Hindi Funny Story | Kahani | Tale 2022 – हिन्दी हास्य कहानी | फनी – यहाँ पर प्रस्तुत Hindi Funny Story का प्रमुख उद्देश्य सिर्फ आपका मनोरंजन करना है। किसी का उपहास उड़ाना इसका उद्देश्य कदापि नहीं है। तो आनंद लें हिंदी हास्य कहानी का –
Hindi Funny Story – Justice of The Lord
प्रस्तुत Hindi Funny Story एक कुंवारी मोटी लड़की पर आधारित है। यह हिंदी हास्य कहानी सिर्फ फन को ध्यान में रखकर रचित है। किसी मोटे व्यक्ति का उपहास उड़ाना उद्देश्य नहीं हैं।
मोटी को मिला पति
एक बार भारी भरकम मोटी लड़की भगवान शिव के मंदिर में जाती है। वह अपने दोनों हाथों को फैलाकर कहती है। – ” हे भगवान पति दे दो।”
उसके कहते ही तुरंत पंडित जी बोले। – “अब इतना बड़ा पति कहाँ से आयेगा ? मंदिर की छत फोड़ेगी क्या ? हाथों को कम फैलाकर मांगो।
मोटी लड़की कहती है। – ” पंडित जी मैंने अपनी आवश्यकता अनुसार ही माँगा है। मेरा पापा कहते हैं। भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़कर देता है।
“हाँ समझ गया आज से 25 साल पहले तुम्हारे माता-पिता आये थे। और ऐसे ही हाथ फैलाकर माँगा था।” पंडित जी ने हाथ फैलाकर – “और तुमको दे दिया।”
“तो कोई और तरीका नहीं है पंडित जी ?” – मोटी लड़की ने मासूमियत से पूछा।
“तरीका है पुत्री” पंडित जी ने कहा। – “शीतल कुंड में जाओ, प्रेम से डुबकी लगाओ, और फिर जोर से चिल्लाओ, भगवान सबकी सुनता है। पति ही नहीं, परिवार मिलेगा। और यदि डुबकी ढंग से लगा ली तो नया संसार मिलेगा।
तो खूबसूरत शारीरिक सौष्ठव की धनी वह युवती। झूमती-झूमती सीढ़ियों से कुंड में नीचे उतरने लगती है। कि अचानक फिसल गयी और बेचारी दो कमजोर सीढियाँ टूट गयी। लो देखो युवती पानी में डूब गयी।
Read – Majedar Hindi Kahani – Yamraj Ka Bulawa
Climax of Story
अब वह डूबती हुई चिल्लाई। – “बचाओ —— बचाओ।” लेकिन मुंह में बार – बार पानी जाने से आवाज निकली। – “बच्चा आओ—- बच्चा आओ।” वहां मंदिर में एक बच्चा जो अपनी माँ को ढूंढ रहा था। जैसे ही सुना तो तुरंत पानी में कूद गया।
अब मोटी के मुंह से निकलने लगा। – “आओ —- आओ।” इसी दौरान मंदिर में आये एक मोटे युवा ने युवती की आवाज सुनी। तो देखा “वाव बिल्कुल मेरे समान सेहतमंद युवती।” सोचना क्या जाओ।
अंत में पंडित जी। – “देखो पुत्री मैंने कहा था ना, पति ही क्या परिवार भी मिलेगा। थोड़ी देर की बात और है नया संसार भी मिलेगा।
जानिए – कौनसे है वे 9 फेमस हिंदी नोवेल्स जो आपको पढ़ना चाहिए
Funny Hindi Story – Treatment of Yogi Baba
योगी बाबा का प्रेम योग
सुंदराचल कस्बे में योग शिविर का आयोजन होता है। आस पास के सभी गाँवों व कस्बों से लोग योग शिविर में योग सिखने व योग के माध्यम से अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए आते हैं।
प्रातः 5 बजे का समय और साधु वेश में क्लीन शेव वाला तक़रीबन 25 वर्षीय हष्ट पुष्ट युवा मंच पर माइक थामता है। “आदरणीय माताओं-बहनों और सभी सज्जनों आज आपके बीच बहुत ही पहुंचे हुए बाबा पधारे हैं। पिछले योग शिविर में चार को पहुँचाया है। सुनते ही जनता में हड़कंप मच जाता है।
