हमेशा फिट कैसे रहे || स्वस्थ और जवान दिखें – Best 5 Tips How to fit body in Hindi

हमेशा फिट कैसे रहे || स्वस्थ और जवान दिखें – Best 5 Tips How to fit body in Hindi – यहाँ आपके लिए एक से बढ़कर एक बेहतरीन टिप्स हैं – एक स्वस्थ और मस्त जीवन जीने के लिए।

हमेशा फिट कैसे रहे

ऐज एक नंबर है रखे जी आप ध्यान
अच्छी फिटनेस वाले ही कहलाते विद्वान

जीवन का पहला सुख हैं स्वस्थ और निरोगी काया। इस जीवन का आनंद लेने के लिए सबसे पहली जो जरूरत है कि हम हमेशा स्वस्थ रहे। हमेशा फिट रहे। और यह स्वास्थ्य केवल शारीरिक ही ना हो बल्कि मानसिक भी हो अर्थात मानसिक तौर पर भी हम पूरी तरह फिट रहें।

अच्छी फिटनेस पाने के लिए सबसे जरूरी चीज है हमारी जीवनशैली में बदलाव। हमें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनानी होगी। साथ ही एक हैल्थी खान पान भी जरूरी है। इसके लिए आइये हम पहले एक बार दिनभर के रूटीन को देखते हैं फिर फिटनेस पॉइंट्स की ओर आते हैं।

स्वस्थ रहने के लिए जो मुख्य रूप से जरूरी चीजें हैं वह पहला पर्याप्त नींद, दिनचर्या के अनुसार समय पर उठना, योग व ध्यान, मन की शांति की लिए आध्यात्म से जुड़ाव, अपने काम में बिजी रहना, परिवार को समय देना, आकर्षण व आरामदायक पहनावा तथा रात को समय पर सोना। तो इन बिंदुओं को हम थोड़ा डिटेल में जाने कि कैसे कहाँ क्या जरूरी है। स्वस्थ और फिट जीवन के लिए।

अच्छी फिटनेस है जीवन के सुख का आधार
रखे जो स्वस्थ तन मन होवे जीवन का श्रृंगार

How to fit body in Hindi

हमेशा फिट कैसे रहे || How to fit body in Hindi

1. समय पर सोना व पर्याप्त नींद

हमारे जीवन में यह जरूरी है कि हम समय पर सोने की आदत डालें। यदि हम समय पर सोएं तो हम काफी कुछ शारीरिक समस्याएं अपने आप ही हैंडल कर सकते हैं। कहीं बड़े बड़े सेलेब्रिटीज भी इस काफी अच्छे से ध्यान देते हैं। जैसे की अक्षय कुमार हमेशा 9:30 तक सो जाते हैं जो कि आज के समय के अनुसार देखें तो लोगों को बड़ा ही हैरान करता हैं।

लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि जब आप जल्दी सोयेंगे तब ही तो आप जल्दी उठेंगे। और जब ही आप शरीर को पूरा आराम भी दे पाएंगे और पूरी नींद भी निकाल पाएंगे।

जिसको मिलता सही समय पर
पर्याप्त निंदिया रानी का सुकून
उसकी ज़िन्दगी होती है दिन में
जैसे आनंदमय हनी मून

हमेशा फिट कैसे रहे

हमेशा फिट कैसे रहे || How to fit body in Hindi

2. योग करें या जिम जायें

जैसे स्वस्थ रहने के लिए अच्छा खानपान जरूरी है ठीक वैसे शारीरिक व्यायाम भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। योग व व्यायाम से शरीर से बुरे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। शरीर से पसीना निकलना भी बेहद जरूरी होता है।

