बाइबल की जानकारी उपदेश अनमोल : Bible Information Messages and Thoughts in Hindi – हर एक धर्म की एक पुस्तक होती है जो उसकी व्याख्या करती है। पवित्र बाइबिल ईसाई धर्म की वही पुस्तक है। किन्तु इस पुस्तक के बारे में कई लोगों को या तो अधूरी जानकारी है या उनकी जानकारी नहीं के बराबर है। यहाँ पवित्र बाइबिल व ईसा मसीह के बारे में बड़ी अच्छी जानकारी आपको प्राप्त होगी। साथ ही वह सन्देश भी जो मानव के लिए इस बाइबिल में है।
बाइबल की जानकारी | Bible Information in Hindi
जिस प्रकार पारसियों का जंद अवेस्ता, जैन धर्म का समयसार, हिन्दुओं की भगवद गीता, मुस्लिम की क़ुरान, सिक्खों का गुरुग्रंथ साहिब और बौद्ध धर्म का पवित्र ग्रन्थ त्रिपिटिक है। ठीक उसी प्रकार ईसाई धर्म का सबसे बड़ा ग्रन्थ बाइबल है।
दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी यदि किसी धर्म के लोगों की है तो वह है क्रिस्चियन। यह आबादी तक़रीबन 2.4 बिलियन है। अर्थात इसे धर्म के धर्मावलम्बी सबसे ज्यादा है। जब इस धर्म के लोग सबसे ज्यादा है तो स्वाभाविक है। बाइबिल को मानने वाले लोगों की संख्या अन्य धर्म के लोगों से कई ज्यादा है।
तो इस लिहाज से आप यह समझ सकते हैं कि बाइबिल का महत्व कितना है। लेकिन बाइबिल के बारे कुछ विशेष जानकारियां ऐसी है जो हमें पता होनी चाहिए। क्योंकि यह ऐसा ग्रन्थ है जो दुनिया की सबसे बड़ी आबादी द्वारा पूज्य है।
आपको बता दें कि बाइबिल दरअसल दो भागों में विभाजित है। एक भाग इसका ओल्ड टेस्टामेंट कहलाता है और दूसरा न्यू टेस्टामेंट। और इसी आधार पर ईसाई धर्म विभाजित भी है।
ईसाई धर्म वैसे तो कहीं प्रकार की शाखाओं में बंटा हुआ है किन्तु मुख्य रूप से यह तीन शाखों में विभाजित है। 1 रोमन कैथोलिक, 2 ऑर्थोडॉक्स व 3 प्रोटोस्टेंट।
बाइबल के उपदेश | Bible Sermon in Hindi
बाइबल एक बड़ा ग्रन्थ है। जिसमे 66 पुस्तकें शामिल है। इन 66 बुक्स के लगभग 40 लेखक है। पूरे बाइबल को जैसे की पहले बताया गया है। दो भागों में बांटा गया है। पुराना नियम (ओल्ड टेस्टामेंट) और नया नियम (न्यू टेस्टामेंट)
इसमें भी पुराने भाग को 5 भागों में बांटा गया है और नए भाग को 4 भागों में विभाजित किया गया है। पुराने भाग के जो पांच भाग है वो है – पांच ग्रन्थ, इतिहास की बुक्स, कविता, बड़े नबी की पुस्तक व छोटे नबी की पुस्तक। तथा जो नया नियम है उसके जो चार भाग है वह इस प्रकार है – सुसमाचार, इतिहास, पत्रियाँ, व भविष्यवाणी।
बाइबल में हमें ईसा के जन्म उत्पति स्थान इत्यादि के अलावा इतिहास, भजन, उपदेश व भविष्य की भविष्यवाणी सभी मिलता है। नए नियम में 39 बुक्स तो पुराने नियम में हमको 27 बुक्स मिलती है। यहाँ बाइबल के उपदेश चित्र के माध्यम से प्रस्तुत है साथ ही उनकी व्याख्या भी प्रत्येक इमेज के नीचे की गई है।
Bible Message 1 – बाइबल के अनुसार यीशु कहते हैं। कि हमें अपने आपको अंदर से मजबूत बनाना चाहिए। मृत्यु से किसी भी प्रकार के भय रखने का कोई कारण नहीं है। इसलिए हर प्रकार की विपप्तियों के लिए आप साहसी रहें। जो होना है वह होगा। किन्तु आपको सभी चीजों का मजबूती और साहस के साथ सामना करना होगा।
