मौत पर कविता – 3 Best Maut Par Kavita | Death Hindi Poem

मौत पर कविता – 3 Best Maut Par Kavita | Death Hindi Poem – यहाँ मृत्यु पर 3 बेहतरीन कविता प्रस्तुत है। – 1. अंतिम सांस के रंग (फनी), 2. मौत का खेल, 3. मौत के साये में ज़िन्दगी।

मौत पर कविता

‘अंतिम सांस के साये में’

चार कंधों पर लेटकर जिंदगी करने लगी आराम।
उठाने वाले गर्व से बोले राम-नाम, राम-नाम।।

राम नाम की माया से बच ना सका कोय।
राजा रंक फ़क़ीर सब अंत में है सोय।।

अंत में है सोय, फिर भी इठला रहा मानव।
इतना नाटक तो खुद ना किया रावण जैसा दानव।।

दानव रावण ने लिया जीवन भर मृत्युंजय का नाम।
फिर भी राम ने किया अंत में काम – तमाम।।

अंत में काम – तमाम है जिंदगी की सच्चाई।
साथ में तो साथ ना जाये सात जन्मवाली लुगाई।।

लुगाई सिर्फ बहायेगी आंसू लेटोगे जब शैय्या पर।
यही वफ़ादारी लुटायेगी अंत में वह सैंय्या पर।

सैंय्या जी का प्यार दफ़न मृत्यु की आगोश में।
भ्र्ष्ट, बेईमान मूर्ख प्राणी ना आ रहे फिर भी होश में।।

ना आ रहे फिर भी होश में, जप रहे मनी-मनी।
कैसी जोकर वाली जिंदगी लग रही फनी – फनी।।

फनी – फनी है सब यहाँ सो जिओ आनंद के संग।
अंतिम सांस ही ले डूबेगी जिंदगी के सारे रंग।।

—— Lokesh Indoura

पढ़े – स्वास्थ्य पर कविता

इस संसार में यदि कुछ अटल है तो वह है मृत्यु। एक दिन आएगा जब मृत्यु सुंदरी की गोद में यह जीवन समा जायेगा। किन्तु फिर भी अज्ञानी मनुष्य इस बात को समझ नहीं पा रहा। और वह निरंतर इस भौतिकवादी संसार में ही रत है। पढ़ें – जिंदगी पर बेहतरीन शायरियां

कविता – मृत्यु का मायाजाल है

ये काली काल रात्रि
छिपाये इक राज है
मौत के सन्नाटे से
निकली इक आवाज है

रक्त वेश श्याम रूप
बनी जिसकी दास है
वह पापों की चाण्डालिका
खड़ी तेरे पास है

देखे क्या इधर उधर
देख तु अपना जिगर
शर्मा रही तेरी आत्मा
झांक ले तु इक नजर

जला के गैर की चिता
खुद राख से सना है तन
करके पाप का श्रृंगार
ज़मीर का किया दहन

काम क्रोध लोभ मोह
वश में है तुझे किये
रो रहा तेरा ज़हन
तेरी करनी को सहे

सच इमां दया प्रेम
छोड़ चले तेरी दर
झूठ द्वेष छल दम्भ
रह रहे हैं तेरे घर

नाप ले दो गज ज़मीन
चुन ले तेरा कफ़न
छिपाने को हैं राज़ी
घृणित यह जीवन

लहू हाड़ मास का यह तन
होना ही है मिट्टी में दफन
चिल्लाये तेरी अस्थियाँ
ना सुने धरा ना गगन

चल वीराने में बनी कब्र
कर रही तेरा इंतज़ार
वक्त को क्या देखे तु
यह तो वक्त की पुकार

ग्रहों की छम छम ताल पे
विराजे तेरा काल है
ज़िन्दगी रचे षड़यंत्र
मृत्यु का मायाजाल है
मृत्यु का मायाजाल है
मृत्यु……………………….

Maut Par Kavita

मौत का खेल

मौत का है गजब का खेल।
मिलती उसे जो जिंदगी में फेल।।

अतः फेल की जगह होइए पास।
उत्साह से जीते हुए जगाएं विश्वास।

रखे अपने स्वास्थ्य का ध्यान।
जीवन को दें जीने की पहचान।।

जीता है वह जिसमे होता है दम।
मारने के लिए मौजूद ढेर सारे गम।

—– Lokesh Indoura

पढ़ें – शादी फनी शायरियां

मौत के साये में ज़िन्दगी

ज़िन्दगी तो रहती है मौत के साये में
और बेपरवाह तू ढूंढे इसे अपने पराये में
पाल पोष कर पाप की गठरी
क्यों बैठा ही तू अँधेरे में

ज़िंदा है तो जाग जरा
अपना वजूद पहचान जरा
तु कौन है और क्यों आया है
इस धरती पर तुझे क्यों बुलाया है

समझ इसे जरूरी है जिंदगी के लिए
मौत में दबी इस तरन्नुम के लिए
पहचान असली अक्स जो
जो देखता तु सदा देखने के लिए

आज देखे आईने में तु
खुद को जानने के लिए
चेहरे पर दरारों में
वक्त को पहचानने के लिए

यह ज़िन्दगी और शरीर
दबी है मौत के अहसान में
तु भूला बैठा यह जीवन
अपनी ही पहचान में

देख और जाग ज़रा
ताकि जब भी मिले मौत
तो तेरी जीवन अपने आप
जाते जाते ना करे तुझ पे शोक।

—– Lokesh Indoura

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree .

