स्वतंत्रता दिवस पर शायरी 2022 : Independence Day Shayari – यहाँ आज़ादी के दिवस के अवसर पर एक से बढ़कर एक बेहतरीन शायरियां प्रस्तुत है। पढ़े और शेयर करना ना भूले –
स्वतंत्रता दिवस पर शायरी | Independence Day Shayari
राष्ट्रवाद का बीज बनकर
जिन्होंने आज़ादी का पेड़ लगाया
आज उनके जश्न में तिरंगा
विश्व में शान से लहराया
तिरंगे की शान में जो
वीर लिख गये अपना नाम।
कर लो भारती के सपूतों को
भारतवासियों सलाम।।
रखकर मन में गीता, गंगा
लिया अंग्रेजों से पंगा
उनका ही बलिदान बना
आज आजाद देश का तिरंगा
ज़िंदा जिसका स्वाभिमान
वही समझे है आज़ादी
जो घुटने टेके कायर बनके
वे हैं बेवजह की आबादी
यह धरती है बलिदान की
वीरों की पहचान की
तिलक करो उनका मिलके
जिन्होंने ज़िन्दगी कुर्बान की
जो गोली खाये सीने
फांसी में गए जी झूल
उनके इस बलिदान को
ना जाना जी आप भूल
रंग दे आज बलिदान रंग
याद आये पुराना हिन्दुस्तान
दे आज़ादी का पर्व हमें
स्वतंत्र और विकसित जहान
जो बने अंग्रेजी हुकूमत के आगे
समय समय पर शूल
चढ़ाओ आज उनको फूल
वो है माँ भारती की पावन धूल
ज़िंदा आज भी वो वीर सपूत
जो हो गए जी बलिदानी
करके न्योछावर अपने प्राण
लिख गये आज़ादी की कहानी
यह दिवस है अभिमान का
माँ भारती के सम्मान का
होकर न्योछावर वतन के लिए
हिंदुस्तानी होने की पहचान का
Read – Blood Donation Slogans in Hindi
है तीन रंग का तेरा परिधान
भारत माँ तु है मेरी पहचान
तेरी शान में मेरा नाम
है मुझको तुझ पर अभिमान
Read – How to Fit Body in Hindi
दिल में देश के प्रति प्यार
तन में जज़बा कुर्बानी का
आज जश्न है आज़ादी का
शहीदों की यादगार जवानी का
Read – Monsoon Destination in India
कर गये प्राण न्योछावर
भोले भाले जो बलिदानी
बनाके देश को विश्व गुरु
उनके रक्त को दो कहानी
Read – Bhagwan Par Kavita
दिया योग का पाठ
दिया भारत ने जीरो
भारत के विद्वान पुरुष
हैं आज दुनिया में हीरो
Freedom Shayari in Hindi | आज़ादी पर शायरी
जो मिली हमें आज़ादी की हवा
लगा मस्तक पर केसरिया तिलक
याद रखो हरदम यह स्वतंत्रता दिवस
शरीर में हैं साँसे आपके जी जब तक
Read – Mother Father Poem in Hindi
सुगन्धित तेरा रोम रोम
रंगीला तेरा परिधान है
तुझे देखूं तो होता है गर्व मुझे
कहूं यह देखो मेरा हिंदुस्तान है
माटी माटी इसकी चन्दन
कांटे भी इसके फूल हैं
करो इस छवि का सदा अभिनन्दन
जिसके नसीब में भारत माँ की धूल है।
—— Lokesh Indoura
Join Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree Join – Koo Poet – Lokesh Indoura
सच्चे अर्थों में तो आजादी का मूल्य वे लोग ही अच्छे से जानते हैं। जिन्होंने इस देश को आज़ाद करवाया। सोचिये कितने अरमान होंगे इस देश को आज़ाद देखने के। कि हँसते हँसते वे फांसी पे झूल। कहीं प्रकार की यातनाएं सही। यह जानते कि क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल होने से उनको सजा दी जाएगी वे पीछे नहीं हटे। Read – स्वतंत्रता दिवस पर शायरी | Independence Day Shayari Know – Top10 Freedom Fighters of India and Contribution
Read – Bhrashtachar Status in Hindi
