जिंदगी पर कविता : 5 Best Jivan Par Kavita | Jindagi | Life Hindi Poetry

जिंदगी पर कविता : 5 Best Jivan Par Kavita | Jindagi | Life Hindi Poetry – यहाँ पर जीवन पर 5 बेहतरीन कवितायेँ प्रस्तुत है।जीवन की सच्चाई, जीवन का ‘जी’, लाइफ का पन्ना-रसभरा गन्ना, जिंदगी की चर्चा, तथा ऐ बता जिंदगी तू कैसी है।

जिंदगी पर कविता

जीवन की सच्चाई

जीवन की यह नैय्या ले रही हिचकोले।
हिचकोले में मन डोले कभी तन डोले।।

डोले सारे जिंदगी पकड़ के पगडंडी।
मिले घूमती मंदिर कभी सब्जीमंडी।।

सब्जीमंडी के कद्दू से ले पृथ्वी का भूगोल।
बात एक ही समझाए जीवन है गोल गोल।।

गोल है ऐसा, रुलाये जीवन को जीवनभर पैसा।
पाकर धनवान भी दुःखी, देखो लाइफ है कैसा।।

लाइफ देखो ऐसा, एक अनपढ़ मजे ले रहा।
शिक्षित काले अक्षर से भैंस बराबर हो रहा।।

भैंस बराबर हो रहा भूल गया जीना जीवन।
आज की खुशियाँ भुलाके देखे कल का गम।

देखे कल का गम, भविष्य की करे चिन्ता।
जल उठे क्षण में चिता, जो सुने अपनी निन्दा।।

अपनी निन्दा ना सहे दोष मढ़े दूजे पर।
दूसरों को परखने में मन उड़ बैठा छज्जे पर।

उड़ बैठा छज्जे पर दिल गुटूर गुटूर करे।
खुद का ना ध्यान रखकर दूजे पे ध्यान धरे।।

ध्यान धरे ना ईश पर जिसने रचा जग संसार।
उसकी माया में उलझा सुख दुःख का करे व्यापार।।

सुख दुःख के व्यापार में जीवन का लक्ष्य गुल।
थोड़े से धन प्रतिष्ठा में अज्ञानता आई फुल।।

अज्ञानता आई फुल, ज्ञानियों की बात ना विचारी।
कहे सब वेद ग्रन्थ यह जीवन आने वाले की तैयारी।।

आने वाले की तैयारी तो खुद को जानो मानव।
अपने पराये की परख में तो बने रहोगे दानव।।

बने रहोगे दानव यूँ तो सिर्फ लेगी जन्म बुराई।
खुद की परख करना ही जीवन की है सच्चाई।।

पढ़े – जन्मदिवस पर कविता

जिंदगी पर कविता | Jivan Par Kavita | Life Poem in Hindi

जिंदगी पर कविता

Read – Teacher Par Kavita

Jivan Par Kavita

जीवन का ‘जी’

जीवन का ‘जी’
भटक रहा वन में
मचल मचल जाये
लगे आग जीवन में

जीवन में जन जन
लोजी करे परेशान
करके राम राम
निकाले अपना काम

सो अपना काम है सोना
सोने के ऊपर रोना
दे दो भैय्या आज
एक तकिया व बिछोना

ताकि करे चैन जीवन
मिले परम सुख
जीवन में जी हमारा
पा रहा है जी दुःख

अब आँखों में होंगे सपने
सपनों में होगी परी
असल जिंदगी में तो जी
सुन्दर बीवी भी लगे बकरी

बकरी बन कर चर गई
मुश्किलें जीवन हमारा
उजाड़ा उसी ने जीवन
जिससे मांगने चले थे सहारा