कुछ लोग तुरंत वहां से जाने लगते हैं। साधुवेशधारी युवा आगे कहता है – “घबराओ नहीं , जाओ नहीं, आपके सामने योग बाबा नहीं ?” युवा लम्बी साँस लेता है – और जनता मन में प्रश्न लिए चौंक उठती है। “योग बाबा प्राण नाथ जी के परम शिष्य प्राण हरण आये हैं।” ये प्राणनाथ जी से छोटे बाबा है, बहुत पहुंचे बाबा हैं, अब तक कई योग शिवर में योग के माध्यमों से कई को पहुंचाया है। जिंतनों को पहुँचाया उनकी जनगणना अभी भी चल रही है।
Hindi Funny Kahani | हिंदी फनी कहानी
तब ही जन समूह में एक सज्जन बोलता है – “अरे महात्मा जी पर पहुँचाया कहाँ है?”
“जी उचित प्रश्न पूछा – तो जवाब है – स्वर्ग ” साधुवेशधारी युवा ने बड़ी विनम्रता से उतर दिया।
यह सुनते ही पीछे से बैठे हुए योग गुरु फुसफुसाते हुए कहते हैं – “मुर्ख यह क्या बक रहा है ?” युवा का तुरंत अपने कथन का ध्यान आता है – “जी हमारे कहने का अर्थ है कि योग के माध्यम से स्वर्ग का रास्ता दिखाया है।” सुनकर जनता राहत की सांस लेती है।
तब ही एक महिला खड़ी होती है। “महात्मन इन बाबा का नाम प्राण हरण क्यों है?”
“देवी ! इस सवाल का जवाब तो पता नहीं, शायद छोटे बाबा के कर्मों को देखते हुए ही बड़े बाबा प्राण नाथ जी ने इनका नाम प्राण हरण रखा है। किन्तु आप ध्यान दें बाबा प्राण हरण छोटे बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। “
“बाबा का नाम छोटे बाबा क्यों रखा गया है ?” महिला ने अपना अगला सवाल पुछा
“जी यह इनका निक नेम है – जैसे होता है ना, छोटा चेतन, छोटा डॉन, छोटा छतरी , ठीक वैसे ही इनको प्रेम से बुलाते हैं छोटे बाबा “
“सज्जनो ये बड़े ही तपस्वी ज्ञानी योग कला में निपुण बहुत पहुंचे योगी हैं। और योग कर कर के ही बन गए छेड़छाड़ के रोगी हैं।”
“रोगी है ?” चौंक कर एक युवती
“अर्थात कन्या रोगी हैं सत्य बोलने के, लालच से दूर रहने के, माया मोह से किनारा करने के। बाबा के चरित्र पर किसी भी प्रकार की कोई शंका मत करो। अपितु पूर्ण रूप से बाबा को योग के लिए समर्पित कर दो।”
इसके साथ ही मैं यह माइक छोटे बाबा पूजनीय प्राण हरण जी को देता हूँ। जो कि अब आगे अब अपनी योग विद्या से आपका मार्गदर्शन करेंगे।
बाबा माइक थामते है। “सुधीजनों ! मैं योग गुरु प्राण हरण, आइये मेरी शरण, और करिये मेरे ज्ञान का वरण”
प्रिय श्रोतागणों आप अपनी अपनी शारीरक समस्यायें बताएं। कल से हम आपको विधिपूर्वक योग व आसान सिखाएंगे। किन्तु आज उन पर विशेष ध्यान देंगे। जिनको विशेष शारीरक समस्या है।
एक मोटी सुन्दर युवती खड़ी होती है- “बाबा मुझे सांस लेने में प्रॉब्लम है।”
“चिंता ना कर सांस ही योग कला का मलहम है।”
“सही बोले बाबा, सांस है तो आस है।”
“और सांस से ही रास है। “
“रास है मतलब बाबा “
“रास नहीं समझी, कोई बात नहीं, मैं मध्यरात्रि को भी योग सिखाता हूँ। आओगी तो जान जाओगी।”
“बाबा मुझे दमे की बीमारी है ?”
