Girlfriend Par Kavita | GF Hindi Poem : 3 गर्लफ्रेंड पर फनी कविता – यहाँ गर्लफ्रेंड पर 4 बेहतरीन कविताएं प्रस्तुत है। – चाहिए ऐसी खास खास, राजू का लवेरिया, जुगनू का गर्लफ्रेंड रिस्क, फैंसी ऑफ़ गर्लफ्रेंड .
Girlfriend Kavita
चाहिए ऐसी खास खास
चाहिए इक दिलरुबा ऐसी खास खास।
जो कर सके अपना 24 घंटे टाइम पास।
पास में जिसके हो चमचमाते साफ़ दांत।
हँसे तो लगे पूनम भले हो अमावस रात।।
रात में चौहदवी के चाँद जैसा खिलखिलाता रूप।
कभी ना मुरझाये चाहे खूब जमके पड़े धूप।।
धूप में जब दिखे सुन्दर चेहरा और आकर्षक तन।
देखते ही आस पास के जीवों में भी आ जाये भूकंप।।
भूकंप से थर्रा उठे दोस्तों की तशरीफ़ उसे देखकर।
सिर भी खुजलाये जब भी वह गले मिले उछलकर।।
उछलकर बैठे बाइक पर, घूमे सारा जहान।
कभी सिनेमा तो कभी पानी पूरी की दुकान।।
दुकान से ख़रीदे गिफ्ट करने को उसे सरप्राइज।
ताकि लगे प्रेम प्यार बिना जिंदगी है जी अपाहिज।।
अपाहिज ही है जिंदगी यदि नहीं गर्लफ्रेंड।
मैरिड रहे पाकिस्तान में, लवर्स स्विट्ज़रलैंड।।
स्विट्ज़रलैंड सी सुन्दर जिंदगी बन जाए हमारी ऐसे।
वैसे भी शादी लाइफ बेकार, खर्च होये भी बहुत पैसे।।
पढ़े – स्मार्टफोन पर कविता
पैसे की भी बचत, और जिंदगी भी जन्नत।
बस हमारे जीवन की यही इकलौती चाहत।।
——– Lokesh Indoura
प्रस्तुत गर्लफ्रेंड पर कविता एक प्रकार हास्य कल्पना है। कवि के व्यक्तिगति जीवन से इसका का कोई सम्बन्ध नहीं है। व्यक्तिगत रूप से कवि लोकेश इंदौरा वैवाहिक प्रेम का पक्षधर है। वैसे भी प्रेम एक संयोग है। जो हर किसी के भाग्य में चाहकर भी नहीं होता। सच्चा प्रेम गर्लफ्रेंड से ज्यादा पत्नी दे सकती है। हाँ बस यदि आपको अपनी पत्नी पर विश्वास रहना जरूरी है। गर्लफ्रेंड फनी कविता | Girlfriend Par Kavita | GF Kavita Watch Youtube Video – Wife Funny Shayari
गर्लफ्रेंड कविता
राजू का लवेरिया
एक लड़की के चक्कर
राजू हुआ घन चक्कर
स्कूल से होके छु मंतर
लगाए उसकी गली के चक्कर
मंत्र खोजे पटाने को
गूगल पर करे सर्च
राजू हुआ धीरे धीरे
लवेरिया का मर्ज़
मर्ज़ बड़ा ही लाइलाज
सुने केवल दिल की आवाज
दिल दिमाग में होता अब
उसकी अदाओं का राज़
राज़ उसकी हंसी के पीछे
ढूंढे राजू की आँखे
देर देर गली नुक्कड़ से
मि. राजू ताके झांके
जाते जाते वह भी
पलट गई एक बार
और लवेरिया मरीज ने
तुरंत दी आँख मार
आँख मारने से वह शर्मायी
तो राजू मस्त झूमने लगे
जिस खम्भे के सहारे खड़े थे
धड़ाधड़ चूमने लगे
चूमने लगे रात रात भर
राजू उसका चेहरा
उस रात को प्रेम देवी ने
सपना दिया इतना सुनहरा
सुनहरे प्रेम संसार में
अब राजू का दिल गोते लगाये
सुबह सुन्दर सपनों से जगाने को
घर वाले पानी डाल उठाये
उठकर फिर झटपट राजू
गया फिर से प्रेम गली
फिर रोजाना की तरह घुर्रा
जब वह मटकती हुई निकली
निकली तो राजू की आँखे फिसली
फ्लाइंग किस्स भी दिया साथ में
देख लड़की ने मारा चाटा तुरंत
और राजू को तारे दिखे रात में
रात जैसा अहसास राजू को
थप्पड़ हसीना का करवाया
प्रेम का नशा गहरा
फिर और जोरों से छाया
छाया ऐसे कि अब हाथ में
थाम कर खड़े हुए गुलाब फूल
आते ही घुटनों के बल बैठे बोले
जानेमन इश्क़ करो तुम कबूल
GF Hindi Poem
