पति पर फनी कविता : 2 Best Husband Funny Kavita | Pati Hindi Poem – यहाँ पति पर दो बेहतरीन मजेदार फनी कविताएं प्रस्तुत है। – पति परमेश्वर राम लाल जी, बेचारा प्राणी – पति.
पति पर फनी कविता
पति परमेश्वर राम लाल जी
मुंह पे उंगली रखो तमाशा मत करो।
है चुप रहने की दवा मना मत करो।।
राम लाल जी बोले अपनी बीवी से
बीवी बड़ी भयंकर थी
जटा खोलें शिव शंकर थी
नेत्रों से ऐसी फूटी ज्वाला
“पीछे हटो ” कहकर
धक्का दे डाला।
शब्द बाणों के तो अपने विवाह दिवस से ही
राम लाल जी थे आदी
धक्का खाकर आज पता चला
क्या होती है शादी।
थोड़ी सी टूटी कमर
थोड़ी सी निकली आह
यह वही पत्नी थी
जिसको पाने के लिए मांगी थी दुआ
दुआ का प्रसाद क्या दे गया भगवान
पूजा की थी 5 साल
लेकर इस लड़की का नाम।
लेकिन अब लड़की बन गयी देवी
सो देवी पूजा उतारने को तैयार
जब भी कुछ बोले राम लाल जी
सीखा देती बोलने का शिष्टाचार।
किन्तु आज मामला हो गया था गर्म
भूल गए थे राम लाल जी पति धर्म
तो धर्म था पत्नी को ले जाना फिल्म दिखाने
और लाल जी घर चले आये गुन-गुनाते गाने।
तो इस तरह पत्नी के सपनों को खाक में मिलाकर
ढाई घंटे तक मेकअप की तपस्या करवाकर
आते ही बोल पड़े जानू आज क्या है खाने में
भूल गए सुबह वादा हुआ था फिल्म देखने जाने में।
फिल्म के साथ, बाहर खाने का भी था विचार
पत्नी ने तो कर भी दिया आस-पड़ोस में प्रचार
लेकिन पति देव आये पूरे दो घंटे लेट
गुस्सा तो आया कि कर दें दो-तीन थप्पड़ भेंट
किन्तु पत्नी थी क्षमाशील और दयावान
दो-तीन अपशब्द और एक धक्के से चलाया काम।
लेकिन पत्नी की इस हायतौबा ने
राम लाल जी का दिल कर दिया घायल
क्यों कि वो दो घंटे की देर इसलिए
खरीदने लगे थे पत्नी के लिए पायल
वही पायल जो दो दिन पहले पत्नी को
खूब पसंद थी आयी
और आज राम लाल जी की
रुकी सैलरी अचानक से आयी
ख़ुशी से लाल जी चले गए बाजार
आज पत्नी को पायल देनी उपहार
और बताना चाहते थे कितना है
दिल में पत्नी के लिए प्यार
किन्तु उससे पहले पत्नी ने बता दिया।
पढ़ना ना भूलें –पत्नी पर हास्य कविता – ‘बीवी मिले ऐसी’
Husband Funny Kavita
बेचारा प्राणी – पति
पति इस संसार का होवे सबसे बेचारा प्राणी।
वाइफ उसे चलाये ऐसे जैसे बैल चले तेल की घाणी।
घाणी का बैल बनकर खींचे गृह गृहस्थी।
जिंदगी पत्नी की हर हाँ के नीचे देखो पिसती।।
पीसने के साथ साथ घिसता जाये जीवन।
मुश्किल हो जाये खुशहाली और हरी के भजन।।
भजन संग बचपना हो खो गया कहीं।
बस जिम्मेदारी की पंखी चलाना हुआ सही।।
सही सलामत कुछ ना बचा अब देखो अरमान।
बीवी चबा गई इच्छाएं समझ के मीठा पान।
पान की दूकान और चाय का मजा गायब यारों संग।
शादी की वाइफ में सिर्फ पत्नी के ही रंग ढंग।।
रंग ढंग ऐसे की बात बात में होये तमाशा।
तमाशा चर रहा जिंदगी देखो अच्छा खासा।।
खास बनाने को जिंदगी में की थी शादी।
शादी ने कर दी जीवन की अच्छी खासी बर्बादी।
आपको मस्करी से जुड़े रहने के लिए Facebook Page को लाइक करे। कवि व कविताओं से जुड़ने के लिए आप Twitter Lokesh Indoura को फॉलो करें। और यदि आप वीडियो के माध्यम से कविता सुनना चाहते हैं। तो youtube channel को सब्सक्राइब करें।
Pati Hindi Poem
पति – पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अलबेला है। पति जो शादी से पहले एक मजेदार और स्वतंत्र जीवन जीता है। शादी के बाद उसे अपनी Wife की बाते मानने को मजबूर होना पड़ता है। पति पर फनी कविता | Husband Funny Kavita | पति कविता Relationship Husband Ex
और वाइफ के रूठ जाने पर उसे Husband द्वारा मनाना भी पड़ता है। यह कविता पत्नी द्वारा इस रूठने की प्रक्रिया पर ही आधारित है। पति पर फनी कविता | Husband Funny Kavita | पति कविता पढ़ें कविता -उल्लू बनाती हो – शैल चुतर्वेदी
पढ़ें – शादी पर हास्य कविता
Visit List – Hindi Funny Shayari
इस कविता में Husband अपनी पत्नी की इच्छा को देखते हुए उसके लिए उपहार लाता है। किन्तु उस दिन पत्नी के साथ किया हुआ एक दूसरा वादा भूल जाता है। पति पर फनी कविता | Husband Funny Kavita | पति कविता Hindi Funny Status
इस घटना पर वाइफ Husband की देरी के कारण को जाने बिना ही उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर देती है। उसी घटना को लेकर यह Funny Poem लिखी गयी है। Pati Hindi Poem | पति पर कविता | Pati Par Kavita husband wife meme
Husband Wife के बीच में जो नोक झोंक होती है। वह अपने आप में मजा भी होता है। और कभी कभी सजा भी होती है। पति पर हास्य कविता में यह नाट्य स्तिथि बखूबी वर्णित है। यहाँ पत्नी को पति का बेसब्री से इन्तजार था और जब पति आया तो पत्नी हमलावर हो गई। Pati Hindi Poem | पति पर कविता | Pati Par Kavita Funny Quotes in Hindi
Visit List – Hindi Funny Poem
Husband और wife के रिश्तों पर हास्य व्यंग करने वाली यह Funny Poetry आपको कैसी लगी। आप हमें कमेंट अथवा contact पेज के माध्यम से बता सकते है। आपका सुझाव भी अनमोल रहेगा। साथ ही पति पर लिखी इस हास्य रचना को शेयर करना ना भूलें।
Bahut अच्छा
ऐसे आगे बढ़ते रहो
Bahut अच्छा
ऐसे आगे बढ़ते रहो
जहा नही पहुंचे रवी
वहा पहुचे कवी
Thanks Hemant Bhai For your comment.
send up par kavita