धन तेरस को क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं | 13 Dhanteras Buying Things in Hindi

धन तेरस को क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं | 13 Dhanteras Buying Things – दिवाली जो 5 दिन का त्यौहार है उसमें धनतेरस भी अति महत्वपूर्ण है। जानिए आखिर धनतेरस को क्या खरीदें और क्या नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि यही निश्चित करता है कि दिवाली का आपके लिए समृधि लेकर आने वाली है या नहीं।

धन तेरस को क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं

आप सभी यह कामना करते हैं कि इस दिवाली माँ लक्ष्मी आपके घर धन की वर्षा करे। और क्यों ना करे आखिर इस संसार में मनुष्य धन प्राप्ति के लिए कई प्रकार के जतन कर रहा है। वह हर प्रकार से अपनी धन वृद्धि करना चाहता है। किन्तु इसके लिए यह भी जरूरी है कि मैय्या लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले। वरना कोई कितना भी प्रयास कर ले। धन प्राप्ति में सफलता ना मिले तो ना मिले।

धनतेरस के दिन से दिवाली का प्रारम्भ हो जाता है और यह माना जाता है कि इस दिन वस्तुएं खरीदना शुभ है। किन्तु हमें क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं खरीदना चाहिए यह कभी जानने का प्रयास किया है। सभी वस्तुए खरीदना क्या उस दिन शुभ है। और ऐसी कौनसी वस्तुए है जिन्हे खरीदना से सुख समृधि बढ़ने के ज्यादा अच्छे अवसर हों।

Dhanteras Buying Things in Hindi

धन तेरस को क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं | 13 Dhanteras Buying Things in Hindi

गणेश लक्ष्मी जी मूर्ति –

इस दिन सबसे शुभ यदि कुछ है तो वह भगवान् गणेश व लक्ष्मी जी की मूर्ति खरीदना। यह मूर्ति सोने चांदी या पीतल धातु की हो सकती है। यदि आप धातु की मूर्ति नहीं खरीद सकते हैं तो आप मिटटी की मूर्ति भी इस दिन खरीद सकते हैं। यह भी उतनी ही शुभ है। जितनी की धातु की मूर्ति। आप लक्ष्मी पूजन के दिन इस मूर्ति की पूजा करे यह बेहद ही लाभकारी और धनवर्धक होगा।

स्फटिक श्री यन्त्र –

इस दिन आप स्फटिक श्री यन्त्र खरीदें तो यह भी बहुत शुभ माना जाता है। आप इसकी पूजा करें। और इसे आप ऐसे स्थान पर रखें जहाँ आप अपने धन को रखते हों। यह स्फटिक यन्त्र लक्ष्मी को बड़ा ही प्रिय है। और यह देवी लक्ष्मी को आकर्षित करेगा।

शंख खरीदें –

शंख सुख समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। शंख हमारे पूजा का एक अभिन्न अंग भी है। आप एक नया शंख इस दिन लेकर आएं साथ ही उस शंख की पूजा भी करें। भगवान के सामने उस शंख को बजाये। उसकी ध्वनि आपके पूरे घर में गूंजनी चाहिए।

Dhanteras Buying Things in Hindi

कुबेर जी की मूर्ति

भगवान् कुबेर की मूर्ति या तस्वीर खरीदना भी आज के दिन बड़ा ही फलदायी होता है। जैसा कि आप जानते हैं। कि अलका नगरी के राजा कुबेर धन के देवता है। इनके पास अपार धन है। जहाँ इनका वास होता है उनके घर में धन की कमी होने को कोई कारण हो ही नहीं सकता है। अतः आप इस दिन धन के देवता कुबेर को अपने घर अवश्य लेकर आयें और उनकी तन मन से पूजा अर्चना करें।

धातु के बर्तन –

आपने देखा होगा जब भगवान् धन्वंतरि समुद्र मंथन से निकले तो उनके हाथ में एक कलश था। इसलिए इस दिन किसी ना किसी प्रकार का चांदी, सोने, पीतल धातु का बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है। और अक्सर जो सबसे ज्यादा खरीदारी इस दिन होती है वह बर्तन की ही होती है। गृहणियां पूरे साल भर इस दिन का इंतज़ार करती है।