तुम्हे यह ध्यान रहे जब तुम इस संसार से जाओगे तो तुम्हारा गॉड तुम्हारे साथ रहेगा। क्योंकि वह ना तो तुमको कभी त्यागने वाला है और ना ही किसी प्रकार से तुम्हारा हाथ बीच मझधार में छोड़ने वाला। वह तुम्हारा तारणहार है। वह हमेशा हर घडी में तुम्हारे साथ रहेगा।
Bible Message 2 – हम सभी एक ही ईश्वर की संतान है। यह आप कभी ना भूले। हम भविष्य में क्या होने इसका जरा भी किसी प्रकार से कोई पता नहीं है। किन्तु जिस दिन ईसा मसीह आएंगे तब हम सभी उन्ही के समान होंगे। क्योंकि हम सभ उन्ही की संताने है। हम सब ना केवल उनके समान आचरण कर पाएंगे बल्कि उन्ही के समान इस संसार को देख भी पाएंगे।
कहने का अर्थ है जिस दिन ईसा मसीह हमको लेने आएंगे हम उन्ही के समान अच्छे हो जायेंगे। जीतनी अलोकिक शक्तियों और मानवीय अच्छाइयां उनके पास होगी उतनी ही हमारे पास होगी हमें किसी भी प्रकार से उनसे जुदा नहीं होंगे।
बाइबल मैसेज इन हिंदी | Bible Messages in Hindi
Bible Message 3 – ईसा मसीह का सन्देश है। कि आपको हर वक्त चौकन्ना रहना होगा। कहने का अर्थ है हर परिस्तिथि के लिए पहले से तैयार रहना जरूरी है। यही नहीं इसके साथ तुम्हे ईश्वर पर अडिग भी रहना होगा। और अपने इरादों को मजबूती से रखना होगा। तुम्हारा यह मजबूत विश्वास ही एक दिन तुमको विजय दिलाएगा।
बाइबल के अनुसार जो अपने विश्वास पर अडिग रहता है उसके साथ वैसा अवश्य होता है जैसा वह चाहता है। बस ईश्वर को भूलना नहीं है। तुम्हे हर परिस्तिथि में ईश्वर के प्रति विश्वास को मजबूती से बनाये रखना होगा। तब ही वह भी तुमको हर परिस्तिथि में वही दिलाएगा। जिसकी तुम अपेक्षा करते हो। Visit – Merry Christmas Wishes in Hindi
Bible Message 4 – इस ग्रन्थ में लिखा गया है कि इस संसार में भूत, भविष्य, वर्तमान ऐसा कुछ नहीं है जो ईश्वर में आपके विश्वास को कम कर सके। यदि आप ईसा से प्रेम करते हैं। तो इस संसार की कोई चीज़ आपको प्रभावित नहीं कर सकती है। ना कोई स्वर्ग का कोई देवदूत आपको प्यारा हो सकता है और नाही किसी प्रकार से कोई दैत्य प्रभु ईसा से आपको दूर कर सकता है।
कहने का अर्थ है कि किसी भी प्रकार की नकारात्मक शक्ति में यह ताकत है कि वह तुमसे तुम्हारे ईसा को छीन सके। इसी तरह इस संसार की रचना के किसी अंग में चाहे आकाश पाताल, ऊंचाई नीचाई, समंदर में ऐसे शक्ति है जो आपको अपने ईसा से दूर करने की शक्ति रखती है और आपको ईश्वर का प्यार पाने रोक सकती है। इसलिए सब कुछ छोड़ के बस ईश्वर की शरण में चले आओ। Visit – Christmas Par Kavita
Bible Message 5 – हमारा जीवन कभी भी समाप्त हो सकता है। यह सभी जानते हैं किन्तु जिनकी गॉड पर आगाध आस्था होती है उनकी बात ही क्या। ईश्वर जो विश्वास रखता है उसका जीवन ऐसे ही समाप्त नहीं होता है। और उसका करना ईश्वर के प्रति उसका प्रेम और फिर बदले ईश्वर द्वारा की अनंत करुणा जिसका फल हमें जन्म जन्मांतर मिलता रहता है।
