बाढ़ की समस्या पर निबंध | व्यंग्य – Flood Problem India

बाढ़ की समस्या पर निबंध – Flood Problem India in Hindi – भारत में वर्षा के दिनों पर बाढ़ की समस्या होना अब एक सामान्य बात हो गयी है। यह बाढ़ पर लिखा गया एक हास्य व्यंग्य है।

बाढ़ की समस्या पर निबंध

‘भारत में पानी याद दिला रहा नानी’

वैसे तो रहीम जी  जन – जन से कह गए – ‘ रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून।’ और जन – जन को छोड़ प्रत्येक निर्जन को समझ में आ गया – ‘ कि पानी की ना हुई कदर, तो धरती बनेगी मून।’

तो फिर श्री मान और श्री मतीयों विशेष रूप से जो नये बने है – कैसे मनाओगे हनीमून?  यह सवाल है हमारा आप से क्यों कि पंगा ले लिया हमने प्रकृति के बाप से;  नाम  है जिसका वाटर। चाहिए सबको चाहे मदर हो या फादर।

अब लिया है जब पानी बाबा से पंगा तो पक्का है होगा  दंगा और तस्वीरें टीवी में आप देख ही रहे है – केरल में इंसान करेला बन गया तो राजस्थान में रेत। अब बाढ़ में डूब-डूब के पानी पीओ भरपेट। 

वैसे भी हम ने पानी का खूब खून पी लिया तो अब ब्याज सहित वसूल करेगा ही। वसूल क्या अब तो पानी बाबा ने तशरीफ़ के नीचे पूरा का पूरा त्रिशूल ही लगा दिया।

सीधी सी बात है कदर उसी की होती है जो कदर करता है। नारे तो  हम  बहुत लगाए जल ही जीवन है लेकिन दिखाई नहीं देता। तब दिखाई देता है जब जीवन जल में समा  जाता है।

लोग चिल्ला चिल्ला के थक गए – ‘पानी  बचाओ — पानी बचाओ’ अब हालत पानी ने ऐसे बना दिए कि लोगों को पानी से बचाओ।

तो यारियां फिल्म के सुपरहिट गीत के अनुसार – ‘आज भारत  पानी – पानी ,  दिल याद करे नानी – नानी’

बाढ़ की समस्या के कारण –

बाढ़ की समस्या का सबसे बड़ा कारण अतिवृष्टि नहीं। मानव की तुच्छ अतिक्रमण कुदृष्टि है। ऐसा नहीं ऐसी बारिश भारत में पहली बार हुई हो। कारण यह कि देश की आबादी निरंतर सबसे बढ़ रही है। ठीक वैसे ही जैसे रामायण में हनुमान जी की पूंछ बढ़ती चली गयी।

बस अंतर यह है कि उस बढ़ी हुई पूँछ से लंका जलाई थी और यह बढ़ती हुई आबादी की पूँछ बाढ़ का कारण है। बाढ़ की समस्या पर निबंध (हास्य व्यंग्य) – Flood Problem India Hindi पढ़े – महिला शक्ति पर निबंध

पढ़ें – स्वच्छ भारत पर अभियान

छोटे-छोटे नाली नालों से लेकर बड़ी बड़ी नदियों के किनारों को इंसान की जमीनी भूख और आवश्यकता खा गई। बड़ी नदियां बारिश के दिनों को छोड़ दे तो कहीं पे एक नाले के समान दिखती है। तो किसी स्थान पर अतिक्रमण ही खा चूका होता है। नाले के ऊपर तो सुन्दर सुन्दर होटल और आशियाने बन गए। अब आप ही बताएं बाढ़ नहीं आएगी तो क्या आएगी। बाढ़ की समस्या पर निबंध

बाढ़ समस्या का समाधान –

बाढ़ की समस्या का मुख्य समाधान सबसे बड़ा देखे तो जनसँख्या नियंत्रण है। अब इस देश में प्यार और शादी के बाद उस प्यार के उपहार। भारत में निरंतर बड़ा रहा अतिक्रमण का कारोबार। जब तक अतिक्रमण खत्म नहीं होगा तब तक बाढ़ की समस्या यथावत रहने वाली है। पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर निबंध (हास्य व्यंग्य)

पढ़े – दहेज प्रथा पर निबंध व्यंग्य

नदियां जो गर्मी के दिनों में बूढी दिखाई देती है। वह बरसात के दिनों में जैसे ही जवानी के जोश में आती है। तो ना जाने कितनी जवानियाँ लील जाती है। अतः किसी नदी पर बेवजह बूढ़ा होने ही ना दिया जाए।

कहीं जगह कुछ कुछ किलोमीटर की दुरी पर आवश्यकता से ज्यादा डैम नदियों पर बने है। जिससे पानी की गति मंद हो जाती है। नदी नाले के रूप में बहती है। बाढ़ की समस्या पर निबंध (हास्य व्यंग्य) – Flood Problem India Hindi

पानी को संगृहीत करने के लिए अलग से योजना बननी चाहिए। नदी का दायरा नाले जैसा नहीं नदी जैसा ही रहना चाहिए। चाहे वह बरसात का वक्त हो या फिर गर्मी का। बाढ़ की समस्या पर निबंध (हास्य व्यंग्य) – Flood Problem India Hindi Read – Worst Ever Floods in India

उपसंहार –

अतः सामान्य से विश्लेषण है कि बाढ़ की समस्या मनुष्य की देन है। तो समाधान भी मानव को ही करना होगा। मानव को चाहिए कि सबसे पहले तो जनसँख्या की बाढ़ लाना बंद करे। और इसके लिए कोई विशेष बलिदान नहीं करना। सिर्फ एक सावधानी रखनी है। यह एक सावधानी बाढ़ का समाधान बनेगी। पढ़े – हिंदी फनी पहेलियाँ बाढ़ की समस्या पर निबंध (हास्य व्यंग्य) – Flood Problem India Hindi

पढ़ें – हिंदी फनी स्टोरी

साथ ही जमीनी स्वार्थ को कम करना होगा। जितनी जमीन आपको आपके हक़ के लिए मिली है। उस पर ही आप अपने सपनो का महल बनाये। वरना बाढ़ आएगी और सपनो के महल को ताश का महल बना देगी। बाढ़ की समस्या पर निबंध (हास्य व्यंग्य) – Flood Problem India Hindi पढ़ें – हिंदी फनी स्टेटस

सूची देखे – हिन्दी फनी लेख

बाढ़ की समस्या पर निबंध (हास्य व्यंग्य) – Flood Problem India Hindi

केदारनाथ के वो भयानक मंजर आपके सामने इस वीडियो में –

आपको यह हास्य व्यंग निबंध कैसा लगा। हमें अवश्य बताएं। व्यंगकार को twitter पर फॉलो करें। साथ हमारे youtube channel और facebook page को भी subscribe करें। ताकि आपको इसी प्रकार के रोचक कंटेंट्स उपलब्ध हो सके।

One Response

  1. Prashant bhati

Leave a Reply