झाड़ू खरीदें

आपने अपने घर अपने बड़े बुजर्गों को देखा होगा यदि गलती से भी झाड़ू के पैर लग जाये तो तुरंत उससे माफ़ी मांगते हैं। या यह सलाह देते आपने सुने होंगे। कि झाड़ू के पैर मत लगाओ। ऐसा इसलिए क्योंकि झाड़ू में माँ लक्ष्मी का निवास होता है। और जिस में माँ लक्ष्मी का निवास हो उसका अनादर भला कोई कैसे कर सकता है। माँ लक्ष्मी को साफ़ सफाई बेहद पसंद है। और यह साफ सफाई आपको भी पसंद होनी चाहिए।

नमक की खरीदारी करना ना भूलें –

नमक का सम्मान जितना ज्यादा होता है उतना शायद खाने की किसी भी चीज़ का नहीं होता होगा। आप नमक को हथेली में नहीं लें। आप नमक को सीधे अपने हाथ से किसी को नहीं दें। यहाँ तक कि नमक को दिया ही नहीं जाता है। नमक को यदि आपको लेना है तो बस ले लेंवे। नमक वैसे भी ज्यादा महंगा आता नहीं है कोई और चीज़ आप ना खरीद सकें तो कम से कम नमक तो खरीद ही सकते हैं। आप लक्ष्मी पूजन के दिन इसी नमक का पोछा लगाएं।

Dhanteras Ko Kya Kharidna Chahiye

साबुत धनिया खरीदें –

धनिया धन का प्रतीक होता है। अतः आप धन तेरस के शुभ अवसर पर साबुत धनिया लेकर आना कदापि ना भूलें। दिवाली के दिन आप इस धनिये की पूजा करे। और इसे आप घर के किसी गमले में डाल दें।

गोमती चक्र खरीदें –

गोमती चक्र भगवान् विष्णु का प्रतीक है। और भगवान विष्णु तो लक्ष्मीपति है। आप 5, 7, 11 की संख्या में गोमती चक्र खरीदें। और इनकी पूजा करें। पूजा करने के बाद आप इनको तिजोरी में रख दें। आप चाहे तो इन गोमती चक्र को गले में भी धारण कर सकते हैं।

कोढ़ी अवश्य लेकर आएं –

कोढ़िया बड़ी ही शुभ मानी जाती है। आप इनको लेकर आना बिलकुल ना भूलें। दिवाली की पूजा के समय पूजा स्थल पर आप 5, 9, 21, व 11 की संख्या में कोढ़ियाँ रख दें। और इन कोढ़ियों की पूजा करें। इसके बाद इन कोढ़ियों को आप आपकी तिजोरी यहाँ जहाँ भी आप धन रखते हैं वहां रखें।

7 मुखी रुद्राक्ष खरीदें –

कहते हैं 7 मुखी रुद्राक्ष धन वृद्धि के लिए बड़ा ही शुभ होता है। आप को यदि 7 मुखी रुद्राक्ष मिल जाता है। तो यह बड़ा ही अच्छा होगा। आप 7 मुखी रुद्राक्ष की पूजा करें। इसमें भगवान का वास होता है। आपके घर में माँ लक्ष्मी के साथ भगवन भी पधारेंगे। यह अत्यंत ही उत्तम होगा।

धनतेरस पर दीपक खरीदना चाहिए –

धनतेरस पर दीपक खरीदना बहुत ही शुभ होगा। इस दिन यमराज जी की भी पूजा होती है। अतः आप एक दीपक भगवान् यमराज को भी लगाएं। यमराज को दीपक दक्षिण दिशा में लगाया जायेगा। मिट्टी के दीपक लाना बिलकुल ना भूलें वैसे भी इस दिन से ही दिए जलाने की शुरुआत हो जाती है।

कमल गट्टे खरीदना ना भूलें –

कमल गट्टे एक प्रकार से कमल के बीज होते हैं। इनकी माला भी बनती है। जैसा कि आप जानते हैं। कि कमल माँ लक्ष्मी का प्रिय है। सो आप कमल गट्टे की माला बनाकर माँ लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। यह बड़ा ही शुभ व फलदायी होगा। कम से कम आप 7 कमल गट्टे के बीज तो अवश्य में पूजा के रूप में काम में लेंवे।

