हिन्दुस्तान पर कविता : Hindustan Par Kavita – यहाँ हिन्दुस्तान पर एक बेहतरीन कविता प्रस्तुत है। पढ़ें और शेयर करें
Hindustan Par Kavita
वह मेरा हिन्दुस्तान है
वीरों की गाथाओं से
ज्ञान की विधाओं से
हिमालय की छावों में
हिन्द सागर जिन पांवों में
अंग अंग करता गुणगान
जिसका राष्ट्रगान है
वह मेरा हिन्दुस्तान है
वह मेरा हिन्दुस्तान है
शौर्य है जिसका अनमोल
देख अंग्रेज गए अलविदा बोल
सुनहरा है जिसका भूगोल
संस्कृति का नहीं कोई तोल
वसुधैव कुटुम्बकम सदा
रही जिसकी पहचान है
वह मेरा हिन्दुस्तान है
वह मेरा हिन्दुस्तान है
खड़े जवान जिसके सीना ताने
मातृभूमि पर मिटना जाने
रगों में राष्ट्रभक्ति के तराने
हे माँ भारती के दीवाने
जिनके वीरपराक्रम का
रखे हिमालय मान है
वह मेरा हिनदुस्तान है
वह मेरा हिन्दुस्तान है
जहाँ रग रग में बसते हैं राम
दिल कृष्ण प्रेम से जपते नाम
लब गुरुवाणी का पीते हैं जाम
उठे रब की और हाथ करे प्रणाम
भांति भांति के धर्मों मत
बढ़ाये जिसकी शान है
वह मेरा हिन्दुस्तान है
वह मेरा हिन्दुस्तान है
कहीं धोती कुर्ता ताने बदन
कहीं सूट बूट में जगमग तन
विविध पगड़ी में प्रान्त चमन
साड़ी बुर्खे सब का चलन
रंग बिरंगा पहनावा
देता जिसको अभिमान है
वह मेरा हिन्दुस्तान है
वह मेरा हिन्दुस्तान है
देखो दाल बाटी का भोग लगे
कहीं कल पत्तों पर थाली सजे
कोई मसाला डोसा का लेवे मजा
कहीं लिट्टी चोखा का स्वाद 12 बजे
खान पाद का जायका जहाँ
रखे अलग अलग दुकान है
वह मेरा हिन्दुस्तान है
वह मेरा हिन्दुस्तान है
गोल गोल घूमर घूमे
कोई है भंगड़ा पाले
भरतनाट्यम मन को चूमे
कथकली देख के दिल हाले
देख देख नृत्य निराले
जहाँ जगता स्वाभिमान है
वह मेरा हिन्दुस्तान है
वह मेरा हिन्दुस्तान है
—— Lokesh Indoura
पढ़ें – गणतंत्र दिवस पर कविता
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree
हिन्दुस्तान पर कविता | Hindustan Par Poem
हिंदुस्तान पर रचित यह कविता एक प्रकार से हिन्दुस्तानियों और हिन्दुस्तान की संस्कृति सभ्यता का गुणगान करती है। यह बताती है कि कैसे हिंदुस्तान दुनिया में सबसे अलग होते हुए अपनी एक अनूठी पहचान रखता है। कैसे इसका भूगोल अन्य देशों से निराला व सुन्दर है। Hindustan Par Kavita | हिन्दुस्तान पर कविता | Hindustan Par Poem पढ़ें – राजनीति पर कविताएं
हिन्दुस्तान की धरती वीरों की धरती है। यह महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह जैसे कहीं शूर वीर जन्में हैं। यहाँ के बच्चा बच्चा इन वीरों की कहानियों से ओतप्रोत है। पढ़ें – राष्ट्रभक्ति शायरी
हिन्दुस्तान एक और विशाल हिमालय है जो इसकी रक्षा करता है। वही दूसरी कर हिन्द महासागर है। हिन्दुस्तान एक प्रकार से प्रायद्वीप है। यह अथाह खनिज सम्पदाओं का भण्डार भी रखता है। Watch – Narendra Modi Kavita in Youtube
वसुंधैव कुटुम्बकम की भावना भारत देश की है। अर्थात प्रत्येक व्यक्ति हम अपने परिवार का हिस्सा समझते हैं। हम मानवता में विश्वास रखते हैं। और यह हमारी पहचान भी विश्व के समक्ष है। Hindustan Par Kavita | हिन्दुस्तान पर कविता | Hindustan Par Poem Read – Indian Army Par Kavitayen
हमारे देश की सेना विश्व की चौथी सबसे मजबूत सेना में गिनी जाती है। भारत के सैनिकों का सैन्य प्रशिक्षण बहुत ही ऊँचे दर्जे का है। इसलिए अमेरिका सहित कहीं यूरोपीय देशों के सैनिक भी हमारे यहाँ सैन्य प्रशक्षिण लेने आते हैं। Watch – India Vs Pakistan Shayari in Youtube
यदि हम पराक्रम और साहस की बात करें तो भारतीय जवानों का कहना ही क्या। हर एक जवान की रग रग में अपने इस वतन के लिए अथाह प्यार भरा है। जो किसी भी वक्त मर मिटना जानता है। पढ़ें – पुलिस पर कविता
Hindustan Par Kavita
यहाँ विविध प्रकार के धर्म मिल जुलकर रहते है। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा धर्म हो जो हिंदुस्तान की सरजमीं पर ना हो। यहाँ सभी धर्मों को समान अधिकार प्राप्त है। Watch – Patriotic Poem By – Lokesh Indoura
इस देश में पहनावा भी तरह तरह का पहना जाता है। कहीं कोई धोती कुर्ता पहनता है तो कहीं लुंगी बनियान। उसी प्रकार महिलायें भी तरह तरह के कपड़ों व साज सज्जा में दिखाई देती है। Read – 2 Best Pakistan Vidrodhi Kavitayen
हमारे देश में लोगों का खान पान भी निराला है। हर एक राज्य में मानो एक अलग खान पान है। राजस्थान में दाल बाटी चूरमा प्रसिद्ध है। तो वहीं UP में चोखा लिट्टी खाया जाता है। तो हर किसी प्रान्त में एक भिन्न प्रकार का खान पान प्रचलित है। Hindustan Par Kavita | हिन्दुस्तान पर कविता | Hindustan Par Poem
आपको यह कविता कैसी लगी। हमें अवश्य बताएं।
बहुत ही अच्छी कवितायेँ है. अभी २-३ ही पढ़ी है. पढ़ के दिल खुश हो गया.
Thanks Hussain