चुनावी हास्य कविताएं : Election Funny Poems | Chunav Kavita hindi – यहाँ 3 रोचक कविताओं के साथ नेताओं की चुनावी फुलझड़ियां हैं। तो एन्जॉय करें – नेता मांगे वोट, सीट सीट पर लिखा खरीदने वाले का नाम, तु वादा ना तोड़ व नेताओं की चुनावी फुलझड़ियां।
चुनावी हास्य कविताएं
नेता मांगे वोट
नेता आके भाषण सुनाके
वोट मांगने निकल लिए
मांगते-माँगते ये तो बता दे
क्यों वोट करें हम तेरे लिए।
संकल्प भी होगा वादे भी होंगे
जीतने में श्रेय आप हमें भी देंगे
लेकिन हमारा विकास ना होगा।
आएगी जब जब सीट तुम्हारी
सेटिंग हो जाएगी कमाई की सारी
भ्रष्टाचार फिर क्यों ना बढ़ेगा।
वोट के लिए नोटों के मालिक
बाँट बाँट कर चल दिए
मांगते-माँगते ये तो बता दे
क्यों वोट करें हम तेरे लिए।
इस बार जो रूठे सालों तक हमसे
वोट ना देंगे हम भी कसम से
सुन ले वोट माँगने से पहले
वोट में अटकी जान है तेरी
जाएगी जो कर दी विकास में देरी
सोच समझ लेना आने से पहले
नेता आके भाषण सुनाके
वोट मांगने निकल लिए
मांगते-माँगते ये तो बता दे
क्यों वोट करें हम तेरे लिए।
पढ़े – नेताओं पर व्यंग्य
Poet – Lokesh Indoura
सीट सीट पर खरीदने वाले का नाम
सीट – सीट पर लिखा खरीदने वाले का नाम।
लोकतंत्र बन गया खरीदने का सामान।।
कोई लाया थैला , कोई बक्सा , कोई ब्रीफ केस।
कोई सोती वाइफ का साफ़ कर आया नेकलेस।।
कुर्सी का इंतजाम जोड़े पोस्टर से दिल।
नेता बैठे -बैठे हो जाते लुटने के काबिल।।
बनके लुटने के काबिल नेता घुसते बिल में।
बिल में होती रंगरैली बाहर जनता मुश्किल में।।
क्यों ना हो मुश्किल में आखिर सीट नेता ने खरीदी।
अब नेता के मर्जी टेढ़ी लगाये या सीधी।।
जो जो कुर्सी सीधी उन पर बैठे टेढ़े-टेढ़े नेता।
चिल्लाओ जितना चिल्लालो नेता सुनता रहता।।
नेता सुनता रहता आखिर होते उसके दो कान।
पर एक को है खांसी और दूजे को जुकाम।।
बीमार कानों वाले नेता आखिर क्यों सुनेगे जनता की।
आखिर पैसे देकर उसने भूख मिटायी सत्ता की।।
भूख मिटायी सत्ता की और मिठाई आपको खिला दी।
चबाते रहो 5 साल तक और मनाते रहो आजादी।।
मनाते रहो आजादी जो दे गए स्वतंत्रता सेनानी।
नेता घूमने जाते विदेश, याद करते हुए नानी।।
आपको भी आएगी याद चुनाव निकल जाने के साथ।
अबकी बार वोट ऐसे दो कि पिछवाड़े पे पड़े दो लात।
पिछवाड़े पे दो लात गिराओ जो है बईमान।
सीट खरीदने वालों का कैसे हो सकता ईमान।।
पढ़ें – राजनीती पर कविता
चुनाव पर कविता | Chunav Par Kavita
तु वादा ना तोड़
तु वादा ना तोड़, तू वादा ना तोड़
मेरी वोटिंग की ख्वाईश तड़पे।
तू विकास ना छोड़, वादा ना तोड़
नींद नेता तुने सबकी चुरायी
हर इक योजना में सेंध लगायी
मेरी वोटिंग की ख्वाहिश तड़पे। ….
कोई नहीं तेरा वोट बिन यहाँ पे
चल देख पहले तू आया कहाँ पे
मेरी वोटिंग की ख्वाहिश तड़पे। …….
वादा निभाना होगा नेता तुझको
विकास को उठाकर ना ले जा अपने घर को
मेरी वोटिंग की ख्वाहिश तड़पे। ….
