Health Par Kavita : बेस्ट 3 स्वास्थ्य पर कविता | हेल्थ पोएम

Health Par Kavita 2021 : स्वास्थ्य पर कविता | हेल्थ पर पोएम – यहाँ सेहत पर एक से बढ़कर एक 3 बेहतरीन कविताएं प्रस्तुत है – 1. सेहत की सैर 2. हेल्थ इस वेल्थ 3. सेहत का संभाल तो ज़िन्दगी खुशहाल

Health Par Kavita

सेहत की सैर

जो सुबह – सुबह करोगे खुले आसमां के नीचे सैर।
आसमां से बरसायेगा खुदा अच्छे स्वास्थ्य के बैर।।

बैर ही नहीं सभी ताजे फल – मेवे खायें।
खाते वक्त बोलें कम अच्छी तरह चबायें।।

चबायें निवाला 40 बार घुल जाये मुंह की लार।
पेट दर्द में यह तरीका ही कर देगा उपचार।।

उपचार से तो कही बार बचायेगा 1 घंटे का योग।
बॉडी को थोड़ा कष्ट देकर करो 21 दिन प्रयोग।।

प्रयोग में लो दूध – छाछ, हरी ताजी सब्जी।
छू हो जाएगी पेट से तुम्हारे भैया कब्जी।।

कब्जी के लिए खाने के 1 घंटे बाद तक ना लें पानी।
जाएगी जरूर कब्जी पुरानी हो या खानदानी।।

खानदानी खाना खायें ना लें फ़ास्ट फ़ूड।
बॉडी खुद कहेगी यू आर वैरी गुड।।

गुड़ खाने के साथ लोगे जो थोड़ा सा।
ऊर्जा मिलेगा तुमको बहुत बड़ा सा।

बड़ा भारी हो रहा यदि तुम्हारा पेट।
खाने के बाद घूमो 2 कि.मी. मत जाओ लेट।।

लेटने से चार घंटे पहले खाना खा लो।
खाने के 2 घंटे बाद दांत जरा चमका लो।

चमका लो बॉडी को भी डालकर पानी ठंडा।
फुर्ती और स्फूर्ति का जबरदस्त यह फंडा।।

यह फंडा स्वास्थ्य का कैसा लगा बताइए।
अच्छा लगा तो जीवन में जरूर अपनाइए।।

—— Lokesh Indoura

Read – Life Insurance Hindi Poem

अच्छी Health मनुष्य का असली धन है। यहाँ प्रस्तुत यह Hindi Poem आपको बताएगी कि किस प्रकार से आप अपनी सेहत ( स्वास्थ्य ) को अच्छा बनाये रख सकते हैं। अच्छी हेल्थ के लिए व्यक्ति कहीं प्रकार के जतन करते हैं। किन्तु अपने दैनिक जीवन में कुछ बदलाव इसके लिए जरूरी है। Health Par Kavita | स्वास्थ्य पर कविता | सेहत पर कविता | Health Poem in Hindi | हेल्थ कविता

स्वास्थ्य पर कविता

स्वास्थ्य पर कविता

हेल्थ इज वेल्थ

Health है जीवन में
सबसे अमूल्य Wealth
ध्यान रखना जरूरी
जिंदगी ना बन जाये मजबूरी।
रखिये हमेशा इसका ध्यान
परिवार का होगा कल्याण।
कोई भी हो कितना विद्वान
इसके बिना ना हो सके महान

अच्छा स्वास्थ्य जीवन की
पहली जरूरत
सो दिखाओ हमेशा
स्वस्थ रहने की फितरत
आनंदायक तभी जीवन होता
जब कोई कष्ट बॉडी में नहीं होता
सबसे बड़ा उपहार ईश्वर का शरीर
अतः स्वास्थ्य खिलवाड़ का ना चलाओ तीर
रखो का सेहत का ध्यान बनो जी शूर वीर

—— Lokesh Indoura

पढ़ें – जन्मदिन पर हिंदी कविता

उत्तम स्वास्थ्य ( सेहत ) पाने के लिए लोग क्या-क्या जतन नहीं करते। सिवाय अच्छी दिनचर्या को छोड़कर। यदि तबियत अच्छी रखनी है तो अच्छा और समय के अनुसार खान – पान लगभग अच्छी हेल्थ के लिए पूर्ण रूप से कारगर है। Read English Health Poem

