नेताओं पर होली जोक्स : Holi Festival Funny Jokes Hindi Indian Leaders

नेताओं पर होली जोक्स : Holi Festival Funny Jokes Hindi Indian Leaders – यह हास्य कविता जोक्स नेताओं के ऊपर है। जो आपको बड़ा ही मजेदार अनुभव देंगे। तो पढ़ें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

नेताओं पर होली जोक्स

केजरीवाल : – आरे, मोदी प्यारे
दो धरना मेरे संग, लगाओ नारे।
जरा गुलाल उड़ा, थोड़ा रंग तो चढ़ा। 
मफलर के नीचे छिपा के रखा है। 
लगा दूँ तो हंगामा हो…….

मायावती : – दलित-दलित बोलूं
मैं जब जोर-जोर से। 
उ-आह की आवाज आती
मोदी छोर से। 
मैं तो बोलूं इस कदर 
मच जाती है ग़दर। 
करके होली में मदहोश 
बन जाये ना ब्रदर। 
हाथी के फोटो को बबुआ तू यार 
मत चिपकाना अब साइकिल से। 

राहुल गाँधी :- राफेल… राफेल 
आ गया तेरा दीवाना। 
ओ दे दे वोट, वोट दे 
वोट दे दे, हमें वोट दे 
जनता अब कुछ भी समझे 
हम हैं वोट दीवाने। 
जहाँ भी जायें राफेल गायें 
गाकर होली के तराने। 
हमको वोट दे। 

ममता दीदी :- होली पे ऐसी बात
मैं मोदी लेकर आई। 
खुल जाये वो बात 
दुहाई है दुहाई है। 
हाँ रे हाँ बात जिसमें 
बंगाल तो है 
जहर भी है हाय। 
दीदी काली नागिन सी 
हुई है जवां 
हाय दय्या किसको डसेगा 
ये समां 
जो देखूं बंगाल मुड़के 
तो बीजेपी है फड़के। 
आगे चलूँ तो कांपे
मोदी छतिया। 

अमित शाह :- दीदी बंगाल में 
क़यामत होगी। 
आज रूसवा इस होली में 
ममता होगी। 
नाम निकलेगा तेरा दिल से 
इस होली में। 
चुनाव में जीत जब तक 
हमारी ना होगी।

प्रियंका गाँधी :- होली होली ना कर
तु यों मोदी रे। 
स्ट्राइक से तूने भैय्या की 
धो दी रे। 
चुनाव चुनाव ना कर 
तु यों मोदी रे। 
स्ट्राइक से तुने भैय्या की 
धो दी रे। 
मेरी माँ बोली आगे आ तू छोरी रे। 
मैं बोलूं राहुल भैय्या अब तो सॉरी रे।

योगी जी – आते-जाते खूबसूरत,
होली के रंगों पे। 
रंगों से बचने के वास्ते 
कितने दुश्मन मिल जाते हैं। 
कुछ सपा कहलाते हैं। 
कुछ बसपा बताते हैं। 

पढ़ें – राहुल गाँधी पर फनी कविता जोक्स

मोदी – जब चुनाव का रंग हो चका-चक। 
फिर होली रंग चढ़ाये। 
ऐसा झटका लगे राहुल पे
शादी उसकी हो जाये।  
ओ देखो मोदी बनारसवाला 
खोल रहा कांग्रेस की अक्ल का ताला 
अब तो ऐसा करूँ धमाल 
सीधी कर दूँ महागठबंधन की चाल 
ओह मोदी बनारसवाला। 

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura

Read – 5 Holi Poems

नेताओं पर होली जोक्स

नेता को यदि इस ग्रह का सबसे हास्यास्पद प्राणी कहा जाए। तो कोई अचरज नहीं होगा। और भारत के नेताओं की तो बात ही क्या। जैसे ही बोलना शुरू करते हैं। हंसी निकल ही आती है। होली के त्योहार पर ये हास्य रचनाएँ इन नेताओं की इन्ही विसंगतियों पर है। नेताओं पर होली जोक्स | Holi Festival Funny Jokes in Hindi | Netaon Par Holi Jokes Holi Chemical Colours Nasty Effects

Netaon Par Holi Jokes

पहला हास्य कविता जोक्स धरना प्रदर्शक और मफलर बाबू मि० केजरीवाल से जुड़ा है। केजरीवाल जी ने भारतीय राजनीती में अपनी एक अलग ही पहचान बनायी है। और क्यों ना हो आखिर उनके जैसी नौटंकी आती किसे है। Enjoy – Holi Funny Shayari

