दान पर कविता 3 Best Charity Poem in Hindi | Donation Poetry

दान पर कविता : 3 Best Charity Poem in Hindi | Top Donation Poetry – यहाँ डोनेशन पर एक से बढ़कर एक 3 बेहतरीन कवितायेँ प्रस्तुत है। 1- पुण्य कमाने का रास्ता 2- धन की गठरी खाली कर 3- करके मनी का दान – पाओ जी कल्याण

दान पर कविता : Charity Poem in Hindi

पुण्य कमाने का रास्ता

पुण्य कमाने का रास्ता है जी बड़ा आसान।
खोलें अपनी जेबें और कर डालिये दान।।

दान करें खोलकर दिल, आँखे करके बंद।
देख दानवीरता आपकी, दुनिया लिखेगी छंद।।

छंद में बंद होंगे आप जैसे दानवीर कर्ण दानी।
खालीकर तिजौरी जल्दी से लिख दें कहानी।।

कहानी किस्से कहे, धन उछालिए दोनों हाथ।
मोह माया सब यहीं रहे कुछ ना जाये साथ।।

साथ में जावे जी उपकार तो क्यों करे विचार।
देखो घर के बाहर भिक्षुक रहा आपको पुकार।।

पुकार रहा पप्पू हॉस्पिटल में, चाहिए आपका खून।
वरना छोड़के गर्लफ्रेंड को चला जायेगा वैरी वैरी सून।।

सून बुलाके शोना ने, दुर्घटना में बहाया रक्त।
बात है यह अवसर की, कब आ जाये किसका वक्त।।

वक्त ना गंवाकर तुरंत रक्तदान कीजिये प्यारे।
शादीशुदा का बीवी पीये, मच्छरों को दान करे क्यों कुंवारे।।

कुंवारे मरो या शादीशुदा करके जाइये जरूर अंगदान।
जाते जाते भी बड़े से बड़ा पापी बन सके ऐसे महान।।

महान बड़ा ही दान होवे कर दीजिये पूरा शरीर।
ताकि परीक्षा में पास हो सके मेडिकल कॉलेज के वीर।।

वीरता है दान में चाहे हो कोई सा भी प्रकार।
तन धन सब दिया ईश्वर का, तो मन क्यों करें विचार।।

—— Lokesh Indoura

Read – Blood Donation Shayari

दान पर कविता | Charity Poem in Hindi

लम्बे समय से दान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। जीवन में जो सबसे जटिल दुःख होता है वह होता है धन का अभाव। किसी याचक को यदि धन मिल जाए तो उसके जीवन में खुशहाली आती है। यही नहीं आधुनिक युग में रक्दान व अंगदान की भी जरूरत है और यह तो एक प्रकार से जीवनदान ही है। दान की महिमा भारतीय ग्रंथों में बड़े ही सुनहरे अक्षरों में लिखी गई है। गौदान, कलमदान, कन्यादान आदि प्रसिद्द दान है। Read – Lord Krishna New Bhajan

Donation Poetry in Hindi

धन की गठरी खाली कर

धन की गठरी बाँध कर
क्यों बैठा है प्यारे
लगाये बैठे कुछ आस तुमसे
कुछ हैं तेरे ही सहारे

पर तु सब जानकर
हो गया अनजान
महान बनने का अवसर खो
ज़िन्दगी बना रहा वीरान

दे डोनेशन दिल खोलकर
ईश्वर का नाम बोलकर
वह देगा तुझे छप्पर फाड़
तु करता जा बस उपकार

इस मानवता में तेरी जीत है
जन जन गाये तेरे गीत है
अपने भी रखे तुझ से प्रीत है
महानता की यह अनोखी रीत है

छोड़ यह सब माया का लालच
तु तो है ईश्वर का प्यारा बालक
दिया धन तब ही तो इतना
कि सब का पूरा कर सके सपना

