क्रिसमस गिफ्ट स्टोरी | No 1 Christmas Gift Story in Hindi

क्रिसमस गिफ्ट स्टोरी | No 1 Christmas Gift Story in Hindi – क्रिसमस के इस पर्व पर इससे बड़े गिफ्ट की कहानी शायद कोई नहीं मिलती है। यह जिस तरह से पति पत्नी के प्रेम को बयां करती है। वह वाकई बड़ा ही लाजवाब है। यह कहानी एक कपल की है जो अपने जीवन साथी को बहुत ही प्यारा सा तोहफा देना चाहता है।

क्रिसमस गिफ्ट स्टोरी

नोट – इस कहानी में मूलभूत कहानी से कुछ बदलाव किये गए है विशेषकर नाम में।

मरियम आज निराश है। उसके पास मात्र 2 डॉलर है और उसे अपने हस्बैंड के लिए एक ख़ूबसूरत तोहफा खरीदना है। एक ऐसा तोहफा जिसे देख उसके पति को उसके प्यार का अहसास हो।

समझ नहीं आ रहा है वह इन 2 डॉलर में क्या खरीदें। उनके पास पैसे की तंगी है। किन्तु यह क्रिसमस का त्यौहार पति के लिए एक तोहफा तो होना ही चाहिए। पर वह क्या करे।

वह अपने आप को आईने में निहारती हुई खुद से शिकायत करती है। आईना काफी पुराना है। चेहरा धुंधला सा हो गया है। लेकिन यह क्या अभी भी उसके बाल उस धुंधले से आईने में भी काफी ख़ूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। यह वे बाल हैं जिस पर मरियम को खूब नाज है। उनके इस बालों की तारीफ़ उसका पति जोसेफ भी खूब करता है।

तब ही मरियम को याद आता है हां पास जो सबसे प्यारी व कीमती चीज़ है वह यह बाल ही है। क्या वह यह बाल बेचकर कुछ पैसा प्राप्त कर सकती है। उसके दिमागी में यह विचार आते हैं और वह अपनी एक दोस्त के पास जाती है जो हेयर स्टाइलिश थी। इस प्रकार उसके बालों के बदले में 20 डॉलर देने की बात होती है। मरियम वाकई काफी खुश हो जाती है। क्योंकि 20 डॉलर में वह जोसेफ के लिए गिफ्ट खरीद सकती थी।

क्रिसमस गिफ्ट स्टोरी

इसके बाद मरियम बॉब कट हेयर स्टाइल करवा लेती है। साथी ही अपने फ्रेंड से बालों को कर्ल भी वह करवा लेती है। अब मरियम के पास 20 डॉलर थे।

Christmas Gift Story in Hindi | क्रिसमस की कहानी

वह बाजार में घूमती है। किन्तु उसे कुछ समझ में नहीं आता है कि वह आखिर जोसेफ के लिए क्या प्रेजेंट ख़रीदे। फिर उसे ध्यान अतः कि जोजेफ के पास एक सोने की घडी है। यह घडी उसको उसके दादाजी ने दी है। यह सोने की घडी बड़ी ही ख़ूबसूरत है।

जोजेफ अपनी इस घडी को काफी पसंद करता है और यदि वह इस घडी के लिए पलेटीनम की चैन खरीदती है तो यह घडी और भी सुन्दर दिखाई देगी। मरियम को यह आईडिया बड़ा ही प्यारा लगता है और एक प्लैटिनम की चैन वह बाज़ार से खरीद लेती है।

शाम को क्रिसमस के अवसर पर जोजेफ घर आता है। वह मरियम को देखता है तो उसके चहरे पर हवाइयां उड़ने लगती है। उसके हाथों में जो गिफ्ट का पैकेट था वह लापरवाही से इधर उधर रखता है।

वह पूछता है मरियम तुमने अपने बाल क्यों कटवा दिए। मरियम जोजेफ की आँखों में उसका प्यार देख रही थी। और वह जोजेफ को बताती है कि उसने जोजेफ के लिए एक बहुत ही ख़ूबसूरत गिफ्ट ख़रीदा है इन बालों के बदले में।

जोजेफ मूर्खतापपूर्ण तरीके से हँसता हुआ सोफे पर बैठ जाता है। और मरियम उसकी तरफ़ ध्यान से देखती है किन्तु कुछ समझ नहीं पाती है। वह टेबल पर एक गिफ्ट रखा हुआ देखती है और उसे उठाती है। यह प्रेजेंट था जो ख़ूबसूरत कंघों का जो जोजेफ मरियम के लिए लेकर आया था। किन्तु अब मरियम के पास वे लम्बे सुन्दर बाल नहीं थे।