केजरीवाल के बाद बारी आती है मैडम माया की। माया जी जिस तरह दलित प्रेम का दिखावा करती है। शायद ही कोई करे। किन्तु अफ़सोस फिर उनकी हालत चिंताजनक है। Controversial Leaders BJP

राहुल जी राफेल पर खूब उड़े। लेकिन वास्तव में राफेल ही उन्हें ले उड़ा। और पहुंचा दिया हार के कगार पर। और पार्टी अब वेंटिलेटर पर आराम फरमा रही है।

होली के रंगों के साथ हमें हमारे प्रिय नेताओं के रंग भी दिखाई देने लगते हैं कभी ये लोग एक दूसरे से गलबहियां करते रहते हैं। तो कभी एक दूसरे को हर हद तक नीचे दिखाने का भरसक प्रयास भी अपनी तरफ से जारी रखते हैं। इनके इस व्यवहार से सभी नागरिक पूरी तरह वाकिफ है। और वह इनके बहकावे शायद ही आते हैं। Enjoy – Indian Politics Funny Satire

Holi Festival Funny Jokes in Hindi

अमित शाह जी भी बंगाल में दीदी के पीछे जी जान से लगे हैं। अब पीछे लगे हैं तो देखना होगा कब तक पकड़ लेंगे। Holi Festival Funny Jokes

हर साल राजनीति के सुर बदल जाते हैं। हाँ लेकिन यह सत्य है कि अब देश की राजनीती में एक प्रकार का सकारात्मक कम्पटीशन भी देखने को मिलता है। पार्टिया अब देश व राज्य के विकास को महत्व देती है। क्योंकि उन को पता है कि आज का मतदाता केवल जाति के आधार पर आपको वोट नहीं करेगा। पढ़ें – मोदी का होली गीत ‘रंग बरसे कांग्रेस पार्टी

Holi Festival Funny Jokes in Hindi

प्रियंका बहन की तो बात ही क्या ? बहुत कोशिश करने बावजूद अनुज भ्राता की इज्जत बचा सकी। हालांकि यही जिम्मेदारी पति रोबर्ट वाड्रा के लिए भी जारी है। नेताओं पर होली जोक्स | Holi Festival Funny Jokes in Hindi | Netaon Par Holi Jokes हिंदी हास्य व्यंग्य

राजनीति में कहीं प्रकार के बवंडर आम है। इसमें हर प्रकार की मस्ती है। सबसे बड़ी मस्ती है इसमें एक दूसरे की टांग खींचने की। इतना बड़ा देश है हर वक्त कोई ना कोई मुद्दा हमारे देश में चलता रहता है। और नेता उसको लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहते हैं। होली पर भी वे एक दूसरे को बधाई देने की बजाय उनकी खिंचाई ही करते हैं। Political Funny Shayari in Hindi

योगी जी तो मानो असमाजिक तत्वों की सफाई के साथ-साथ समाजवादी, और बहुजनसमाजवादियों की भी सफाई करके ही दम लेंगे।

हमें कामना करनी चाहिए कि रंगों के इस पर्व में हमारे देश के नेता अपने देश के तिरंगे के तीनों रंगों को ध्यान में रखकर देश का विकास करें। देश का रंग तिरंगे के रंग के अनुसार हो। जिसमें बलिदान हो, त्याग हो , खुशहाली हो, हरियाली हो और शांति और समृधि की बात हो। ना की हमेशा एक दूसरे पर लांछन लगाते रहने का कार्य होता रहे।

Netaon Par Holi Jokes

होली का यह पर्व हर प्रकार से अलग अलग व्यक्ति के लिए अलग अलग रूप समेटे हुए होता है। राजनीती की बात करें तो बात फिर और अलग हो जाती है। भारतीय राजनीती का रंग अन्य सभी देशों की राजनीती से बिलकुल अलग है। हमारे देश के नेता जनमानस की भावनाओं से प्यार भी करते हैं किन्तु साथ ही अपना हित भी देखते हैं। Enjoy – New Hindi Jokes

मोदी जी का तो कहना ही क्या? उनका रंग तो सब पर भारी है। नेताओं पर होली जोक्स | Holi Festival Funny Jokes in Hindi | Netaon Par Holi Jokes Go To – Home Page Maskaree

Leave a Reply