—– Lokesh Indoura

Read – Money Par Shayari

Dan Par Kavita | Donation Poem in Hindi

हमने अपने इतिहास में कर्ण जैसे दान वीर के बारे में सूना जिसने यह जानते हुए कि इंद्र देव छल से ऋषि के वेश में उसके कानन कुण्डल और कवच मांग रहे हैं। अपने हाथों से पूरी विनम्रता के साथ दे दिए। वैसे दान की परम्परा त्रेता युग से प्राप्त हुई थी। सत्ययुग में व्यक्ति जिस विषय या वस्तु की कामना करता था वह उसे मिल जाती थी। किन्तु त्रेता युग में इनको पाने के लिए यज्ञ करने पड़े। यज्ञ के उपरान्त बड़ी मात्रा में दान दक्षिणा दी जाने लगी। ऋषियों और तपस्वियों को गौदान किया जाता है। प्रजा को स्वर्ण आभूषण व नाना प्रकार की वस्तुएं दी जाती थी। राजा महाभोज का आयोजन करता था जो कई दिनों तक निरंतर चलता रहता था। Read – Narendra Modi Hasya Vyangya

Dan Par Kavita | Charity Poetry in Hindi

करके मनी का दान – पाओ जी कल्याण

मनी मनी के चक्कर में
फंसा है तेरा तन मन
दोनों से कर सेवा जन की
ताकि सफल होवे यह जीवन

लगे बस धन पाने को
आया तु धरती पर
दूसरों को देकर थोड़ा
ज़िन्दगी कीमती कर

ज़िन्दगी की कीमत होगी
जब होगी सेवा भाव सी अच्छाई
धन के लोभी रहने में तो
आपकी आत्मा रहेगी सताई

मिले जहाँ जरूरत मंद
तो धन देवें समर्पित होकर
जिन्होंने तिजोरियां भर रखी
वो तो जी रहे हैं रोरोकर

सो करवाइये ख़ुशी का पान
बने किसी के लिए महान
करके मनी का दान
पाईये जी कल्याण

—— Lokesh Indoura

Read – Anti Terrorism Shayari

दान पर कविता : Charity Poem in Hindi

आप हमें हमारे Twitter Account Maskaree पर फॉलो कर सकते हैं । साथ ही हमारे Youtube channel Subscribe व Facebook Page को फॉलो करें।

जिस व्यक्ति की जीतनी भी शृद्धा हो उसके अनुरूप उस व्यक्ति को दान धर्म अवश्य करना चाहिए आज के आधुनिक समय में भी यह बड़ा ही प्रासंगिक और कल्याणकारी है। यह जीवन को सुन्दर व आकर्षक बनाता है। चैरिटी के लिए हमारे देश में भी कहीं माध्यम है। आप चाहे तो NGO आर्थिक सहायता दे सकते हैं चाहें तो आप किसी अनाथालय में अपना पैसा या सुविधा प्रदान करवा सकते हैं। Donation poetry in Hindi | Dan Par Kavita Read – Mother Par Shayari

दान से मनुष्य के जीवन को एक आत्मिक शांति प्राप्त होती है। जीवन का सौंदर्य केवल शारीरिक सज्जा से ही नहीं होता, मनुष्य के मनोभाव से भी इंसान का चरित्र निखरता है। मनुष्य में यदि मानवता नहीं है तो वह मनुष्य होते हुए भी पशु के समान ही है। दान पर कविता : Charity Poem in Hindi Watch – Paani Bachao Naare

जीवन में जो व्यक्ति दान करता है ईश्वर भी उसे उसी प्रकार से धन देता रहता है। वह व्यक्ति भी अपने जीवन में कभी धन की कमी को महसूस नहीं करता है। दान का महत्व हर कोई जानता है पर करता कोई नहीं है। Read – Best Philanthropists of India

वर्तमान में भारत में अम्बानी परिवार, रत्न टाटा, अजीज प्रेम जी बड़े स्तर पर दान काने वाले व्यक्ति है। खैरात बांटना बहुत ही शबाब का काम है। आपको इसीलिए हर किसी मंदिर व मस्जिद के बाहर आसानी से भिक्षुक मिल जायेंगे। बड़े बड़े गुरुद्वारों में हर समय लंगर चालू रहता है। यदि आपको भूख लगी है तो आप भोजन के लिए गुरुद्वारों में जाएँ वहां आसानी से आपको भोजन उपलब्ध हो जायेगा।

Watch Below – Blood Donation Shayari

Leave a Reply