Indian Army Par Kavita : 3 भारतीय जवानों पर कविता

Indian Army Par Kavita : भारतीय जवानों पर कविता – यहाँ पर भारतीय सेना पर 3 बेहतरीन कविताएं प्रस्तुत है – 1. वो भारत का जवान है 2. हे आँखों में अंगारे – बन्दूक है हाथों में 3. वीरता की पहचान – भारत का जवान

Indian Army Par Kavita

वो भारत का जवान है

हे रक्षा गौरव जिनके भाल
रण कौशल शक्ति बेमिसाल
देख जिसको घबराये काल
बुरा होता दुश्मन का हाल

जिसकी रग रग में हिन्दुस्तान है।
वो वीर भारत का जवान है
भारत का जवान है

आतंकवादियों में आतंक भरे
हो कैसी मुश्किल कभी ना डरे
खतरों से कदम पीछे ना धरे
बाँध कफ़न जो जीत करे

वो माँ भारती की शान है।
वो भारत का जवान है।
भारत का जवान है।

सरहद पर बनके यमराज
दुश्मन कांपे सुन आवाज
निगाहें रखे जैसे बाज
गिरा देता दुश्मन पर गाज

जो देशवासियों का अभिमान है।
वो भारत का जवान है।
भारत का जवान है।

होता कर्म शौर्य प्रदर्शन
है धर्म दुश्मन का करो दमन
दिया देश को समर्पित तन
हे जवानी तुझे शत शत नमन

तु खुद में हिंदुस्तान है
भारत का जवान है
भारत का जवान है

—– Lokesh Indoura

Read – Police Poem in Hindi

प्रस्तुत काव्य गीत भारतीय जवानों के शौर्य व पराक्रम को समर्पित है। वो 24 घंटे भारत की सीमाओं की रक्षा के खातिर अपनी जान हथेली पर रखते हैं। उनकी वीरता की गाथा सदा देशभक्तों के दिलों में रहेगी। भारत के जवानों को बहुत ही उत्तम श्रेणी की ट्रेनिंग की जाती है। कुछ विशेष प्रकार की ट्रेनिंग के लिए तो विदेशी सेना के जवान भी हमारे देश में ट्रेनिंग लेने आते हैं। Read – India Vs China Funny Shayari in Youtube

भारतीय जवानों पर कविता

हे आँखों में अंगारे बन्दूक है हाथों में

हे आँखों में अंगारे
बन्दूक है हाथों में
करे सीमा की हिफाजत
हर दिन व रातों में

भागे डरकर काल
देख इसका अदम्य साहस
दुश्मन को घर में घुसके मारे
रखे सीने में ऐसा दुस्साहस

रग रग में है देशभक्ति
उनमें बहता खून उबलता
जैसे जैसे लहू उबलता
दुश्मन का पैर हिलता

हर मौसम हर घड़ी
नहीं हटा वह पीछे
चाहे घर परिवार ने
कितने ही पैर खींचे

खाके माँ भारती की कसम
चढ़ा सदा दुश्मन पर
मरते मरते हार ना मानी
रख ज़िन्दगी कफ़न पर

ऐसा यह शूरवीर
हिन्दुस्तान का जवान है
दिखा दिया दुनिया को
वह भारत की पहचान है

—– Lokesh Indoura

पढ़ें – राष्ट्रभक्ति शायरी

Indian Army Par Kavita | भारतीय जवानों पर कविता | Indian Army Kavita

भारत के जवानों की वीरता के एक नहीं ढेरों किस्से हमें सुनने को मिल जायेंगें। भारत के जवानों की ट्रेनिंग ही ऐसी है। कि उन्हें बहुत फौलादी व बेख़ौफ़ बना देती है। उनके सामने बड़े बड़े पहाड़ छोटे पड़ जाते हैं। अभी हाल ही में चीनी सैनिकों से जो भारतीय जवानों की झड़प हुई उससे यह साफ जाहिर है। भारत देश में विविध राज्यों से विविध प्रकार के जवान शामिल होते हैं।

