Hindi Latife : 5 मजेदार हिंदी लतीफे | लतीफ़ा | शिगूफ़ा | चुटकुला

Hindi Latife : 5 मजेदार हिंदी लतीफे | लतीफ़ा | शिगूफ़ा | चुटकुला – यहाँ 5 मजेदार हिंदी लतीफे प्रस्तुत है। आपको ये निश्चित रूप से गुदगुदाएंगे।

Hindi Latife | हिंदी लतीफे

लतीफ़ा – लेडी पत्रकार Vs रेपिस्ट बाबा

लेडी पत्रकार – धर्म का चोला पहन तुम क्यों कर रहे पाप।
मिलेगी नहीं मुक्ति बनोगे अगले जनम में सांप।।
रेपिस्ट बाबा – मुर्ख लेडी साँप तो होता विषैला, हम तो हैं संन्यासी।
मुक्ति किसको चाहिए इन्द्रियां तो जवानी की प्यासी।।

लेडी पत्रकार – ऐसी प्यास तो पीओ जहर, या डूब मरो समंदर।
क्यों नहीं करते शादी, बने क्यों डाली-डाली बैठे वह बन्दर।।
रेपिस्ट बाबा – शादी पैदा करे है दुःख, एक की ही बाँहों में बंध जाती जवानी।
बाबा बने तो नयी नयी जवानी, हर रोज पाते हम जैसे छद्म बर्ह्मज्ञानी।।

लेडी पत्रकार – ज्ञानी नहीं गँवार तुम, हो सिर्फ पाप भोगी।
जोगियों का चोला ओढ़े बस हो हवस के रोगी।।
रेपिस्ट बाबा – हवस नहीं प्यार है, और प्यार एक तरह का योग।
सब यही समझते, तब ही तो करते हम यौवन का उपभोग।।

लेडी पत्रकार – उपभोग तुम्हारा कानून करेगा जो पकड़े गए एक बार।
और रेप करेगा मीडिया टीवी और अखबार पे दिखा-दिखा तुम्हे बार बार।।
रेपिस्ट बाबा– है बार- बार तो चीखें सुनना पसंद, नयी नयी और ताजा।
डरते नहीं हम कानून से, हम हैं अपनी दुनिया के राजा।।

लेडी पत्रकार – राजा नहीं हो जल्लाद , जगह सिर्फ तुम्हारी हवालात।
मिले तुम्हे वहां हर रोज ताजा पिछवाड़े पे 100-100 लात।।
रेपिस्ट बाबा – पिछवाड़े पे तो हम नेता, कानून और कुंवारियों के मारते।
तीनों लेते हमारी शरण, सो कपड़े हम ही उतारते।।

लेडी पत्रकार – उतार लिया बहुत तुमने सुधर जाओ अब पापी।
इतिहास के साथ-साथ, भविष्य भी ना देगा माफ़ी।।
रेपिस्ट बाबा – माफ़ी किसको चाहिए हम तो चाहते हैं रसपान।
बहुत हुआ लेडी पत्रकार चलो ले लो शरण तुम भी हमारी दुकान।।

और लेडी पत्रकार तुरंत वहां से भाग गई

हमारे देश में कहीं ऐसे बाबा सामने आये जो धर्म की आड़ में स्त्रियों का शोषण कर रहे थे। आसाराम, रामरहीम जैसे अनेक नाम हमारे सामने आये। Hindi Latife | हिंदी लतीफे Read – Yogi Adityanath Shayari

हिंदी शिगूफ़ा | Hindi Shigufa

चेहरा Vs दिल

“दिल को देखो चेहरा ना देखो…चेहरे ने लाखों को लुटा” – यह हिंदी भाषा का यह गीत तो आपने सुना ही होगा

भैयाजी आपने दुनिया में कहीं तरह के face देखे होंगे। कुछ pimples लिए होते हैं, कुछ मुँह में निपल्स लिए होते हैं। किसी face पर दाग धब्बे इतने कि घर का डस्टबीन छोटा पड़ जाये।

किसी के गोरे मुखड़े पर ऐसा तिल कि तिल-तिल जला दे और जलने ना दे। किसी के face की हँसी में ऐसे dimples (गड्डे) कि जाने कितनों को मरवा दे और face के भ्राता की चाह ऐसी कि जलन के मारे बुलडोज़र से भरवा दे। किसी के चेहरे पर ऐसी झाईयाँ कि सुबह से शाम तक झाड़ू लगाने पर भी साफ ना हो।

फिर भी एक बात तो कहनी ही होगी स्वच्छ भारत अभियान का काम India में कहीं देखने को मिलता है तो वो face ही है जिस पर मोदी जी चाहे तो हिंदी में एक हास्य लेख या भाषण लिख सकते हैं।