ईश्वर हर नई शक्ति का संचार हमारे अंदर करता है। उदय होता हुआ सूर्य हमें इसका ज्ञान भी करवाता है और साथ ही हमें ईश्वर के चमक से चमकने का अवसर भी प्रदान करता है। उसकी करुणा की महिमा अपार है। आपका प्रेम यदि उससे हो गया है। तो वह आपका साथ कभी नहीं छोड़ेगा यह तय है। क्योंकि वह अपने भक्तों का साथ कभी नहीं छोड़ता है चाहे फिर परिस्तिथियाँ कैसे भी हो। Visit – Christmas Par Shayari
Bible Message – 6 यहाँ बाइबल का यह सन्देश है कि जब भी आप ईश्वर पर अपना अटूट विश्वास दिखाएंगे तो ईश्वर भी आप की खूब परीक्षा लेने वाली है। क्योंकि इन कठिन परिस्तिथियों से ही पता चलता है कि उनका भक्त सच्चा है या झूठा। इसलिए आपके जीवन जो कुछ भी दिक्कते आ रही है उनको आप सकारात्मक रूप से अपने जीवन में प्रेरणा के रूप में ले।
Bible Thoughts in Hindi | बाइबल के अनमोल विचार
यहाँ यह बताया गया है कि जब आप ईश्वर को मानेगें तो ईश्वर आपकी परीक्षा लेगा। आप अपने लायक बनाएगा और जब उसे लग जायेगा कि नहीं यह मेरा सच्चा भक्त है जो मुझ में गहरा विश्वास रखता है और कभी इसने इतने कठिनाइयों बाद भी अपनी राह से विचलित नहीं हुआ। फिर देखा उस पर गॉड की कैसी कृपा होती है।
Bible Message – 7 ईश्वर हमारा सबसे बड़ा मित्र व भाई है। जैसे आपका मित्र आपको प्रेम करता है। वह किसी धर्म जाति पहचान को जाने हमेशा आपके लिए तत्पर रहता है और बिना किसी बंधनों के आपको प्रेम करता है ठीक उसी प्रकार गॉड भी हमें वैसे ही प्रेम करता है। हम किसी भी प्रकार से उसको याद करें व हमें भूलता नहीं है।
यीशु को आप आपका भाई भी मान सकते है। क्योंकि जिस प्रकार आपका भाई आपका विपत्ति में साथ देता है। ठीक उसी प्रकार आपका यीशु भी आपकी सहायता के लिए हमेशा हाजिर रहता है। बस आपको यह मानना होता है कि वह आपका भाई है और वह आपकी मदद अवश्य करेगा। आपका यह दृढ निश्चय ही आपकी जीत दिलाएगा। पढ़े – नववर्ष पर कविता
बाइबल के उपदेश | Bible Thoughts in Hindi | बाइबल के अनमोल विचार | Bible Message in Hindi
इस ग्रन्थ में यह वर्णन है कि जो हमारा मुख्य स्वप्न होना चाहिए वह बस यही होना चाहिए कि मैं गॉड का दीदार कर सकूँ। टकटकी लगाकर उसे निहार सकूँ कि आखिर व दीखता कैसा है। वह जिस रूप में मुझे देखना चाहेगा मैं उसी रूप में उसे दिखाई दूंगा। क्योंकि मेरा कोई आकर प्रकार नहीं है। मैं किसी भी रूप में रह सकता हूँ।
हमें यह ध्यान देना जरूरी है कि हमारा अंतिम ठिकाना ईश्वर का भवन ही हो। अर्थात जहाँ ईश्वर रहता है हम वहीँ निवास करें। उसकी छत्र छाया में हमारा अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। हमें कामना करनी चाहिए कि हमें वह परम धाम प्राप्त हो जहाँ वह ईश्वर रहता है जहाँ से यह सारा संसार संचालित होता है। Read – New Year Funny Shayari
बाइबल के उपदेश | Bible Thoughts in Hindi | बाइबल के अनमोल विचार | Bible Message in Hindi
Bible Message 9 हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हम सब केवल भेड़ बकरियां है और हमारा चरवाहा कही और ऊपर बैठा हमें निर्देशित कर रहा है। वह हमारी दिशा और हमारे जीवन को प्रभावित कर रहा है। वह हमको अच्छा व बुरा दोनों मार्ग दिखलायेगा। फिर अब वह तुम्हारे ऊपर ही कि कौनसे मार्ग का चयन करते हो।