कबूल का नजराना पाने को
जैसे ही राजू ने सिर ऊपर उठाया
तो तुरंत एक जबरदस्त तमाचा
उसके गालों पर धम्म से आया
पर जो इस बार आया
वह था लड़के का हाथ
देखते ही राजू बोला
भैय्या कर दो माफ़
माफ़ किया तुझे
पर याद रख नहीं मैं भैय्या
मैं हूँ इस हसीना का
प्रेम प्यारा सैंय्या
तो ऐसे प्रेमिका के BF से पीटकर
राजू का प्रेम गया स्वर्ग सिधार
पता चल गया राजू को
क्या होता है प्यार
Read – Boyfriend Girlfriend funny Shayari
यदि किसी को लगता है किसी लड़की को पटाना आसान है। तो जी बिलकुल गलत है। कहीं बार आप जिस लड़की को इम्प्रेस कर रहे होते हैं। दरअसल उसका दिल पहले से ही कहीं और लगा होता है। अर्थात उसका कोई बॉयफ्रेंड होता है। जिसका आपको पता नहीं होता। गर्लफ्रेंड फनी कविता | Girlfriend Par Kavita | GF Kavita Watch – Nashe par Kavita in Youtube Video
गर्लफ्रेंड बनाने के चक्कर में कहीं लड़के बिचारे लड़की के भाई से पिट गए तो कहीं लड़की के बॉयफ्रेंड से। सो किसी लड़की को इम्प्रेस करने से पहले आप जरा जान ले। कि वह पहले से ही कहीं प्रेम में डूबी तो नहीं है। वरना बेचारे राजू की तरह लेने के देने पड़ सकते हैं। गर्लफ्रेंड फनी कविता | Girlfriend Par Kavita | GF Kavita Read – Love Funny Shayari in Hindi
Girlfriend Par Kavita
जुगनू का गर्लफ्रेंड रिस्क
जुगनू के फेल होने का लड़की थी एक कारण।
प्यार के दुष्परिणाम का सामने आया उदहारण।।
जुगनू बाबू रात रात भर घंटों बैठे कर रोये।
जब चिड़िया चुग गई खेत फिर पछताए की होये।
चिड़िया थी बड़ी ही चंचल, और स्वार्थी।
निकाल गई पढाई के साथ में प्रेम की अर्थी।।
जुगनू का दिल यह हार नहीं कर पाया स्वीकार।
और फिर से निकल पड़ा किसी हसीना से प्यार।।
प्यार की खोज में मिला फेसबुक पे एक चेहरा।
देखते ही जुगनू पर प्रेम का रंग छाया गहरा।।
देख उसका अच्छे से प्रोफाइल भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट।
और पूरे तीन सप्ताह बाद किया उस लड़की ने एक्सेप्ट।
रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते ही दिल गया झूम झूम।
जुगनू ने फोटो लिया तुरंत उसका चूम।।
फिर भेजा उसे मैसेज और शुरू किया चैट।
कुछ दिन बाद फिर प्यार से मांग ली उससे डेट।
डेट में जब देखा उसका चेहरा तो पुर्जा पुर्जा हिल पड़ा।
और जुगनू बाबू उसे देख खड़ा का खड़ा गिर पड़ा।
गिर पड़ा क्योंकि जिसे जाना हसीन सुंदर गुड़िया।
वह निकली तकरीबन 65 साल की बुढ़िया।।
बुढ़िया से फेसबुक ने करवा दिया इश्क़।
जान लिया उसने गर्लफ्रेंड बनाना है रिस्क।।
पढ़े – दोस्ती पर बेहतरीन कविताएं
Girlfriend Kavita | GF Hindi Poem | गर्लफ्रेंड कविता
गर्लफ्रेंड के चक्कर में कहीं मासूम लडके अपना जीवन बर्बाद कर चुके हैं। अतः गर्लफ्रेंड बनाने से अच्छा है। कि वह अपने करियर पर ध्यान दें। क्योंकि यदि करियर बन गया तो कहीं लड़कियां आपको खुद अपना बॉयफ्रेंड बना लेगी। Watch – Berojgari Kavita in Youtube
Girlfriend Kavita 2020
फैंसी ऑफ़ गर्लफ्रेंड
झील जैसी आँखे हो उसकी
लगाए जिसमे हम प्रेम के गोते
सुनाये अपने दिल का हाल
बाँहों में हमारी सोते सोते
होठ हो जैसे पंखुड़ी गुलाब
भरा हो जिनमें प्रेम का आब
खोल के यौवन की किताब
