Fashion Par Kavita : फैशन पर कविता | 3 Best Poem in Hindi

Fashion Par Kavita : फैशन पर कविता – यहाँ पर फैशन पर 3 बेहतरीन कविताएं प्रस्तुति है। 1. फैशन का पहाड़ा 2. फैशन की दीवानी 3. फैशन का रिएक्शन

Fashion Par Kavita

फैशन का पहाड़ा

हर कोई पढ़ रहा है जी फैशन का पहाड़ा
रंग रूप कपड़ों सहित जीवन का किया कबाड़ा

कबाड़ा करने का आजकल चल पड़ा जी दौर
मोर लागे अब मोरनी, मोरन लागे मोर

मोर मोरनी का लाइफ स्टाइल सेहत से गुत्मगुत्था
अट्रैक्टिव दिखने की बिमारी लगा बैठी जी चस्का

चस्का पहनना फटी पेंट घुटनों से ऊँचा घाघरा
इधर उधर हो इज्जत जाये जो ढूंढा दिल्ली आगरा

आगरा का ताजमहल हो या दिल्ली की कुतुबमीनार
फैशन का कीड़ा बनके दीमक कर रहा अत्याचार

अत्याचार ऐसा कि बॉडी बना टेटू का गोदाम
सीक्रेट अंग पे सिगरेट पी रहा दिलबर का नाम

नाम लिखा अब सिर पर ऐसा हेयर स्टाइल
देख गधे की फैशनगी पिताजी बोले ज़ाहिल

ज़ाहिल हुई दुनिया लगे बन गई तमाशबीन
फैशन दिखा रही जी आजकल कुछ ऐसे ही सीन

सीन पर सीन दे रही फैशन की ज़िंदगानी
जवानी हो फटेहाल लिख रही खूबसूरती की कहानी

कहानी सजाने को हुई जवानी फैशन की दीवानी
वरना क्या सुनाएगी बच्चों को जब बनेगी दादी नानी

Lokesh Indoura

Read – Sarkari Naukari Par Kavita

आज का दौर फैशन का दौर है। हर कोई अपने आप को अलग और इम्प्रेसिव दिखाने के लिए कुछ ना कुछ नया कर रहा है। किसी ना किसी प्रकार से चाहता है। कि वह अलग दिखे। Watch – Student Funny Shayari in Youtube

फैशन पर कविता

फैशन की दीवानी

फैशन की दुनिया में लड़की बनी दीवानी है।
कई पर कम हुए कपड़े कई कपड़ों की निशानी है।

ये हालात की मजबूरी
जो कपड़ों से दूरी
चाहती तो है तलाक़
पर इच्छा ना होती पूरी
इस फैशन के हाथों, बिक रही जवानी है।

फैशन की दुनिया में, लड़की बनी दीवानी है।
कई पर कम हुए कपड़े, कई कपड़ों की निशानी है।

खुल जाती मंद आँखे
जब फिसलते हैं कपड़े
करते हैं बंद आँखे
जब खुद भी ना पकड़े
अब तो बिकती बाजार, मुन्नी शिला की कहानी है।

फैशन की दुनिया में, लड़की बनी दीवानी है।
कई पर कम हुए कपड़े, कई कपड़ों की निशानी है।

जो देखे वो भटके
देती बिजली के झटके
कई घर हुए बेघर
कुछ उठाके हैं पटके
अब तो मानो घर घर फैशन की मनमानी है।

फैशन की दुनिया में, लड़की बनी दीवानी है।
कई पर कम हुए कपड़े, कई कपड़ों की निशानी है।

Lokesh Indoura

Read – Love Poem in Hindi

लाइफस्टाइल में अब फैशन का बड़ा ही महत्वपूर्ण स्थान है। और क्यों ना हो। आखिर फैशन जीवन को रोचक बनाती है। वैसे फैशन का बाजार बहुत बढ़ गया है। हर कोई अब कोई ना कोई फैशन अपना रहा है। दुनिया फैशन की दीवानी हो गई है। हर किसी को किसी ना किसी प्रकार की फैशन का शौक है। शौक है अपने आप को अलग दिखाने का। Watch – Girlfriend Birthday Funny Shayari

