मजेदार होली कविता (फनी) : 5 Funny Holi Festival Poetry Hindi

मजेदार होली कविता – यहां आपके सामने Holi Festival के प्रसंगों से जुडी 5 Hindi Funny Poetry है। पढ़ें और अपने दोस्तों से शेयर करें।

मजेदार होली कविता

प्रेम फागुन का रंग

फागुन की शाम ले अबीर गोरी रंग गई गाल।
तब से आज तक हमने गाल रखे हैं संभाल।।

संभाल यादों में भी रखा उसका चेहरा रंग बिरंगा।
शांत मुस्कान से मचा गई दिल में मेरे दंगा।।

दंगा है दिल का कि ढूंढे रंगने को उसका गाल।
तब से छिपा रखी हाथ में सुगन्धित गुलाल।।

सुगन्धित गुलाल की देखो किस्मत चमकी।
इस होली पर सामने आ मेरे वह धमकी।।

आ मेरे वह धमकी हाथों की किस्मत जागी।
हम उसके पीछे वह मेरे आगे भागी।।

आगे भागी भागी मुड़के चलाई पिचकारी।
पिचकारी की बौछार ने जला दी प्रेम चिंगारी।।

प्रेम चिंगारी की चमक होठों पे उसके लाली।
फिर खेली हमने ऐसी होली कि होली बनी दिवाली।।

होली बनी दिवाली फूटे पटाखे अंग अंग।
छा गया गौरी हम पर प्रेम फागुन का रंग।।

—— Lokesh Indoura

यह होली कविता प्रेम फागुन का एक मनोरम उदाहरण है। होली प्रेम का प्रतीक है। यह दिल में प्रेम चिंगारी जाने वाला त्यौहार है। होली ना केवल बाहर बल्कि अंदर से भी रंग देता है। यह होली के रंग प्यार के रंग है। यह दिल की मुस्कान है। इस खूबसूरत संसार की खूबसूरती है।

यह त्यौहार रंगों का ऐसा उत्सव है जिसमे हर व्यक्ति रंगों से सराबोर हो जाता है। ये सभी रंग जीवन के रंग है। जो हमारे जीवन को बड़ा ही सुन्दर बनाते हैं। ज़िन्दगी को नई परिभाषा देते हैं। हर रंग के अपने अलग मायने हैं। अतः प्रेम के साथ होली मनाइये और अच्छे से सभी को रंग लगाईये। Holi Poem in Hindi Read – Narendra Modi Funny Holi Song

Holi Festival Poetry in Hindi

पप्पू के गुब्बारे

होली के दिन पप्पू को दिख गयी गप्पू की सिस्टर 
देखकर सिस्टर को दिख आया रंग रंगीला फ्यूचर 
बालकनी में खड़े – खड़े पप्पू ने भरे गुब्बारे 
फिर दे दना दन, दे दना दन ……. हाय राम 

गलती से पास कड़ी टीचर को जा मारे 
देख गलती पप्पू ने दो-तीन खुद को भी जड़े 
और रंग-बिरंगे होकर पप्पू जी हो गये खड़े 

अगले दिन सुबह टीचर बोली 
लाओ हाथ आगे आज है डंडामार होली 
पप्पू बोला मैडम आई ऍम सॉली  

—– Lokesh Indoura

Holi Kavita – जुगनू की गर्लफ्रेंड

होली के दिन जुगनू निकला
गर्लफ्रेंड की तलाश में
मिली सहेलियों संग
मंदिर के पास में

वही मटकती चाल
पीछे से काले सूट में
लगी बड़ी कमाल 
लगी बड़ी कमाल 

तो जुगनू हाथों में भर गुलाल
पीछे से किया हमला 
सारी सहेलियां थी दंग 
विमला, शिमला और कमला 

फिर देखी रंगीली तस्वीर चेहरे की 
जुगनू जी के उड़ गये तोते 
यह तो निकली शर्मा जी वाइफ 
दो बच्चे जिसके छोटे छोटे 

