पर्यावरण बचाने के लिए आप क्या करेंगे | 9 Environment Save Habits – यहाँ पर्यावरण को बचाने वाली ऐसी 9 आदतें है जो पर्यावरण संरक्षण का काम करेगी। पर्यावरण संरक्षण हम अपनी आदतों में सुधार करके या कुछ अच्छी आदतें डालकर भी कर सकते हैं। यहाँ वे ही महत्वपूर्ण बिंदु है।
हमारे जीवन का मुख्य आधार ही हमारा पर्यावरण है। हमारा यह शरीर इस पर्यावरण के ही पंच जल वायु आकाश अग्नि व मिट्टी से निर्मित है। बचपन से लेकर बुढ़ापे तक पर्यावरण ही है जो हमारे जीवन को पोषित करता है।
अतः जब पर्यावरण अपनी यह जिम्मेदारी निभाता चला आ रहा है तो यह जरूरी है कि हम भी हमारे पर्यावरण का ध्यान रखे। ऐसी कही कहीं छोटी छोटी बातें व आदतें है जो हमारे पर्यावरण की सुरक्षा में बड़ी ही कारगर सिद्ध होगी।
पर्यावरण बचाने के लिए आप क्या करेंगे | Environmental Habits at Home
1 दुपहिया चौपहिया वाहन की जगह साइकिल और पैदल चलने की आदत डालें –
जहाँ तक हो आप पैदल चलें या साइकिल का प्रयोग करें। हमारी यह आदत पड़ चुकी है कि हम छोटी दूरी को तय करने के लिए भी तुरंत बाइक या कार उठाते हैं। इससे हमें जरूर सुविधा होती हो। किन्तु इससे पर्यावरण में असुविधा होती है।
हम ये कभी ना सोचे कि हमारे अकेले के ऐसा करने से क्या होगा। बल्कि यह सोचे कि कोई करे ना करे मुझे तो यह करना ही है। और यह बातें आप अपनों के बीच में भी शेयर करें। क्योंकि थोड़ा बहुत पैदल चलना या साइकिल चलना सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
पैदल चलना सीखिये
वाहन से ना भरें फर्राटा
वरना पोलुशन में घुटकर
ज़िन्दगी कर देगी टाटा
आज एक बहुत बड़ा प्रदूषण सिर्फ और सिर्फ केवल यातायात से हैं। हमें इसको समझना होगा। हमें जहाँ तक हो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि पब्लिक टांसपोर्ट का उपयोग यदि ज्यादा से ज्यादा होगा तो ना केवल बहुत बड़ी मात्रा में ईंधन बचेगा बल्कि पैसा बचेगा और पोलुशन से भी कुछ हद तक हमें राहत मिलेगी।
2 घरेलु उपयोग में बेवजह पानी बर्बादी को रोंके –
आप यह भली भांति जानते है कि दुनिया में पीने लायक पानी केवल 1% है और सबसे महत्वपूर्ण बात इस एक प्रतिशत पानी पर ही हमारे आस पास के पेड़ पौधों का भी जीवन जुड़ा हुआ है। धीरे धीरे परिस्तिथियाँ यह होती जा रही है। कि मनुष्य के पीने के लिए ही जल संकट गहराता जा रहा है तो वह पेड़ पौधों को क्या पिलायेगा।
यह बहुत जरूरी है कि हम अपनी आवश्यकता अनुसार ही पानी का उपभोग करें और घर पर ही जल संचय का स्थान बनाकर जल संचय की आदत डालें। क्योंकि आप का जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण में बड़ा ही हितकारी होगा।
नहाने धोने से लेकर खाने पीने तक पौधों को पानी पिलाने तक हर जगह जहाँ भी हम जल संरक्षण कर सकते हैं अवश्य करें।
3 जरूरत ना होने पर लाइट, पंखा, ए.सी. ऑफ रखें –
इलेक्ट्रिसिटी का निर्माण अधिकांशतः प्राकृतिक संसाधनों से ही होता है। बिजली की जितनी ज्यादा खपत होगी। उतना ही ना केवल आर्थिक भार बढ़ेगा अपितु संसाधनों का दोहन भी बड़ी मात्रा में होगी। देश में ज्यादातर बिजली का उत्पादन का माध्यम आज भी कोयला है। हमने देखा है जब कोयले की कमी हुई थी तो देश में कितना बड़ा बिजली संकट हो गया था।
