पुत्री के जन्म पर कविता | बिटिया | लड़की – 3 Girl | Daughter Birth Hindi Poem

पुत्री के जन्म पर कविता | बिटिया | लड़की – 3 Girl | Daughter Birth Hindi Poem – यहाँ लड़की के जन्म पर 3 बेहतरीन कवितायेँ प्रस्तुत है। पढ़ें और शेयर करना ना भूलें।

पुत्री के जन्म पर कविता

बिटिया के जन्म का जश्न

बिटिया का जन्म हुआ है
तो जश्न हमें है मनाना
इक पुत्री के जन्म का अर्थ
सौभाग्य का घर में आना

पुत्री है ऐश्वर्य की सूरत
प्रेम देना उसकी सीरत
पूर्व जन्म के पुण्य तुम्हारे
मिली लक्ष्मी की जीवंत मूरत

पुत्री के जन्म में ख़ुशी
है विधाता का सम्मान
क्योंकि विधाता स्वयं भी
रखता इक नारी का मान

मान रखा द्रोपदी की लाज बचाकर
शबरी के झूठे बैर प्रेम से खाकर
बूढी चाण्डालि की गोद में दुलार पाकर
बड़ी को माता छोटी को देवी बुलाकर

फिर तुम कैसे हो सकते अज्ञानी
स्त्री ही तुम्हारी माँ बहन दादी नानी
दिया तुम्हें प्यार , सुनाई कहानी
जिनके प्रेम अमृत से फूटी तुम्हारी जवानी

अतः पुत्री के जन्म का उत्सव
मनाओ आप पूरे दिल से
पुत्री पाने का सौभाग्य
मिलता है मुश्किल से।

पढ़े कविता – जन्मदिवस पर मिले उपहार

पुत्री के जन्म पर कविता | Girl Birth Poem in Hindi | बिटिया के जन्म पर कविता

बिटिया का जन्म अपने आप में सौभाग्य लेकर आता है। भाग्यशाली लोगों के घर में ही बिटिया का जन्म होता है। अतः पुत्री को अपने जीवन में बहुत महत्व दें। उसी प्रकार जिस प्रकार आप अपने पुत्र को महत्व देते हैं।

पुत्री के जन्म पर कविता

बिटिया के जन्म पर कविता

शर्मा जी की परी का जन्म

शर्मा जी की वाइफ शर्मीली ने
दिया जब एक परी को जन्म
तो सास ननद बेशर्मी से बोली
लो जी फूट गए हमारे कर्म

लेकिन शर्मा जी हैप्पी हैप्पी
बांटने लगे मिठाई
खाकर भी नाक सिकोड़े
देखो जी भौजाई

बोली देखो छोरी पाकर भी
कितना रहा उछल
या तो है ग़लतफ़हमी
या फिर हो गया पागल

भोजाई की सुनकर बात
शर्मा जी ने मन की गठरी खोली
रात के भोजन की दावत देकर
थमाई साथ में सिर दर्द की गोली

पड़ोसी बोले बिटिया के जन्म पर
जो तुम्हें हो रही है इतनी ख़ुशी
अगली बार भी बेटी होगी
तो हो जाओगे दुःखी

शर्मा जी कहे बंद करो
परिवार कल्याण का ज्ञान
बेटा हो या बेटी दोनों हैं इंसान
दोनों ही माता पिता की संतान
दोनों से मिले माता पिता को पहचान
पुत्र भी दे सकता है अपमान
तो पुत्री भी बढा सकती है मान
फिर भी पुत्री से पुत्र महान
तो दूर करो अपना अज्ञान

रही बात मेरी तो
बस इतना सा लो जान
एक ही होगी मेरी संतान
जन्मी है जो बिटिया
वही होगी मेरी पहचान
वही होगी मेरा अभिमान
वही है मेरा मान सम्मान
वही बनेगी स्वाभिमान
रखो इतना ध्यान
रखो इतना ध्यान

daughter birth poem in Hindi

पढ़ें कविता – मम्मी तुम स्वीट से भी स्वीट हो

बेटे के जन्म पर खुशियां मनाना आम बात है। किन्तु पुत्री के जन्म पर बहुत कम लोग हैं जो खुशियां मनाते हैं। जबकि पुत्री का जन्म ज्यादा सौभाग्य देने वाला होता है। आखिर वह भी तो उसी ईश्वर की संतान है उन्हीं माता पिता के संतान है। लड़की के जन्म पर कविता | Daughter Poem in Hindi | पुत्री जन्म पर कविता

