Hindi Diwas Slogan Shayari : 21 हिंदी दिवस पर स्लोगन शायरी

Hindi Diwas Slogan Shayari : 21 हिंदी दिवस पर स्लोगन शायरी – यहाँ हिंदी दिवस के अवसर पर एक से बढ़कर एक हिंदी दिवस स्लोगन शायरी प्रस्तुत है। पढ़े और शेयर करना ना भूलें –

Hindi Diwas Slogan | हिंदी दिवस पर स्लोगन

हिंदी है हिन्द की शान
गुणवत्ता की अनूठी पहचान
वेदों में है इसका बखान
बसता है इसमें हिंदुस्तान

हिंदी है तेरी भाषा
हिंदी है मेरी भाषा
मजा इसमें अच्छा खासा
इससे है हिन्द को आशा

रंगमंच से बॉलीवुड तक
दिल दिल इसका कायल
गूंजे है सारे वतन में
हिंदी के प्यार की पायल

हिंदी है जीवन भूगोल
खासियत है इसकी अनमोल
फिर भी इसकी स्तिथि डोलम डॉल
हिंदी के तरक्की के दरवाजे खोल

है हिंदी अपना अभिमान
इसके मान में अपना सम्मान
इसकी कूक से अपनी पहचान
आओ दे इसको राष्टभाषा का नाम

ज्ञान की छलकती गागर
आनंद का है इसमें सागर
हिंदी के कविता लेख हैं रत्नाकर
बनेगा जीवन सुन्दर इसे अपनाकर

हिंदी में बसे है ज्ञान गंगा
खुश देख उन्नति होये तिरंगा
हैं दामन इसका रंग बिरंगा
पाकर प्रेम इसका मन है चंगा

देती भाषा सबको स्माइल
लेकिन हिंदी में गजब का स्टाइल
विद्वान बने जो थे जहां में जाहिल
यह ज्ञान प्रेम की गजब की फाइल

हिंदी है अपना परचम
स्वाद इसका भोग छप्पन
छलकता यौवन उछलता बचपन
बना देगी यह सबको सज्जन

Read – Donation Status in Hindi

स्वाभिमान हिंदी का नाम
प्रेम प्रीत की है पहचान
करे सारा भारतवर्ष गुणगान
इसकी शान में अपनी आन

पढ़े – नरेंद्र मोदी पर व्यंग्य

रंग रूप हो अलग अलग
पर राष्ट्रभाषा एक हो
हैं हिंदी में वह नेक रंग
आओ सब मिलके एक हों

Read – Hindi Bhasha Kavita (Hindi Diwas)

हिंदी है भाषाओं की सरिता
जीवन उत्कर्ष की कविता
जन्म से मेरा इससे है नाता
मेरे मन की यह भाग्यविधाता

—– Lokesh Indoura

Hindi Diwas Slogan | Hindi Diwas Shayari | हिंदी दिवस पर स्लोगन

आप हमें हमारे Twitter Account Maskaree पर फॉलो कर सकते हैं । साथ ही हमारे Youtube channel Subscribe व Facebook Page Join – Koo Poet – Lokesh Indoura को फॉलो करें। जिससे आप Sttaus, Shayari, Poems, Jokes, Riddles, Story इत्यादि से जुड़े रहेंगे।

Hindi Diwas Shayari | हिंदी दिवस शायरी

हिंदी भारत का गौरव है। भारत में सबसे अधिकांश भाषा कोई बोली जाती है। तो वह हिंदी ही है। दुनिया का हर 5 वां इंसान हिंदी समझता है। गूगल सर्चिंग में हिंदी का स्थान तीसरे स्थान पर है। किन्तु फिर भी इस भाषा को अभी तक राष्ट्रभाषा का सम्मान नहीं मिला है। Read – Krishna Par Kavita

भारत की अभी तक कोई भी भाषा राष्ट्र भाषा नहीं है। जब भी हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्ज़ा देने की बात होती है तो दक्षिण के राज्य इसका विरोध करते हैं। और कहीं पार्टियां भी साथ में इस विचार के खिलाफ रहती है। हिंदी दिवस शायरी | हिंदी दिवस स्लोगन Read – Anti Tobacco Poem in Hindi

यदि हम हिंदी को एक विशिष्ट पहचान देते हैं। तो हिंदी भारत का गौरव बनेगी वैसे भी हिंदी भारत का स्वाभिमान है। देश का एक बहुत बड़ा तबका हिंदी बोलता और समझता है। जानिए – हिंदी दिवस के बारे में विस्तार से

Watch – No Smoking Poem in Hindi

कोई ना कोई एक भाषा तो राष्ट्रभाषा होनी ही चाहिए। इस से उस देश की पूरे जहाँ में एक विशिष्ट पहचान बनती है। आज इंटरनेट की दुनिया में हिंदी विश्व की तीसरे नंबर की सबसे ज्यादा यूज की जाने वाली भाषा है। Watch – Rashtra Bhakti Video

लेकिन फिर भी इसे बड़ी वेबसाइट जैसे अमेज़न वगैरह पर कोई विशेष महत्व नहीं है। हिंदी की मांग खूब है। हिंदी के चाहने वाले भी खूब है। लेकिन कुछ स्वार्थी लोग इसके हिंदी के विकास में रोड़ा बन रहे हैं। Read – Mother Status in Hindi

यह भी पढ़ें – आतंकवाद विरोधी कविता

पढ़े – जल पर निबंध

पढ़े – नारी शोषण निबंध

पढ़े – जल पर कविता

Watch Below – Hindi Bhasha Par Kavitayen

Leave a Reply