Hindi Love Ghazal | बेस्ट 7 प्रेम ग़ज़ल | लव प्यार ग़ज़लें

Hindi Love Ghazal | बेस्ट 7 प्रेम ग़ज़ल | लव प्यार ग़ज़लें – यहाँ पर 7 बेहतरीन प्रेम ग़जलें हैं। 1. नजर ढूंढने निकले, 2. जवां उमर, 3. चेहरा होता नजर 4. एक अजनबी, 5. दिल दिमाग खाली, 6. संवारना क्या 7. फिर से तेरा अक्स आया है

Hindi Love Ghazal

नजर ढूंढने निकले

नजर ढूंढने निकले नगर खो आये।
मिली जिससे वो भी घर खो आये।।

क्यों काले नाग दूध पी रहे मंदिर में।
लगता डूबके प्यार में जहर खो आये।।

अब बंद कमरे खिल रही कामयाबी।
रात इतनी लम्बी कि सहर खो आये।।

बुझ गई बत्तियां भड़क उठे शोले।
अँधेरे सुलगी हसरतों में असर खो आये।।

निर्वसन लेटे जिन पलकों के नीचे।
वो भी तकिये के साथ बिस्तर खो आये।।

पसीने से लथ पथ गेसू लिपटे रोम रोम पे।
इस तरह ऐसे जवानी की कदर खो आये।।

Read – Zindagi Par Ghazal

‘जवां उमर’

थोडा पीने दे हमें थोडा संवरने दे
आज तेरे इश्क़ में डूब के मरने दे

अश्कों को रोक कर हंसी में फ़िरोया है
आज एक-एक कर सबको बिखरने दे

जवां है उम्र तेरी हंसी भी निराली है
हम तो गिर पडे हैं यार, थोडा तो सम्भलने दे

नादां ना समझ खुद को जिंदगानी तेरी है
गुलाबी रंग डालके होले-होले से निखरने दे

—- Lokesh Indoura

Read – Zindagi Hindi Shayari

Hindi Love Ghazal

Hindi Love Ghazal | प्रेम ग़ज़ल | Prem Ghazal

चेहरा होता नजर

चेहरे पर चेहरा उनके होता नजर।
कभी लगे इश्क़ में डूबे कभी लगे बेखबर।।

यादों के पन्नों में सर्च करते उसका अक्स।
वो कौनसा वाक्या था जिसमें हुआ था बसर।।

लगा बड़ा इज्जतदार नूर उनका देखा जब भी।
और देखते देखते ही खो बैठे अपनी कदर।।

बताये कोई तो क्या है इरादे दिल के।
चेहरे पे नजर आये उनके हमेशा अगर मगर।।

एक ही आरजू हम भी लबों पर दबाये।
दुआ करे वो भी तो होगा असर।।

लड़खड़ाई ज़िन्दगी जब भी उड़ी जुल्फें उनकी।
काश संभल जायेगा जो देख ले हंसकर।।

—— Lokesh Indoura

Heart Touching Shayari

Love Par Ghazal | लव पर ग़ज़ल

एक अजनबी चने के पेड़ पर चढ़ा गया

एक अजनबी चने के पेड़ पर चढ़ा गया।
खुश होके देखते रहे वो पेड़ ही सूखा गया।।

उछलते रहो बड़े अच्छे फनकार हो।
तमाशा खड़ा करके जोकर बना गया।।

जलाई हजारों बातियाँ मिलेगी रोशनी।
फूंक एक मारके सबकी सब बुझा गया।।

तुम्हारा यह झोंपड़ा कुछ ज्यादा पुराना है।
थी नये की आदत बचा कुछा भी जला गया।।

चीर के देखो तुम्हारे सीने में ही कैद हूँ।
गहरे कैसे होते जख्म इस तरह दिखा गया।।

इस पेड़ की छाँव तले मिलेगी तुमको ठंडक।
आँखे खोली पता चला खजूर का लगा गया।।

Read – Motivational Lyrics in Hindi

प्रेम ग़ज़ल

Love Par Ghazal | लव ग़ज़ल | Prem Ghazal

दिल और दिमाग सब कुछ खाली हो गया

दिल और दिमाग सब कुछ खाली हो गया।
तपते तपते प्यार में सुखी डाली हो गया।।

घर से सीधा दफ्तर, दफ्तर से सीधा घर।
कहने लगे रास्ते शरीफ मव्वाली हो गया।।

चौराहे पे जमघट, सड़कों पे खटपट।
शोर सारे शहर का कव्वाली हो गया।

बंद हो गये दरवाजे, खिड़कियों पर छाई धूल।
बाहर नहीं निकला कोई घर दिवाली हो गया।।

पुराने उखाड़ के पुराने लगा रहे।
कहने लगे बूढ़े पेड़ पागल माली हो गया।।

Read – Romantic Love Lyrics

Love Par Ghazal

Hindi Love Ghazal | प्रेम ग़ज़ल | लव ग़ज़ल | Prem Ghazal

फिर से तेरा अक्स आया है

आज फिर से तेरा अक्स यार आया है l
लगा लाइलाज रोग का उपचार आया है ll

आज सुलाने वाली निंदिया नहीं आने वाली है l
दिल में फूटे पटाखों से पता चला आज दिवाली है ll