शर्म के मारे जुगनू अब हुए लाल 
वहीं मिसेज शर्मा को आ गया उबाल 

जुगनू जी को नीचे पटका 
सहेलियों संग मिलकर 
जुगनू जी की मन गयी होली 
इस बार पीटकर 

——- Lokesh Indoura

मजेदार होली कविता | Holi Festival Poetry in Hindi | Holi Par Kavita

उपरोक्त दोनों रचनाएँ पप्पू के गुब्बारे और जुगनू की गर्लफ्रेंड बड़ी मजेदार हैं। फर्स्ट कविता में हैं कैसे पप्पू ने गलतफहमी में होली के दिन रंगों से भरे गुब्बारे अपनी टीचर को जा मारे जो कि उसे अपनी सहपाठी को मारने थे। वहीँ दूसरी कविता में जुगनू ने भी ऐसी ही गलती की अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर किसी की वाइफ को रंग दिया और होली के दिन जुगनू जी का बाजा बज गया।

Holi Par Kavita

‘लाल जी का रंग’

दरवाजे के बाहर खड़े, रंगों से लाल 
होली के दिन, दिखे मि. राम लाल 
रंग चढ़ा था ऐसा, जैसे बोरी भर गुलाल 
फिर जैसे राम लाल जी ने खोला दरवाजा 
एक बाल्टी रंग और चढ़ आया ताजा

सामने सुन्दरी फिर दौड़ी बाल्टी भरने 
पकड़ के मि. लाल जी शुरू हो गये रंगने 
सुंदरी जोर से चिल्लायी तुम हो कौन ?
राम लाल जी सुन हो गए मौन 

बोली चलो अच्छा जो भी हो 
होली खेल तुमसे मजा आया 
अब जाओ यहाँ से रंगीले 
मेरे पति के घर आने टाइम आया 

मि. लाल जी सुनते ही तिलमिलाये 
और सुंदरी को तुरंत दो थप्पड़ लगाये 
थप्पड़ से होकर लाल सुंदरी पहचान गई 
लाल रंग के पीछे है उसका ही पति  
फिर लाली के राम लाल के संग 
उड़ गये होली के रंग। 

——- Lokesh Indoura

कविता फागुन का रंग एक प्रकार का मजेदार जोक है। जिसमें एक वाइफ होली के दिन किसी व्यक्ति के साथ होली खेलती है। उसके लिए वह एक अनजान सख्श होता है। उसे नहीं पता होता कि यह उसका पति ही है। और वह उसके साथ जमकर होली खेलती है किन्तु बाद में जब वह यह कहती है कि अब जाओ यहाँ से मेरे पति देव आने वाले है तो सारा भेद खुल जाता है। पढ़े – नेताओं पर होली कविता जोक्स

मजेदार होली कविता
Holi Poem in Hindi

होली हिन्दुओ का दीपावली के समान ही बड़ा त्योहार है। रंगों का यह त्यौहार पूरे भारत में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार देश के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न रूप से खेला जाता है। Holi Poem in Hindi Enjoy – Hindi Funny Riddles

आज से सालों पहले भी लोग होली मनाते थे किन्तु उस वक्त होली लोग बड़े ही प्रेम के साथ खेलते थे। होली विशुद्ध मन से मनाई जाती थी। किन्तु आज के लोग कुछ खुरापाती हो गए हैं वह होली जैसे त्यौहार में भी बदले की भावना रखते हैं और सामाजिक समरसता को आघात पहुंचते हैं।

रंगों का यह उत्सव बड़ा ही रोचक है। हर किसी के मन में होली के त्यौहार के प्रति एक अलग ही भावना है। कोई रंगो के इस त्यौहार को बड़ी ही मस्ती के साथ मनाता है तो कोई इस दिन रंग लग जाने से डरता है और घर में ही दुबककर बैठा रहता है। वैसे रंगों का यह त्यौहार साल में एक बार आता है सो हम सभी को खुलकर इसे मनाना चाहिए। Read – Hindi Funny Status

holi poem in hindi

प्रथम होली कविता – राम लाल जी के जीवन प्रसंग से जुडी है। जिसमें राम लाल जी की वाइफ उन्हें दूसरा व्यक्ति जान मजे से होली खेलती है। लेकिन जैसे ही राम लाल जी यह बात पता चलती है। वह तुरंत अपनी पत्नी के होली के एन्जॉयमेंट को थप्पड़ मारकर ख़त्म कर देते हैं। Read – Holi Poojan Vidhi