“वो तो होगा ही तु अभी तक जो कुंवारी है “
“क्या ?’
“कुछ नहीं चल दम लगा”
“क्या बाबा ?”
“दम लगा के सांस ले
सुनकर युवती छाती फुलाते हुए जोर से सांस लेती है।
“और जोर से, और जोर से अब निकाल ” बाबा ध्यान से युवती को देखते हुए निर्देश देते हैं।
“अब राहत मिली, अगर ना मिली हो तो कोई बात नहीं, ध्यान रख बाबा रात को भी योग सिखाते हैं। सांस की कोई समस्या कभी ना होगी।” चलो अब किसी और जान को कोई शारीरिक समस्या।
एक अति सुन्दर पतली दुबली युवती खड़ी होती है “बाबा हार्ट में प्रॉब्लम है।”
“तुझे देख तो किसी के भी हार्ट में भी प्रॉब्लम हो जाएगी कन्या “
“क्या कहा बाबा”
“कुछ नहीं स्वीट हार्ट”
“क्या कहा बाबा आपने स्वीट हार्ट”
“मेरे कहने का अर्थ है कन्या स्वीट खाने से भी हार्ट में प्रॉब्लम हो जाती है।”
“पर स्वीट खाने से तो शुगर होती है बाबा “
“एक बात बता कन्या डाइबिटीज के मरीज में शुगर कहाँ होता है।”
“ब्लड में होता है बाबा”
“और ब्लड कहाँ साफ होता है”
“हार्ट में”
“तो शुगर कहाँ जमा होगी”
“हार्ट में”
“तो फिर कहलाई ना तुम स्वीट हार्ट”
“हाँ बाबा”
Hindi Funny Story | Kahani | Tale 2021 – हिन्दी हास्य कहानी | फनी
Hindi Funny Story | Kahani | Tale 2021 – हिन्दी हास्य कहानी | फनी
Read – Husband Vs Wife Shayari
हिन्दी हास्य कहानी
दुनिया के सभी साहित्य में कहानी का एक अपना ही स्थान है। भारतीय हिंदी साहित्य में भी हिंदी कहानी विधा का अपना अलग ही स्थान है। कहानी में हास्य की उत्पति लेखक के सेंस ऑफ़ ह्यूमर पर विशेष तौर पर निर्भर करती है। Hindi Funny Story | Kahani | Tale 2021 – हिन्दी हास्य कहानी | फनी Read – Love Vs Friendship Shayari
Read – आज की नारी पर कविता (Funny)
और कभी कभी यह कहानी के प्रसंग पर या कहानी में किसी घटना विशेष के कारण भी होता है। जैसा हमारे रामायण महाभारत की कहानी में ऐसे हास्य प्रसंग हमें पढ़ने को मिलते हैं। Hindi Funny Story | Kahani | Tale 2022 – हिन्दी हास्य कहानी | फनी
Read – Marriage Funny Poetry (in Hindi).
