्बर
हो गई पीर बहुत मेरी
मुझको यूँ तु ना सता

——– Lokesh Indoura

Bhagwan Par Kavita | ईश्वर पर कविताएं | God Poem in Hindi

Read – Corruption Par Shayari

जब भी हम किसी मुसीबत में होते हैं तो ईश्वर से कोई राह मांगते हैं। ताकि हम उस परेशानी से बाहर निकल कर आएं। वह ईश्वर इस संसार में कहीं लोगों की मिन्नतें पूरी करता है। कही आशाओं को अपने आशीर्वाद से भरता है। लोगो दिन रात उसके भजन कीर्तन में लीन रहकर उसको याद करते हैं। चाहे कोई धनवान हो या गरीब ईश्वर के नजरिये में सब बराबर है। ना कोई बड़ा है ना कोई छोटा है। वह सब की पीर सुनता है और सब का दुःख भी हरता है। उसे बड़े बड़े सन्यासी प्राप्त नहीं कर पाते। वही एक साधारण सा मानव भी अपनी भक्ति के माध्यम से उसको प्रसन्न कर लेता है। वह इस सारे जहाँ का माली है। हम सब उसके नन्हे पौधे हैं। हमारा जीवन उसके जीवन का हिस्सा है। भगवान पर कविता | God Poetry in Hindi Read – Mother Father Shayari

God Poem in Hindi

ज़िन्दगी का मकसद श्याम तेरा साथ

मेरी ज़िन्दगी का मकसद
है श्याम तेरा साथ
मैं करूँ तेरी पूजा
दो हाथों में हाथ

मेरे श्याम मेरे गिरधर
मुझको ना भूल जाना
मैं सदा यही चाहूँ
ताजन्म साथ निभाना
मेरे जीवन का सपना
रखना जी याद बात

इस धरा पर तो होता
रहेगा आना जाना
पर करके मुझ पे कृपा
बना तेरा दीवाना
लेके शरण मुझको ऐसे
जैसे काटी इक रात

कैसी ज़िन्दगी जीनी है
कदम कदम तु बताना
तुझ से दिल की लगी है
ना जानेगा ज़माना
मोह माया से दूर रहके
चलूँ प्रेम की बिसात

——– Lokesh Indoura

Read – Money Par Shayari

हमारे जीवन का यह मकसद होना चाहिए कि हमें कदम कदम पर ईश्वर के साथ हो। अर्थात जो ईश्वर को अच्छा लगे वैसा ही कार्य हम करें। कभी किसी का दिल ना दुःखायें। ईश्वर की पूजा करके हम ईश्वर से वह शक्ति प्राप्त करें जो कभी हमें हमारे कर्तव्य पथ से विचलित ना होने दें। हमारा श्याम भी हमें अवश्य याद रखेगा। वह देखेगा हमारे कर्मों को। वह भी हमारी अच्छाई से कहीं ना कहीं प्रभावित होगा। इस संसार में तो आना जाना लगा रहेगा। पर ईश्वर को याद रखा तो हर जीवन बड़ा ही प्यारा और खूबसूरत होगा। यह ज़िन्दगी कैसे हमें जीनी चाहिए इसका मार्गदर्शन वह सदा करे। हमें ऐसे अवसर स्वयं के लिए बनाने चाहिए। हमें स्वयं को इस संसार की मोह, माया, गुस्सा, ईर्ष्या, द्वेष इत्यादि से दूर रखना होगा। हमें प्रेम व भक्ति के साथ यह जीवन जीना चाहिए। Watch – Romantic Barish Shayari

ईश्वर पर कविताएं

भगवान पर कविता | God Poetry in Hindi

इतनी सी क्यों तूने दी ज़िन्दगी

ऐ मौला मेरे तु इतना बता
इतनी सी क्यों तुने दी ज़िन्दगी
करता हर कोई हिफाज़त यहाँ
पर तेरे आगे हैं किसकी चली

कुछ दिन की दिवाली देखी यहाँ
अपने सपनों को रोशन किया
कुछ पल सजाई रंगोली यहाँ
फिर उड़ गया वह रंग अब कहाँ
ढूंढे ना जाने ये सारा जहाँ
ये चाल तूने है कैसी चली

कागज़ पे रंगा ये सारा जहान
लहलहाती धरती खुला आसमान
रंगता मिटाता तु देता आकार
इस पूरे जहां का तु चित्रकार
संभाले कहाँ तक किसी को यहाँ
है कागज की नैय्या कब तक चली

ये जग तो समंदर हर गम इसके अंदर
जर्रा ये जीवन सहे कैसे बवंडर
जजबात का ज्वार तु लाता यहाँ
किसको ले जाता कहाँ से कहाँ
ना जाने कोई तु जाने है सब
है साहिल के पत्थर कहाँ कब चली

——- Lokesh Indoura

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree

इस खुदा ने हमें थोड़ी सी ज़िन्दगी दी है। और इस थोड़ी सी ज़िन्दगी का भी दीपक कब बुझ जाए कोई भरोसा नहीं। इस थोड़ी सी ज़िन्दगी में इंसान कितने प्रकार के सपने संझाता है। कितना हिफाज़त से अपने आपको रखता है। फिर भी किसी ना किसी मोड़ पर उसकी साँसे निकल ही जाती है। कुछ दिन की दिवाली, कुछ दिनों की होली वह मनाता है। और फिर एक दिन उसे यह सारा मोह छोड़कर जाना ही होता है। वह इस सम्पूर्ण जगत का रखवाला है। उसके आगे किसी की कुछ नहीं वाली है। Read – Yoga Slogans in Hindi

Bhagwan Par Kavita
ईश्वर पर कविताएं

इस नाशवान संसार में ईश्वर से प्रेम ही सच्चा प्रेम है। जो ईश्वर में विश्वास करता है ईश्वर उसके विश्वास को कभी नहीं तोड़ता है। करोड़ों लोग रोज मंदिर में ऐसे ही नहीं जाते हैं। सैकड़ों लोग मस्जिद व गुरुद्वारे में अपना मत्था ऐसे हिन् नहीं टेकते हैं। कोई ना कोई हैं ना ऐसी दिव्य शक्ति जिसका अहसास सभी को है। Bhagwan Par Kavita | ईश्वर पर कविताएं | God Poem in Hindi Read – Nature Par Shayari

जीवन मृत्यु वैसे तो सब ईश्वर के हाथ में है। हमारे हाथ में है तो उस ईश्वर का दिया हुआ यह जीवन, यह संसार, हमारा घर परिवार आदि। जिनका हमें दिल से बहुत ध्यान रखना है। इन्हे और अच्छे से संवारना है और इस संसार को और भी खूबसूरत बनाना है। Read – No Smoking Slogan Shayari

भक्ति संतों में आप ने मीरा का नाम सुना होगा। मीरा वह स्त्री थी जो ईश्वर को अनंत प्यार करती थी। ईश्वर प्रेम वह इस हद तक करती थी। कि प्रभु को ही अपना पति मानती थी। Bhagwan Par Kavita | ईश्वर पर कविताएं | God Poem in Hindi Watch – Mehangai Par Shayari

कहते हैं जब मीरा मारवाड़ में रहकर प्रभु को याद करती थी और दिल से आओ मेरे घनश्याम पुकारती थी तब तब ही घनघोर बादल मारवाड़ की सूखी धरती के ऊपर मंडराने लगते थे और जोरदार बारिश होती थी।

Watch Below – Mother Father Shayari – Poet Lokesh Indoura

Leave a Reply