पढ़ें – राजनीती पर हास्य व्यंग्य
कविता – EVM हो गई हैक
विपक्ष चिल्ला-चिल्ला के बोल रहा EVM हो गयी हैक।
हर चुनाव में हैकिंग करके मोदी रहा है हमें फेंक।
मोदी ने दिया हमें फेंक, सो अब करेंगे ठीक।
जैसे हो हारने के अवसर, वैसे बजायेंगे ईवीम की पी पीक।।
बजायेंगे EVM की पी पिक, कर देंगे Election को बदनाम।
चुनाव आयोग के साथ-साथ, मोदी का होगा खराब नाम।।
मोदी होगा खराब नाम, हम में से किसी का बनेगा मुक्क़द्दर।
और बीजेपी का हारना तय, फेंकू को हराएंगे फेंक फेंक कर।।
फेंकू को हराएंगे फेंक -फेंक कर, इस तरह हैक करेंगे जीत।
कैसे फैलानी हैकिंग की खबर, सिब्बल से हमने ली सीख।।
सिब्बल से हमने ली सीख और खोज लिए कुछ जासूस।
मोदी के खिलाफ Hacking की खबर, बना दी मिलके कारतूस।।
बना दी खबर कारतूस, बन्दूक विपक्ष का हर इक नेता चलायेगा।
निशाना लगाना मोदी पर, अतः ‘ना’ में गर्दन कोई नहीं हिलायेगा।।
‘ना’ में गर्दन कोई नहीं हिलायेगा, हिलायेगा बस दुम।
जनता की आँखों से करना, मोदी के काम को गुम।।
मोदी के काम को करना गुम, सो फैलाओ बस Hacking राग।
वरना सभी हो जायेंगे चुनाव दर चुनाव 0 लगवा हार का दाग।।
सभी पर लगेगा दाग, कोई साबुन मिटा ना पायेगा।
हैकिंग कर ना हटाया, तो सत्ता का डंडा हाथ ना आयेगा।।
अतः सभी दिमाग लगाओ थोड़ा थोड़ा कैसे EVM पर मारे हथोड़ा।
चुनावी जीत के सामने बना दो मोदी की EVM का रोड़ा।
हट जायेगा सारा रोड़ा, मोदी जी मारेंगे मक्खी।
EVM की Hacking से जीत होगी विपक्षियों की पक्की।।
——- Lokesh Indoura
चुनावी हास्य कविताएं | Election Funny Poems in Hindi
नेता बड़े करते हैं किन्तु चुनाव ख़तम होने के साथ ही अपने वादे भी वे भूल जाते हैं। नेता की वादा खिलाफी तो बेवफा प्रेमिका से भी ज्यादा खतरनाक होती है। एक बेवफा प्रेमिका से भले ही उम्मीद लगाईं जा सकती है। किन्तु एक नेता से पर बिलकुल भी विश्वास नहीं किया जा सकता। नेता अपनी वादों इरादों से पलटने में बिलकुल भी वक्त नहीं लगाते हैं। नेता एक ऐसा प्राणी है। जो हमेशा दोगली चाल चलता है। चुनाव पर कविता | Chunav Kavita hindi | इलेक्शन पर कविता Watch – Political Alliance Funny Poem Hindi in Youtube
इलेक्शन पर कविता | Election Par Kavita
नेताओं की चुनावी फुलझड़ियाँ
“आया चुनावों का मेला
कांग्रेस को छोड़ा अकेला।
बक – बक- बक कर रहा कांग्रेस कबीला
मोदी ने कर दिया सब का स्क्रू ढीला।”
Rahul Gandhi
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ना केवल कांग्रेस के लिए अपितु सम्पूर्ण राजनीती के लिए एक अजूबा बने हुए हैं। उनका जीवन कुछ अलग ही है। कभी वो अध्यक्ष बनते हैं कभी नहीं बनते हैं कभी वह जमकर चुनावी कैंपेन करते हैं तो कभी दुम दबाकर नानी के घर चले जाते हैं।
बीजेपी तेरी नियत ठीक नहीं बंगाल में
कर रैलियों पे रैलिया वोट लपेट लिए जाल में।
गिरी इस भूचाल से तो उठ कैसे पाऊँगी
इतनी लम्बी नाक बंगाल में कहाँ छिपाऊंगी।
Mamta Banerjee
ममता दीदी एक अलग ही दबंग नेता हमें दिखाई जान पड़ती है जिसके सामने किसी की कुछ नहीं चल पाती बंगाल के चुनाव में वह पूर्ण रुप से तानाशाही रूप ले लेती है। केंद्रीय एजेंसियां भी उसके सामने पानी भरती हुई नजर आती है। Read – Reservation Poem in Hindi
मेरे भाई कम नहीं, है बहुत बड़ा नाम
मोदी तो है नया, चुनाव हमारा पुश्तैनी काम
बस भैया चुनाव के बाद
विदेश जाकर करता थोड़ा आराम। “
Priyanka Gandhi
योगी का UP में चल रहा योगराज
कर रहे शीर्षासन बड़े-बड़े नागराज
सपा, बसपा, कांग्रेस की फिर से हुई सफाई
ठीक वैसे जैसे कुम्भ में स्वच्छता दिखाई।
Yogi Aadityanath
राहुल बाबा कहते चौकीदार चोर
मैं कहता राहुल जी वन्स मोर
यों चोर चोर कहना ही भारी पड़ रहा राहुल
जब जब तुम कहते जनता कहती आउल “