मृत्यु जीवन की अंतिम सच्चाई है। किन्तु अंतिम सांस तक प्राणी इस सच्चाई को जान ही नहीं पाता। और अपनी ही उधेड़ बुन में लगा रहता है। काम, क्रोध, लोभ, मोह के वश में होकर वह जीवन के अर्थ को ही एक प्रकार से भूला बैठता है। Watch – Zindagi Status in Youtube

infographic death Hindi poem
death hindi poem

Death Hindi Poem

मौत ही जीवन की अंतिम है। जो आया है वह जाएगा। एक दिन जिंदगी चार कंधो पर सवार होगी। और कुछ ना साथ जायेगा। जो तुमने पाया यहाँ, सब यहीं धरा रह जाएगा। ना यह अभिमान, ना यह दौलत, ना या रुतबा, कुछ नहीं खाली हाथ आये, खली ही चले जाओगे। Watch in Youtube – Friendship Hindi Shayari

ना कोई रिश्तेदार साथ देगा, ना कोई दोस्त और ना ही वह हमनवां जिसके साथ आपने जिंदगी जीने की कसमें खायी। Visit List – हिंदी हास्य कविता

मौत पर लिखी यह कविता हमें बताती है कि राम नाम की माया ऐसी है। कि किसी भी व्यक्ति का कितना भी बड़ा ओहदा हो। मृत्यु सर्वोपरि है। अंत में सबको मृत्यु शैय्या पर लेट जाना है। English Poetry – Death Be not Proud

लेकिन मनुष्य की गतिविधि को देख कर ऐसा लगता है। जैसे वह इन सब से अनजान है। यह जानते हुए कि रावण जैसे महाशक्तिशाली प्राणी जो जीवन भर मृत्युंजय का जाप करता रहा। लेकिन अंत में Death के सामने उसको भी घुटने का टेकने पड़ते हैं। Enjoy – Hindi Funny Shayari

मौत पर कविता | Death Kavita

मौत पर कविता हमें बताती है कि तुम्हारी जीवनसंगिनी भी अंतिम शैय्या पर केवल दो बूँद आंसू गिराकर तुमसे दूर हो जाएगी। एक पत्नी की वफ़ादारी भी यहीं तक सिमित हो जाती है। Death Par Kavita | मृत्यु पर कविता | Death Kavita

पति का प्रेम भी अंत में मृत्यु की आगोश में विलिप्त हो जाता है। लेकिन इन सबके बावजूद हम देखते हैं। लोग किस तरह लालच का हाथ थामे रहते हैं। यह वाकई बहुत हास्यास्पद है। Maut Par Kavita | मौत पर कविता | Death Hindi Poem

हर इंसान के लिए यह जरूरी है कि मृत्यु उसे आगोश में ले। उससे पहले वह जान ले कि उसका जीवन का क्या अर्थ है। किस प्रकार से उसे ईश्वर की प्राप्ति हो सकती है। क्योंकि तब ही उसके जीवन का अर्थ निकलेगा।

जीवन का महत्व केवल और केवल मृत्य ही समझाती है। जब भी व्यक्ति मृत्यु को देखता है तो उसे अपने इस जीवन का अहसास एक बार जरूर होता है। उसे जरूर अपने जीवन के अच्छे बुरे कर्मों की और ध्यान जाता है। Maut Par Kavita | मौत पर कविता | Death Hindi Poem Read – Poverty Par Kavitayen

ज़िन्दगी को हरदम मौत का अहसास हर वक्त रहना जरूरी है। क्योंकि मृत्यु के बिना जीवन का भी महत्व नहीं है। जीवन उसी का खूबसूरत होता है। जिसे इस जीवन की अंतिम सच्चाई का अहसास हमेशा रहता है। Death Par Kavita | मृत्यु पर कविता | Death Kavita Watch – Lady Harassment Kavita in Youtube

प्रस्तुत कवितायेँ आपको निश्चित रूप से जीवन और मृत्यु के दार्शनिक विचारों की और ले जायेगी। फिर आपकी इच्छा है आप अपने जीवन को किस और मोड़ते हैं।

आपको मृत्यु पर कवितायेँ कैसी लगी हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं।

2 Comments

  1. Ritisha

Leave a Reply