Fashion Poem in Hindi

फैशन का रिएक्शन

फैशन का दौर है
हीरो बना चोर है
मोरनी लगी मोर है
हाँ यह फैशन की डोर है

किसी का दिल है गीला
किसी का करैक्टर ढीला
बना रहा ज़िन्दगी को रंगीला
करके सबको जी नीला पीला

फैशन अब नशा है
यौवन इसमें फंसा है
फंसने में लगे मजा है
जो हुई थोड़ी रज़ा है

कोई लगने लगा अट्रैक्ट
कोई घुसा रहा है पेट
कोई जा रहा है डेट
तो किसी का है जी रिएक्ट

इसी का नाम है जी फैशन
शरीर बना है हील स्टेशन
इसके चक्कर में ख़त्म राशन
फैशन बना है सिंहासन

Lokesh Indoura

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree

इस फैशनगी के कारण निरंतर सेहत का कबाड़ा हो रहा है। लड़किया अट्रैक्टिव दिखने की चाह में जबरदस्त डाइटिंग कर रही है। इससे सेहत मे जो असर हो रहा उस पर कहीं ध्यान ही नहीं है। Fashion Par Kavita | फैशन पर कविता | Fashion Poem in Hindi

कभी कभी तो फैशन की वजह से मोर मोरनी जैसा लगने लगता है। और कभी तो मोरनी मोर दिखती है। अर्थात ऐसा लगता है कि जैसे लिंग ही परिवर्तित हो गया। और यह सब सिर्फ और सिर्फ फैशन के कारण। Read – Boyfriend and Girlfriend Shayari

आज की जनरेशन को अपने आप को अट्रैक्ट दिखाने का कुछ ज्यादा ही जूनून है। वो ना केवल सुन्दर दिखना चाहते हैं बल्कि अपने आप को भीड़ से भी अलग करना चाहते हैं।

अलग दिखने के कारण फटी हुई पेंट्स पहनी जा रही है। तो कहीं ऊपर का टॉप मानो नाम मात्र का है। बड़े बड़े शहरों में ये कटे फ़टे कपड़ों का रोग ज्यादा है। ऐसा लगता है मानो जिश्मानी नुमाईश की जा रही है। Watch – Good Morning Funny Shayari

Fashion Kavita | फैशन कविता

कुछ युवक युवतियां अपने बॉडी पर तरह तरह के टेटू बना रही है। जिससे उनका शरीर कभी कभी लगता है। मानो टेटू का गोदाम ही बन गया है। कुछ तो अपने शरीर में ऐसी ऐसी जगह टेटू बना लेती है। जहाँ सिर्फ केवल उसका जीवनसाथी ही देख सकता है। पता नहीं फिर भी ऐसा फैशन क्या काम आता है। Fashion kavita | फैशन कविता पढ़ें – प्यार क्या होता है

फैशन की दुनिया में दुनिया दीवानी हो रही है। कहीं पर जिस्म से कपडे तो कहीं पर आबरू खो रही है। कहीं ज़िन्दगी हो रही गोल में गोल तो कहीं बदल रही जिस्म का भूगोल। तो कहीं हो चुकी हैं डांवाडोल। Fashion kavita | फैशन कविता Read – Funny Hindi Love Letter

यही नहीं अब हेयर स्टाइल भी काफी अलग अलग आ गया है। लोग कुछ गंजे तो कुछ भालू से लगने लगे हैं। हर कोई किसी ना किसी की नकल कर रहा है। कहीं फिल्म स्टार या सेलेब्रिटी द्वारा कोई ना कोई नया लुक प्रचलन में आ जाता है। Fashion Par Kavita | फैशन पर कविता | Fashion Poem in Hindi

मस्ती है बड़ी छुपी फैशन में। एक अपना ही मजा है फैशन में दिखने का। इंसान दुनिया में अपने आप को दूसरों से अलग दिखाना चाहता है। चाहता है सब उसकी और देखें। सबसे अनोखा है दिखने की चाह ना जाने क्या क्या करवा देती है।

फैशन करने वाले को भले ही यह फैशन लगे। लेकिन परम्परावादी विचारों वाले लोगों को यह तमाशे से ज्यादा कुछ नहीं लगता। ऐसा लगता है जैसे यह तमाशबीनों की दुनिया बन चुकी है। Fashion Par Kavita | फैशन पर कविता | Fashion Poem in Hindi

आपको ये कवितायेँ कैसी लगी। हमें कमेंट के माध्यम से बताएं।

Leave a Reply