Heart Touching Ghazal Lyrics in Hindi : 11 दिल को छूने वाली गज़लें – 1. दिल की गहराई, 2. नादानी हो जाती है, 3. उसकी निगाह, 4. फिर से तेरी राह, 5. रंग चढ़ा इश्क़ का, 6. जर्रा जर्रा तर बरसात से 7. बना दे पगली 8. मोहब्बत का असर 9. कुछ खो दिया हमने 10. पहचानता है कोई 11. इस दिल की कश्ती पर
Heart Touching Ghazal Lyrics in Hindi
दिल की गहराई
इस दिल की गहराई को कोई नापता नहीं ।
काश नापता तो आज काँपता नहीं । ।
बैच दी अपनी गैरत प्यार के बाज़ार में ।
बदले में क्या मिलेगा यह जानता नहीं । ।
करता है गलती और हर बार करेगा ।
यह वह बच्चा है जो मानता नहीं । ।
अब रिश्ता भी कैसे जोड़े तुमसे यह ।
क्या करे अपना पराया पहचानता नहीं । ।
नादानी हो जाती है
जीते जीते लोगों को नादानी हो जाती है।
कोई नई बात नहीं, मरने में आसानी हो जाती है।
कब तक खामोश रहेगा, हसरतों का उबाल।
किसी गैर का हाथ पकड़ने की मनमानी हो जाती है।.
रास्ते के काँटों पर बिछा दिए बिस्तर।
अब चुभने वाली रातें सुहानी हो जाती है।
इतिहास में बवाल मचे परिंदों के मिलने पर।
ऐसी ढेरों के कहानियां जुबानी हो जाती है।
उठे उन पर पत्थर जो कभी पत्थर नहीं रहे।
ज्यादा जख्मों से भी सूरत पहचानी हो जाती है।
फटे हुए कपड़ों से निकल रहा लाल लहू।
आदत पड़ने पर गुलाब का पानी हो जाती है।
पढ़िए – आशिक़ी पर कविता
Heart Touching Ghazal Lyrics in Hindi : 11 दिल को छूने वाली गज़लें
उसकी निगाह यह काम कर गई
उसकी निगाह यह काम कर गई।
आँखों ही आँखों में गुमनाम कर गई।
यह इश्क़ की चिंगारी क्या गुल खिला गई।
ताजिंदगी वो जां मेरे नाम कर गई।
थी किसी सोच में करने को मजबूर।
बेकाम अरमानों का मुकाम कर गई।
मिल रही थी खलिश या ख़ुशी तुझे।
कि यह हसीन जिंदगी आम कर गई।
फूल से दामन और शहद सी हंसी से।
हमें अंतिम सांस का गुलाम कर गई।
—- Lokesh Indoura
पढ़िए – बेवफाई पर ग़ज़लें
दिल को छूने वाली गज़लें
हम फिर से तेरी राह पर चलने लगे हैं
हम फिर से तेरी राह पर चलने लगे हैं।
जिसे खुद सपने भी अतीत कहने लगे हैं।।
जम गये थे दिल के किसी कोने में।
तेरी इक छुअन से फिर से बहने लगे हैं।।
साँसों ने ला दिया जोश तेरी नशीली खुशबू से।
माना रूप के ये शीशे फिर से पिघलने लगे हैं।।
वक्त की हर बात मार ने जजबातों को बुझा दिया।
पल पल हर सांस अब सुलगने लगे हैं।
इस हंसीन राह में कौन अकेला रह गया।
यह गुस्ताखी मौसम की, कि राह बदलने लगे हैं।।
— Lokesh Indoura
पढ़िए – इश्क़ पर कविता
Heart Touching Ghazal Lyrics in Hindi : 11 दिल को छूने वाली गज़लें
रंग चढ़ा है इश्क़ का या खुमारी छाई है
रंग चढ़ा है इश्क़ का या खुमारी छाई है।
हमें अभी अभी यह बिमारी आई है।
बरसों से उलझे तसव्वुर सुलझाने के बाद।
आज हमारी पलकों ने ली अंगड़ाई है।
मर गया ग़ालिब जजबात लुटाकर के।
कैसी हमारे जिम्मे यह आंधी आई है।
कि थी दुआ मिले दो गज जमीन।
कि जहर पिलाने खुद दवा आई है।
जुर्म किया दिल ने मिली जब भी निगाह।
आज कैद करने शर्मिंदगी आई है।
खिल गये हैं हम नूर उसका देखकर।
लहराती जुल्फों से कैसी बहारें आई है।
पढ़िए – लघु प्रेम कविताएं
जर्रा जर्रा तर बरसात से
जर्रा – जर्रा तर इस पंछी का उस बरसात से।
पता नहीं क्यों इस नादाँ ने ऐसी हसरत की।
अब साँसे अटकी है इस भीगी रात में।
हमने गिरते अश्कों से जो नफरत की।
बोझ तले दब गए शबनमी सौगात से।
जो खुद को उसमें डुबाने की जुर्रत की।
अब संभलेंगे कैसे बाढ़ के हालात से।
जो साथ बहे चलने की गफलत की।.