सहारे अब हमारे
कॉपी और किताब
पाई पाई का रखे हैं
हर सुख दुःख का हिसाब

हिसाब करेंगे सबका
पर जी आज सोने दो
भर गया जी सुख दुःख से
थोड़ा थोड़ा खोने दो

खोकर खो ना पाये
नाम उसका जिंदगानी
कभी लबों पे हंसी
कभी आँखों में पानी

बस चलती जा रही
हाँ जी चलती जा रही
अब सोने दो
जी सोने दो।

पढ़े – पुत्री के जन्म पर कविता

Jivan Par Kavita

पढ़े – चीन विरोधी कविता

लाइफ का पन्ना रसभरा गन्ना

लाइफ का हर पन्ना
है रस भरा गन्ना

गन्ने में होगी मिठास
जब रखोगे तुम आस

आस है यदि तेरी टिकाऊ
तो अच्छी चलेगी जीवन नाव

नाव में लालच का माल
ज्यादा भरे तो निकाल

निकालने से पाओगे
तुम खुद को मालामाल

मालामाल बनने की चाह में
तो खो जाता है इंसान

इंसान को जब मिला ज्यादा
समझ बैठा खुद को भगवान

भगवान का दिया जीवन
बुढ़ापा जवानी बचपन

बचपन में तु जपा नाम
जवानी मांगी काम दाम

दाम खोया बुढ़ापा देख
फिर बुढ़ापा करे राम राम

राम नाम होने पर
क्या बचा के रखेगा
रहेगा सदा मन में ईश्वर
तो जीवन जीवन बनेगा

पढ़े – महंगाई पर कविता

Jindagi Par Kavita

Watch in Youtube – Yoga Poem in Hindi

Jindagi Par Kavita

जिंदगी कीचर्चा

जिंदगी तेरी चर्चा है चहुंओर
लिपटाकर तुझे अँधेरे में
ढूंढ रहे देखो भोर

अब मुर्गा ना बांग देता
व्हाट्सप्प के मैसेज जगाये

जगाये तो आँखे खोल
टीवी पर जी आँख टिकाये

फिर देर सुबह करके जलपान
खोले जीने की दूकान

ढूंढे खुशियां चहुंओर
बिना देखे आनंद की भोर

बिना सुने पक्षी का शोर
ना बारिश में भीगे घनघोर

पर ढूंढें देखो मजा
जीवन को बनाके सजा

किये जा रहे बस खर्चा
खर्च हो रहा ऐसे जीवन
अब क्या करें जीवन की चर्चा

पढ़े – राष्ट्रभक्ति शायरी

जिंदगी पर कविता

Watch – Summer Poem in Hindi

ऐ बता जिंदगी तू कैसी है

ऐ बता जिंदगी तू कैसी है
जैसा देखें तुझे तो वैसी है

किसी के लिए बहता झरना
किसी के लिए सूखा कुंवा
किसी के लिए सुंगंधित हवा
किसी के लिए है मर्ज दवा

जो जैसे सींचे जिंदगी तुझे
तु उसके लिए सदा वैसी है

तु ख्वाबों के संग उड़ना जाने
बखूबी मुश्किलों से लड़ना जाने
हर दुःख से उभरना जाने
नित नित तु संवरना जाने

जो अपनाये तुझे जिस तरह
तू उसके लिए वैसी है।

तू रुलाये कभी कभी
तू हंसाये जब तभी
तु छेड़े अभी अभी
तुझ में अहसास सभी

जो महसूस करे तुझे जैसे
जिंदगी तु वैसी है।

गजब का तु शरमाये
अजब सी तु इठलाये
पल पल तु सिखाये
जीना भी तु बताये

जैसा देखा जिंदगी तुझे
तु रही हमेशा वैसी है

जिंदगी तु गुरु है
जिंदगी तू आबरू है
जिंदगी तू गुरूर है
जिन्दगी तू हुई शुरू है

बस जिंदगी का लेके नाम
मैं लिखता जाऊं वैसी है।

Read – Makeup Funny Shayari

Life Hindi Poetry

पढ़े – मोबाइल फनी शायरी

Life Hindi Poetry

आप हमें हमारे Twitter Account Maskaree पर फॉलो कर सकते हैं । साथ ही हमारे Youtube channel Subscribe व Facebook Page को फॉलो करें। जिससे आप Sttaus, Shayari, Poems, Jokes, Riddles, Story इत्यादि से जुड़े रहेंगे।

जिन्दगी को जैसे देखो जिंदगी वैसी है। किसी लिए जिंदगी खूबसूरत है। किसी के लिए जीवन आनंद। किसी के लिए जीवन हर पल चुनौती है। तो किसी लिए जीवन दुःख का जंजाल है। जिंदगी पर कविता | Jivan Par Kavita | Life Poem in Hindi Visit – List Hindi Funny Poetry

दरअसल यह सब कुछ निर्भर करता है। आपके जिंदगी जीने के तरीके पर। जो जिंदगी को जैसे समझता है। जीवन उसके लिए वैसा है। जीवन आनंद का बहता झरना भी हो सकता है। तो जीवन दुःख का सूखा कुंआ भी। जीवन पर कविता | Jindagi Par Kavita | Life Hindi Poetry Read – Tips to achieve anything in your life

जीवन एक उगता सूरज भी है। तो यह सूरज एक दिन अस्त भी होता है। किन्तु यदि आपका जीवन जीने का तरीका अच्छा है। तो वाकई आप एक लाजवाब इंसान है। Read – Hindi Funny Shayari

जीवन पर कविता

जिंदगी पर कविता | जीवन पर कविता

जीवन को यदि प्रेम वैराग्य के साथ जिया जाये। तो जीवन आनंद से भर जाता है। जीवन एक ऐसा नगमा है। जिसे जितना आनंद से सूना जाए। यह उतना ही आनंद देता है। Read – Hindi Funny Articles

सच कहे आनंद का नाम ही जीवन है। बस देखना यह है। कि आप इस जीवन को कैसे जी रहे है। जीवन उत्सव के समान है। जिंदगी पर कविता | Jivan Par Kavita | Life Poem in Hindi Enjoy – New Hindi Jokes

Enjoy – Hindi Majedar Paheliyan

मानाकि जिंदगी में कही उतार चढाव होते हैं। पर ये सब जीवन का एक हिस्सा हैं। जीवन स्वयं में बेहतरीन किस्सा है। इसके अंदर ढेरों कहानिया छिपी है। जिसके रचनाकार आप है। जीवन पर कविता | Jindagi Par Kavita | Life Hindi Poetry Read – Hindi Funny Quotes

Enjoy – Hindi Funny Story

जीवन यदि अच्छा हो तो दूसरों के लिए प्रेरणा बन जाता है। अतः दोस्तों जीवन को आप जितना श्रेष्ठ बना सकते हैं। उतना श्रेष्ठ बनाये। Read – Hindi Funny Status

Go To – Maskaree Home Page

यहाँ प्रस्तुत सभी कविताओं में जीवन के विविध रूपों को दर्शाया गया है। आपका नजरिया जीवन के प्रति कैसा है। आप हमें कमेंट के माध्यम से अभिव्यक्त कर सकते हैं।

Leave a Reply