राहुल गांधी फनी कविता (व्यंग्य) – Rahul Gandhi Funny Poetry Hindi – यहाँ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर 5 मजेदार व्यंगात्मक कविताएं हैं। जो कि मीडिया में प्रचलित प्रसंगों पर आधारित है। इसका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ पाठकों का मनोरंजन है।
राहुल गांधी फनी कविता
राहुल जी का अंदाज़
राहुल जी की बातों के गजब अंदाज़।
जब भी बोले कांग्रेस को आये लाज।।
कभी कभी तो करवाते नौटंकी।
कभी बन जाते नौटंकीबाज।।
खेल ना समझे राजनीती का।
बस निकले उलटी सीधी आवाज।।
आवाज निकाल भागते राहुल।
कांग्रेस ढूंढे अपने महाराज।।
माथापच्ची में व्यस्त मीडिया।
राहुल में छिपा क्या है राज।।
क्या ऐसी खूबी है उनमें।
नेताओं उनके करते नाज।।
राहुल गांधी फनी कविता (व्यंग्य) – Rahul Gandhi Funny Poetry Hindi
पढ़ें – मोबाइल कॉमेडी शायरियां
राहुल जी का कमाल बनाये रखा रुमाल
चुनाव दर चुनाव देखा राहुल का कमाल।
कांग्रेस को कर दिया चादर से रुमाल।।
रुमाल से रुमाल रख, खुद को कहे शिव भक्त।
प्रत्येक हार सिखला रही डालो हिन्दू बनने की लत।।
हिन्दू बनने की लत, सो मंदिर – मंदिर घूमो।
आँख मारना छोड़ो, हिन्दू मतदाता के चरण चूमो।।
मतदाता के चरण चूमो, करो साथ में जनेऊ धारण।
छोड़ो खुद की जय जयकार करो शिव – शिव उच्चारण।।
करो शिव – शिव उच्चारण पर राम नाम से रहो दूर।
वरना बचा – कुछा कच्छा भी होगा उतरने को मजबूर।।
होगा उतरने को मजबूर कांग्रेस हो जाएगी नंगी।
पहले ही झेल रही नोटबंदी की वजह से आर्थिकमंदी।।
आर्थिकमंदी कांग्रेस में, ऊपर से नेता मिल रहे मंदबुद्धि।
प्रवक्ता के चुनाव में लगा दी मुन्ना भाई वाली युक्ति।।
मुन्ना भाई और राहुलगिरी में हो रहा कांग्रेस का बंटाधार।
धार में बह रहे राहुल, जनता रही मोदी को पुकार।।
रही मोदी को पुकार सो सारे हो गए एक।
सोचा मोदी को पकड़ाएंगे मोमबत्ती, खुद खाएंगे केक।।
खुद खाएंगे केक, नाचेंगे गायेंगे पूरे पांच साल।
बस प्रधानमंत्री किसे बनाये सामने यही सवाल।।
सामने यही सवाल और ऊपर है इलेक्शन।
चेहरा जो डुबाएगा मोदी नाव, उसका करना सलेक्शन।
उसका करो सलेक्शन पर यहाँ सबके अपने अपने चेहरे।
राहुल करे राहुल को आगे और सब मुंह फेरे।।
इसी हेर फेर से कांग्रेस राहुल का बढ़ाना चाहे स्केल।
सो कांग्रेस बताये पास, जनता पा रही है फेल ।।
Read – Makeup Shayariyan
Rahul Gandhi Funny Kavita
अमेठी का किया डिब्बा गोल
टाँय टाँय फिस्स हो गए
राहुल जी अमेठी में
दिखा दिया विश्वास
जनता ने स्मृति में
राहुल ने विकास दिया
ऊँट के मुंह में जीरा
सो अमेठी ढूंढ लिया
विकास देने वाला हीरा
रुका कांग्रेस का भी विकास
जब से राहुल ने कमान संभाली
कि चुनाव दर चुनाव नौटंकी
जनता ने बजायी ताली
बजाकर के ताली
कांग्रेस को कर दिया रुमाल
मैडम सोनिया सर पीट रही
कैसा पाया लाल
कैसा पाया लाल
नक़्शे में कांग्रेस का
बिगड़ गया भूगोल
बिगड़ गया भूगोल
इतिहास भी टटोल रहे
राहुल को नेता कह कह
बना लिया मुंह ढोल
हो गया मुश्किल बताना
राहुल का क्या मोल
राहुल का नहीं मोल
क्यों की राहुल है बेमोल
जी जान लगा के हर चुनाव में
कांग्रेस का बना दिया डिब्बा गोल
पढ़ें – बीजेपी बनाम कांग्रेस शायरियाँ
अमेठी में अब स्मृति
अमेठी में हार गये कांग्रेस के खिलाडी।
पार्टी ने भरी हवा, स्मृति ने की पंक्चर गाड़ी।।
स्मृति ने की पंक्चर गाड़ी, सो जीत ना हुयी इस बार।
वोट लिया सालों तक अमेठी की जनता को पुचकार।।
पुचकारी जाने वाली अमेठी राहुल पर दी फुफकार।
पांच साल तक चपले घिसी स्मृति ने यहाँ बार-बार।।
स्मृति ने अमेठी का सिरमौर बना दिया भिग्गी बिल्ली।