तारीफ कैसे करें उस प्रेम आघात की।
जो दिल लगाके दिल जलाने क हिमाकत की।
—- Lokesh Indoura
Read & Share – Romantic Holi Shayari
Dil Ko Chune Wali Ghazal
‘बना दे पगली’
किसी सुबह को शाम बना दे पगली।
हसीन जिंदगी आम बना दे पगली।।
चिल-चिलाती धूप और ये नाजुक बदन।
जवानी का आराम बना दे पगली।।
गलतियां ना करना भी गलत बात है।
गलत को सही काम बना दे पगली।।
गुमराह हो जाएगी नाज़नीं तु।
अच्छा सा मुकाम बना दे पगली।।
मुस्कुराते लबों पर जो प्रेम प्याला है।
किसी के नाम का जाम बना दे पगली।।
अंग-अंग अकेले में करेंगे खिलवाड़।
किसी के तमाम बना दे पगली।।
(Glossary : आम – सामान्य, नाज़नीं – सुंदरी, मुकाम- स्थान या पड़ाव, तमाम – सारे)
Heart Touching Ghazal Lyrics in Hindi : 11 दिल को छूने वाली गज़लें
मोहब्बत का असर
खुदा की करामात या मोहब्बत का असर।
कि टूट के भी तुम गए हो निखर।।
कैसे दिखाए तुझे जिंदगी का क्या मुकाम।
इस राह में आके खुद हुए बेखबर।।
यादें जो छेड़ रही तन्हाई के सुर।
कट रहा जिंदगी का यूँ ही यह सफर।।
बेशुमार तेरे हुस्न से टुटा हर आईना।
तेरा अक्स नैनों में क्यों देखे तु उधर।।
नागवार गुजरेगी आगे जिंदगी अब।
बेशुमार प्यार यहाँ जा रही किधर।।
[ Glossary : नागवार – अरुचिकर, करामात – चमत्कार ]
Read – Romantic Holi Kavita
कुछ खो दिया हमने
कुछ खो दिया हमने कुछ अभी बाकी है।
जब लगा पता तेरी हाँ अभी बाकी है।
निगाहें तो डाली हमने भी छूप छूप के।
पर दे गवाही वह निगाह अभी बाकी है।
हजारों सज दे किये मांगी दुआएं हजारों।
जो हो जाये कबूल वह दुआ अभी बाकी है।
बदल दी इस एक झोंखे ने मौसम की रंगत।
जो बदले हयात का मौसम वह झोखा अभी बाकी है।
लिये जा रहे जाम पे जाम उनके नाम।
पर जो कर दे गुमनाम वह नाम अभी बाकी है।
प्यासा है गला वह बरसती बूंदों वाले झरने को।
लेकिन जो भड़का दे प्यास वह बूँद अभी बाकी है।
—- Lokesh Indoura
Read – Valentine Funny Poems in Hindi
दिल छूने वाली ग़ज़लें
पहचानता है कोई
चेहरा हमारा भी पहचानता है कोई।
किसी के दिल से समानता है कोई।।
वर्षों लम्बी रात के बाद भी , सुबह का इंतज़ार।
सोच के अब भी चिराग लिए जागता है कोई।।
हम अब भी उस एक ही तसव्वुर से जिन्दा हैं।
लगता है उसी को हर बार खगालता है कोई।।
बारिश की हर बूँद जला रही है तन को।
क्यों न हो सुलगते दिल से पुकारता है कोई।।
मन में आरजुएं इतनी जितने है सितारे।
इस उम्मीद से कि गिनना जानता है कोई।।
Read – Painful Hindi Shayari
Heart Touching Ghazal Lyrics in Hindi : 11 दिल को छूने वाली गज़लें
इस दिल की कश्ती पर
इस दिल की कश्ती पर नज़रों को कैसा वार हुआ।
ना तुझको इख्तियार हुआ, ना मुझको इख्तियार हुआ।।
उड़ गई पंख लगा के आसमां को चूमती।
कभी तुम सवार हुई, कभी मैं सवार हुआ।।
किस्मत ना करे रश्क हमसे, करता हूँ दुआ।
हो ना हो किसी को यहाँ कुछ तो बेशुमार हुआ।।
कांटे का फूल पे या फूल का काँटे पर।
ना समझे किसका किस पे प्रहार हुआ।।
दबाये अब अपनी ख़ुशी या खलिश खलिश लुटाये।
