प्यार पर कविता | Pyar Par Kavita : 5 Love Poem in Hindi | Prem

प्यार पर कविता | Prem Kavita : 5 Love Poem in Hindi – यहाँ इश्क़ पर 2 बेहतरीन कविताएं प्रस्तुत है। प्रेम का जादू 2. प्यार का चक्कर 3. गोरे गोरे गालों पर गुलाबी ये रंग 4. आ गए तुम तो बनके हमराही 5. हाय कैसा तेरा प्यार । ये कविताएं फनी अंदाज में है। जो निश्चित रूप से आपको पसंद आएगी।

प्यार पर कविता | Pyar Par Kavita

प्रेम का जादू

प्रेमिका ने किया प्रेमी पर ऐसा जादू।
आँखे और दिल दोनों कर लिए काबू।।

काबू होने से पहले प्रेमी था आवारा।
अब बिस्तर पर लेता हो गया प्रेम का मारा।।

हो गया प्रेम का मारा चाहिए प्रेमिका का चेहरा।
इच्छा थी बनती जीवनसाथी और बांधता सेहरा।।

सेहरा बंधने से पहले ही प्रेमिका ने तोड़ दिया नाता।
अब तो प्रेम ही बन गया दोनों का भाग्य विधाता।।

दोनों का भाग्य विधाता आखिर कौन घुस आया बीच में।
बताया यह किया प्रेमिका के भाई की धमकी भरी स्पीच ने।

धमकी भरी स्पीच मिली तो हिल गया प्रेमी।
डर के मारे प्रेमिका से बोल पड़ा डोंट लव मी।

डोंट लव मी प्रेमी ने बोला प्रेमिका को कल।
और तुरंत ही प्रेम गया हाथ से फिसल।।

कल गया फिसल आज फिर पैरों पर खड़ा।
भले ही कल अनगिनत थप्पड़ भाई ने था जड़ा।।

जड़ा था थप्पड़ किन्तु प्यार आज फिर जागा।
आखिर कहाँ जायेगा डरकर भागा – भागा।।

सो भागने के बजाय बिस्तर पर कर रहा आराम।
सह रहा 108 डिग्री बुखार जो था थप्पड़ का परिणाम।।

परिणाम है यह प्रेम का इसलिए बिस्तर पर लेटना जरूरी।
भाई का थप्पड़ क्या जाने दो दिलों के love की मजबूरी।।

मजबूरी देखे बिना प्रेमिका छोड़ भागी मैदान।
डोंट लव मी में देख ना पायी छुपी थी प्रेमी की जान।।

जान थी मुसीबत में कैसे सहम गया था प्रेमी।
स्वस्थ होकर फिर पूछेगा जानेमन यू लव मी ?

यू लव मी पूछेगा क्यों कि Love होता है अमर।
हार ना मानेगा चाहेगा बिस्तर पर लेटे या टूटे कमर।।

—— Lokesh Indoura

Read – Love Funny Shayari

प्यार पर कविता

प्रेम प्यार पर रचित यह कविता प्रेम और प्रेमिका की इश्क़ में स्तिथि को बड़े ही मजेदार तरीके से बयां करती है। Read – Husband Vs Wife Funny Shayari Hindi

Funny Love Poem in Hindi | प्रेम कविता

प्यार का चक्कर

प्रेम – प्यार का चक्कर होता बड़ा खराब।
मिल जाये जो धोखा तो पीता बैठ शराब।।

याद करता प्रेमिका के साथ बिताये पल।
कितना खिलाया फ़ास्ट-फ़ूड और मीठे फल।

इतने खर्चे के बाद भी प्रेमिका गयी बदल।
अब आँखों से बहा रहा प्रेमी दिन-रात गंगाजल।।

बहाते-बहाते जुदाई का जैसे ही गाने लगा गीत।
सामने से गुजरी एक युवती नाम था जिसका प्रीत।।

दर्द भरा गीत सुन प्रीत गयी फिसल।
और प्यार की राह फिर गयी निकल।।

—– Lokesh Indoura

Pyar Par Kavita

कविता – प्यार में बर्बाद

प्रेम प्यार में हो गया
हूँ जी मैं बर्बाद
कहकर आई थे जीवन
कर दूँगी आबाद

अब अश्कों का रैला
जीवन एक एकदम अकेला
शोर दिल में गूंजे तन्हाई
दीखता हर तरफ मेला है

