Health Par Shayari : बेस्ट 21 सेहत पर शायरी | स्वास्थ्य शायरियाँ

Health Par Shayari : बेस्ट 21 सेहत पर शायरी | स्वास्थ्य पर शायरियाँ – यहाँ स्वास्थ्य पर एक से बढ़कर एक 21 लाजवाब शायरियां प्रस्तुत हैं एन्जॉय करें और शेयर करें –

Health Par Shayari

करो ध्यान मन से और तन से करो योग।
समीप नहीं आएगा किसी प्रकार का रोग।।

नींबू आंवला खाके इम्युनिटी का रखें ध्यान।
अच्छे खान पान के आगे फेल मेडिकल विज्ञान।।

करो जी रोज सैर ताज़ी हवा के संग।
देगी ज़िन्दगी आपको सेहत के सुन्दर रंग।।

चबाकर खाएं भोजन, ना करें जी जल्दी।
मिलेगा पोषण पूरा, लो रात को दूध में हल्दी।।

नॉनवेज से ज्यादा, शाकाहार भोजन में दम।
पेट के हाल होंगे चंगे, ज़िन्दगी करे भजन।।

ठंडे ठंडे पानी से स्नान, पूरा दिन रखे तरोताजा।
जो नादान नहीं करे, उसका बदबू बजाये बाजा।।

फ़ास्ट फ़ूड बना देगा जी आपके शरीर को आलू।
कोई कहेगा भालू ,कोई बोलेगा चारा खाने वाला लालू।।

जो खाते वक्त बात ना करने दे, ना देखने दे टीवी।
सेहतमंद लोग लाते हैं ऐसी ही समझदार बीवी।।

खाने के 1 घंटे बाद ही पानी पीना है अच्छा।
पचेगा सब कुछ ऐसे जैसे पचाये दूध पीता बच्चा।।

सेहतमन्द खाये देखो हमेशा इज्जत से बैठकर खाना।
खड़े होकर चरना लागे सदा ही मूर्खताभरा जमाना।।

घूँट घूँट के रुप में पानी जाए जब पेट के अंदर।
ना मचेगा पेट में आपके देखना जी बवंडर।।

योग, सात्विक भोजन और लोगे जो ताजे ताजे फल।
डाक्टर दवा नहीं, लिखेगा आपकी सेहत पर गजल।।

लीजिये लिक्विड ज्यादा और उचित सुपाच्य भोजन।
ताकि पेट से ना हो आपके बिमारियों का जनम।।

बीमार पड़ने पर निकलने से अच्छा है मुंह से ऊई।
अच्छी फिटनेस रख जीवाणुओं को लगाओ सुई।।

Health Par Shayari | सेहत पर शायरी | स्वास्थ्य पर शायरी |

दौड़ लगाने पर जब जोर से धक धक करे है जिया।
समझो जिया लगा रहा सिरहाने अच्छी सेहत का तकिया।।

Watch – Yoga Kavita in Youtube

जब ना लोगे भोजन ज्यादा, ना जरूरत से कम।
तो हिला ना पाए आंधी सेहत, डीगा ना पाए भूकंप।।

सेहत पर शायरी

स्वास्थ्य पर शायरी | Swasthya Par Shayari

स्वस्थ मन में बसे भगवान तो तन में खुश इंसान।
मत बनाओ उल्टा सीधा खाकर कचरे का गोदाम।।

योग करने से बढे उम्र ज़िन्दगी करे है रोज सलाम।
चाय कॉफ़ी ज्यादा पीकर तो करे है जल्दी राम नाम।।

Read – Tobacco Poetry in Hindi

शराब गुटखा धूम्रपान सेहत को गंजा करने का सामान।
भूल से ना लें इनका नाम ताकि परिवार ज़िन्दगी पाए आराम।।

अस्पताल दवाओं में हो जाती है ज़िन्दगी बर्बाद।
अच्छा खाना और योग करो तो दिखेगी आबाद।।

Read – Saving Water Essay in Hindi (Funny)

सबसे अच्छे रिश्ते रखेगा दूर मानसिक तनाव।
भाई चारा सौहार्द से चलें स्वस्थ शांति की नाव।।

रचनाकार – लोकेश इन्दौरा

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree

अच्छा स्वास्थ्य अपने आप में एक वरदान है। क्योंकि बिना अच्छे स्वास्थ्य के कोई भी जीवन का आनंद नहीं ले सकता। तब ही तो कहा भी गया है। कि पहला सुख इंसान का निरोगी काया ही है। इसके बिना सब कुछ फीका है। Read – World Health Statistics