यह कहीं जरूरी नहीं की आप एक अच्छे खासे बॉडी बिल्डर हों। जरूरी यह है कि आप अंदर से स्वस्थ हों। इसका सबसे बेहतरीन विकल्प योग है। क्योंकि योग श्वास प्रश्वास पर आधारित एक शरीरीक क्रिया है। जो शरीर को अंदर से फिट करता है। योग करने का सबसे बेहतरीन समय सुबह है। सुबह सुबह वायु शुद्ध होती है और सुबह 4 बजे से लेकर 6 बजे की वायु तो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायेदमंद होती है।

योग करे जीवन को स्वस्थ और सुन्दर
हो गए वो भी हैंडसम जो थे कभी बन्दर

इसके लिए जरूरी है कि हम समय पर सोएं। समय पर सोयेंगे तब ही हम समय पर उठ पाएंगे। अच्छी नींद के बाद दूसरा फिटनेस बनाकर रखने वाला सबसे महत्वपूर्ण बिंदु योग व जिम ही है।

3. पौष्टिक और सही तरीके से आहार –

व्यायाम के साथ सबसे जरूरी है स्वस्थ खान पान। आपको एक अच्छा और सात्विक पोषण युक्त आहार लेना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे यह कब और कैसे लेंवे। जूस लेने का समय सुबह का होता है। यदि आप छाछ लस्सी लेते हैं तो वह सुबह के भोजन के बाद लेंवे और सुबह के भोजन का सही समय है 10.30 से 11 बजे का। दोपहर का भोजन का इससे कम होना चाहिए। तथा रात का भोजन हल्का भोजन या सुपाच्य हो और साथ ही दिन के या दोपहर के भोजन से कम मात्रा में लेंवे और रात को सोते वक्त दूध पीकर अवश्य सोना चाहिए।

हमेशा फिट कैसे रहे

जो ऋतु और समय अनुसार लेंगे जी आहार
करेंगे अपने शरीर पर बहुत बड़ा उपकार

ध्यान रहे अच्छा आहार लेने से ज्यादा जरूरी है सही तरीके से आहार को लेना। खाने के 1 से डेढ़ घंटे तक आप पानी ना पियें। खाना खाते वक्त आप सही तरीके से बैठे और बात ना करें। ना ही आप टीवी देखें। भोजन के पहले भी पानी ना लें। भोजन के दौरान कुछ मात्रा में आप जरूरत के अनुसार पानी पी सकते हैं। लेकिन वह भी आधे गिलास से ज्यादा ना हो।

4. ध्यान और आध्यात्मयुक्त जीवन –

ध्यान हमें मानसिक संतुलन देता हैं। अतः हमें कुछ समय के लिए रोजाना मैडिटेशन करना चाहिए। जैसे शारीरिक स्वास्थ्य का महत्व है ठीक वैसे ही मानसिक स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है।

ध्यान करेगा मन तो चिंता मुक्त रहे जीवन
आध्यात्म का रास्ता करे जी जीवन चन्दन

hamesha fit kaise rahe

ध्यान से हमारे अंदर आध्यात्म जागृत होता है। जो एक प्रकार की मानसिक शांति देता है। आध्यात्म हमें सांसारिक मोह माया से दूर करके ईश्वर की और ले जाता है। और हमें हमारा जीवन एक सफल जीवन लगता है। आध्यात्म से हमें अपने जीवन में किसी प्रकार की कोई निराशा नहीं होती है।

5. प्रेम व नैतिकता को जीवन में स्थान दें –

जीवन में फिटनेस तन मन के साथ हृदय की भी हो तो बहुत ही अच्छी है। यह आपके जीवन को बहुत ही उन्नत और प्रगतिशील बना देगी। प्रेम इस संसार में सबसे दैविक भाव है। और यह प्रेम आपके अंदर सभी के लिए होना चाहिए। चाहे वह समाज हो, परिवार हो, आपका जीवनसाथी हो, या फिर आपका देश। यदि इन सबके प्रति आपके अंदर प्रेम है तो निश्चित रूप से आप एक जिंदादिल इंसान हैं।

