क्रिकेट पर कविता : Best 2 Cricket Poem in Hindi

क्रिकेट पर कविता : Best 2 Cricket Poem in Hindi – यहाँ क्रिकेट पर 2 मजेदार कविताएं है। 1. दे मारा 2. धड़कनों वाला क्रिकेट यहाँ दोनों कविताएं पाठकों को बेहद पसंद आएगी।

क्रिकेट पर कविता | Cricket Poetry in Hindi

‘दे मारा’

क्रिकेट के खेल में बड़ा रोमांच है।
किसी के भी भड़कने के पूरे – पूरे चांस है।

पूरे – पूरे चांस से फेवरेट खिलाडी हो गया आउट।
पीछे से हंसी वाइफ और लाल जी चीखे लाउड।।

चीख सुन ताली बजायी लाल जी की बीवी।
बोली रिमोट अब मेरा देखूंगी मैं टीवी।।

देखूंगी मैं टीवी क्रिकेट ने किया मेरा बड़ा नुकसान।
दो सीरियल तो निकल गए तीसरे का ना करो काम तमाम।।

काम तुम्हे कुछ आता नहीं सीरियल देखने के सिवा।
बोलकर लाल जी रिमोट हाथ में ले हुए बेपरवाह।।

बेपरवाह होकर नए खिलाड़ी ने आते ही मारा छक्का।
गुस्से में पीछे वाइफ ने मारा लाल जी को धक्का।।

धक्का खाते ही लाल जी का मुंह गिरा सामने रखे खाने में।
तुरंत लाल को टीवी छोड़ जाना पड़ा नहाने में।।

नहाकर आये लाल तो देखा गायब था क्रिकेट टीवी से।
अब पति की अग्नि परीक्षा रिमोट छीने कैसे बीवी से।

छीने कैसे बीवी से अतः बैठे पत्नी से सटकर।
देख लाल की हरकत बीवी ने रिमोट पकड़ा कसकर।।

कसकर ही नाक भोंह सिकोड़ी और टीवी देखने लगी।
समझ ना पाए लाल जी बीवी सौतेली है या सगी।।

सौतेली है या सगी रिमोट को करके दूर।
अब तो लाल जी का रिमोट छीनना हर हाल हो गया जरूर।।

हर हाल में जरूर सो लाल जी सोचे प्लान।
सोचते – सोचते सोफे से गिर पड़े धड़ाम।।

देखकर बीवी ने धीरे से लाल जी को छुआ।
बोली अभी – अभी तो ठीक थे अब क्या हुआ।।

क्या हुआ छोड़ो पति को देखो बस टीवी।
गिरने पर भी पूछे प्रभु ! कैसी डायन बीवी।।

डायन शब्द सुनकर बीवी दौड़ी पानी लेने।
लेकर वापिस आयी तो पड़ गये लेने के देने।।

पड़े लेने के देने अब लाल जी दिखे ताली बजाते।
हर शॉट के साथ चियर्स गर्ल्स को नचाते।।

नाच रहा था साथ रिमोट लाल जी के हाथों में।
देखकर बीवी ने पानी फेंका पति देव की आँखों में।

आँखे खोली तो रिमोट फिर बीवी के हाथ में।
गुस्सा फूट पड़ा पति का उस रात में।।

उसी रात बीवी के गाल पर पड़ा तमाचा।
तुरंत बोले सॉरी मैंने तो प्यार है जाँचा।।

प्यार जांचा तो पत्नी ने पति व उसके घर के जोड़े हाथ।
सुबह होते होते टूट गया सात जन्म का साथ।।

छूटा सात जन्म का साथ क्रिकेट बना कारण।
अतः क्रिकेट देखने से पहले शादी का करो निवारण।।

—– Lokesh Indoura

Read – शादी की सालगिरह पर कविता

Cricket Par Kavita | क्रिकेट कविता

धड़कनों वाला क्रिकेट

धड़कने बड़ा देने वाला खेल है जी क्रिकेट
लेकर आ गये खेलने को भैय्या जी बॉल बेट

लगने लगा चौका चक्का घुमा घुमा के बल्ला
इकट्ठा हुआ देखने को अपना सारा मोहल्ला

चिल्लाई जोर से गोलू की अम्मा आजा बेटा घर
कर देंगे पिताजी आउट वरना बनके अंपायर

देख खेल मोटी पम्मी ने कमेंट्री की शुरू
शॉट देख सिद्धू अंकल बोले अरे वाह गुरु

राजू ने मारा सिक्स, हुई शर्मा जी की खिड़की चकनाचूर
टूटी खिड़की में से दिखने लगी ट्विंकल नाम की हूर