हम देखते हैं हमारे देश में लोग स्वास्थ्य के प्रति उतने जागरूक नहीं है। जितना की उन्हें होना चाहिए। जबकि हमें पता है ना तो हमारे देश में उत्तम स्वास्थ्य व्यवस्था है। ना ही हमारे यहाँ का खान पान इतना शुद्ध है। Watch – Save Water Slogans in Hindi

विदेशी लोग अच्छे स्वास्थ्य के रूप में अपने मेडिकल सिस्टम पर विशेष ध्यान देते हैं। उनके पास अच्छे से अच्छे डॉक्टर है। बड़ी बड़ी सर्जरी वे करते हैं। हम देखते हैं जब हमारे देश में किसी बड़े सेलिब्रिटी को कोई गंभीर बीमारी होती है तो वह अपना उपचार करवाने विदेश जाता है। वह जानता है भारत के स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ही लचर है। Read – Summer Season Shayari

Health Par Shayari

हालांकि हमारी जो मानसिक स्वास्थ्य जो है वह विदेशी लोगो की तुलना में ज्यादा अच्छा है। क्योंकि हम एक परिवार में रहते हैं एक समाज में रहते हैं। हमारा जो सामाजिक नेटवर्क है वह विदेशी लोग की तर्ज पर ज्यादा अच्छा है। Health Par Shayari | सेहत पर शायरी | स्वास्थ्य पर शायरी | हेल्थ पर शायरी | Swasthya Par Shayari Read – Fashion Par Shayari

विदेशी लोग ज्यादातर अकेले अपना जीवन जीते हैं। इसलिए वे लोग मानसिक तनाव या दिमाग से जुडी बिमारियों के शिकार ज्यादा होते हैं। विदेशी लोगों में डिप्रेशन की समस्या ज्यादा पाई जाती है। जबकि हमारे यहाँ ऐसे मामले कम आते हैं। Read – Development Par Kavita

अभी हाल ही में कोरोना महामारी ने सभी देशों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी है। कहीं जगह बड़ी मात्रा में बेड की कमी हुई। कही वेंटीलेटर नहीं मिले। तो भारत देश में तो ऑक्सीजन की कमी से लोगों को मरना पड़ा। वह भी तब जब की भारत ऑक्सीजन का एक बड़ा उत्पादक देश है। Read – Hindustan Kavita

यह तो साफ़ हो गया की यदि बड़ी संख्या में महामारी आ जाये तो आज भी किसी देश के पास इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं है। कि वह मेडिकल स्तर पर इस समस्या से छुटकारा पा सके। Read – Pyaar Kavita

भारत देश में बड़ी मात्रा में लोग आयुर्वेद पर विश्वास करते हैं और आयुर्वेद ने काफी अच्छी तरह इलाज किया भी है। सबसे बड़ी बात इसका इलाज अंग्रेजी इलाज के मुकाबले कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं देता और साथ ही अन्य बीमारियों में हेल्पफुल होता है। Read – Wife Birthday Shayari

जीवन में खुशनसीब लोग वास्तव में वही होते हैं। जिनके पास अच्छा सेहत होता है। और अच्छी सेहत का राज बिलकुल साफ़ है। आप सुबह सुबह योग करें कोई एक्सरसाइज करें। और उचित पौष्टिक आहार लें। Read – Girlfriend Birthday Funny Shayari

कोरोना महामारी ने सब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को ठप्प कर दिया है। लोग ज़िन्दगी के जिद्दोजहद करते नजर आये। हॉस्पिटल में उनके लिए कोई बेड नहीं है। यही नहीं मरने पर अंतिम रस्म के लिए भी वेट करना पड़ा। Health Par Shayari | सेहत पर शायरी | स्वास्थ्य पर शायरी | हेल्थ पर शायरी | Swasthya Par Shayari Read – Zindagi Hindi Shayari

वैसे जब तक हम जीयें हमें सेहतमंद होकर जीना चाहिए। इसके लिए हमें मैडिटेशन करना चाहिए जो हमें मानसिक तनाव से मुक्त करेगा। साथ ही योग करना चाहिए जिससे शरीर आतंरिक रूप से स्वस्थ रहे। Health Par Shayari | सेहत पर शायरी | स्वास्थ्य पर शायरी | हेल्थ पर शायरी | Swasthya Par Shayari Visit – Health Insurance India

खाने के 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। और यह भी ध्यान रहे कि हमें सोने से पहले 1 गिलास दूध पीना चाहिए वह भी हल्दी डालकर। यह हल्दी वाला दूध बहुत फायेदमंद होता है। और दूध पूरी रात भर शरीर को प्रोटीन देता है।

4 Comments

  1. Abhishek Kumar

Leave a Reply