धनतेरस को क्या नहीं खरीदना चाहिए | Dhanteras Ko Kya Nahi Karna Chahiye

नकली गहने भूलकर भी ना खरीदें –

कई महिलाएं इस दिन जब खरीदारी करने जाती है। तो बाजार से आर्टिफीसियल ज्वेलरी खरीद लेती है। आप ऐसी गलती बिलकुल ना करें। लक्ष्मी जी नकली धातु की ज्वेलरी बिलकुल पसंद नहीं है। ना ही इन नकली गहनों को आप माँ लक्ष्मी की पूजा के समय पहने। यह अशुभ परिणाम देने वाला होता है।

तेल ना खरीदें –

इस दिन नमक खरीदना जहाँ शुभ है वहीँ तेल खरीदना अशुभ माना जाता है। अतः आप किसी भी प्रकार का तेल चाहे वह सोयाबीन हो, सरसों हो, मूंगफली का हो या किसी अन्य का आप बिलकुल भी ना खरीदें। धन तेरस के आगे पीछे खरीद लें।

धारदार वस्तुएं धनतेरस को नहीं खरीदनी चाहिए –

धनतेरस के पर्व पर धारदार वस्तुए खरीदना भी वर्जित होता है। आप भूलकर भी धारदार वस्तुए जैसे चाकू, छुरा तलवार ना खरीदें। ना ही किसी प्रकार की कोई नुकीली चीज़ घर लेकर आएं। ये अशुभ फलदायी हो सकते हैं।

खाली बर्तन बाज़ार से ना लेकर आये –

आप धन्वंतरि जी के इस दिन बर्तन तो लेकर आये पर यह ध्यान अवश्य रखे कि वह खाली ना हो। उसमें आप पूजा का सामान, मिठाई या किसी प्रकार का अनाज लेकर आ सकते हैं।

धन तेरस को क्या खरीदना चाहिए

धनतेरस को क्या नहीं खरीदना चाहिए | Dhanteras Ko Kya Nahi Karna Chahiye

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura

इस प्रकार देखे तो धनतेरस का पर्व बड़ा ही शुभ और फलदायी होता है। अतः आप धनतेरस को भगवान् धनवन्तरि की पूजा अवश्य करें। यह आपके लिए निश्चित रूप से फलदायी होगी। आप को जीवन में सुख समृधि चाहिए तो इन उपायों को भी आप करना ना भूलें। आप ऐसी चीजें धनतेरस को ना खरीदें जो माँ लक्ष्मी, भगवन धन्वंतरि और कुबेर जी को पसंद ना हो। धनतेरस को क्या नहीं खरीदना चाहिए | Dhanteras Ko Kya Nahi Karna Chahiye Read – Chai Par Kavita

आप के अनुसार इस दिन और किस प्रकार और कैसे महत्व है। हमारे साथ अवश्य शेयर करें। आपका किया गया कमेंट यहाँ इस ब्लॉग पर पब्लिश अवश्य होगा। यह आपके लिए कितना शुभ रहा। और आपका अपने जीवन में अब तक का धनतेरस का क्या अनुभव रहा है। यह हमें बताएं। धन तेरस को क्या खरीदना चाहिए | 13 Dhanteras Buying Things in Hindi Read – Tea Par Shayari

How do you see this festival please share your thoughts with us. It is very important. Every thing is not good for buying. It has positive or negative effect on your life. You listened about some stones. They are very effective on a person like that our purchasing activity very curious. धन तेरस को क्या खरीदना चाहिए | Dhanteras Ko Kya Kharidna Chahiye Know – Difference among Cheetah, Tiger, Leopard and Lion

यह भी विजिट कीजिए।

Visit – हैप्पी धनतेरस बधाई सन्देश

Visit – Happy Deepawali Wishes in Hindi

Visit – Diwali Funny Shayari

Visit – नरक चतुर्दशी व रूप चौदस पर शुभकामनाएं

Visit – Diwali Funny Jokes in Hindi

Visit – Deepawali Kavita in Hindi

Leave a Reply