कहा गया है Health Is Wealth अर्थात स्वास्थ्य ही धन है। यह Hindi Poem अपने हर couplet किसी ना किसी प्रकार का सेहत से जुड़ा सुझाव देती है। Health से जुड़े यह सभी सुझाव दैनिक दिनचर्या से सम्बंधित है। Health Par Kavita | स्वास्थ्य पर कविता | सेहत पर कविता | Health Poem in Hindi | हेल्थ कविता Watch Video Health Tips

Health Par Kavita

सेहत पर कविता | Health Poem in Hindi

सेहत का संभाल तो ज़िन्दगी खुशहाल

सेहत को रखिये भैय्याजी संभाल
जब रखेंगे आप इसका अच्छा हाल
तब ही पाएंगे जिंदगी खुशहाल
और देखेंगे सब आपके हँसते गाल

क्योंकि इसके बिना सब कुछ फीका
खूब खा रहे फ़ास्ट फ़ूड, चटपटा तीखा
लेकिन सेहत के प्रति फिर भी है उदासी
तो होनी है पेट में गुड़गुड़, मुंह में खांसी

साथ में यह भी देना जरूरी है ध्यान
शौक ना पाले शराब, तंबाकू, पान
वरना बॉडी बन जाएगा कबाड़ की दूकान
और फिर डॉक्टर बंद कर देगा खान पान

तो नशा मुक्त जीवन रहना सदा जरूरी
है यदि तो आज ही दिखाओ छोड़ के बहादुरी
और करो अपने सपनों को खुलकर तुम पूरा
वरना नशे के रूप में बगल में पाल बैठे हो छूरा

सुबह सुबह योग करने की डालें आदत
करेगा यह आपकी बिमारियों से हिफाजत
जीवाणु विषाणु में ना होगी हमले की हिमाकत
बल्कि रोगाणु खुद करेंगे स्वस्थ रहने की इबादत

जैसा की जानते सभी पहला सुख है निरोगी काया
फिर बाद में है जी जगत की यह मोह माया

Poet – Lokesh Indoura

Health Par Kavita | स्वास्थ्य पर कविता | सेहत पर कविता | Health Poem in Hindi | हेल्थ कविता

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree

आपने सुना होगा पहला सुख निरोगी काया। यदि इंसान स्वस्थ है तो ही वह जीवन का आनंद ले सकता है। स्वास्थ्य अच्छा ना हो तो वह जिंदगी के किसी भी पल का भरपूर आनंद नहीं ले सकता। अच्छी सेहत ही परम सुख प्राप्त करने का सबसे बेस्ट रास्ता है। बीमार व्यक्ति सुख प्राप्त करना तो दूर, बल्कि जीवन दुखदायी हो जाता है। और उस बीमार व्यक्ति की जो देखभाल करता है उसका जीवन भी उससे ज्यादा दुःखदायी हो जाता है। Read Funny Hindi Quotes

Watch Below Mobile Par Kavita

Health Poetry in Hindi | हेल्थ कविता

अच्छा स्वास्थ्य बड़ा ही जरूरी है। यह Health Hindi Poem यही बताती है। कि किस प्रकार आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते है। वो क्या है जो आपकी सेहत को अच्छा बनाये रखेगी। अच्छी Health से आप अच्छी Wealth की प्रगति कर सकते हैं। स्वस्थ तन और स्वस्थ मन जीवन की पहली जरूरत है। यह कविता उसे भली प्रकार से साबित करती है। Read – Healthy Meal Plan for Week

सेहत पर आधारित इस कविता में उन सभी क्रिया कलाप और खान- पान का जिक्र किया गया है। अच्छी हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण है। अतः इस poem में इस कविता के रचनाकार लोकेश इंदौरा ने इन सभी विषयों का अच्छा खासा ध्यान रखा है। यदि स्वास्थ्य अच्छा ना हो तो जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं लगता। इस साइट पर उपलब्ध हिंदी कवितायें

जीवन में स्वस्थ तन के साथ स्वस्थ में भी जरूरी है और स्वस्थ मन इंसान को मिलता है योग से। योग ही जिसके माध्यम से व्यक्ति मन को स्वच्छ कर सकता है। बाकी तन की सफाई तो सामान्य है। और जो व्यक्ति अपने मन की सफाई कर लेता है वास्तव में वही स्वस्थ है।

Health से जुड़ी यह Hindi Poem आपको कैसे लगी। आप अपने स्वास्थ्य का किस तरह ख्याल रखते हैं। क्या है आपकी सेहत का राज। कमेंट के माध्यम से अपने विचार हम से शेयर करें। Read – New Trending Hindi Jokes

Leave a Reply