करे पूरे हमारे दिल के ख्वाब
चेहरा हो मानो मधुशाला
जिसमे हो मदहोश मन मेरा
देखते देखते उसको शाम ढले
पता ना चले कब हुआ सवेरा
अंग अंग हो फूलों से कोमल
छुअन करे मन को शीतल
और तन में भरे प्रेम अंगार
तन मन में फिर प्यार ही प्यार
बस इतनी सी अर्ज हमारी
गर्लफ्रेंड हो ऐसी प्यारी
छुए हमें भी इश्क़ की बीमारी
कहे हर मजे में यह है भारी
पढ़े – जिंदगी पर बेहतरीन कविताएं
आप हमें हमारे Twitter Account Maskaree पर फॉलो कर सकते हैं । साथ ही हमारे Youtube channel Subscribe व Facebook Page को फॉलो करें। जिससे आप Sttaus, Shayari, Poems, Jokes, Riddles, Story इत्यादि से जुड़े रहेंगे। गर्लफ्रेंड फनी कविता | Girlfriend Par Kavita | GF Kavita Watch – Birthday Funny Shayari in Hindi
नीचे वीडियो में – गर्लफ्रेंड फनी स्टेटस देखें।
फ्रेंडशिप होना अच्छी बात है। और यदि वह फ्रेंडशिप एक लड़के व लड़की की हो। तो बात ही क्या। बस देखना यह है कि वह फ्रेंडशिप का रिश्ता कैसा है। गर्लफ्रेंड फनी कविता | Girlfriend Par Kavita | GF Kavita Read – Birthday Hindi Wishes
कभी कभी किसी लड़के और लड़की का फ्रेंडशिप का रिश्ता सामान्य दोस्ती जैसा होता है। लेकिन कुछ मसलों में इस रिश्ते में शारीरिक रिलेशनशिप भी हो जाती है। Watch in Youtube – Marriage Anniversary Wishes in Hindi
गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के रिश्ते को हमेशा लवर्स के रूप में ही नहीं देखा जा सकता। कुछ बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड केवल व्यावहारिक भी होते हैं। Read – Marriage Funny Quotes in Hindi
गर्लफ्रेंड कविता 2020
जीवन एक सुन्दर नगमा है। लेकिन यह नगमा और भी प्यारा हो जाता है। जब कोई आपके जीवन से जुड़ जाता है। धीरे धीरे वह आपको अपना सा लगता है। और आपका जीवन मजेदार हो जाता है। Girlfriend Kavita | GF Hindi Poem | गर्लफ्रेंड कविता Watch – Winter Season Funny Poem in Hindi
वैसे आजकल का समय काफी बदल गया है। अब भरोसा नहीं कब आपकी गर्लफ्रेंड आपको धोखा देकर भाग जाये। इसलिए आजकल प्रेमिका नहीं गर्लफ्रेंड होती है। पढ़े – स्टूडेंट्स पर कविताएं
एक वक्त था जब प्रेमिका होती थी और आज है जब गर्लफ्रेंड होती है। प्रेमिका अपने प्रेमी से दिल जान से प्यार करती थी। वह अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकती थी। Girlfriend Kavita | GF Hindi Poem | गर्लफ्रेंड कविता Read – Bollywood Hasya Vyangya
आज लेकिन जो गर्लफ्रेंड है वह प्यार के लिए किसी भी हद तक नहीं जाती। बल्कि प्यार को ही चेंज कर लेती है। अर्थात दूसरा बॉयफ्रेंड ढूंढ लेती है।
गर्लफ्रेंड का दिल कब बदल जाये भरोसा नहीं। मानों गर्लफ्रेंड का दिल दिल नहीं खिलौना हो। जिससे वह खुद खेलती रहती है। और उसके इस खेल में कब वह आपके दिल से खेल जाए कहा नहीं जा सकता। Watch – New Hindi Phaliyan in Youtube
अतः गर्लफ्रेंड को एक बार देख ले कि वह विश्वसनीय भी है या नहीं। क्योंकि किसी भी रिश्ते में विश्वास बहुत जरूरी है। गर्लफ्रेंड फनी कविता | Girlfriend Par Kavita | GF Kavita
आप से अनुरोध है कि आप हमें कमेंट के माध्यम से अपनी प्रतिक्रियायें दें।