Amit Shah
Watch – Corruption Hindi Poem in Youtube
अखिलेश की साइकिल ने किया हाथी पीछे
और खुद भी चला आया सीटों में हम से नीचे।
प्रियंका – पप्पू ने किया इसमें सहयोग
अब बताओ माया हाथी कौन खींचे।।
Mayawati
साइकिल का पहिया हुआ पंक्चर
बहन जी ने मुकाबला किया डटकर
योगी मोदी सबको कुचल दिया
फिर भी कमल खिला कीचड़ से निकलकर।
Akhilesh Yadav
चुनाव पर कविता | Chunav Kavita hindi | इलेक्शन पर कविता
नाम स्मृति ईरानी
पीला दिया राहुल को पानी
अमेठी हो गयी मेरी दीवानी
राहुल जायेगा परमानेन्ट नानी
Smriti Irani
Election Funny Poems
चोर – चोर का शोर चुनाव में है घनघोर
राहुल बोले जोर जोर से
जैसे खींचे हम डोर
बस ऐसे ही चौकीदार का
बढ़ रहा है जोर। – Narendra Modi
Visit Poetry List – Hindi Funny Poem
आप हमें हमारे Twitter Account Maskaree पर फॉलो कर सकते हैं । साथ ही हमारे Youtube channel Subscribe व Facebook Page को फॉलो करें। जिससे आप Sttaus, Shayari, Poems, Jokes, Riddles, Story इत्यादि से जुड़े रहेंगे।
चुनाव लोकतांत्रिक देश का पर्व है। मतदाता बड़े उत्साह और विश्वास से इसमें भागीदार होते है और अपने पसंदीदा उम्मीदवार को अपना वोट देकर विजेता बनाने का प्रयास करते हैं। चुनावी हास्य कविताएं | Election Funny Poems | Chunavi Hasya Kavita Read – Pakistan Virodhi Kavita
चुनावी हास्य कविताएं | Chunavi Hasya Kavitayen
कहीं छुटमूठ घटनाएं भी इस पर्व में भारत जैसे देश में देखने को मिलती है। किन्तु मतदाता के उत्साह में कोई विशेष प्रभाव देखने को नहीं मिलता। चुनावी हास्य कविताएं | Election Funny Poems | Chunavi Hasya Kavita Visit – Hindi Funny Shayari
पढ़ें – प्रेम हास्य कविता
विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश भारत में एक सफल चुनाव करवाना चुनाव आयोग के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।चुनाव पर कविता | Chunav Kavita hindi | इलेक्शन पर कविता Read – Hindi Funny Articles
चुनावों की जो सबसे बड़ी बुराई है। वह है कि चुनाव के वक्त पार्टियों द्वारा सीटें बेचना। पार्टियां उन्ही उम्मीदवार को अपनी तरफ से चुनाव लड़ने का अवसर देती है। जो व्यक्ति क्षेत्र विशेष से टिकट प्राप्त करने के लिए उचित मूल्य दे सके। यह राजनीतिक भ्रष्टाचार का बड़ा कारण है। स्वाभाविक है जो नेता मूल्य देकर सांसद या विधायक बना हो। वह भला क्या विकास करवायेगा। वह तो पहले अपना ही विकास करेगा। Watch – Indian Police Kavita in Youtube
Read – New Hindi Jokes
नेताओ के अनियंत्रित बोल व गलत क्रिया कलाप चुनाव आयोग के लिए इन चुनाव के दौरान बहुत सी परेशानियां खड़ी करते हैं। चुनावी हास्य कविताएं | Election Funny Poems | Chunavi Hasya Kavita Read – Hindi Funny Status
चुनाव ही जनतंत्र में जनता की सबसे बड़ी ताकत है। इसमें जनता को फिर मौका मिलता है। कि वह पहले अच्छी सरकार चुने। या यदि वर्त्तमान सरकार में उसका विश्वास है। तो वह विश्वास दिखाए। चुनाव लोकतंत्र की नींव है। किन्तु हम देखते हैं। नेता चुनाव के वक्त तो जनता के बीच तो आते हैं। किन्तु जीत जाने के बाद वे नेता जनता को भूल जाते हैं और केवल स्वयं का स्वार्थ पूरा करते हुए ही दिखाई देते हैं। चुनाव पर कविता | Chunav Kavita hindi | इलेक्शन पर कविता Watch – in Youtube India Vs China Funny Shayari
चुनावी हास्य कविताएं | Election Funny Poems | Chunavi Hasya Kavita Read – Majedar Hindi Paheliyan
और चुनाव आयोग इन के खिलाफ कार्यवाही करते हैं। Rajya Sabha Election Procedure
यहाँ प्रस्तुत चुनावी हास्य कविताएं आपको कैसे लगी। आप कमेंट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया अभिव्यक्त कर सकते हैं।