राजनीति में असफल बॉलीवुड अभिनेता | Failed Indian Celebrities in Politics

राजनीति में असफल बॉलीवुड अभिनेता | Failed Indian Celebrities in Politics – यह लेख उन बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में है। जो राजनीति में आये लेकिन सफल नहीं हो सके।

राजनीति में असफल बॉलीवुड अभिनेता | Failed Indian Celebrities in Politics

जब चाय बेचने वाले मोदी जी राजनीति में आ सकते हैं तो आशिकी फैलाने वाले एक्टर्स क्यों नहीं। पर चिंता इनके successful राजनेता बनने को लेकर है क्यों कि राजनीति में फेल superstar actors की लिस्ट भी उतनी ही लम्बी है जितनी बॉलीवुड में गत वर्ष की फ्लॉप फिल्मों की। तो स्वाभाविक है अनुभवहीन क्षेत्र में इनकी गत बिगड़ना।

राजनीति में राजेश खन्ना जी की कहानी –

लेकिन एक्टर्स की लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है राजेश खन्ना का। काका (राजेश खन्ना) जितने बड़े superstar अभिनेता उतने super फ्लॉप नेता।

दिल्ली वालों ने माला पहनाकर उनको लोकसभा में भेजा और चार सालों में ही काका को ये वोट की माला वरमाला के समान बंधन लगने लगी। फिर क्या कौनसा शादी का गठबंधन था जो काका सत्ता की इकलौती बेटी कुर्सी नाम की इस काकी के गुलाम होते।

तो काका जी सत्ता का स्वाद पाए बिना ही इस दुनिया से निकल लिए है। हालांकि उनके जाने के बाद उनकी वसीयत को लेकर भी काफी बवाल हुआ। खैर काका तो काका थे। उनका राजनितिक अंदाज से ज्यादा लोग उनकी अदाकारी के दीवाने है और हमेशा उनके दीवाने रहेंगे।

बच्चन साहब की फ्लॉप पॉलिटिक्स –

ठीक राजेश खन्ना की तरह ही प्यारे इलाहबाद बोले तो बच्चन साहेब ने इलाहाबाद से चुनाव जीतकर ना केवल गलती कर दी साथ ही इलाहाबाद में बचपन बिताने वाले अमिताभ इलाहाबाद के साथ ही बचपना कर गए आधे रास्ते में से छोड़कर घर गए।

हालांकि बचपन साहब की वाइफ बड़ी जबरदस्त राजनेत्री है। वह कहीं बार सुर्ख़ियों में रहती है। हालांकि अमित जी राजनीती से ज्यादा कौन बनेगा करोड़पति में ज्यादा सूटेबल हैं और क्यों ना हो।

वैसे भारत सरकार के एडवर्टाइजमेंट अमित जी को खूब याद करते हैं। सरकारी AD में तो केवल शहंशाह की बादशाहत कायम है। इसमें कदापि कोई संदेह नहीं है और आखिर क्यों ना हो। वह इस सदी के महानायक जो हैं।

गोविंदा जी राजनितिक कॉमेडी –

गोविंदा जी ने जितनी comedy बॉलीवुड फिल्मों में की उतनी ही comedy उनके साथ राजनीति कर गई और घसीटते घसीटते आखिर वो 2008 में मुंबई से अपनी लोकसभा कि सीट खाली कर ही गए।

वैसे आपको बता दें गोविंदा का फ़िल्मी केयर बहुत अच्छा था। किन्तु जब साजिशपूर्ण तरीके से बॉलीवुड में उनका करियर ख़राब किया तो उनको राजनीति की तरफ रुख करना पड़ा।