रहस्य, रोमांच, साहस, प्रेम और भूतप्रेत की कहानियों के अतिरिक्त Funny Stories भी लम्बे समय से लेखन प्रचलन में हैं। Hindi Funny Story | Kahani | Tale 2021 – हिन्दी हास्य कहानी | फनी
हिंदी साहित्य में भले ही कोई व्यक्ति विशेष का नाम विशेष रूप से हास्य लेखन में ना हो। किन्तु कहीं ऐसे लेखक हैं। जिनकी कहानियों में पर्याप्त हास्य प्रसंग देखने को मिलता है। Hindi Funny Story | Kahani | Tale – हिन्दी हास्य कहानी | फनी
Read – Exam Funny Poetry (in Hindi)
कहानियों के बिना साहित्य की कल्पना नहीं की जा सकती। आज भी हम देखते हैं कि यदि किसी मूवी कहानी यदि दमदार है। Hindi Funny Story | Kahani | Tale – हिन्दी हास्य कहानी | फनी
Read – Husband Funny Poetry in Hindi
Hindi Funny Story | Kahani | Tale – हिन्दी हास्य कहानी | फनी
तो वह फिल्म सुपरहिट हो जाती है। साहित्य की लिहाज से कहानी में मुख्य रूप से छः तत्व होते हैं। पढ़ें – पंचतंत्र की कहानी
हिंदी फनी स्टोरी
1 कहानी की कथावस्तु –
कहानी की विषय वस्तु क्या है। इसकी कहानी में बड़ी ही महत्वपूर्ण भूमिका है। कहानी प्रसंग है या रोमांच – रहस्य से भरपूर। या फिर भूत-प्रेत पर आधारित है। कहानी की कथावस्तु मुख्य रूप से पाठक के चरित्र के अनुसार उसे खींचती है।Hindi Funny Story | Kahani | Tale – हिन्दी हास्य कहानी | फनी List – Hindi Funny Poetry
Hindi Funny Story | Kahani | Tale – हिन्दी हास्य कहानी | फनी
2 कहानी का चरित्र – चित्रण –
विषय वस्तु के साथ ही कहानी के पात्रों का चरित्र-चित्रण भी एक कहानी का एक बड़ा तत्व है। कहानी के पात्रों का आचरण और भाव-भंगिमायें कहानी का और भी रोचक बना देती है। इसलिए कहानी पात्रों का चुनाव बड़ा ही सोच-विचार के साथ होता है। List – Hindi Funny Shayari
3 कहानी का कथोपकथन –
कथोपकथन को देखा जाए तो आज की आधुनिक कहानियों की रीढ़ की हड्डी है। क्योंकि आज के पाठक व दर्शक कहानी में अच्छे वार्तालाप ( dialogues ) की मांग करते हैं। आजकल वार्तालाप के माध्यम से कहानी काफी मजेदार हो जाती है। Hindi Funny Story List – Hindi Funny Shayari
4 कहानी का देशकाल (स्थान) –
कहानी का स्थान क्या है। ठीक जैसे हम किसी मूवी को देखते हैं। तो उसका बैकग्राउंड हमारे मानस पटल पर उस मूवी का दृश्य उत्पन्न करता है। ठीक उसी प्रकार कहानी का भी एक देशकाल अर्थात बैकग्राउंड होता है। Hindi Funny Story List – Trending Hindi Jokes
5 कहानी की भाषा शैली –
कहानी की लेखन शैली कहानी की सफलता की जान होती है। कहानी के सभी तत्व भले ही कितने ही अच्छे हो। किन्तु यदि कहानीकार कहानी को अच्छी भाषा-शैली में अभिव्यक्त ना कर पाए। तो कहानी वह मजा नहीं दे पाती। Hindi Funny Story Visit List – Hindi Funny Quotes
List – Hindi Funny Status
6 कहानी का उद्देश्य –
Hindi Funny Story -ाका उद्देश्य सामान्यतः कहानी के प्रारम्भ के साथ ही अनुमानित होने लगता है। बिना उद्देश्य के कहानी का कोई अर्थ नहीं रह जाता। जरूरी है कहानी अंत में एक निष्कर्ष में पहुंचे। Short Story For Kids in English
Visit – Hindi Funny Questions