उस वक्त ना केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी देश की आज़ादी में शामिल रही। क्रांतिकारियों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर सन्देश महिला क्रांतिकारी ही ले जाती थी। क्योंकि महिलाओं पर शक नहीं होता था। कभी टिफ़िन के द्वारा तो कभी घर में कुछ ना कुछ पहुँचाने के बहाने हमारे देश की क्षत्राणियाँ अंग्रेजों की जालसाजी को मात देती थी। Read – स्वतंत्रता दिवस पर शायरी | Independence Day Shayari Read – Patriotic Poem in Hindi
स्वतंत्रता दिवस दरअसल उन शहीदों का याद करने का दिन है। जो हँसते हँसते अपनी जान मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए लुटा गए। यह आजादी उनके त्याग ने, उनके बहते रक्त ने, उनकी शारीरिक और मानसिक पीड़ाओं ने और उनकी प्राणोत्सर्ग ने सींची है। यह यूँ ही व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। Watch – Anti Terrorism Poem in Hindi
स्वतंत्रता दिवस शायरी | 15 August Shayari
आज हमारे देश में केवल कुछ चंद शहीदों के नाम ही लिए जाते हैं और उनको ही सभी भारतवासी जानते हैं। इस बात को लेकर बड़ा ही अफ़सोस है। कहीं सारे ऐसे क्रांतिकारी हुए जो गुमनाम रह गए। जिन्होंने देश के लिए लिया तो किया बहुत कुछ पर उनको आज भी कोई जानता नहीं। केवल कुछ चमकते नामों के पीछे उनका त्याग कहीं ना कहीं छिप गया। स्वतंत्रता दिवस पर शायरी | Independence Day Shayari Watch – Kisan Par Kavita
आज हमारे देश को आज़ाद हुए कहीं वर्ष हो गए। विश्व में हम चौथी महाशक्ति के रूप में उभर चुके हैं। हम आने वाले समय में सर्वशक्तिमान भी बन सकते हैं। लेकिन इसके लिए हमें देशभक्त होना जरूरी है। हमें हमारी सामाजिक और राजनितिक बुराइयों को समाप्त करना होगा। Freedom Shayari in Hindi | स्वतंत्रता दिवस शायरी Watch – Life Status in Hindi
बहुत दुःख होता है जब हम आज नेताओं को अपने अपने स्वार्थ के लिए लड़ते हुए देखते हैं। बहुत दुःख होता है जब वह संसद में बहस ना करके, कानून पास ना करके उसे युद्ध स्थल बना देते है। यह वाकई खेद पूर्ण है कि आज कि राजनीति हमारी स्वतंत्रता धूमिल हो गई है। आज़ादी का जश्न इन लालची नेताओं की वजह से फीका पड़ गया है। आज़ादी पर शायरी | Freedom Shayari in Hindi Read – गणेश चतुर्थी शुभकामनाएं
आज हमें जरूरत है कि हम हमारे देश के अच्छे नागरिक बने। पूरे तन मन से इसके विकास में जुट जायें और ऐसे नेताओं को चुने जो हमारे देश को आगे लेकर जाए। जिनके दिल में देश के प्रति अटूट प्रेम और शृद्धा हो। यह बेहद जरूरी है हमारे देश और हमारी तरक्की के लिए। स्वतंत्रता दिवस पर शायरी | Independence Day Shayari Read – गरीबी पर कविता
तब ही कहीं जाकर हम सच्चे अर्थों में आज़ाद कहलायेंगे। जब सभी आपसी वैमनस्य मिटाकर देश हित में कार्य करेंगे। सदा देश हिट को सर्वोपरि रखेंगे। हमारा देश हमारा गर्व है हमारी पहचान है। जिसके दिल अपने देश के प्रति प्यार नहीं होता वह वाकई इस जहाँ में सबसे निम्न स्तर का व्यक्ति है। शुध्द रूप से एक मूर्ख ही है। Read – Happy Diwali Shayari
हमें हमारे देश की संस्कृति पर सदा गर्व होना चाहिए। इसका जो स्वरुप वह वैसा ही बना रहे इसके लिए प्रयासरत रहना चाहिए तथा हम हमारे देश को और भी भव्य और सुन्दर बनाये यही हमारा कर्तव्य होना चाहिए। इसे ही देशभक्ति कहते हैं। Read – Happy Dhanteras Wishes in Hindi
Watch Below – Patriotic Shayari for India