आत्महत्या पर कविता | सुसाइड – 3 Hindi Poem Suicide | Aatmhatya Kavita – देश में लाखों लोग हर साल जीवन से तंग आकर आत्महत्या करते हैं। आत्महत्या पर कविता उसी पर एक प्रकार का करारा हास्य व्यंग्य है।
आत्महत्या पर कविता
एक बार लो सारी समस्या से छुटकारा।
चाहे शादी शुदा करे या करे कुंवारा।।
कुछ तो ऊँची-ऊँची पहाड़ी पर चढ़ जाते।
देने जा रहे खुशखबरी ऐसे हैं चिल्लाते।।
कहीं कहीं प्रेमी युगल खाते मिले फंदा।
लगे दोष नहीं किसी का, इश्क़ का है धंधा।।
आये दिन सुनते दम्पति ने खाया जहर।
कोई नयी बात नहीं शादी का है असर।।
स्टूडेंट ने काटी नस होकर परीक्षा में फेल।
ऐसा तो पढ़ने वालों के साथ आये दिन चलता खेल।।
तो जिंदगी में मान लेता है जो हार।
वही सहर्ष आत्महत्या करे स्वीकार।।
इस तरह आत्महत्या का खेल चल रहा बड़ा अच्छा।
युवा करे बहादुरी से, वीडियो गेम समझ के बच्चा।।
—— Lokesh Indoura
आत्महत्या पर कविता – 2
ना सोचो आत्महत्या के बारे में
कभी ना सोचो भूलकर
आत्महत्या के बारे में।
पहले सोचो एक बार
परिवार संसार के बारे में।।
सबके जीवन में है दुःख
कोई एक दिखा दो खुश।
फिर क्यों उठा रहे गलत कदम
ख़त्म नहीं होगा तुम्हारा गम।
हौसलों को उड़ान दो
जंग लड़ने की ठान लो।
तुम संतान उस भगवान की
क्षमता तुममे हर समाधान की।
—— Lokesh Indoura
पढ़ें – नई हिंदी पहेलियाँ
Hindi Poem Suicide
आत्महत्या समाधान नहीं
आत्महत्या समाधान नहीं
पाकर बना कोई महान नहीं
सिर्फ कहलाता है इक लूज़र
तो फिर काहे बनते हो यूजर
लड़ने का जज्बा है तुझ में
बसा जूनून है तेरे रक्त में
है जरुरत हवा लगाने की
चिंताओं को मन से भगाने की
उम्मीदें जगाइए जीवन में
हार जीत छिपी बस मन में
बस इतना सा है जरूरी
आत्महत्या नहीं जरूरी
—– Lokesh Indoura
हर साल इस संसार में लाखों लोग Suicide करते हैं। सब के आत्महत्या के कारण अलग-अलग हो सकते हैं। किन्तु जो इन सबके पीछे सबसे प्रमुख बात है। वह यह कि लोग जीवन से हार मान लेते हैं। जीवन जो की एक संघर्ष है। जीवन जिसमें सुख-दुःख समान रूप से निहित है।
जीवन जो गतिमान है। जिसमे निश्चित है कि एक समय बाद परिवर्तन होगा। किन्तु फिर भी लोग जीवन की इस सच्चाई को समझ नहीं पाते। जीवन की मात्र कुछ कठिनाइयों की आगे घुटने टेक देता है। Read – Mobile Hindi Poem
आत्महत्या पर कविता | Hindi Poem Suicide
यह आत्महत्या पर कविता मनुष्य की इस मूर्खता पर हास्य व्यंग्य है। मूर्ख मानव जीवन को समझकर भी नासमझ हो जाता है। यह Suicide Hindi Poem उसी की व्याख्या करती है। पढ़े – मौत पर कविता
लोग आत्महत्या के लिए अनेक प्रकार के तरीके अपनाते हैं। कुछ तो ऊँची ऊँची पहाड़ी पर चढ़ जाते हैं। तो कुछ फांसी का फंदा लगा लेते हैं। जीवन की परेशानियों के आगे हार मानकर जिंदगी का अंत कर देते हैं। Read – Funny Hindi Quotes
कुछ प्रेम या प्रेमिका इसलिए आत्महत्या कर लेते हैं। क्योंकि उन्हें उनका प्रेम नहीं मिल पाता। जब ये बात सब जानते हैं। कि जीवन में कोई कार्य स्वइच्छा से नहीं होता। सब कुछ नियति के अधीन है। Read – Funny Hindi Question
यह कविता जीवन को सन्देश देती है। कि मौत तो एक दिन वैसे भी आनी है। यह जीवन तो संघर्ष के लिए बना है। अतः जितना संभव हो हम जीवन में संघर्ष करें। Suicide जैसे मूर्खता भरे कदम उठाकर अपने परिवार को संकट में ना डालें। जीवन में सुख – दुःख एक चक्र के समान है। जो वक्त से साथ-साथ बदलते रहते हैं।Read – Funny Hindi Articles
Aatmhatya Kavita
हिन्दू पुराणों के अनुसार करोड़ों योनि के बाद इंसान को मनुष्य योनि मिलती है। जिसका उद्देश्य है। जीवन में अच्छा और सदाचारी जीवन जीकर पुण्य कमाना।
और इस जीवन चक्र से मुक्ति प्राप्त करना। किन्तु अक्सर हम देखते हैं। कि लोग जीवन को समझ ही नहीं पाते। वो सांसारिक जीवन से इतने जुड़ जाते है। कि उसी के आनंद के साथ सुखी और उसी के साथ दुखी होते हैं। Read – Funny Hindi Shayari
दुःख जो जीवन को उज्जवल बनाता है। परेशानियां जो कि जीवन की परीक्षा है। उसे मेहनत और संघर्ष के साथ पास करने के बजाय Suicide कदम सही नहीं। यह Poetry सन्देश देती है जीवन आपके अनुसार नहीं उस ईश्वर के अनुसार गतिमान है। जिसने इस संसार को रचा है। Prevent Suicide Parents
Go To – Home Page
Hindi Poem Suicide ने आपको कैसा अनुभव दिया। संभव हो तो हमें comment के माध्यम से बताएं। आप आत्महत्या पर कविता के बारे में क्या सोचते हैं।
Very nice and very good