अर्थात इन सभी जवानों की शारीरिक क्षमता, मानसिक ताकत व सहनशक्ति भी अलग अलग है। और इसलिए भारतीय सेना अलग क्षेत्रों से आये जवानों को उनकी क्षमता के अनुसार ही अलग अलग सेना दल के रूप में तैयार करती है। जैसे घातक, कोबरा इत्यादि। Watch – Mahatma Gandhi Kavita in Youtube

Indian Army Par Kavita

वीरता की पहचान – भारत का जवान

हो सरहद या दुश्मन की धरती
निकाली सदा दुश्मन की अर्थी
अंजाम देकर नामुमकिन मिशन
दी हर कदम दुश्मन को चुनौती

बड़ी बड़ी पहाड़ियां
कर दी इसके साहस ने छोटी
देख इसकी बाजुओं में
पूरे देश ने शक्ति अनोखी

किया सर्जिकल स्ट्राइक
दुश्मन के घर में घुसकर
नेस्ते नाबूत किये वो कायर
जा ना सका कोई बचकर

दिल में भारत माँ का प्यार
दुश्मन के लिए अंगार
जब भिड़े चीन पाक सैनिक
तोड़ हड्डियाँ मचाई चीत्कार

गजब इनकी शौर्य कहानी
उबलते खून से सींची जवानी
अंग अंग में भरी है रवानी
जो फ़िदा होने को सदा दीवानी

कांपे कायर सुन इनकी धमक
लिए नैनों में ये अंगार चमक
जब फूटे तो हो धक धक
हो भारत माँ को नतमस्तक

यह भारत माँ की शान है
हाँ ये भारत के जवान है
वीरता की ये पहचान है
देश का अभिमान है

—- Lokesh Indoura

पढ़ें – देशभक्ति गीत

Indian Army Par Kavita | भारतीय जवानों पर कविता | Indian Army Kavita

Join  Facebook Page Maskaree and Youtube Channel Maskaree , You should follow Twitter Account Maskaree

देश को पुलिस पर भले ही विश्वास ना हो किन्तु भारतीय जवान पर हमेशा विश्वास रहा है। उसने हमेशा देश की हिफाजत की है। चाहे कैसा भी मौसम हो। वह हमेशा सीमा पर डटा रहा है। | Indian Army Kavita Watch – चीन के विरुद्ध फनी शायरी

Indian Army Par Kavita

किसी भी देश का शक्ति बल उसकी सेना पर निर्भर करता है। और सैन्य शक्ति निर्भर करती है उस सेना के जवानों की जुनूनी देशभक्ति पर। और भारत के जवानों के देशभक्ति तो देखते ही बनती है। यहाँ का हर जवान मानो सिर्फ पर कफ़न बांधकर सरहद की सुरक्षा करता है।

Indian Army Kavita | भारतीय जवानों पर कविता

भारत की सेना हर आये किसी ना किसी मिशन पर काम करती रहती है। चाहे वह सरहद हो, कश्मीर में या देश के अन्य हिस्सों में छिपे आतंकवादी या फिर माओवाद। हर एक दिन भारत की कोई ना कोई सेना की टुकड़ी किसी ना किसी मोर्चे पर जंग लड़ रही होती है। Indian Army Par Kavita | भारतीय जवानों पर कविता | Indian Army Kavita Read – Corruption Par Kavita

भारतीय जवानों पर कविता

इंडियन फाॅर्स की वीर गाथा के किस्से आज भी कहीं भारतियों की जुबान पर है। देश का बच्चा बच्चा भारतीय सेना का मुरीद है। सब जानते है जब एक जवान शहीद होता है तो पूरा देश उसे कितना सम्मान देता है। Indian Army Par Kavita | भारतीय जवानों पर कविता | Indian Army Kavita Watch – Narendra Modi Kavita in Youtube

यहाँ तक कि शहीद जवान का मारा हुआ ना कहकर शहीद ही पुकारा जाता है। जो रणभूमि पर अपने रणकौशल का परिचय देते हैं। उन्हें विशेष प्रकार के शौर्य पुरस्कारों से भी नवाजा जाता है। Indian Army Par Kavita | भारतीय जवानों पर कविता | Indian Army Kavita Read – BJP Vs Congress Shayari

आपको भारतीय सेना पर ये कविताएं कैसी लगी। हमें कमेंट के माध्यम से बताएं। Your Comment has most value for us.

One Response

  1. Nilesh labade

Leave a Reply