भैयाजी face की माया ने कहीं Heart मारे हैं और बेचारे आज भी कहीं कंवारे हैं किसी का तो face देखते ही बंदे उसे Sweet Heart कह देते हैं और सच कहे यदि वो बाला Heart खोल दे तो heart attack आ जाये।

इसलिए भैयाजी दोस्ती दिल से करें चेहरे से रिश्ता बनाने में कुछ ना रखा। रखा है केवल कबाड़ खाना जिसका काम है खाना खाना, पानी पीना, आँख दिखाना यदा कदा छिकना और खांसना और कभी-कभी बहती नाक पोंछना।

फिर भी यदि आप face पे फ़िदा है तो कोई बात नहीं आपको मुस्कराह कर दांत भी दिखा सकती है और चेहरे के प्रति आपके प्यार को बढ़ा सकती है। तो face और heart को समझे जरा ध्यान से वरना समझ लो गये काम से।

वैसे भी इस देश में काम मिलना बड़ा मुश्किल है क्योंकि भारत देश में Heart तो ओरिजिनल मिल जायेगा पर face फर्जी ही मिलेगा।

Hindi Chutkula | हिंदी चुटकुला

जज साहेब Vs कुकर्मी आसाराम

आसाराम –  जज साहेब माफ़ करो, नहीं करूँगा अब कुकर्म।
जाने दो अब आश्रम, आ रही मुझे शर्म।।

जज – आश्रम छोड़ो आसाराम, कारावास में करो विश्राम।
जब तक लाखों टन का पाप घड़ा, नहीं हो जाता जीरो ग्राम।।

आसाराम –  ग्राम हमारा आश्रम, घड़ा नहीं लड़की मैंने मटकी बनाई।
ढेरों बनी इक रात की वाइफ, बाबुल से लिए बिना विदाई।।

जज –  विदाई तुम्हारी अब आसाराम, दुनिया से है बड़ी जरूरी।
तुमने किया लड़कियों को मजबूर, अब कानून की मजबूरी।।

आसाराम –  मजबूरी से कुछ नहीं, सहमति से मैंने किये हैं काम।
मान लेती जो मुझे भगवान, उन्हीं के साथ होती रंगी शाम।।

जज –  शाम नहीं अब शामत तुम्हारी, भले ही ढूंढ लो फिर नयी बीमारी।
देश थूंकेगा कानून पर, छोड़ दिया जो मैंने बलात्कारी।।

आसाराम – बलात्कारी नहीं, जज हम तो चलाते थे चमत्कारी पिचकारी।
लेकिन गलती से पिचकारी ने ढूंढ ली एक जली हुई चिंगारी।।

जज –  छू ली चिंगारी तो होकर राख लो नरकवास।
है क़ानून का फैसला, मौत तक तुम्हे कारावास।।

आसाराम – क़ानून डंडा बड़ा है तगड़ा, जान गया अब है इतिहास।
आज के बाद मुझ जैसा कोई ढोंगी नहीं छिनेगा जनता विश्वास।।

Read – Narendra Modi Par Shayari

आसाराम ने जी प्रकार के कुकर्म किये। सच में उन्होंने हिन्दू आस्था व संस्कृति मजाक बनाया है। यह सच में हिन्दू धर्म का अपमान है। ऐसे लोगो को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। सबको यह मालूम होना जरूरी है कि कानून से ऊपर कोई नहीं चाहे कोई कितना ही रसूखदार हो। या फिर ऐसा कोई इंसान जिसकी बड़ी संख्या में लोग पूजा करते हो। देश में न्याय सभी के लिए बराबर है। Hindi Chutkula | हिंदी चुटकुला Read – PM Modi Poem in Hindi

Hindi Majak | हिंदी मजाक | मजेदार हिंदी लतीफे

हास्य लतीफा – सांप अली जिन्नाह

वैसे तो देश में समय समय पर कहीं सांप हुए।
लेकिन जिन्ना उनमे सबके बाप हुए।।

बनकर बाप करके पाप, बाँट दिया देश को।
फिर बनने PM चले गए विदेश को।।

विदेश कहलाया पाकिस्तान, जहाँ रहते अपने भाईजान।
भाईजान भेजकर जानवर, लेते हिन्दुस्तानियों की जान।।

हिन्दुस्तानियों की जान सस्ती, हुई महँगी तस्वीर जिन्ना की।
लगता भारत में कुछ लोगों के लिए तस्वीर है हसीना की।।

यूनिवर्सिटी को लगता हसीना का फेस, गाँधी के फेस बराबर।
पता हुआ कुछ देशवासियों का ज्ञान, काला अक्षर भैंस बराबर।।

सो भैस बराबर होकर लगाया गधे का फेस।
बेकार ऐसे मूर्खों से गुहार कि हटाओ दुश्मन का फेस।।

फेस में इतिहास छिपा है मूर्ख दे रहे ऐसा ज्ञान।
तो अंग्रेज भी इतिहास, उनकी ही दे दो पहचान।

