बेटी के जन्म पर बधाई सन्देश : Daughter Birth Shayari Wishes in Hindi – पुत्री सौभाग्यशालियों को ही प्राप्त होती है। आपके रिश्तेदारों या दोस्तों में किसी के घर बिटिया का जन्म हुआ है। तो उसे बधाई देना ना भूले। और विशेष रूप से यदि आप काव्यात्मक शैली में बधाई देते हैं तो फिर बात ही क्या है। यह ऐसी ही रोचक बधाई शायरियां प्रस्तुत है जो आपके दोस्तों और रिश्तेदारों के जीवन में ख़ुशी के और चार चाँद लगाएगी।
बेटी के जन्म पर बधाई सन्देश : Daughter Birth Shayari in Hindi
ऐश्वर्य की सूरत बनकर है लक्ष्मी आई।
बिटिया के जनम पर आपको ढेरो बधाई।।
आई कन्या आपके द्वार सुख समृद्धि मिलेगी अपार
मिलेंगे जीवन में आपको सफलता के नए उपहार
लक्ष्मी दुर्गा सरस्वती लगे तीनों आई आपके आँगन।
इसकी प्रेम किलकारी से जीवन होगा आपका पावन।
यह नन्ही राजकुमारी दूर करेगी सारी दुश्वारी।
पुत्री के जनम पर शुभकामना अपार हमारी।
बिटिया के इस जन्म पर कुबेर करेंगे धन की बारिश।
हो सुन्दर सेहतमंद जीवन करते रब से यह गुजारिश।
दिव्य मनोरथ पूर्ण हुआ बन गए जी आप भाग्यवान।
पुत्री का यह जन्म दिलाएगा जग में नव पहचान।
लक्ष्मी के इस आगमन पर प्रफुल्लित हुआ है जीवन
कन्या के जन्म से ही सफल होता है सच में यह जनम
खोलने किस्मत की तिजौरी देवी आये आपके घर।
इसकी भाग्य लकीरों से जीवन जायेगा और निखर।
होगी खुशियों की दिवाली इस नव लक्ष्मी के संग।
जीवन भर बरसेंगे घर आपके धन धान्य समृद्धि के रंग।
प्रेम का यह फ़साना जन्मा है पुत्री के रूप में।
रहेगा वैभव का निखार जीवन की हर छाँव धूप में।
रंगीली इठलाती तितली का लो हुआ है जी वेलकम।
देखना अब जीवन में बढ़ चढ़कर होगी इनकम।
प्रकृति के रूप में कली मुस्काने आयी आपके द्वार।
देखना अब होगा ख़ूबसूरत आपका घर संसार।।
पढ़े – पुत्री के जन्म पर कविता
प्रेम के यह मोती लो माला के रूप में आ गए।
कन्या के जन्म के से माता पिता कहला गए।
होगा जर्रा जर्रा आपके जीवन का रोशन।
आपकी यह बिटिया भरेगी प्रेम के ऐसे इमोशन।।
पढ़े – बेटे के जन्म पर बधाइयाँ
परी के इस आगमन ने छेड़ा है फिर प्रेम फ़साना।
मिला दोनों के रिश्तों को और गहरा करने का बहाना।
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura
पुत्री के जन्म पर बधाई सन्देश | Daughter Birth Wishes in Hindi
सुभाग्य आया खुद आपके घर पुत्री का जश्न मनाइये।
दावत के इस अवसर पर प्रिय हमको ना भूल जाईये।
इसमें कदापि कोई संदेह नहीं है। कि पुत्री रत्न की प्राप्ति सुभाग्यशालियों को ही मिलती है। जिनके घर में बेटी का जन्म होता है। वे लोग निश्चित रूप से भाग्यवान है। इसे किसी भी तौर पर नकारात्मक रूप में नहीं लेना चाहिए। और जिनके घर में पुत्री जनम हुआ है उनको शुभकामना अवशय देनी चाहिए। पढ़िए – पुत्र के जन्म पर कविता
पहली संतान के रूप में कन्या यह बहुत बड़ी बात है।
मान लीजिये ऐसा है तो वैभव का देवता आपके साथ है।
बहुत से लोगों की यह इच्छा होती है कि उनकी पहली संतति बेटी ही हो। अर्थात पहले उनके घर में बिटिया ही आये। क्योंकि हमारे धर्म ग्रंथों में भी यह माना गया है। कि बेटी वैभव लाती है। इसलिए जब भी बेटी का जन्म हो तो खुशियां दुगनी होनी चाहिए। पढ़े और शेयर करें – गोद भराई पर शुभकामनाएं