मीडिया पर शहजादे की उड़ रही देखो खिल्ली।।
खिल्ली मुँह में दबा पहुंचे थे वायनाड राहुल गाँधी।
दक्षिण से आएगी अब वोटों की आंधी।।
आएगी आंधी क्योंकि कांग्रेस ला रही थी न्याय।
किन्तु जनता ने बता दिया किया इतने साल अन्याय।।
किया अन्याय कैसे 72 हजार देकर करेगी दूर गरीबी।
पहले की तरह ही खाएंगे नेता, अफसर और करीबी।।
करीब से देखी जनता ने Rahul Gandhi की चाल।
जाने यही कांग्रेस के अन्नदाता, यही कांग्रेस के लाल।।
लाल की ललकार क्या फिर से मोदी को ललकारेगी।
कुछ भी हो अब अमेठी की जनता राहुल को नहीं ढूंढेगी।।
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura
Read History – Indian National Congress
राहुल गांधी फनी कविता (व्यंग्य)
कांग्रेस के शिरोमणि राहुल गाँधी जैसे ही 2019 का चुनाव हारे। वैसे ही उनकी स्तिथि बड़ी सोचनीय हो गयी। Rahul Gandhi Kavita | राहुल गाँधी पर कविता
अवश्य ही उनकी छवि अब Congress को जीत दिलाने वाली ना रही हो। किन्तु कांग्रेस में उनका अस्तित्व वैसे ही बना रहेगा जैसे पहले था।
Rahul Gandhi देश की सबसे पुरानी पार्टी के हैं। साथ ही कांग्रेस का गाँधी परिवार के बिना कोई अस्तित्व नहीं है। राहुल गांधी फनी कविता – 6 Rahul Gandhi Funny Poetry Hindi Visit List – Majedar Vyang Lekh
कांग्रेस पार्टी में कोई ऐसा नेता नहीं है जो राहुल गाँधी या गाँधी परिवार के विरुद्ध एक शब्द भी मुंह से निकाल सके। शायद यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी की ऐसी हालात हो गयी है। यह हास्य व्यंग कविता Congress व Rahul Gandhi की उसी स्तिथि को बयां करती है। Rahul Gandhi Poetry in Hindi | Rahul Gandhi Funny Poem in Hindi Visit List – Comedy List Shayari
वह क्या था जिसके कारण Congress चादर से रुमाल हो गयी है। कांग्रेस और समुदाय विशेष के सिवाय कोई राहुल गाँधी को सुनना नहीं चाहता। राहुल गाँधी में क्या क़ाबलियत नहीं। RahulJi ki Biography
या फिर उनको भाजपा व अन्य विरोधी पार्टियां जनता के सामने बिलकुल एक नौसिखिया साबित करने में सफल साबित हुई है। ऐसे कहीं कारण है जो यह देश जानना चाहता है कि आखिर congress व राहुल गाँधी के इतने पतन के कारण क्या है। राहुल गांधी फनी कविता – Rahul Gandhi Funny Poetry in Hindi Visit List – Comedy Poem List
राहुल गाँधी फनी व्यंग्य कविता
जिस समय राहुल गाँधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। उस समय कांग्रेस को राहुल गाँधी से काफी उम्मीदें थे। किन्तु Rahul Gandhi उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। राहुल गांधी फनी कविता (व्यंग्य) – Rahul Gandhi Funny Poetry Hindi
राजनीती के वास्तविक मैदान में उतरते ही उनका सामना गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से हुआ। नरेंद्र मोदी के सामने राहुल गाँधी पूरी तरह से नौसिखिया नजर आये।
नरेंद्र मोदी की दमदार छवि के सामने राहुल गाँधी की छवि एक नासमझ जैसी बना दी गयी। राहुल जी जब भी कोई भाषण देते
Rahul Gandhi Funny Kavita
तो उनमे कुछ ना कुछ नुक्स निकाल व एडिट करके सोशल मीडिया पर एक फनी स्टेटस व कंटेंट के रूप भाजपा समर्थक व कार्यकर्ताओं ने परोसा। राहुल गांधी फनी कविता (व्यंग्य) – Rahul Gandhi Funny Poetry Hindi
आज राहुल गाँधी जी सोशल मीडिया पर गंभीर रूप से लेने वालों की संख्या उतनी नहीं है जितनी उनका मजाक बनाने वालों की है।
आपको राहुल गाँधी व कांग्रेस पर यह Hindi Funny Poetry कैसी लगी। हमें कमेंट के माध्यम से बताये। आप के राहुल गाँधी के प्रति क्या विचार है जरूर जाहिर करें।