इतिहास की बात कर, उपहास हो रहा देश का।
ऐसे लोगों का देश प्रेम लगे है पड़ोस का।।

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join Poet – Lokesh Indoura at Koo

देश का सबसे बड़ा सांप यदि किसी को कहे तो मोहम्मद अली जिन्नाह उसमें एकदम फिट बैठता है। क्योंकि मोहम्मद अली जिन्नाह ने अलग राष्ट्र की मांग कर प्राचीन अखंड भारत को खतरे में ला दिया। सियासत को कुछ ऐसा बना दिया किया भी तो क्या किया जाए। और देश के तीन भूखंड के रूप में टुकड़े हुए। Hindi Majak | हिंदी मजाक Read – Love Shayari

आज भी यह देश अली जिन्नाह के कुकर्मों की सजा भुगत रहा है। ना केवल हिंदुस्तान बल्कि पाकिस्तान और बांग्लादेश ने भी उसके कर्मों की सजा पाई है और आगे भी भविष्य में यह मिलेगी। हिंदी शिगूफ़ा | Hindi Shigufa Read – सुभाष चंद्र बोस की जीवनी

Hindi Latifa | हिंदी लतीफ़ा | मजेदार हिंदी चुटकुला

हिंदी लतीफा – रामरहीम के डंके पर कानून का डंडा

एक वक्त था जब गुरमीत राम रहीम के काम का डंका बजता था। और क्यों नहीं बजेगा आखिर राम रहीम ने जाने कितनो की बजा रखी थी। लेकिन आज राम रहीम के काम को नहीं बल्कि उनके नाम को काफी शोहरत हासिल हुई और इतनी हासिल हुई कि क़ानून ने अंडा बना दिया।

अब कानून महोदय राम रहीम नाम के इस अंडे से आमलेट बनाने में लगे हैं। और उसमे राम रहीम के साथ साथ हनीप्रीत को भी सेक रहे हैं। कानून भी क्या करे मि. गुरमीत के कर्म ही इतने जबरदस्त है।

हत्या, अपहरण और रेप से लेकर ऐसा कोई भी आरोप नहीं जिसकी रहमत राम रहीम पर ना हो। ना जाने कितने आश्रम में आश्रित लोगों को नपुंसक बनाया। ना जाने कितनों पर डेरे के अंदर तलवारें चलवायी। और ना जाने कितनी लड़कियों की खुद राम रहीम ने इज्जत खोलकर चेक की।

बेचारे विश्वास गुप्ता की वाइफ को तो इतने विश्वास में ले लिया। कि विश्वास ही से विश्वासघात कर बैठी। खैर अभी तो कारावास में बैठी हुई है।

नाम है हनीप्रीत और प्रीत को छोड़ जिसके पास सिर्फ हनी है। जिसका स्वाद विश्वास ने नहीं बल्कि विश्वासघात कराने वाले मि. गुरमीत ने लिया। तो अब इसी विश्वासघात कराने वाले मि. गुरमीत को सम्पूर्ण जिंदगी उम्रकैद का तोहफा कानून ने दिया है। Hindi Latife | हिंदी लतीफे | हिंदी लतीफ़ा Read – Latest Hindi Puzzles

गुरमीत राम रहीम जो किया वह वाकई एक शर्मनाक कार्य था। उस के इस पाप की उसे अच्छी सजा भी मिलनी चाहिए। क्योंकि जिस तरह का कार्यं उसने किया। वाकई इससे शर्मनाक शायद कुछ हो। Hindi Latife | हिंदी लतीफे | मजेदार हिंदी चुटकुला Read – Shaadi Par Shayari

जो व्यक्ति आप पूर्ण रूप से विश्वास करता हो। उसके साथ इतना बड़ा धोखा। यही नहीं किसी की वाइफ को ही हड़प लेना वाकई बहुत ही दुःखद है। मजेदार हिंदी चुटकुला | मजेदार हिंदी लतीफे Watch – Winter Funny Poem in Hindi

ज़िन्दगी बड़ा ही ख़ूबसूरत सफर है इसमें हास्य व्यंग्य होते रहने चाहिए। यहाँ प्रस्तुत सभी लेख, शायरियां , कवितायेँ मजेदार हिंदी लतीफे हैं। Read – Summer Season Shayari

हिंदी साहित्य में विचारों को व्यक्त करने के ढेरों आयाम है। जीवन में आनंद बरसेगा। जब हम इन सभी हिंदी विधाओं का आनंद लेंगे। हमारा जीवन यदि साहित्य से जुड़ जाये। तो जीवन वाकई बेहद ख़ूबसूरत बन जाता हैं। Hindi Latife | हिंदी लतीफे | हिंदी लतीफ़ा Read – Dulhan Par shayari

Don’t forget to comment us. All works are for your fun. Tell us How did you like them.

Watch Below – Makeup Funny Shayari

Leave a Reply