होगा जीवन आपका मंगल बिटिया का जो हुआ आगमन।
सुभाग्य अब जागेंगे उज्जवल होगा आपका यह जनम।।
जिनके घर में बिटिया का जन्म होता है। और वे लोग यदि बिटिया के महत्व हो समझते हैं। तो उनके घर का माहौल ज्यादा खुशनुमा होता है। उनकी अपेक्षा जिनके घर में केवल बेटे हैं और बेटी कोई नहीं है। वहां किसी प्रकार के अपशब्द ही कम ही देखने को मिलते हैं। बेटी के जन्म पर बधाई सन्देश : Daughter Birth Shayari in Hindi पढ़िए – छोटे बच्चों की बर्थडे शायरी
ऐश्वर्य की मूरत है कन्या कीजिए इसका आप सम्मान।
इसका पालन पोषण अच्छा आपको बना सकता है महान।।
कन्या जन्म पर बधाई संदेश | Girl Baby Birth Wishes in Hindi
पुत्री को ऐश्वर्य प्रदान करने वाला माना जाता है। कहते हैं इसके आगमन से जीवन का भाग्य बदल जाता है। किन्तु जरूरत होती है एक पिता को अपनी पुत्री का अच्छे पालन पोषण करने की। क्योंकि वह एक प्रकार से देवी का रूप होती है। और इसकी अच्छी परवरिश से देवी की कृपा होती है। Watch on Youtube – मैरिज एनिवर्सरी कविता
खुश रहोगे जीवन में पाकर पूर्ति का स्नेह आप
पहले थे आप केवल पति अब इक बिटिया के बाप
इसमें कदापि कोई संदेह नहीं है कि जितना एक बेटी अपने माता पिता को सम्मान देती है। जितना एक पुत्री उनको प्यार करती है। उतना कोई बेटा नहीं करता है भले ही बेटे का पालन पोषण कितने ही अच्छे से किया गया हो। बेटी के जन्म पर बधाई सन्देश : Daughter Birth Shayari in Hindi Read & Share – Birthday Funny Shayari
पिछले समय हमने बेटियों को माँ की खोक में ही मार डाला। आज जिसका दंश हम सभी को सहना पड़ रहा है। भारत एक बहुत बड़े लिंगानुपात से गुजर रहा है। लड़कियों की संख्या में लड़के ज्यादा है। इसलिए बहुत से लड़के आज भी अविवाहित ही हैं। क्योंकि शादी के लिए लड़कियां मिल ही नहीं रही है। पुत्री के जन्म पर बधाई सन्देश | Daughter Birth Wishes in Hindi Read – Romantic Status in Hindi
आज हमें जरूरत है हमारी रूढ़िवादी सोच से बाहर आने की। आज बेटियां वह सब कर रही है। जो एक बेटा कर सकता है। खेल जगत हो, सेना हो, या किसी भी अफसर का काम। यही नहीं बेटियां तो अब ड्राइवर कंडक्टर का भी काम कर रही है। ऐसा कोई फिल्ड नहीं है जहाँ बेटियों ने अपना कीर्तिमान स्थापित ना किया हो। पढ़िए – बर्थडे की शुभकामनाएं
बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा दिया है। अब तो हर साल पढाई में भी टॉप लड़कियां ही कर रही है। योग्यता के क्षेत्र में लड़के लड़कियों से पिछड़ रहे हैं। इसलिए लड़कियो को आप किसी भी तरह से कम ना आंके। उन्होंने साबित कर दिया है। कि लड़कियां वह सब कुछ कर सकती है जो एक लड़का कर सकता है। कन्या जन्म पर बधाई संदेश | Girl Baby Birth Wishes in Hindi पढ़िए – जन्मदिन पर कविता
How you take a girl baby. What do you think about girl. You take a girl as goddess or not. Which are your thoughts, share with us. Go To – Main Page Maskaree
यह भी पढ़े –
पढ़े – जीवन बीमा कविता
पढ़े – जीवन बीमा शायरी
पढ़े – रतन टाटा लाइफ स्टोरी
पढ़े – जीसस क्राइस्ट की लाइफ स्टोरी