हूर थोड़ी गुस्से में पर राजू का शॉट था वंडरफुल
दिखाई फिर लबों से हंसी तो राजू भी लगे ब्यूटीफुल

ब्यूटीफुल क्रिकेट ने दिल के तार मजबूती से जोड़े
पता चला कुछ साल बाद दोनों ने घर बार छोड़े

छोड़ के घर बार अब खेल रहे होंगे कहीं क्रिकेट
क्रिकेट करे कहीं कबाड़ा तो कहीं लाइफ सेट

—— Lokesh Indoura

भारत में क्रिकेट ना देखा जाता है ना खेला जाता है। असल में इस देश में Cricket जिया जाता है। यहाँ बच्चे से लेकर बूढ़ा सभी क्रिकेट के फैन है। जब क्रिकेट मैच आता है तो लोग अपने महत्वपूर्ण कार्यों को छोड़कर क्रिकेट का मजा लेने लगते हैं। ऐसा लगता है कि क्रिकेट ही महत्वपूर्ण कार्य है। Read – Hindi Funny Poems

क्रिकेट पर कविता
क्रिकेट पर कविता

लेकिन एक आम पति के लिए क्रिकेट मैच का लुत्फ़ उठाना आसान नहीं। क्यों घर में टीवी होती है तो साथ में बीवी भी होती है और बच्चे भी। बच्चे कार्टून देखने का शौक रखते हैं। तो बीवी अपने पसंदीदा सीरियल।

Cricket Poem in Hindi

क्रिकेट की लोकप्रियता भारत में किसी से छिपे नहीं है। चाहे वर्ल्ड कप हो या आईपीएल। क्रिकेट देखने का मौका का छोड़ा नहीं जाता। यह Cricket Funny Hindi Poem उसी को चरितार्थ करती है। क्रिकेट देखने अपना अलग ही मजा है। क्रिकेट खेल है रोमांच का। Cricket Poem in Hindi | क्रिकेट पर कविता | Cricket Par Kavita Enjoy – New Trending Hindi Jokes

साथ में यह बताती है की जैसे cricket के मैदान में चौके छक्के लगते हैं। ठीक क्रिकेट वैसे ही आम व्यक्ति के जीवन में चौके छक्के लगा सकता है। Read – Google Hindi Poem

क्रिकेट का उत्साह भारत में देखते ही बनता है। यहाँ हर गली – गली में शाम के वक्त आपको बच्चे क्रिकेट खेलते दिखा जायेंगे। क्रिकेट पर यह कविता खेल के इस रोमांच को बहुत भली प्रकार से अभिव्यक्त करती है। यह कविता पति – पत्नी की नोक-झोंक के माध्यम से हमें क्रिकेट के रोमांच की स्तिथि बताता है। Cricket Poem in Hindi | क्रिकेट पर कविता | Cricket Par Kavita Rules of Cricket

क्रिकेट का खेल बड़ा ही रोचक होता है। इसको देखने व खेलने दोनों में मजा आता है। भारत में क्रिकेट खेल नहीं एक जूनून है। जब क्रिकेट मैच आता है तो कहीं लोग ऐसे होते हैं जो अपने ऑफिस तक नहीं जाते। वह केवल खेल देखने में ही बिजी रहते हैं। Read – Hindi Funny Shayari

Cricket Funny Poem in Hindi
Cricket funny poem in Hindi

आज के इस दैनिक जीवन में अब क्रिकेट देखना बिलकुल मुश्किल नहीं रहा है। क्योंकि अब सभी के हाथ में मोबाइल होता है। तो व्यक्ति कहीं भी हो वह तुरंत अपना मोबाइल निकालता है और अपना शौक पूरा कर लेता है।

क्रिकेट पर यह हास्य कविता आपको कैसे लगी। हो सके तो हमें बताएं। आप ने कौनसा सा मैच सबसे यादगार था। आप क्रिकेट का लुत्फ़ अकेले उठाते हो या अपनी बीवी या दोस्तों के साथ। Cricket Poem in Hindi | क्रिकेट पर कविता | Cricket Par Kavitaक्रिकेट के बारे में जाने

इस Cricket Funny Hindi Poem पर अपने विचारों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Leave a Reply