गोविंदा के खिलाफ खान गैंग ने चाल चली। उनकी फ़िल्में की हिट होने की टाइमिंग अच्छी स्क्रिप्ट वाली फिल्मों को छीन लेना। जैसे काम उनके साथ हुए। यह सब ठीक उसी प्रकार था। जैसा कि सुशांत सिंह राजपुत के साथ हुआ। सुशांत ने फांसी लगा ली। किन्तु गोविंदा ने वैसा नहीं किया उन्होंने बॉलीवुड से हटकर अलग रास्ते तलाशे। Read – Girlfriend Kavita

Flop Bollywood Actors in Politics | फ्लॉप बॉलीवुड एक्टर्स इन पॉलिटिक्स

धर्मेंद्र की राजनितिक कहानी –

भ्रस्ट कुत्तों का खून पीकर देश कि गन्दगी साफ़ करने का मादा रखने वाले धर्मेद्र जी को बीकानेर में कुत्ता नहीं मिला या भ्रस्टाचार यह तो हमारे बिलकुल समझ में नहीं आया या फिर बीकानेर के रेगिस्तान के कीचड़ में ही इतना फंस गए कि संसद ही ना पहुँच ना सके और आलोचना का दंश नाझेल पाने के कारण बॉलीवुड का शक्तिशाली actor राजनीति में पस्त हो गया।

हालांकि भी उनकी पत्नी हेमा मालिनी और पुत्र सुन्नी देओल राजनीती में खूब चमक रहे है। उनके रंग खिले हुए है। दोनों के दोनों बीजेपी के अच्छे राजनेता है। इसलिए धर्मेंद्र राजनेता ना होते हुए भी पॉलिटिक्स में है। इसमें कोई शक नहीं।

पढ़िए – आत्महत्या को कैसे रोकें

राजनीति में असफल बॉलीवुड अभिनेता

संजय राजनितिक कहानी –

संजय दत्त जी की बात करें तो father सुनील दत्त और प्यारी सिस्टर प्रियंका दत्त जितने सक्सेसफुल नेता थे तो SP के हाथी में बैठकर चुनाव लड़ने वाले मुन्ना भाई उसी हाथी के नीचे दब गए भले ही हाथी का महासचिव उन्हें ही बनाया गया था लेकिन फिल्मों में गाँधी जी लाठी थामकर चलने वाला ये celebrity हाथी को नहीं हांक सका। पढ़िए – बॉलीवुड पर हास्य व्यंग्य

तो ये थे बेचारे वो बॉलीवुड एक्टर्स जो राजनीति में हिट होने आये लेकिन हिट होने से पहले ही फ्लॉप हो गए।

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura

राजनीति में पैर जमाना उतना आसान नहीं। जैसा की दिखाई देता है। अभिनेताओं या किसी अन्य फ़िल्मी कलाकार की भले ही एक लोकप्रियता हो। और राजनीती में वह जीतकर भी आ जायें। लेकिन बॉलीवुड की तरह राजनीती उन्हें कितना अपनाएगी। ये स्वयं में अलग विषय है। अभिनेता से नेता बनने पर आपके क्या विचार हैं। हमें अवश्य बताएं। आपके विचार हमारे लिए उपयोगी हैं। राजनीति में असफल बॉलीवुड अभिनेता | Failed Indian Celebrities in Politics पढ़िए – कम्पटीशन शायरी

Failed Indian Celebrities in Politics

तो यह थी उन बॉलीवुड के उन एक्टर्स की कहानियां जो राजनीती में तो आये। किन्तु अपनी किस्मत नहीं चमका पाए। जीवन में मुश्किलें जरूर आती है। वह चाहे फिर कोई भी हो। कोई कितना भी सेलिब्रिटी हो। किसी के लिए भी यह सब कुछ इतना आसान नहीं है। कि वह हर क्षेत्र में सफल हो पाए। Flop Bollywood Actors in Politics | फ्लॉप बॉलीवुड एक्टर्स इन पॉलिटिक्स Read – Top Motivational Vivekananda Thoughts in Hindi

What do you thing about these Bollywood Actors. Who flop in their politics.

Leave a Reply