भगवान राम पर कविता – 2 Hindi Poem Lord Ram Kavita – यह हिन्दी Kavita भगवान् राम की शौर्य गाथा का बखान करती है। यह राम के नैतिक चरित्र को दर्शाते हुए उनका यशोगान है। तो एन्जॉय करें और साथ ही शेयर करना ना भूले।
भगवान राम पर कविता
कविता – वो राम है
कथा है इक संन्यासी की।
सन्यासी अविनाशी की।
जो मर्यादा मन में पाले।
वस्त्र धारी वल्कल वाले।।
जनकनन्दिनी का संगी।
सेवक जिसका बजरंगी।।
हो पितृ वचन बद्ध प्रवासी।
भाई -भार्या सही इक वनवासी।।
जो वनवासी विजय नाम है।
वो राम है, वो राम है
वो राम है, वो राम है।
था व्यभिचारी, वामाचारी।
वो रावण बड़ा अहंकारी।।
कपटी स्वर्णिम मृग रचा।
मृगनयनी सीता को छला।।
लाकर उसको पंचवटी।
मन में हर्षाया कपटी।।
मिथ्यावादी फैलाकर जाल।
बुला बैठा लंका में काल।।
वो काल जिसे करे प्रणाम है।
वो राम है, वो राम है
वो राम है , वो राम है।
परीक्षा थी रघुनन्दन की।
सात जन्म के बंधन की।.
कमल नयन फूटी ज्वाला।
महापाप रावण ने कर डाला।।
लंका थर-थर कांप उठी।
काल निकट है भांप उठी।।
वीरता देख इक मानव की।
ढह गई नगरी दानव की।
दानव बोला अंत में
जो विजय पताका नाम है।
वो राम है , वो राम है।
वो राम है , वो राम है।
इंसा में बसा भगवान है
शत्रु को क्षमादान है
सर्वाधिक दयावान है
मर्यादा की पहचान है
नर नारी का सम्मान है
हिंदुत्व का अभिमान है
राज मुकुट की शान है
राम राज्य का प्रमाण है
वो राम नहीं दुनिया वालों
वो राम तो हिन्दुस्तान है
वो राम तो हिन्दुस्तान है
पुरुषोत्तम श्री राम है।
वो राम है, वो राम है।
वो राम है, वो राम है।
—- Lokesh Indoura
पढ़ें – महात्मा गाँधी पर कविता
Lord Ram Kavita
कविता – राम भक्ति की बहती धार
राम भक्ति की बहती धार
है राम नाम मोक्ष का द्वार
सो जपते जाना जपते जाना
तेरे जीवन का होगा उद्धार
क्या होती मर्यादा जान ले
अपना अस्तित्व पहचान ले
तुझ में पायेगा राम को
बस राम का ही ध्यान ले
कौन कहता है राम भगवान
राम तो है तेरी पहचान
राम है ही तेरा अभिमान
अतः करो राम का गुणगान
—— Lokesh Indoura
भगवान राम पर कविता – 2 Hindi Poem Lord Ram Kavita
भगवन राम हिन्दू धर्म के आदर्श व प्रतिक माने जाते है। भगवान् राम को उनकी मर्यादा व सन्यासी जीवन के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि उनके जैसा राम कोई नहीं हुआ। ना कभी हो सकता है। उनके समय सम्पूर्ण प्रजा खुशहाल थी। भगवान राम पर कविता – 2 Hindi Poem Lord Ram Kavita Read – Hindi Hasya Kavita
भगवान राम पर कविता
पढ़ें – नरेंद्र मोदी पर कविता
राम के अस्तित्व पर कुछ लोग वर्तमान में प्रश्न उठाते है। जब कि सम्पूर्ण हिन्दुस्तान उनके प्रमाणों से भरा पड़ा है। ऐसा कोई राज्य नहीं मिलता। जहाँ भगवान् श्री राम के प्रमाण नहीं मिलता। भगवान राम पर कविता Know About – Lord Rama
पढ़ें – राहुल गाँधी पर हास्य कविता
यह कविता एक प्रकार से रघुनन्दन श्री राम की गौरव गाथा है। यह कविता बताती है कि आखिर राम कौन है। क्यों राम का युग पुरुष कहा गया।
त्रेता युग की यदि भारतवर्ष में कोई पहचान है। तो वह राम से ही है। भगवान राम पर कविता – 2 Hindi Poem Lord Ram Kavita कैसे हुई भगवान की मृत्यु
राम की भक्ति बड़ा ही परम सुख प्रदान करती है। उनका जीवन हिन्दू धर्मावलम्बियों के लिए एक प्रेरणा है।
राम का जीवन कष्टों से भरा पड़ा था। लेकिन उन्होंने जीवन की हर डगर को हंसकर स्वीकार किया। वो अपने माता पिता के आज्ञाकारी थे। उनका जीवन उत्तम जीवन का दर्शन है। Lord Ram Poem in Hindi
पढ़ें – भारतीय पुलिस पर कविता
राम आज भी हिन्दू धर्म में सबसे अग्रणी देवों में से एक रूप में पूजे जाते है। राम के साथ माता सीता व भ्राता लक्ष्मण की मूर्ति मंदिरों में सामान्य रूप से देखी जा सकती है। Lord Ram Kavita Home – Maskaree
बहुत खूब
Thanks Asha ji, Be continue reading maskaree,