आप जिस भी धर्म को मानते हैं उस धर्म से जुडी धार्मिक पुस्तकें अवश्य पढ़े। इससे आपके अंदर नैतिकता का जन्म होगा। नैतिकता इस समाज के लिए ही नहीं बल्कि किसी व्यक्ति के पर्सनल्टी डेवलपमेंट के लिए भी बहुत जरूरी है। यह एक प्रकार का जीवन का धन है जो किसी व्यक्ति को समाज व संसार में मान सम्मान दिलाता है।

नैतिकता जो अपनाये स्वयं ईश्वर उसे राह दिखाये
दुःख क्लेश उसे ना सताये, प्रेम भजन सदा वह गाये

पौराणिक धर्म ग्रंथों में भगवद गीता बहुत ही अव्वल दर्जे की किताब है। यह आपके जीवन को बिलकुल दैविक बना देगी। आपने पंचतंत्र का नाम सूना होगा। पंचतंत्र को दुनिया की दूसरे नंबर की सबसे अच्छी नैतिक ज्ञान वाली किताब माना जाता है। जब हम हमारे जीवन को धर्म और नैतिकता से जोड़ लेते हैं। तो हमारे जीवन में कहीं प्रकार के ग्रह नक्षत्रों के बुरे प्रभाव कम पड़ते हैं। नैतिकता हमें कई प्रकार के की बाधाओं से बचा लेती है। जीवन को खुशहाल बनाती है। हमेशा फिट कैसे रहे || How to fit body in Hindi Watch – Best Monsoon Tourist Destinations in Hindi

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree

हमेशा जवान कैसे रहे

How to fit body in Hindi | हमेशा स्वस्थ कैसे रहे

इस प्रकार आप अपने शरीर, मन और जीवन को पूर्ण रूप से फिट और स्वस्थ रख सकते हैं। केवल शरीर को फिट रखने से ही काम नहीं चलता। हमारा जीवन भी फिट होना जरूरी है। आप केवल शरीर की फिटनेस की साथ मन और आत्मा की फिटनेस पर भी ध्यान दें। तब ही आप खुशियों के बादशाह बनेंगे। हमेशा जवान कैसे रहे | hamesha fit kaise rahe Watch – Nature Par Shayari

यह मनुष्य जीवन ईश्वर का ख़ूबसूरत वरदान है। इसे आप पूरी तन्मयता के साथ संवारने की कोशिश करें। जब आप इसे पूरी तरह फिट बनाएंगे तब ही आप दूसरों के लिए रोचक और आकर्षक बन पाएंगे। केवल शरीर को फिट रखने मात्र से काम नहीं चलने वाला है। हमेशा फिट कैसे रहे | How to fit body in Hindi Read – Bhagwan Par Kavita

लोग फिट रखने के लिए कहीं तरह तरह के जतन करते हैं। कहीं प्रकार के सलाहकारों से सलाह लेते हैं। जबकि यह सब कुछ बहुत ही सरल है। बस व्यक्ति को एक बार खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किस तरह का वह खाना खाता है क्या वह ऋतू व समय के अनुरूप है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक एक्टिविटी बहुत जरूरी है। क्या वह शारीरिक एक्टिविटी जीवन में है। हमेशा स्वस्थ कैसे रहे || How to fit body in Hindi Read – Corruption Par Shayari

यह नहीं इनके अतिरिक्त जरूरी है कि आप आध्यात्म और ध्यान से जुड़ेंगे तो आप आपने जीवन को और भी बेहतर बना पाएंगे। Hamesha Swasth Kaise Rahe || How to keep healthy body Read – Mother Father Poem in Hindi

यह भी पढ़े – सेहत पर कविता

यह भी पढ़ें – योग पर कविता

यह भी पढ़े – सेहत पर बेहतरीन 21 शायरियां

यह भी पढ़े – योग पर स्लोगन्स

यह भी पढ़े – योग पर शायरियां

Leave a Reply