पहले भी हर रात ने बनके अमावस मुझे पगला किया l
आज देके तूने दस्तक हर रात का बदला लिया ll

जहन में छपी थी जो इश्क की दवात से l
कालिख हट रही है उस यादों की किताब से ll

आज वक़्त छूटी हुई संग बहार लाया है l
भले ही जानता हूँ मैं, सब उधार आया है ll

वफ़ा के रास्ते पे आके कुछ पल यह ठहरेगा l
भले ही कुछ पल के बाद बेवफा का रूप ले लेगा ll

चलो कुछ पल ही सही, मैं हूँ इसका शुक्रगुजार l
ख्वाहिश या तो कभी न आना, या देना जिंदगी गुजार ll

—— Lokesh Indoura

Read – Aashiqui Par Kavita

हिंदी लव ग़ज़ल

‘संवारना क्या’

यूँ उलझी जुल्फें संवारना क्या।
आदतों को ऐसे बिगाड़ना क्या।।

झूठे प्यार के दो बोल लेके जुबां पर।
ऐसे अपनी आवाज सुधारना क्या।।

हुस्न ऐसा रोग जवानी बेहाल करे।
रोज रोज बेकार में निखारना क्या।।

चेहरे पे साफ़ है अहसासों की गर्मी।
आईने के सामने उतारना क्या।।

मुस्कुराहट ऐसा जाम कि लब होते बेहया।
हसरतों की खलबली में खगालना क्या।।

आँखों के पानी को समझो शहद की बूंदें।
स्वाद बढ़ेगा इश्क़ का पोंछना क्या।।

Read – बेवफाई पर ग़ज़लें

लव पर ग़ज़ल

प्रेम से शक्तिशाली इस संसार में कुछ नहीं। जब किसी को प्यार होता है। तो पुरी शिद्दत से उसका हो जाता है। जिससे वह प्यार करता है। प्यार में इंसान सब कुछ लुटाने को तैयार है। प्यार का अहसास इस जहां का सबसे दिव्या अहसास है।

प्यार के लिए प्रेमिका चाहिए। और प्रेमिका को प्रेम चाहिए। प्रेम जो करुणा है , प्रेम जो संवेदना है, प्रेम जो त्याग है, प्रेम जो तपस्या है। प्रेम का संसार दुनिया अद्भुत संसार है।

प्रेम ग़ज़ल | Prem Ghazal

इश्क़ बड़ा निकम्मा भी होता है। क्योंकि जब दिल टूटता है। तो इसके दुःख की गहराई के सामने समुद्र की गहराई भी कम पड़ जाए। Hindi Love Ghazal | प्रेम ग़ज़ल | Love Par Ghazal | लव पर ग़ज़ल | Prem Ghazal

पढ़ें – शादी की सालगिरह कविता

Read – बेस्ट 12 दिल छूने वाली कविता

Read – Best 9 Ishq Par Kavita

चेहरे को मन का दर्पण कहा जाता है। जो भी विचार हमारे मन में चलते हैं। वो हमारे चेहरे से दिखने लगते हैं। कोई भी जब किसी को याद करता है तो उसकी आँखों के सामने हमेशा उसका अक्स ही आता है। उसका वह चेहरा जिसने समय के साथ उसके मन एक स्मृति बना ली है।

Prem Ghazal

मोहब्बत का नशा एक अलग ही नशा है। इसमें माशूका को माशूक और माशूक को माशूका ही दिखाई देती है। प्यार दो प्रेमियों दो जिस्म एक जान बना देता है। Hindi Love Ghazal | प्रेम ग़ज़ल | Love Par Ghazal | लव ग़ज़ल | Prem Ghazal

Read – Best 2 Romantic Holi Kavita

Read – Painful Hindi Shayari

Read – Yaad Par Shayari

जब भी गर्लफ्रेंड का चेहरा सपने में आता है। तो सपने में भी दिल की धड़कने तेज हो जाया करती है और फिर वैसे सामने आती है तो बात ही क्या। दिल चेहरे पर फ़िदा होता है। इसमें कहीं कोई शक नहीं। 

हिंदी लव ग़ज़ल

वैसे तो कहा जाता है। ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित हुए। अर्थात जिसमें प्रेम की समझ है। उससे बड़ा समझदार कोई दूसरा हो नहीं सकता।

Watch – Prem Pyaar ki Shayaree

Watch – Mother Father Shayari in Youtube

Watch – Romantic Valentine Shayari

आपको इश्क़ पर यह ग़ज़लें कैसी लगी। हमें कमेंट के माध्यम से हमें बताएं। आपका रेस्पॉन्ज हमारे लिए बहुमूल्य है।

Leave a Reply