अब रोने का करता है मन
पर रो नहीं पाते है
भूलना चाहते है वो यादे
पर भूल कहाँ पाते हैं

कैसे इस दोराहे पर
आ गए हैं हम
ज़िन्दगी की कीमत
खो गए है हम

सम्भलना चाह रहे पल पल
पर लड़खड़ा जाते हैं
क्या करें कैसे करें
यह भूल हम जाते है

Visit List – Hindi Funny Shayari

कविता – मिलके ना खो जाना, मेरे तसव्वुर में ओ जाना

कहीं ओझल ना हो जाना
मेरे तसव्वुर से ओ जाना
कहीं मिलके ना खो जाना
मेरे तसव्वुर से ओ जाना

गुलाबी गाल, शबनमी रंग
इठलाती चाल, लहराते अंग
देती हवा तेरी छम छम
मेरे तसव्वुर में ओ जाना

नशीला रूप, छांव में धूप
रसीले होठ नशा अनूप
बरसती तु बनके रिम झिम
मेरे तसव्वुर में ओ जाना

नयन तेरे बने कातिल
मुश्किल में पड़ा है दिल
बनके बिजली गरजे झम झम
मेरे तसव्वुर में ओ जाना

—- Lokesh Indoura

Love Poem in Hindi

कविता – गोरे गोरे गालों पर गुलाबी ये रंग

गोरे गोरे गालों पर गुलाबी ये रंग
हर कोई करे तुझे आते जाते तंग
अब ना ढहा तू हम पे सितम
बात मेरी मान ले ओ बेरहम

देखूं जहाँ देखूं सिर्फ तेरा प्रेम जाल
पहले था आवारा पंछी अब तंग हाल
तेरे हुस्न के खर्चे पे हम कंगाल
और तेरा हुस्न हो रहा मालामाल
खर्चे और हुस्न का यह कैसे मिलन
बात मेरी मान ले ——-

हिरणी की नज़रों ने किया तीर पार
कर डाला उसने शेर का शिकार
जंगल के राजा पे हुआ प्रेम वार
शुरू उपवास छोड़ दिया अत्याचार
जंगल के रूप में ये कैसी प्रेम भंग
बात मेरी मान ले ………………….

जंगल जंगल में मच रही धूम
बिल्ली ने किस्स किया चूहा गया झूम
लगा परफ्यूम पहुंचा उसके रूम
सुबह फिर सबने देखा हो गया खून
प्यार के घायल पर यह कैसा मरहम
बात मेरी मान ले ओ ………………

देखा जब भौंरे ने फिसला बदन
उलझ गया कलियों में उसका अंग अंग
कलियों ने रंग दिया सारा तन
सताने आई तितली तो रह गई दंग
उलझे की सुलझे में अब छाया वहम
बात मेरी मान ले ………………….

सोये हुए सभी फूल उठ गए
देखने दो पंछी की ताक झांक
और प्यार के दोनों दीवाने पिट गए
मार दी सरेआम उन्होंने जो आँख
ये प्रेम का मिलन या थप्पड़ों का संगम
बात मेरी मान ले …………………

—— Lokesh Indoura

Pyar Kavita | Love Poetry in Hindi

कविता – आ गए तुम तो बनके हमराही

अब आ गए तुम तो बनके हमराही
लेके हसरतें दिल की दुहाई हो दुहाई

रिमझिम फुहार, अब तो सिखाती मायने
मनचली बहार अब तो दिखाती आईने
लेके प्रेम पारावार ओ मेरे हरजाई
लेके हसरतें दिल की

तेरे आने की खबर से उड़ने लगें हैं आली
मंडराते गली गली बनके वनमाली
लेके अपने दामन में, साड़ी उम्र की तरुणाई
लेके हसरतें दिल की

मुबाहिसा ना होता, अब दो पंछियों में
जलते हैं दोनों प्रेमी, अब प्रेम की लौ में
लेके बेशुमार मोहब्बत नफ़रत की रिहाई
लेके हसरतें दिल की

………. Lokesh Indoura

प्यार पर कविता | Pyar Par Kavita : 5 Love Poem in Hindi | Prem Kavita

कविता – हाय कैसा तेरा प्यार

तारीफ करूँ तेरे नूर की
या करूँ शिकायत यार
जो करता शिकार तेरा
खुद हो जाता है शिकार
हाय कैसा तेरा प्यार
हाय कैसा तेरा प्यार