एसी फ्रीज़ का उपयोग में
रखना बड़ा ही ध्यान
हरियाली को आग लगा देगा
वरना यह विज्ञान
इससे ना केवल आपको आर्थिक फायदा होगा। बल्कि पर्यावरण को भी बहुत बड़ा फायदा होगा। क्योंकि जहाँ भी एनर्जी का उपयोग होता है। वहां कार्बन डाई ऑक्साइड निकलेगी यह तो पक्का है। साथ ही आप यह भी जानते हैं कि वर्तमान समय में बड़ी मात्रा में फ्रीज व ए.सी. का उपयोग हो गया है। इनसे क्लोरोन फ्लोरो कार्बन व फ्रीऑन जैसी गैसें निकलती है जो कि पर्यावरण के लिए बड़ी ही घातक है।
Practical Ways to Save Environment | पर्यावरण बचाव के उपाय
4 वाश बेसिन का फ्लो कम रखें –
अब वह समय गया जब लोग हाथ धोने के लिए लौटे या जग का उपयोग करते थे। अब हर एक घर में वाश बेसिन है। यह सुविधा तो अच्छी है किन्तु जहाँ एक लौटे में हाथ धुल जाया करते थे उसकी अपेक्षा इसमें काफी ज्यादा पानी खर्च होता है।
यह पानी की बर्बादी एक दिन हमको ही भारी पड़ेगी। इसलिए जरूरी है कि हम पहले से ही पानी को जो फ्लो है उसे इतना ही रखें कि सहजता पूर्वक हाथ धूल जाये और पानी की बर्बादी भी ना हो।
5 कार स्कूटी बाइक में शॉपिंग बैग्स पहले से रखें –
आजकल हम जब भी शॉपिंग करने जाते हैं तो बहुत सी पॉलीथिन सामानों के साथ केरी बैग के रूप में हम घर पर लेकर आ जाते हैं। यह पॉलीथिन इस पर्यावरण के लिए कितना खतरनाक है यह सभी को पता है। अतः जरूरी है कि हम कपड़े के केरी बैग का उपयोग करें।
पॉलीथिन के उपयोग से
कीजिये अपना बचाव
ताकि ना डूबे जी
पर्यावरण की नाव
इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि हम अपनी कार बाइक स्कूटी में पहले से ही कपड़े के केरी बैग रखें। ताकि हम जब भी सामान लेकर आएं। तो उनमें पॉलीथिन को घर ना लेकर आयें।
6 आवश्यकता अनुसार खायें – जरूरत से ज्यादा ना लें –
आजकल तरह तरह के व्यंजन बनने लगे हैं। विशेषकर जो भोजन के आयोजन होते है वहां ना ना प्रकार के पकवान मेहमानों को परोसे जाते हैं और बहुत बड़ी मात्रा में वहां भोजन डस्टबिन में भी जाता है।
आज हालात यह हो रहे हैं कि उत्पादन घट रहा है और खपत बढ़ रही है। आज भी विश्व की बहुत बड़ी जनसँख्या का हिस्सा ऐसा है जो एक टाइम का खाना खाकर अपना गुजर बसर कर रहा है।
7 ध्यान रखें पैसा आपका है किन्तु संसाधन समाज का है –
यह देखा गया है प्रकृति को नुकसान वे लोग ज्यादा पहुंचाते है जो आर्थिक रूप से सक्षम होते हैं। सो हमें यह बात हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि पैसा भले ही हमारा है किन्तु संसाधन समाज का है। दिखावे के रूप बहुत ज्यादा बिजली का उपयोग, पानी की अनावश्यक खपत इत्यादि शामिल है।
Environmental Conservation Habits in Hindi | पर्यावरण संरक्षण वाली आदतें
8 रियूज की आदत डालें –
काफी अच्छा होगा यदि हम वस्तुओं को रियूज करने की आदत रखें। विशेषरूप से यदि हम किसी पॉलीथिन को अपने घर ला चुके हैं तो अन्य वस्तुओं को लाने ले जाने में फिर से उसका उपयोग कर सकते हैं। पहले महिलाएं काफी तरह से चीजों के खराब हो जाने पर किसी ना किसी प्रकार से उसका उपयोग किया करती थी।