यही नहीं चर ही नहीं बल्कि अचर वस्तुओं का भी चरवाहा वही है उसकी इच्छा के अनुरूप इस संसार का निर्माण हुआ है। उसी की अलोकिक शक्तियों से सारा संसार प्रभावित है। और क्यों ना वह सर्वे सर्वा है उसने ही यह सूरज, चाँद सितारे बनाये है। और वह हमारे जीवन की नई भोर का कारक भी है। Read – Happy New Year Jokes in Hindi
बाइबल के उपदेश | Bible Thoughts in Hindi | बाइबल के अनमोल विचार | Bible Message in Hindi
बाइबल के अनुसार हमें मजबूत और साहसी बनना है साथ ही अपने लक्ष्य पर अडिग रहना है। आपको यहाँ वहां किसी प्रकार की चकाचौंद में भटकना नहीं है। अगर आप ऐसा करोगे तो अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर लोगे और जो जीवन में आपने अपने आप से चाहा है वही आपको मिलेगा वही आपके जीवन में जो लक्ष्य बना।
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura
Bible Message in Hindi | बाइबल के सन्देश – उपसंहार
इस प्रकार देखा जाये बाइबल दुनिया सबसे महानतम ग्रन्थ है और इसमें भी ईश्वर के प्रति अपने विश्वास को बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया है। क्योंकि ईश्वर आप का चरवाहा है। जो आपकी दुनिया को चलाता है अतः आप यह जीवन जी रहे है तो उसको ध्यान में रखिये। क्योंकि वह आपको हर वक्त हर घडी देख रहा है। बाइबल की जानकारी | Bible Messages in Hindi Read – New Year Funny Status in Hindi
गॉड की निगाह सभी जगह है सबसे मजेदार बात यह ही उसने किसी का साथ छोड़ा नहीं है और ना ही वह किसी का हाथ पकड़ता है। क्योंकि वह हमेशा सबके लिए बना है आप जब भी उसे याद करेंगे वह अवशय आएगा। वह आपके जीवन को एक प्रकार की नई ऊंचाइयों पर ले चलेगा। अतः हमें अपने जीवन पर ध्यान देना होगा साथ ही ईश्वर पर। बाइबल की जानकारी | Bible Information in Hindi | बाइबल के सन्देश Visit – Happy New Year Wishes in Hindi
ईश्वर की इस दुनिया में अलौकिक है कुछ इसे मानते है और कुछ नहीं मानते है। यह पर यह बात है कि आप ईश्वर को कितना मानत्ते है। क्योंकि आप जितना ईश्वर को मानेंगे आप खुद ही उतना अलौकिक होते जायेंगे और आपको उस अलौकिक शक्ति के दर्शन अवश्य एक दिन होंगे। बाइबल के उपदेश | Bible Thoughts in Hindi | बाइबल के अनमोल विचार | Bible Message in Hindi
सारा संसार आज भौतिकवाद की तरफ भाग रहा है भागना भी चाहिए। किन्तु इसका अर्थ यह कहीं नहीं है कि आप ईश्वर को भुला दें। क्योंकि आपको पता है आपका जीवन ईश्वर के हाथ में है। और वह जीवन कहाँ तक चलेगा यह भी ईश्वर को ही पता है। अतः आप केवल ईश्वर पर ध्यान लगाइये और हाँ ईश्वर को ध्यान में रखते हुए अपना कर्म कीजिए। Go To – Home Page Maskaree
यह भी पढ़े –
पढ़े – महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की जीवनी
पढ़े – पुत्र के जन्म पर कविता
पढ़े – एड्स की जानकारी लक्षण व बचाव
पढ़े – प्रेरणादायक कविताएं
Read – Inspirational Shayari