पैदा हसरते रोज इतनी लगे दिल बेकार हुआ।।
—– Lokesh Indoura
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura
प्यार की तस्दीक करती ये ग़ज़लें मोहब्बत की गहराई को बयां करती है। प्यार जो हृदय की गहराइयों में छिपा ऐसे अनुपम खजाना है। जो पाता है उसका जीवन निहाल हो जाता है।
जिंदगी में आशिक़ को सिर्फ नाम याद जो बार बार आता है। वह नाम है अपनी माशूका का। आशिक़ी धीरे धीर जिंदगी की कई उलझनो को सुलझाने लगती है। और फिर खुद ही जिंदगी खुद को उलझाने लगती है।
Dil Chu Jane Wali Ghazalen
प्यार एक प्रेम को भले ही उलझाता हो। किन्तु यह ऐसा अहसास है जिसमें वह दिन ब दिन उलझना चाहता है। नहीं पता दिल के इस खेल में कौन पास कौन फ़ैल है। क्यों कि प्रेम की परीक्षा बढ़ी ही अनूठी है। इससे केवल सच्चे प्रेमी ही पार कर पाते हैं। और कभी कभी तो सच्चे प्रेमी इस बेरहम समाज का निशाना बन जाते है। (Heart Touching Ghazal Lyrics in Hindi : दिल को छूने वाली गज़लें)
Read – Love Sad Poem in Hindi
Read – Sad Ghazals Shayari
Read – Yaad Par Shayari
कही बार प्रेमी व प्रेमिका बेरहम समाज के द्वारा अपनी जान गँवा देते हैं। पर इसका कोई क्या कर सकता है। यह तो इस संसार में सालों से चला आ रहा है। यह दुनिया वर्षों से प्रेम की दुशमन रही है। हर कोई कभी ना कभी प्रेम के सामने खड़ा हुआ है। किन्तु जब सच्चे प्रेमी साथ आकर इसका मुकाबला करते हैं। (Heart Touching Ghazal Lyrics in Hindi : 11 दिल को छूने वाली गज़लें)
Read – Girlfriend Attitude Shayari
Read – Valentine Day Status in Hindi
Read – Pyaar Par Shayari
हमेशा के लिए वे इस संसार में अमर हो जाते हैं। यह संसार उन्हें प्रेम के खुदा के रूप में पूजा करता है। प्रेमी मर जाते हैं पर प्यार अमर रहता है। इस ग़ज़ल में प्रेमी अपनी पगली प्रेमिका से गुजारिश कर रहा है। कि कुछ ऐसा कर की तुम्हारी मोहब्बत में सुबह भी शाम जैसी लगी। तुम्हारी इस हसीं जिंदगी को सामान्य बनाओ। ताकि प्रेमी के लिए इसे पाना आसान हो सके।
Read – Secrets of Lover’s Happiness
इस गर्म धूप में तुम अपने इस यौवन को क्यों परेशान कर रही हो। लेके बाहों में किसी को आराम करो। यह जवानी का पथ तुम्हे गुमराह कर देगा। इसे अच्छा सा मुकाम दो। यदि तुम कोई गलती नहीं करती है। मतलब तुम इश्क़ में ना पड़ो तो यह भी गलत बात है। हो सकता है यह गलत हो पर इस गलत काम को तुम ही सही बनाओ। तुम्हारे मुस्कुराते होठों पर जो ये प्रेम प्याला है। इस अपने प्रेमी को पिलाओ।
Watch – Chocolate Day Shayari
Watch – Wife Funny Shayari
Watch – Prem Pyaar Kavita
अंत शायर अपना अंतिम छंद लिखता है। कि तुम्हारे अंग अंग तुम्हारी जवानी के साथ खिलवाड़ करेंगे। अतः इसे जितनी जल्दी हो सके अपने प्रेमी को सौंप दो। (Heart Touching Ghazal Lyrics in Hindi : 11 दिल को छूने वाली गज़लें)
आप इन रचनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें। कमेंट करें।