दूसरी कविता प्रेमी जुगनू से सम्बंधित है। जो अपनी प्रेमिका के चक्कर में किसी विवाहित महिला को रंग देता है। और इसके कारण लड़कियों के समूह से जुगनू जी की पिटाई हो जाती है। मजेदार होली कविता | Holi Festival Poetry in Hindi | Holi Par Kavita Why is Holi Celebrated

होली उमंग और प्रेम प्यार का त्यौहार है इस दिन आप जितना खुलकर एक दूसरे को रंग लगाओ उतना ही मजा आता है। हाँ यह भी सच कुछ असामाजिक तत्व वाले लोगों इस दिन का गलत फायदा उठाते हैं। वहीँ कुछ लोग गलत तरीके से होली मनाते हैं। Valentine Day Poem in Hindi

होली पर कविता
Holi Kavita

तीसरी कविता पप्पू जी से जुडी है। जो अपनी क्लासमेट गप्पू की बहन से होली खेलना चाहता था। लेकिन गलती से रंग भरे गुब्बारे अपनी क्लास टीचर को मार देता है। Holi Poem in Hindi और दूसरे दिन स्कूल में पप्पू के साथ टीचर डंडामार होली खेलती है। Holi Poem in Hindi मजेदार होली कविता Hindi Funny Quotes

हमारा यह रंगों का त्यौहार उतना ही महत्व रखता है जितना की दिवाली का पर्व रखता है। होली और दिवाली के बिना हिन्दू उत्सव की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। दिवाली का सम्बन्ध जहाँ श्री राम से है वहीँ होली को छैल छबीले कृष्ण से जोड़ा गया है। Mobile Funny Shayari in Hindi

जीवन हमेशा रंग बिरंगा रहे यही होली जैसे प्रेम उत्सव का सन्देश है। होली प्रेम का त्यौहार है यह त्यौहार है फागुन का, यह त्यौहार है बसंत का। यह त्यौहार है जीवन में हर्ष का। यह त्योहार है जीवन में खुशियों को महत्व देने का। यह त्यौहार साल में एक बार ही आता है पर इसका एक अनोखा असर है। क्योंकि यह सभी रंगों को अपने आप में समेटे हुए है।

मजेदार होली कविता

रंग रंग में अपना एक स्वरुप छिपा है हर एक रुप रंग इस समाज और हमारे जीवन को कोई ना कोई सन्देश देता है। कुछ रंग प्रेम से जुड़े हैं कुछ रंग शांति की कहानी कहते हैं। कुछ रंग वीरता के परिचायक है। कुछ रंग उदासी और ख़ामोशी के सूचक है। जीवन सिर्फ सिर्फ देखा जाये तो एक प्रकार से रंगों का खेल है। Visit List – Funny Poems in Hindi

युगों युगों से यह होली का पर्व ऐसे ही आनंद के साथ मनाया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में तो होली बहुत पहले ही शुरू हो गई। जैसे बरसाना वृन्दावन आदि में। होली के प्रति एक अलग ही उमग होती है। होली के प्रति एक अलग ही जूनून होता है। होली का एक अपना अलग ही मजा है। होली नाम है आनंद का और आनंद में डूबे रहने का।

होली पर रचित यह कविता आपको कैसी लगी। हमें अवश्य बताएं। होली हिन्दुओ का पवित्र त्यौहार है। इसका महत्व दिवाली से किसी भी प्रकार से कम नहीं। होली रंगों का त्यौहार है। खुशियों का त्यौहार है। त्यौहार है भाईचारे का। Go To – Home Page Maskaree

So lets enjoy this color festival and give us your comment on it.

Leave a Reply