आज के दौर में विषय यह है कि लोग यूज एंड थ्रो की थ्योरी में विश्वास करते हैं। वे किसी प्रकार रियूज करने को अपने स्टेटस से लगाकर देखते हैं। जो की किसी भी प्रकार से ठीक नहीं है।
9. शावर की जगह बाल्टी का यूज़ करें –
शावर में जब हम नहाते हैं तो बाल्टी की अपेक्षा पानी का खर्च ज्यादा करते हैं। अतः यह जरूरी है कि हम शावर को उपयोग करने की बजाय बाल्टी का उपयोग करें।
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura
पर्यावरण उपसंहार
पर्यावरण हमारे जीवन अभिन्न अंग है। इसकी रक्षा हर एक मानव का फर्ज है। यह प्रकृति हमारा पोषण करती है। यह हमारी जननी है। इसके अबोहवा से ही हम बड़े हुए हैं। अतः जरूरी है। हम पर्यावरण को रक्षित करें। पर्यावरण बचाने के लिए आप क्या करेंगे | 9 Environmental Habits at Home Read – Nature Par Shayari
सबसे बड़ी बात यह है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह जरूरी नहीं है। कि हमें बड़ी मात्रा में पेड़ लगाने है। या फिर बहुत बड़ी मात्रा में जान जांगरूकता करने के लिए निकलना पड़ेगा। हम अपनी अच्छी आदतों से भी पर्यावरण की सुरक्षा में अपना योगदान दे सकते हैं। Practical Ways to Save Environment | पर्यावरण बचाव के उपाय पढ़े – प्रकृति पर कविताएं
यह आदतें जब हम रखेंगे तो हमारे माध्यम से हमारे दोस्त रिश्तेदार बच्चे आदि भी उसे जानेगें और हमसे प्रेरित होंगे। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि हम इस पर्यावरण के लिए घरेलु स्तर पर भी जो भी तरीके अपना सकते हैं। वे जरूर अपनाएं। यह बहुत जरूरी है। Read – Pollution Par Slogans in Hindi
पर्यावरण बचाने के लिए आप क्या करेंगे | 9 Environmental Habits at Home
हमारे चारों ओर जो आवरण है वही पर्यावरण है। यह जितना स्वस्थ होगा उतने ही हम भी स्वस्थ होंगे। अभी कोरोना काल के टाइम हमने देखा कि चंडीगढ़ से खड़े होकर आप हिमालय की पहाड़ियों को देख सकते थे। Environmental Conservation Habits in Hindi | पर्यावरण संरक्षण वाली आदतें पढ़े – प्रदूषण पर कविताएं
कोरोना काल के समय पर्यावरण बहुत शुद्ध हो गया था। शुद्ध पर्यावरण का असर यह हुआ कि सारा वातावरण साफ़ हो गया। अब आप ही सोचिये जिस ऑक्सीजन को हम प्राण वायु के रूप में लेते हैं वह इसी पर्यावरण से हम लेते हैं और आज के समय में यह कितनी प्रदूषित हो चुकी है। पर्यावरण बचाने के लिए आप क्या करेंगे | 9 Environmental Habits at Home Read – Farmer Slogans in Hindi
धरती पर जीवन के लिए पर्यावरण का हरा भरा होना बहुत जरूरी है। किन्तु इस मनुष्य ने जितना नुकसान इस नेचर को पहुँचाया है उतना शायद ही किसी और को पहुँचाया हो। सच में मनुष्य का यह वास्तविक नुकसान है। पढ़े – श्री सूक्तम का काव्यात्मक अनुवाद
जैसे जैसे यह पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है वैसे वैसे मनुष्य की आयु भी कम होती जा रही है। अब मनुष्य का जीवन खतरे में आ चुका है। क्योंकि पर्यावरण प्रदूषण बहुत बड़ी मात्रा में बढ़ चूका है। दिल्ली बंगलोरे जैसे बड़े शहरों की आबोहवा तो जहरीली हो गई है। पर्यावरण बचाने के लिए आप क्या करेंगे | 9 Environmental Habits at Home Read – Hindi Funny Riddles