वो चिल्लाये लैला लैला
करती तु रेलमपेल
जब खेले कोई प्यार का खेल
तो करा देती है जेल
जाके फिर ससुराल, बेचारे खाते मार
हाय कैसा तेरा प्यार
हाय कैसा तेरा प्यार

कोई जो बजा दे सीटी
तो बोली बोले मीठी
“तेरी माँ बहन नहीं है क्या?”
वो बोले माँ बहन तो है
पर तु नहीं है यार
छोरे हरदम हैं तैयार
फिर मिलती क्यों है हार

सोचे तेरे प्यार वाले
पैरों में पड़े तेरे छाले
और तु जो कहीं फिसले
क्लिनिक तक गोद उठा लें
पर डॉक्टर तुझे देख के
खुद हो जाये बीमार

………. Lokesh Indoura

You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo – Lokesh Indoura Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree

आजकल का प्यार बड़ा ही अजीब है। आज इससे तो कल उससे। और छोटी से प्रेम कविता उसको ही दर्शाती है। साथ ही यह भी सन्देश देती है। कि प्यार में कभी उदास नहीं होना चाहिए। क्योंकि यह खेल तो ज़िन्दगी खेलती रहती है। प्रेम का टांका फिर कहाँ किस्से भिड़ जाए। कुछ कहा नहीं जा सकता अतः उदास ना होएं बस प्यार के तराने गाते रहें। प्यार पर कविता | Prem Kavita | Funny Love Poem in Hindi Watch – Girlfriend Birthday Funny Shayari

प्रेम का खेल बहुत ही अनोखा है। अनोखा इतना की कुछ भी व्यक्ति कर दे। इश्क़ बड़ा ही जुनूनी है। जूनून ऐसा की कुछ भी करा दे। इश्क़ में अक्सर कहीं हैरत अंगेज किस्से हुए है। ऐसे किस्से जो सुनने पर लोगों को बड़ा ही आश्चर्य हो। इश्क़ में ना केवल लोग जान दे देते हैं बल्कि एक दूसरे की जान भी ले लेते हैं। पढ़ें – पत्नी पर हास्य कविता

Mohabbat Poem in Hindi | Ishq Par Kavita

प्रिय पाठकों, God के बाद इस संसार में सबसे दैविक कुछ है तो वह Love है। हिन्दू संस्कृति में प्यार का एक अपना अलग ही स्थान है। प्यार पर कविता | Prem Kavita | Funny Love Poem in Hindi Cartoon Love Gif Image

Funny Love Poem in Hindi
प्यार पर हास्य कविता

हिन्दू धर्म के आदर्श श्री राम चंद्र से लेकर श्री कृष्ण ने प्रेम का मार्ग प्रशस्त किया है। इस इश्क़ को ही आधार बनाकर यह पर Funny Hindi Poem रचित की गयी है। Love Secret Signs

प्रेम – प्यार के चक्कर में पड़कर वैसे तो अधिकांश लोगों ने अपने जीवन को नुकसान पहुँचाया। किन्तु फिर भी Love सबसे पवित्र माना जाता है। किसी प्रकार से इसे दागदार नहीं कहा जा सकता। क्यों कि प्रेम वह आनंद है जो ना जाने कितनी हस्तियों की प्रेरणा है।

Read – Happy New Year Poem in Hindi

Read – New Year Funny Shayar in Hindi

Read – Happy New Year Jokes in Hindi

प्यार पर कविता
प्रेम पर कविता

प्रेम मानव ऐसे दैविक गुण लेकर आता है जो मानवीय जीवन को सर्वश्रेष्ठ बनाता है। प्यार का इतिहास निकाल कर देखे तो ऐसे कहीं प्रेमी व प्रेमिकाएं आपको इसमें मिलेंगे जिन्होंने ढेरों कष्ट सहकर भी प्रेम का मार्ग नहीं छोड़ा। अपितु Love को ही अपने जीवन का सहारा बना लिया। प्यार पर कविता | Prem Kavita | Funny Love Poem in Hindi funny love images

Visit List – Funny Hindi Poems

प्रेम प्रसंग पर आधारित यह Funny Love Poetry आपको कैसी लगी। हमें कमेंट के माध्यम से बतायें।

Read – New Year Funny Status in Hindi

Read – Happy New Year Wishes in Hindi

What do you think about love. What do you means. share your thoughts and opinion.

नीचे वीडियो में मजेदार फनी लव स्टेटस दिए गए हैं। वॉच & एन्जॉय –

Leave a Reply