लड़की के जन्म पर कविता

बिटिया रानी तुम्हारे आँगन

आई इक छम छम करती
बिटिया रानी तुम्हारे आँगन
परिवार में तुम्हारे छाई ख़ुशी
घर हुआ आपका पावन

पढ़े कविता – राजनीति – संसद में अप्रैल फूल

है अब उल्लास का मौसम
प्रेम प्यार बरसाओ ऑसम
क्योंकि आई एक नन्ही राजकुमारी
दूर करेगी रिश्तों की दुश्वारी

Read – Patni Funny Shayari

तो खुले मन से कीजिए स्वागत
पुत्री प्राप्ति एक दिव्य मनोरथ
जिसे पाकर आप बने भाग्यवान
और मिली आपको नई पहचान

पढ़ें – राजनीति शायरी

बिटिया के जन्म पर कविता

आज भी जहाँ बिटिया का जन्म जहाँ होता है। वहां ना जाने क्यों एक मायूसी सी देखने को मिलती है। जबकि सभी लोग चिल्ला चिल्ला कर कहते हैं। लड़का लड़की एक समान है। यूट्यूब पर देखें – जन्मदिन बधाई शायरी पुत्री के जन्म पर कविता | Girl Birth Poem in Hindi | बिटिया के जन्म पर कविता

नीचे वीडियो में जन्मदिन पर शुभकामना शायरी प्रस्तुत है। –

पुत्री के जन्म पर कविता | Daughter Birth Poem in Hindi

क्योंकि आज भी लोगों के जहन में कहीं ना कहीं बेटा पाने की ही चाह रहती है। बेटे को आज भी एक बेटी से सर्वश्रेष्ठ समझा जाता है। पुत्री के जन्म पर कविता | Girl Birth Poem in Hindi | बिटिया के जन्म पर कविता पढ़ें – कैसे करें नवजात की देखभाल

जबकि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जहाँ लड़कियों ने अपना परचम नहीं लहराया। और हम साथ में ये भी देख रहे हैं। कि जहाँ लड़कियां बुढ़ापे में अपने माँ बाप का साथ देती है। पुत्री के जन्म पर कविता | Girl Birth Poem in Hindi | बिटिया के जन्म पर कविता Watch Poem – Happy Birthday

लड़की के जन्म पर कविता

वहीं बेटे अपने इस कर्तव्य से मुंह फेर लेते हैं। फिर भी ना जाने क्यों अपने मन में पुत्री को पाने की ही आसा रखते हैं। पुत्री के जन्म पर कविता | बिटिया | लड़की – 3 Girl | Daughter Birth Hindi Poem Visit – हिन्दी फनी काव्य संग्रह

पुत्री पाना किसी वरदान से कम नहीं है। आज जो बेटियां कर रही है। उससे बेटे काफी पीछे है। आज हमारी बेटियां किसी भी प्रकार से कम नहीं है। बस जरूरत है उनको उचित पालन पोषण की और सही मार्ग दर्शन की। बेटियों ने बहुत कुछ कर दिखाया है। पढ़े और शेयर करें – बेटी के जन्म पर बधाई सन्देश

लेकिन हमारे रूढ़िवादी समाज में यह देखा जाता है कि आज भी लोग बेटी की अपेक्षा बेटे की चाह रखते हैं। भले ही वह बेटा बड़ा होकर सपूत की जगह कपूत निकले। किन्तु फिर भी ना जाने क्यों मन के अंदर बेटे की ही चाह रहती है। Read & Share – Life Insurance Kavita

पुत्री के जन्म पर कविता

कहीं जगह तो ऐसा होता है कि बहु के बेटी हो जाये तो सास बहू को ताने मारना शुरू कर देती है। उसको भला बुरा कहना शुरू कर देती है। और यदि बेटियों की संख्या ज्यादा हो जाए तो उस बहु का तो जीना ही दुश्वार हो जाता है।

बेटियों को बेटों से कमतर समझना अब छोड़ देना चाहिए। क्योंकि बेटियाँ निरंतर अब बेटों को पीछे छोड़ रही है। उनका भविष्य उज्जवल बनाइये। उन्हें अच्छी शिक्षा दीजिये। उनकी भावनाओं की पूरी कदर कीजिए। Read & Share – Life Insurance Shayari

How did you like these daughter Hindi Poems. Tell Us about with your comments.

Leave a Reply