Christmas Gift Story in Hindi

मरियम जोजेफ की हंसी का कारण समझ जाती है। और अब वह उसके प्रेजेंट के लिए जोजेफ की कलाई टटोलती है। और वह पूछती है कि उसकी वह वाच कहाँ है जो जोजेफ के दादाजी ने उसको गिफ्ट की थी। मरियम एक पैकेट खोलने लगती है और बोलती है देखो मैं कितनी सुन्दर प्लेटिनम की चैन लेकर आयी हूँ। इस चैन के बाद वह घडी और भी सुन्दर लगेगी।

क्रिसमस स्टोरी इन हिंदी | Christmas Story in Hindi

जोजेफ हँसता है और ख़ुशी के संग मरियम को गले लगा लेता है। वह अब दोनों गिफ्ट को खाने की टेबल पर रखता है और कहता है प्यारी मरियम अब बस तुम खाना लगाओ हम हमारे गिफ्ट्स को देखते हुए आज खाना खाएंगे।

जोजेफ बोला मरियम आज हमारा यह प्यार और हमारे क्रिसमस के तोहफे दोनों अमर हो गए। यह दिन हमेशा अमर रहेगा। जोजेफ अपनी घडी गिरवी रख मरियम के लिए खूबूसरत कंघे लेकर आया था। और मरियम अपने बालों को बेचकर की घडी के लिए प्लेटिनम की चैन लेकर आई थी।

इस प्रकार कहानी में हमने पाया कि दोनों को आर्थिक तंगी होने पर जब कोई उपाय नहीं सूझा तो उन्होंने अपने प्रेम को गिफ्ट करने देने के लिए अपनी सबसे प्यारी चीज को दांव पर लगा दिया। इसलिए यह एक प्रकार की अमर क्रिसमस कथा है। जिसका कथानक बड़ा ही अच्छा और दिल को छु जाने वाला है। क्रिसमस गिफ्ट स्टोरी | No 1 Christmas Gift Story in Hindi

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree  Join – Koo Poet – Lokesh Indoura

क्रिसमस की यह कहानी वाकई काफी प्यारी है। जिसमें हमने दो पति पत्नी को अपने प्रेम के खातिर अपनी प्यारी वस्तुओं का त्याग करना सीखा और जिससे ना केवल उनका प्यार अमर हो गया बल्कि समृद्धि भी हो गया।

Visit – New Year Instagram Captions in Hindi

Visit – Hindi Love Status

Visit – Attitude Love Status in Hindi

क्रिसमस की कहानी

आज के आधुनिक जीवन में ऐसा प्रेम देखने को नहीं मिलता है। पति पत्नी साथ रहते हैं किन्तु उनका प्रेम भावनात्मक कम बल्कि फिजिकल ज्यादा है। प्रेमपूर्ण जीवन के लिए तोहफे एक अनमोल भूमिका निभाते हैं। किन्तु आजकल बात यह है कि तोहफ़ों को ही रिश्ता समझ लिया जाता है। क्रिसमस स्टोरी इन हिंदी | Christmas Story in Hindi

Visit – Happy New Year Love Shayari

Visit – Romantic Wedding Anniversary Kavita

Visit – Yogi Adityanath Par Kavita

कहीं मामले तो हम हमारे सामजिक जीवन में ऐसे भी देखते हैं। जब यदि लड़के द्वारा लड़की को तोहफा ना दिया जाये तो लड़की उससे नाराज हो जाती है और फिर वह उससे ब्रेकअप करती है और एक नया साथी फिर उसके जीवन में देखने को मिलता है। क्रिसमस गिफ्ट स्टोरी | Christmas Gift Story in Hindi

Christmas Story in Hindi

उपरोक्त कहानी आज के स्वार्थपूर्ण रिश्तों पर एक प्रकार का करारा व्यंग्य भी करती है। यह आइना दिखाती है उन लोगों को जो अपने स्वार्थ पूर्ण रिश्ते को ही प्रेम समझ बैठते है। रिश्ता दोनों तरफ से निभाया जाता है। केवल तोहफे लेना देना ही प्रेम नहीं है। सच में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना प्रेम है। क्रिसमस की कहानी | Christmas Ki Kahani

Read – Money Par Kavita

Visit – Water Poem in Hindi

Visit – Loan Par Kavita

What to you think about Christmas present ? How can you give a good present to your lover. Share your Ideas with us.

जानिए – जीसस क्राइस्ट की लाइफ स्टोरी

पढ़िए – बाइबल की जानकारी व उपदेश

Leave a Reply